Blog

  • Melbourne की Indian Embassy में शरारती तत्वों ने की शर्मनाक हरकत

    Melbourne की Indian Embassy में शरारती तत्वों ने की शर्मनाक हरकत

    मेलबर्नः भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक बार फिर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। रिपोर्स के मुताबिक, वीरवार रात करीब 1:00 बजे मेलबर्न के भारतीय दूतावास के मेन गेट पर लाल रंग से किसी ने निशान बना दिए। घटना के बाद कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सामने रखा। इस दूतावास में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय तनाव के दौरान पहले भी यहां की दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखे गए थे।

    भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर लिखा, ‘मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास की दीवारों पर शरारती तत्वों की तरफ से की गई अपमानजनक हरकत को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सामने रखा गया है। देश में भारतीय राजनयिक और कॉन्सुलेट बिल्डिंग के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ‘हमें लगता है कि बुधवार और गुरुवार की रात के बीच किसी समय इमारत के मेन गेट पर किसी ने निशान बनाए हैं। इस नुकसान की जांच अभी जारी है।’ पुलिस ने अब तक ये नही बताया है कि किसी संदिग्ध की पहचान हुई है या नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना को लेकर कोई जानकारी हो तो आगे आएं।

     

  • TMU Campus में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे छात्र, 2 की हालत गंभीर, देखें CCTV

    TMU Campus में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे छात्र, 2 की हालत गंभीर, देखें CCTV

    मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 छात्र गंभीर रुप से झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार अचानक आकाशीय बिजली गिरने से कैंपस में पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्र झुलस गए। विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा टीम ने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 2 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। झुलसे छात्रों की पहचान संस्कार जैन, सिद्धांत कुमार, मानव सिंह, शिवेश सिंह और बंटी राजा के रूप में हुई है। इन सभी को तुरंत टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, शिवेश सिंह और बंटी राजा की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इस घटना में एक युवक बच जाता है और वह मौके से भाग जाता है। जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों में हड़कंप मच जाता है। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे टीएमयू में महावीर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान तमाम छात्र-छात्राएं भी कैंपस में मौजूद थे। तभी अचानक पहले आंधी आई और फिर बिजली कड़कने लगी। इसी बीच बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। बूंदाबांदी में भीगने से बचने के लिए 5 छात्रों का एक ग्रुप कैंपस में पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और पेड़ के नीचे खड़े छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज इतनी तेज थी कि पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स सहम गए। पुलिस का कहना है कि झुलसने वालों में सीवेश सिंह यादव और बंकी राजा की हालत सीरियस है। सीवेश यादव प्रयागराज और बंकी राजा ललितपुर का रहने वाला है।  
  • सीमेंट से भरे Truck में लगी आग, Driver ने कूदकर बचाई जान

    सीमेंट से भरे Truck में लगी आग, Driver ने कूदकर बचाई जान

    गुरुग्रामः सीमेंट से भरे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। घटना गुरुग्राम-पटौदी मार्ग पर हुई। हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, लेकिन गनीमत रही कि चालक ने समय रहते अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे की है। चालक जगदीश ने बताया कि वह गुरुग्राम से सीमेंट लोड करके पटौदी की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक के बोनट से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में उसने इसे मामूली तकनीकी खराबी समझा, लेकिन जब धुआं गहराने लगा तो उसने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोका। ट्रक को रोकते ही बोनट से लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते जगदीश ने फौरन ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

    देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कैंटर धू-धू कर जलने लगा। सेक्टर 37 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हादसे से गुरुग्राम पटौदी रोड पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी।

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का गुर्गा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का गुर्गा घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात थाना सिटी पट्टी की पुलिस और गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के करीबी साथी हरिंदर सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी पर आरोपी को रूकने का इशारा दिया, लेकिन आरोपी ने रूकने की जगह पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

    इस गोलीबारी में गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए पट्टी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरोपी की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह, निवासी गांव ठक्करपुरा के रूप में हुई है। डीएसपी लविकेश ने बताया कि आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई। डीएसपी ने बताया कि पट्टी के कई इलाकों में रंगदारी मांगने की वारदातों में शामिल आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।

    डीएसपी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीते दिनों में जो 3 वारदाते हुई थी उसमें जो दोषी है वो सराहना मंडी से पट्टी की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए नाकाबंदी की थी। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Haryana News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, Punjab का एक आरोपी घायल

    Haryana News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, Punjab का एक आरोपी घायल

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद उपमंडल में एक पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शरीफगढ़ गांव और नीलकंठ होटल के बीच लिंक रोड पर सीआईए-1 की टीम के साथ हुई क्रॉस फायरिंग में 2 बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ अपराधी क्षेत्र में फिरौती वसूलने की योजना बना रहे हैं। घायल बदमाशों में से एक की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा हरियाणा के किर मिच गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों किसी कुख्यात गैंग से जुड़े हैं, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

    ये बदमाश कथित तौर पर स्थानीय व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों से फिरौती वसूलने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई गंभीर मामलों में पहले से दर्ज मुकदमों की जानकारी भी जुटाई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग शरीफगढ़ के पास एक वाहन में घूम रहे हैं। इसके बाद सीआईए-1 की टीम ने तुरंत क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। दोनों बदमाशों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

    इस मुठभेड़ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया. सीआईए-1 इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों के पास से हथियार और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या ये बदमाश किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और एक 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। इस घटना के बाद कुरुक्षेत्र और आसपस के क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों में इस मुठभेड़ को लेकर चर्चा जोरों पर है। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन कुछ लोग क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंतित भी हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

  • Punjab News: Operation सतर्क के तहत की चेकिंग, भारी Police Force तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: Operation सतर्क के तहत की चेकिंग, भारी Police Force तैनात, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में ऑपरेशन सतर्क चलाया जा रहा है। इसी के तहत डीआईजी अश्वनी कपूर और एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। पंजाब पुलिस की ओर से रात को 9 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी शहरों में नाकेबंदी कर चेकिंग की गई।

    मोगा में भी भारी फोर्स बल के साथ आपरेशन सतर्क चलाया गया। इस दौरान शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट पर विशेष नाकाबंदी की गई। आने जाने वाली सभी गाड़ियों की पूरी सतर्कता के साथ चैकिंग की गई। मौके पर डीआईजी अश्वनी कपूर और एसएसपी मोगा अजय गांधी भी मौजूद थे। जिन्होंने नाकाबंदी का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी को भी कानून की उल्लंघना नहीं करने दी जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में Police का Action, IG Umranangal मौके पर पहुंचे, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Police का Action, IG Umranangal मौके पर पहुंचे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब भर में पुलिस मिशन सतर्क के तहत बड़े एक्शन ले रही है। इसी के तहत गुरदासपुर, पठानकोट, जम्मू, अमृतसर नेशनल हाईवे पर पंजाब पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

    मौके पर आईजी उमरानंगल पहुंचे, जिन्होंने गुरदासपुर में लगाए स्पेशल नाकों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। साथ ही कहा कि जो डीनानगर की बीएसएफ चौकी पर आईईडी धमाका हुआ है, उस जगह पर भी जाकर बीएसएफ अधिकारियों से बातचीत करेंगे। नशा और गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।

  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल में आज किसके सिर पर सजेगा प्रधानगी का ताज, देखें वीडियो

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल में आज किसके सिर पर सजेगा प्रधानगी का ताज, देखें वीडियो

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल में आज प्रधान पद का ऐलान किया जाएगा। इस चुनावी प्रकियां को लेकर सीनियर नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिरोमणि कमेटी 1920 में अस्तित्व में आई और पंथक मसलों को और मजबूती देने के लिए शिरोमणि अकाली दल बनाया गया। तब से चलती आ रही परंपरा के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के प्रधान की चुनाव जनरल डेलीगेट सत्र तेजा सिंह समुंदरी हाल में करवाई जाती है, जो कि हमारी भावनाओं से जुड़ी एक परंपरा है। शिरोमणि अकाली दल की भर्ती में विभिन्न पड़ावों में होने वाली कार्यकर्ताओं और अगुआओं की अनथक मेहनत का नतीजा है, जो रिकॉर्ड तोड़ भर्ती 27.5 लाख हुई है, जिसका जनरल डेलीगेट सत्र आज चल रहा है।

    इस चुनाव को रोकने संबंधी पहली बार यह बात सामने आई है कि किसी पार्टी की चुनाव पर रोक लगाने के लिए दूसरी पार्टियों के प्रतिनिधि चिट्ठी लिख रहे हैं कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान की चुनाव रोकी जाए। वहीं दूसरी तरफ कुछ कांग्रेस और बीजेपी के लोग इस भर्ती को रोकने के लिए अटकलें लगा रहे हैं। जो कि हमारे लिए बहुत दुखदाई बात है कि कम से कम ये लोग कांग्रेस के कौल तो न जाएं। चीमा का कहना है कि उधर, रंधावा यह कहकर चिट्ठी लिख रहे हैं कि मेरा नाम गुप्त रखा जाए, लेकिन मैं जाते समय चिट्ठी देकर ही जाऊंगा।

     

  • Jalandhar के बाद इस जिले की सड़कों पर DGP Gaurav Yadav ने की चैकिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद इस जिले की सड़कों पर DGP Gaurav Yadav ने की चैकिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब भर में ऑपरेशन सतर्क के तहत औचक चैकिंग की गई। इस दौरान देर रात डीजीपी गौरव यादव देर रात 10 बजे जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़कों पर लगे नाकों की चैकिंग की। जिसके बाद डीजीपी गौरव यादव अमृतसर की सड़कों पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों की डीजीपी ने खुद चेकिंग की। इस दौरान गोल्डन गेट रेलवे स्टेशन और छेरहटा पुलिस थाने के बाहर लगे नाकों पर की गई डीजीपी पंजाब द्वारा चेकिंग की गई। दरअसल, अब पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन सतर्क शुरू किया गया है।

    मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन सतर्क शुरू किया गया है, जिसके तहत वे नाकों पर जाकर चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से पुलिस को बड़ी कामयाबियां मिली हैं और पुलिस द्वारा बड़े नशा तस्करों पर नकेल कसी गई है और जो पुलिस द्वारा एंटी ड्रोन सिस्टम शुरू किया गया था, वह भी काफी कारगर साबित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम पंजाब वासियों का भी सहयोग मांगते हैं कि युद्ध नशों के खिलाफ पंजाबवासी भी उनका सहयोग करें ताकि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए वे बॉर्डरों पर करीब 2100 कैमरे भी लगाएंगे ताकि नशा तस्करों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके। पुलिस अधिकारी द्वारा पकड़ी गई हेरोइन के मामलों पर डीजीपी ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस का ही मुलाजिम क्यों न हो। डीजीपी पंजाब आज अमृतसर के नाकों को चेक करने के बाद सरहदी गांवों में की जा रही चेकिंग का जायजा लेने के लिए गांवों में भी गए। उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रबंध को खुद देखा और पुलिस अधिकारियों व जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप देश विरोधी ताकतों के लिए दहशत का प्रतीक बनें और लोगों के साथी बनकर इस लड़ाई में जीत प्राप्त करें।

  • 22 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 31 जिलों में बारिश की संभावना

    22 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 31 जिलों में बारिश की संभावना

    नई दिल्लीः देश के उत्तरी राज्यों में अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत देश के 22 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट है। हालांकि आज किसी भी प्रदेश में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजस्थान में मौसम अचानक बदल गया है। आज प्रदेश में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर आने वाले दो दिनों तक रहेगा। जयपुर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश आने का अलर्ट है। एमपी में 15 अप्रैल तक गर्मी और लू का अलर्ट नहीं है।

    आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश की संभावना है। अगले 4 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। वहीं 3 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिन तक मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी हीटवेव के आसार है। इधर राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। शाम को तेज आंधी चली, इसके बाद जगह-जगह पर पेड़ गिर गए। वहीं मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार को 15 से अधिक उड़ानें डायवर्ट की गईं। आंधी के बाद राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा में भी बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। गर्मी और उमस का असर भी रहेगा।

    हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज प्रदेश के 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और बाकी 9 जिलों में येलो अलर्ट है। तेज आंधी के कारण गुरुग्राम में साइन बोर्ड गिर गया। इसके नीचे दबने से 2 लोग घायल हुए वहीं कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी और बारिश के कारण यूपी और बिहार में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूपी में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा झारखंड में 4 और हरियाणा में भी दो-दो लोगों की मौत हुई है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भी बिहार के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसी स्थिति 15 अप्रैल तक बनी रहेगी। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान खुले में न निकलने की चेतावनी दी है।