Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ विधायक ने रेलवे फाटर पर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ विधायक ने रेलवे फाटर पर लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के पुश्तैनी शहर दोराहा में करीब 18 साल से रेलवे पुल का प्रोजेक्ट रुका पड़ा है। इसे लेकर पायल से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इलाके के लोगों को साथ लेकर रेलवे फाटक पर धरना दिया। उन्होंने अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक रोकने की चेतावनी भी दी। बाद में रेलवे अधिकारी मौके पर आए और जल्द काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया। करीब ढाई महीने पहले इस पुल को लेकर बिट्टू ने पंजाब सरकार को घेरा था। उन्होंने सीएम भगवंत मान पर जानबूझकर विकास में रुकावट बनने के आरोप लगाए थे, तभी अगले ही दिन विधायक ग्यासपुरा ने पंजाब सरकार द्वारा जारी एनओसी की कापी दिखाकर दावा किया था कि यह काम रेलवे ने पूरा करना है। इस मसले में सोमवार को ग्यासपुरा ने धरना लगाया। ग्यासपुरा ने कहा कि केंद्रीय राज्य रेल मंत्री बिट्टू धूरी में उद्घाटन कर रहे हैं, उनके पुश्तैनी शहर दोराहा में पुल का काम रोका गया है। यहीं पर रामपुर गांव में बिट्टू की बुआ रहती हैं। वह अपनी बुआ के गांव को छोड़ दूसरे शहरों में विकास करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर रेलवे अधिकारियों ने काम शुरू नहीं कराया तो अनिश्चितकालीन समय के लिए रेलवे ट्रैक पर धरना दिया जाएगा। उधर, मौके पर पहुंचे अंबाला डिवीजन के सीनियर असिस्टेंट डिवीजनल मैनेजर अमरजीत ने कहा कि उच्च स्तर पर मीटिंग की जा रही है। कुछ ही समय में टेंडर काल किए जाएंगे और जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा।

    यह है पूरा मामला

    वर्ष 2007 से दोराहा से रोपड़ तक फोर लेन प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, लेकिन दोराहा में रेलवे लाइनों के ऊपर बनने वाले पुल को लेकर काफी समय से जद्दोजहद चलती रही। पुल बनाने वाली कंपनी ने पंजाब सरकार के खिलाफ केस लगा दिया था। लंबी कानूनी लड़ाई में अभी भी प्रोजेक्ट रुका पड़ा है। काफी समय पहले केंद्र सरकार के इस रेलवे पुल पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च आना था, लेकिन अब यह लागत 100 करोड़ तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने पुल पास किया हुआ है। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज रेलवे की तरफ से बनाया जाना है। इसके लिए पंजाब सरकार एनओसी जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है जिसके चलते लोगों ने धरना दिया।
  • Punjab News: ठेकेदार पर आढ़तियों को गेहूं ढुलाई का किराया न देने के आरोप, देखें Video

    Punjab News: ठेकेदार पर आढ़तियों को गेहूं ढुलाई का किराया न देने के आरोप, देखें Video

    गुरदासपुरः सेदोवाल के आढ़तियों ने ठेकेदार पर मंडियों से माल उठाने के लिए ढुलाई का पैसा न देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में डीसी गुरदासपुर और खाद्य आपूर्ति विभाग को शिकायत देते हुए बताया कि गेहूं सीजन के दौरान हमारी करीब 20 मंडियों में लिफ्टिंग ठेकेदार ने मंडियों से माल उठाने के लिए कोई वाहन नहीं दिया और हमें मजबूरन अपने पैसे खर्च करके ट्रक ट्रॉलियों के माध्यम से खुद ही मंडियों से माल उठाना पड़ा। जिस ठेकेदार को सरकार ने इन मंडियों में माल ढोने का ठेका दिया था, वह अब इस काम के पैसे नहीं दे रहा है।

    पहले उसने कहा था कि आप अपना माल खुद उठाओ और सरकार से जो भी पेमेंट आएगी, मैं आपको दे दूंगा, लेकिन अब उसने पैसे देने से मना कर दिया है और हमें बहुत कम पैसे दे रहा है। साथ ही हमें धमकी दे रहा है कि आप किसी से भी शिकायत कर सकते हो, मुझे किसी की परवाह नहीं है।

    जब इस संबंध में लिफ्टिंग ठेकेदार डेनियल मसीह से बात की तो वह बातों को गोलमोल करता हुआ नजर आया और कहा कि मैं उन्हें पेमेंट देने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं अपने पास से पैसे नहीं दूंगा, जो पैसा सरकार से आया है, वही दूंगा।

    गुरदासपुर के डीएफएससी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में आढ़तियों की तरफ से शिकायतें मिली हैं। उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं कि जब तक ठेकेदार आढ़तियों से माल ढुलाई के दस्तावेज हमारे पास नहीं आते, तब तक उसका भुगतान नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: बाइक को टक्कर मारकर छप्पड़ में गिरा मिक्सचर भरा ट्राला, ड्राइवर लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक को टक्कर मारकर छप्पड़ में गिरा मिक्सचर भरा ट्राला, ड्राइवर लापता, देखें वीडियो

    मोगा: जिले में स्थानीय लुहारा चौक पर एक मिक्सचर भरा ट्राला नियंत्रण हो गया। जिसके बाद ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्राला बेकाबू होकर नजदीकी छप्पर में गिर गया। वहीं गोताखोरों द्वारा ड्राइवर की तालाश की जा रही है। इलाके के लोगों ने बताया कि ये युवक नजदीकी भट्ठे पर मजदूरी करके घर वापसी कर रहे थे।

    हादसे की सूचना मिलने पर समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घायल युवकों को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। टक्कर के बाद ट्राले का ड्राइवर लापता बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शक है कि ड्राइवर छप्पर में फंसा हो सकता है, इसलिए राहत टीम द्वारा क्रेन से उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्राइवर कहां है।

    हादसे की जानकारी मिलने पर मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुखदाई घटना है। घायल युवकों की हर संभव सहायता की जाएगी। प्रशासन को ड्राइवर की तुरंत पहचान करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। युवकों के इलाज के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। पुलिस की ओर से अभी भी जांच जारी है और ट्राले को छप्पर से बाहर निकालने के लिए मशीनरी लगाई गई है।

  • Punjab News: फिर खुली प्रशासन की पोल, ट्राई सिटी में सड़कें बनी दरिया, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर खुली प्रशासन की पोल, ट्राई सिटी में सड़कें बनी दरिया, देखें वीडियो

    मोहालीः मानसूर की बारिश ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल दी है। हर साल की तरह ट्राई सिटी की सड़कों ने दरिया का रूप ले लिया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को हुई आधे घंटे की बारिश से पूरा शहर पानी में डूब गया।

    नया गांव में कई जगह पानी भर गया, जिसमें एक BMW कार डूब गई, गनीमत रही की इस दौरान कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। लोगों ने तुरंत गाड़ी से निकलकर जान बचाई। वहीं नया गांव के बाजार में सड़क धंसने से एक गाड़ी उसमें फंस गई। बारिश का कहर मोहाली में भी देखने को मिला।

    मोहाली के फेस-4 और 5 के डिवाइडिंग रोड पर भी पानी भरा रहा। जहां प्रशासन की ओर से पंप के जरिए पानी निकालने के कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन के पंप भी जवाब दे गए। जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों को पानी से बीच में होकर गुजरना पड़ा, जो प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। वहीं एक महिला ने प्रशासन के दावों की पोल खोलते कहा कि हर साल ट्राई सिटी का यही हाल होता है।

  • दुकान में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    दुकान में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लालड़ू में वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही घटना के दौरान दुकान बंद थी, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    लोगों का कहना हैकि घटना के दौरान धमाके की आवाजें सुनाई दी, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और वह तुरंत बाहर आए तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

    दमकल विभाग के साथ मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर लोगों को घटना स्थल से दूर किया। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लोगों का कहना हैकि वेल्डिंग की दुकान के पास तेल का टैंकर खड़ा हुआ था। इस हादसे में वेल्डिंग की चिंगारी तेल के टैंकर तक पहुंची, जिसके बाद धमाका हो गया।

  • Punjab News: स्कूल की दीवार फांदकर घुसे हमलावारों ने नौजवान का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल की दीवार फांदकर घुसे हमलावारों ने नौजवान का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले के गांव उस्मानपुर में गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नौजवान पर 5 से 6 राउंड फायर किए गए। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव उस्मानपुर के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि अमनदीप सिंह कम्यूनिटी हाल के पास सैर कर रहा था। इस दौरान हमलावर स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आ गए और अमनदीप पर 5 से 6 राउंड फायर कर फरार हो गए।

    घटना में गोलियां लगने से अमनदीप की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान ग्राउंड के सामने पीर दरगाह में मेला चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मेले से लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    इस घटना के बाद मृतक के परिजन तथा गांववासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार कर दिया तथा मीडिया के सामने परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी इस जांच में जुटी है कि आखिर अमनदीप को किसने गोली मारी तथा क्यों मारी। गांव के लोगों ने बताया की हर रोज सैर किया करता था लेकिन आज अकेले था किसने मारा यह पता नहीं है।

  • Punjab News: पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना चब्बेवाल के अधीन आते गांव बिछोही के नए बने पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक गाय खरीदने गया था, जहां पुल के नीचे उसके शव को लोगों ने खून से लथपथ हालत में देखा। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बसी अलादीन के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक की माता मनजीत कौर, पत्नी गुरमीत सिंह और परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनका बेटा गाय खरीदने-बेचने का काम करता था। वह घर से लगभग 25 हजार रुपये नकद लेकर गाय खरीदने गया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर आ गए थे।

    जब उन्होंने गुरजीत को फोन किया तो उसका फोन एक व्यक्ति ने उठाया और कहा कि उनका बेटा यहां बिछोही के नए बने पुल के नीचे घायल पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उसकी जेब में ना तो पैसे थे और न ही उसका फोन था। परिजनों ने आरोप लगाए है कि बेटे के शरीर पर मारपीट के निशान और सिर पर चोट के घाव थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की लूट की नीयत से हत्या की गई है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद के आदेश जारी

    भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद के आदेश जारी

    नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसे लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के मुताबिक आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है तो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी से लेकर बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश काल बनकर बरस रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, सड़कें समंदर बन गई हैं और लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद हैं।

    वहीं आज भी मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक, कोंकण, उत्तर-पूर्वी राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं 2 जुलाई और 5 व 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटे में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR,पंजाब और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है।

    भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। आज सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

    राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन को आवाजाही पर नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राहत टीमें तैनात रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी जैसे विभागों को कहा गया है कि बारिश के कारण यदि कोई सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत खोलने की व्यवस्था करें। वहीं, सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Stock market  में तेजी, 150 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में भी 50 अंक की बढ़त

    Stock market में तेजी, 150 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में भी 50 अंक की बढ़त

    बिजनेसः मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 83,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,560 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट है। एशियन पेंट्स और BEL करीब 2% ऊपर हैं। एक्सिस बैंक और ट्रेंट 1% तक गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयरों में तेजी है। NSE के IT, रियल्टी, ऑटो, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में मामूली तेजी है। मेटल और फार्मा में मामूली गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.00% ऊपर 40,082 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़कर 3,121 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% गिरकर 24,072 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.59% ऊपर नीचे 3,444 पर बंद हुआ।

    30 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 831.50 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,497.44 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।