Blog

  • Punjab News: इस मामले को लेकर Congress-AAP हुई आमने-सामने, सोनिया मान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले को लेकर Congress-AAP हुई आमने-सामने, सोनिया मान का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के भिंड़ियां सैदां गांव में 7 से 8 महीने पहले हुए खूनी टकराव का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। आप पार्टी की नेत्री सोनिया मान ने कहा कि हमले के मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई रुकी हुई है। सोनिया मान ने बताया कि पंचायत और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान तनाव बना था, जिसके बाद बड़ा हमला हुआ।

    उन्होंने कहा कि हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, कुछ को अमनदीप अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा और एक व्यक्ति का ब्रेन ऑपरेशन भी हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सरजीत सरपंच को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है, जबकि हाईकोर्ट द्वारा भी उसकी जमानत रद्द की जा चुकी है। सोनिया मान ने कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे इंसाफ के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। दूसरी तरफ, कनक वधने के मसले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भंडारी पुल पर धरना दिया, जिससे मामला और राजनीतिक स्वरूप ले लिया।

    दूसरी ओर डीएसपी धर्मिंदर कल्याण ने कहा कि यह दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े का मामला है, जो बाद में गंभीर हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ आरोपियों की जमानत हो चुकी है, जबकि बाकी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तहत निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है और सबकी नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

     

     

     

     

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में एनएसएस का एक दिवसीय वर्ग आयोजित

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में एनएसएस का एक दिवसीय वर्ग आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों द्वारा एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी विजय भारद्वाज एवं आरती शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई की, क्यारियों को संवारा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान कर विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई। विद्यालय प्रशासन ने एनएसएस स्वयंसेवियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
     
  • Punjab News: प्रॉपर्टी को लेकर 2 भाईयों में खूनी झड़प, मां सहित कई लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रॉपर्टी को लेकर 2 भाईयों में खूनी झड़प, मां सहित कई लोग घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रॉपर्टी को लेकर खून सफेद हो गए। दरअसल, प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। लेकिन इस केस के दौरान आज परिवार में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भाई-भाई संपत्ति को लेकर एक-दूसरे के सामने खून के प्यासे हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पहले पक्ष का कहना है कि उसने मेहनत की कमाई से जगह खरीदी है, लेकिन भाई ने पैसों की लालच में आकर संपत्ति पर कब्ज़ा कर लिया। आरोप है कि उसने कई बार मुजे मारवाने की कोशिश भी की। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है।

    आरोप है कि कुछ दिनों पहले मेरे घर पर आकर मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि निस्संदेह जो जमीन मेरे भाई ने खरीदी थी, उस पर मैं ही काम कर रहा था और मामले के कोर्ट में होने के बावजूद मेरे भाई ने मेरे साथ मारपीट की और जान लेने की कोशिश की। अब दोनों पक्ष इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस हमले में मां भी घायल हो गई। सोनू कुमार ने कहा कि छोटे भाई के साथ झगड़ा हुआ है। छोटे भाई की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि भाई की यह दूसरी शादी है और शादी के बाद वह विवाद करने लगा। सोनू ने माना की जिम की जगह नाम भाई के है और जिम को चला वहीं रहा है। जगह को 2021 में खरीदा थी। इस हादसे में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

     

     

  • हरियाणा लिपिकीय सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) विधेयक 2026 पारित, CM Nayab Saini ने किया ऐलान

    हरियाणा लिपिकीय सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) विधेयक 2026 पारित, CM Nayab Saini ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कर्मचारियों के हितों में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने हरियाणा लिपिकीय सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) विधेयक, 2026’ पारित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया विधेयक सदन द्वारा पारित किया गया।

    सदन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह विधेयक चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और न्यायसंगत बनाएगा। वर्ष 2018 में हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 के माध्यम से ग्रुप डी के लिए कॉमन कैडर व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे फील्ड कैडर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति के समान अवसर मिलने लगे।

    पहले सीमित पदों के कारण बहुत कम कर्मचारियों को ही पदोन्नति का अवसर मिल पाता था। साथ ही, केवल अपने-अपने विभागों तक सीमित पदोन्नति के अवसर होने के कारण भी कर्मचारियों की प्रगति बाधित होती थी। विधेयक के अंतर्गत अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लिपिक पद पर पदोन्नति का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे अधिक संख्या में कर्मचारी पदोन्नत हो सकेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कई विभागों में कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए 10 से 15 वर्षों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि कॉमन कैडर व्यवस्था, बढ़े हुए पदोन्नति कोटा और कम सेवा अवधि के कारण अब पदोन्नति प्रक्रिया अधिक तेज होगी और अधिक संख्या में कर्मचारियों को समयबद्ध अवसर मिल सकेंगे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह विधेयक कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। यदि विपक्ष इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित होता, तो राज्य के कर्मचारियों के हित में एक व्यापक सहमति बन सकती थी, तथापि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

     

  • Punjab News: छठी कक्षा के छात्र की भीषण सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: छठी कक्षा के छात्र की भीषण सड़क हादसे में मौत

    मोगा: जिले के नज़दीकी गांव अजीतवाल में दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है, जहां स्कूल से घर लौट रहा 11 वर्षीय बच्चा सड़क हादसे का शिकार हो गया। मृतक बच्चे की पहचान गुरशानप्रीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह के रूप में हुई है, जो सरकारी सेकेंडरी स्कूल अजीतवाल में छठवीं कक्षा का छात्र था। मिली जानकारी के मुताबिक़, स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर में वह घर जा रहा था, इसी दौरान अचानक एक कार और एक ट्रक की चपेट में आ गया।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले और मौजूदा सरपंच राजा सिंह मौके पर पहुँचे और गंभीर घायल हालत में बच्चे को मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार में एक बड़ा भाई व एक बड़ी बहन भी हैं, जो उसी स्कूल में पढ़ते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है और वे इस समय बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उधर, पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • शिमला जिला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत

    शिमला जिला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल पर साकार होने लगी है। शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ऐसी ग्रीन पंचायत बन गई है, जिसमें 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना ने सफलतापूर्वक उत्पादन आरंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने कसुम्पटी दौरे के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया। करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में आरंभ हुआ था और 30 मार्च 2026 को इसे विद्युत् ग्रिड से जोड़ दिया गया था।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सौर परियोजना से प्रतिदिन लगभग 3000 यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जबकि वार्षिक उत्पादन करीब 8 लाख यूनिट रहने का अनुमान है। समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत् बोर्ड लिमिटेड इस बिजली को 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से ख़रीदेगा। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि ग्राम पंचायत को भी प्रतिवर्ष लगभग 28 लाख रुपये की नियमित आय होगी।

    मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को समावेशी और जनकल्याणकारी मॉडल बताते हुए कहा कि इससे पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना से प्राप्त राजस्व में से 30 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, 20 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण, 20 प्रतिशत राज्य सरकार, 10 प्रतिशत हिम ऊर्जा तथा 20 प्रतिशत संचालन एवं रख-रखाव के लिए हिम ऊर्जा को प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की अनुमानित आयु वाली यह परियोजना राज्य में सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होने से उनकी आर्थिकी में सुधार होगा।

     

     

     

  • रायपुर मैदान व मंदली में उतरा जी.सी. ऊना का अर्थशास्त्र विभाग, व्यापक सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण संपन्न

    रायपुर मैदान व मंदली में उतरा जी.सी. ऊना का अर्थशास्त्र विभाग, व्यापक सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण संपन्न

    ऊना, (27 अप्रैल) सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना के स्नातकोत्तर (पी.जी.) अर्थशास्त्र विभाग ने अपने शैक्षणिक एवं शोध कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील बंगाणा के गांव रायपुर मैदान और मंदली में एक विस्तृत सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक आर्थिक, सामाजिक तथा आधारभूत संरचनात्मक स्थिति का गहन अध्ययन करना रहा। यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। विभाग के प्राध्यापक डॉ. भगवान दास, डॉ. शाम सिंह बैंस तथा प्रो. मनजीत सिंह मान के निर्देशन में कुल 45 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ फील्ड में कार्य करते हुए सर्वेक्षण को सफल बनाया। सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने लगभग 140 परिवारों (households) से घर-घर जाकर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया और उनके सामाजिक-आर्थिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी एकत्रित की। इस डेटा संग्रहण में परिवार संरचना, शिक्षा स्तर, रोजगार एवं आय के स्रोत, कृषि गतिविधियां, आवास की स्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं—जैसे स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय, एलपीजी गैस और इंटरनेट—की उपलब्धता का विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं की स्थिति तथा मनरेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी सरकारी योजनाओं के लाभों की पहुंच का भी आकलन किया गया। सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने डेटा संग्रहण में आने वाली चुनौतियों को भी अपने प्राध्यापकों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर लोगों ने प्रारंभ में जानकारी देने में झिझक दिखाई तथा कुछ परिवारों ने निजी जानकारी साझा करने में संकोच किया। इसके अलावा दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच, समय की कमी, भाषा व संचार से जुड़ी कठिनाइयां तथा अधूरी या अस्पष्ट जानकारी जैसी समस्याएं भी सामने आईं। हालांकि, प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और टीमवर्क के माध्यम से विद्यार्थियों ने इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक समाधान किया और सर्वेक्षण को पूर्ण किया। सर्वेक्षण के निष्कर्षों में यह सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सीमित अवसर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं तक सीमित पहुंच तथा बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियां अब भी मौजूद हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में पर्यटन एवं सहायक गतिविधियों के माध्यम से आय के नए अवसर विकसित होने की संभावनाएं भी देखी गईं। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के फील्ड सर्वे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उनके शोध कौशल को सुदृढ़ बनाते हैं। यह पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को उजागर करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
     
  • Punjab News: सैर पर निकले व्यक्तियों पर बाइक सवारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सैर पर निकले व्यक्तियों पर बाइक सवारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के नज़दीकी गांव अकालगढ़ में सुबह सैर के लिए निकले 2 व्यक्तियों पर बाइक सवार 3 नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान जसवंत सिंह फ़ौजी पुत्र स्वरूप सिंह और मलकीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी अकालगढ़ के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सरवन सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह और मलकीत सिंह पर सुबह तड़के 4 बजे उठकर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद सैर के लिए जा रहे थे।

    इस दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला करके घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं सतनाम सिंह ने कहाकि 3 नौजवानों द्वारा दोनों व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया।

    घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सतनाम सिंह ने कहा कि लोगों द्वारा घटना संबंधी सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। सतनाम सिंह ने कहाकि 3 बार सदर थाने की पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सतनाम सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर देखा कि जहां नौजवानों पर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है। परिवार द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की गई।

     

     

     

  • Punjab News: 30 रुपए को लेकर 22 वर्षीय नौजवान का कत्ल

    Punjab News: 30 रुपए को लेकर 22 वर्षीय नौजवान का कत्ल

    कपूरथलाः जिले के नडाला कस्बे में 30 रुपए के झगड़े को लेकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का अपने कुछ साथियों के साथ रविवार देर रात करीब 10.30 बजे बाजार में 30 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ता देख उसके पिता रामचंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर बेटे को वहां से निकालकर उसके रहने वाले क्वार्टर में छोड़ आए। परिवार को क्या पता था कि यह विवाद इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा। आज सुबह जब पिता दोबारा बेटे को लेने के लिए क्वार्टर पहुंचे तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। बेटे का शव गेट के पास पड़ा हुआ था।

    मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज पुत्र रामचंद्र मंडल के रूप में हुई है। सूरज का गला घोंटकर हत्या की गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है। सूरज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरजिंदर सिंह और नडाला चौकी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों के साथ सूरज का झगड़ा हुआ था, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह से गंभीर और जानलेवा बन सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।

  • DC ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

    DC ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

    ऊना,( 27 अप्रैल) सुशील पंडित : जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला परिषद बैठक कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर उपायुक्त जतिन लाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में होने वाले चुनावों को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिले की 249 पंचायतों और उनके 1515 वार्डों के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने चुनाव से पूर्व आरओ/एआरओ एवं मतदान दलों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यापक प्रशिक्षण पर बल दिया। इसके अलावा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नामांकन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी किसी भी पूछताछ अथवा जानकारी का समयबद्ध उत्तर दिया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी विकास खंड अधिकारी, पंचायत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक उपस्थित रहे।