Blog

  • DC Office और Punjab University को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

    DC Office और Punjab University को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः पंजाब-चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं एक एक बार फिर से पंजाबी यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी आई है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना में कहा गया है कि डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

    बम की कॉल के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों की भी घेराबंदी कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच की जा रही है।

    डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। काल कहां से आई है, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

     

  • Singer Diljit Dosanjh के Live Concert में लगे Khalistan नारे, देखें वीडियो

    Singer Diljit Dosanjh के Live Concert में लगे Khalistan नारे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब व बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने औरा-2026 का आगाज कनाडा के वैंकूवर सिटी से किया। दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंचे और उन्होंने खालिस्तानी झंडे दिखाकर नारेबाजी की। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर शो है। दिलजीत दोसांझ अपनी टीम के साथ स्टेज पर परफार्म कर रहे हैं। गाना चल रहा है और दर्शक भी उनके साथ पूरी तरह से जुड़े नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ मंच पर गाना गा रहे थे और उनके साथ टीम डांस कर रही थी।

    पब्लिक में कुछ लोगों ने खालिस्तान के झंडे निकाले और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वो जोर जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रूके। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेशों में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा-आरएसएस की सेटिंग करवा रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि वो आगामी कार्यक्रमों में भी दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान के झंडे दिखाएंगे और नारेबाजी करेंगे।

    जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं। बैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को था। उसके काॅन्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए। खालिस्तानियों ने दिलजीत दोसांझ को दोषी बताया है और कहा है कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं।

    खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया. में भी विरोध किया जाएगा। वीडियो में दिलजीत दोसांझ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाकर उन्हें “भारत सरकार का समर्थक” बताया गया है। खालिस्तानिय समर्थक मोदी को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। इसलिए वो दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

     

     

  • Jalandhar News: कार सवार महिला ने Delivery Boy को मारी टक्कर, युवक की निकली आंख, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार सवार महिला ने Delivery Boy को मारी टक्कर, युवक की निकली आंख, देखें वीडियो

    लोगों के पकड़ने पर महिला ने किया हंगामा, लड़कों को बुलाकर की मारपीट

    जालंधरः महानगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला पर पहले तो एक्सिडेंट करने और बाद में लड़कों को बुलाकर व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, एक कार सवार महिला ने वडाला चौक के पास स्विगी फूड डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय की एक आंख तक बाहर आ गई और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे में युवक का बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जब मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो कार सवार महिला फरार हो गई। इस दौरान कार सवार एक युवक ने महिला का पीछा करना शुरू किया और उसे वडाला चौक पर पकड़ लिया। पीछा करने वाले युवक ने बताया कि जब महिला को रोका गया तो पहले तो वह काफी देर तक बहस करती रही, लेकिन बाद में उसने कुछ लड़कों को भी बुला लिया। उन लड़कों ने आते ही उन पर हमला कर दिया और उस पर ईंट और डंडे बरसाएं। उन्होंने मौके पर भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लोगों को इकट्ठा होता देख महिला उक्त लड़कों के साथ मौके से कार लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां सड़क हादसा हुआ है जिसमेें डिलीवरी ब्वॉय घायल हुआ है। वहां जाकर जांच कि तो पता चला कि जिस महिला ने घटना को अंजाम दिया है, उसने बाद में लड़कों को बुलाकर मदद करने वाले पर भी हमला किया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार का नंबर ट्रेस कर आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
  • फैक्ट्री में लगी भयानक आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    फैक्ट्री में लगी भयानक आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः रायपुर रानी- बरवाला रोड पर हरिपुर के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। आग की लपटों से आसमान पर धुएं का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     
  • Jalandhar News: अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गुलशन मीर का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गुलशन मीर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता गुलशन मीर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बेटे साहिल मीर ने बताया कि उनके पिता को डॉक्टरों ने 4 दिन की छुट्टी देकर घर भेजा है। अभी पिता की सेहत में सुधार है, लेकिन डायलसिस चल रहे हैं। वहीं वीडियो जारी करते हुए गुलशन मीर ने कहा कि सभी लोगों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 4 से 5 दिनों के लिए छुट्टी लेकर घर आए है और उसके बाद वह दोबारा से अस्पताल में भर्ती होंगे। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी। इस दौरान गुलशन मीर से सभी से एक बार फिर से दुआ करने की अपील है।

    गुलशन मीर ने कहाकि आप लोगों की दुआओं से ही वह स्वस्थ हो पाए है और दोबारा फिर से वह ईलाज करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे है, जहां एक बार फिर से आप लोगों की दुआओं की उन्हें जरूरत है। बता दें कि गुलशन मीर को किडनी प्रॉब्लम के चलते पिछले कुछ समय में 2 बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इलाज को लेकर परिवार में कंट्रोवर्सी भी हो गई थी। गुलशन मीर की ही छोटी बेटी ऋतु ने इलाज के लिए मदद के लिए क्यूआर कोड जारी कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था क्यू आर कोड नहीं हटाने पर और अस्पताल में लगातार इंटरव्यू में ज्योति और सुलताना नूरां के बारे पूछे जाने पर ज्योति नूरां ने गालियां निकाल दी थीं और कहा था कि इस मामले में किसी की जान चली जाएगी।

  • कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, गुस्साए पीड़ितों ने आरोपियों के घर को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

    कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, गुस्साए पीड़ितों ने आरोपियों के घर को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

    बांसवाड़ाः जिले के एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और दो गुटों के बीच झड़प व आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।

    पुलिस के मुताबिक मोटा और तमतिया गांव का मामला है। बीती रात गोविंद नामक व्यक्ति किसी पुराने विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से आरोपी के घर गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने गोविंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की खबर फैलते ही गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने आरोपी पक्ष के फूस के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इससे स्थिति और बिगड़ गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

  • शेयर बाजार में आया उछाल, निफ्टी 24,000 के पार

    शेयर बाजार में आया उछाल, निफ्टी 24,000 के पार

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सोमवार की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत धमाकेदार रही। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 409 अंकों की छलांग लगाकर 77,073 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 120 अंकों की बढ़त के साथ 24,000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। मिडिल ईस्ट के तनाव को नजरअंदाज करते हुए एशिया-पैसिफिक के बाजारों में जबरदस्त बढ़त दिख रहा है। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए हैं।

    हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बाजार में मामूली गिरावट रही। निवेशकों की नजर इस बात पर है कि युद्ध के हालात और बढ़ते तेल के दामों के बीच कंपनियां कैसा प्रदर्शन करती हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों ने टेंशन बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टलने की खबर से सप्लाई रुकने का डर बढ़ गया है। इसके चलते ब्रेंट क्रूड 2% से ज्यादा बढ़कर $107.97 प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो पिछले तीन हफ्तों का सबसे हाई लेवल है। वहीं, अमेरिकी तेल (WTI) भी बढ़त के साथ $96.42 पर कारोबार कर रहा है। भारतीय बाजार को मजबूती देने में अमेरिकी बाजारों का बड़ा हाथ है।

    पिछले सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए थे. टेक शेयरों में आई रैली की वजह से नैस्डैक (Nasdaq 100) 1.9% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) के लिए भी यह साल 2024 के बाद का सबसे अच्छा दौर साबित हो रहा है। अगर पिछले हफ्ते की बात करें, तो भारतीय बाजार के लिए समय काफी खराब रहा था। टॉप-10 में से 7 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आई थी। पूरे हफ्ते में सेंसेक्स करीब 1,829 पॉइंट (2.33%) और निफ्टी 455 पॉइंट टूटकर बंद हुआ था।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरे लगातार वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। ताजा मामला एमएस फार्म के पास से सामने आया है, जहां देर रात बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया गया। बाइक पर पीछे बैठी बुजुर्ग महिला के कान की बालियां झपटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। यह घटना उस समय हुई जब एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।

    जैसे ही वे गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे, पीछे से आए दो अज्ञात लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के कान की सोने की बालियां छीन लीं। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के अनुसार, लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ढका हुआ था और सिर पर टोपी (कैप) पहनी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे तेजी से मोड़ की तरफ फरार हो गए।

    पीड़ित पक्ष ने शोर भी मचाया और शोर सुनकर लोग भी इकट्ठा हुए, लेकिन लुटेरों की रफ्तार इतनी तेज थी कि कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों ने बड़ी चालाकी से पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर की टीम और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके में नंबर ट्रेस करना और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid

    Punjab News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid

    मोहालीः भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ सहित जालंधर और लुधियाना में उनके ठिकानों पर ईडी टीम द्वारा जांच की जा रही है। सीबीआई की छापेमारी के दौरान भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास और फार्महाउस से भारी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला। बरामदगी में लगभग ₹7.36 करोड़ के करीब कैश, करीब 2.5 किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण (कीमत लगभग ₹2.32 करोड़), 26 लग्जरी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल थे। इसके अलावा, उनके परिवार के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई।

    सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 16 अक्टूबर 2025 को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। उन्हें एक कबाड़ कारोबारी (आकाश बत्ता) से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और 5 लाख रुपए लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया था। कारोबारी का आरोप था कि भुल्लर उनके खिलाफ 2023 में दर्ज एक पुराने एफआईआर को ‘निपटाने’ और भविष्य में सुरक्षा देने के बदले मासिक ‘सेवा-पानी’ (रिश्वत) की मांग कर रहे थे। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनकी संपत्तियों की जांच सीबीआई द्वारा की गई। 29 अक्टूबर 2025 को उन पर आय से अधिक संपत्ति का दूसरा मामला दर्ज किया। भुल्लर 17 अक्टूबर 2025 से चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल (मॉडल जेल) में न्यायिक हिरासत में हैं। समय-समय पर उनकी हिरासत अवधि कोर्ट द्वारा बढ़ाई गई है और हाल ही में अप्रैल 2026 में भी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं।

  • Jalandhar News: National Highway पर भीषण टक्कर में एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी कारें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर भीषण टक्कर में एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी कारें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, HP पेट्रोल पंप के पास 2 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक कार दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसएफ के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कीया सेल्टोस कार नंबर PB 07 BK 5757 चालक मनीष कुमार जालंधर से गोराया की ओर आ रहा था। वहीं दूसरी कार के चालक रंजीत सिंह अपनी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार नंबर PB 19 KE 3485 भी जालंधर साइड से आ रहा था।

    इस दौरान HP पेट्रोल पंप के पास ईकोस्पोर्ट अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह बेकाबू होकर आगे चल रही कीया सेल्टोस के ऊपर चढ़ गई। उन्होंने कहा कि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को लोगों की मदद से सड़क से हटवाया और हाईवे का रास्ता साफ करवाया। जिसके बाद ट्रैफिक को दोबारा से चालू करवा दिया गया। इस मामले को लेकर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने पुलिस को सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।