Blog

  • बंद घर में मिला मां-बेटी का शव, पती की तलाश में जुटी पुलिस

    बंद घर में मिला मां-बेटी का शव, पती की तलाश में जुटी पुलिस

    आगराः पत्नी और बेटी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद तुरंत आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। लाश का तब पता चला जब एक घर से बुधवार सुबह घर से बदबू आनी शुरू हुई। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई तो कमरे से मां-बेटी की लाश बरामद हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

    ACP मयंक तिवारी ने बताया कि बंद घर से बदबू आने की सूचना मिली थी। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो कमरे में बेड पर 9 साल की बच्ची इनाया और जमीन पर शबीना (32) का शव पड़ा। छानबीन की तो पता चला कि राशिद का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली पत्नी की 9 साल की बेटी है। इसके बाद अभी 5 महीने पहले ही राशिद ने शबीना से निकाह किया था। घर में राशिद, शबीना और पहली पत्नी से हुई 9 साल की बेटी साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि इनाया के गले पर धारदार हथियार से काटने का निशाना था, जबकि शबीना का शव फूल गया था।

    पुलिस के मुताबिक, राशिद का मोबाइल अभी स्विच ऑफ है। छानबीन से पता चला कि राशिद ने हफ्तेभर पहले किसी दूसरे मोबाइल नंबर के जरिए IGRS पर शिकायत की थी। इसमें राशिद ने आरोप लगाया था कि पत्नी उसे पीटती है। जब उस नंबर पर बात की तो पता चला कि वो राशिद के परिचित का नंबर है। पुलिस मान रही है कि राशिद ने ही दोनों की हत्या की है। फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

  • Punjab News: सीमा के पास हुआ धमाका, बीसीटी मोहन सिंह घायल

    Punjab News: सीमा के पास हुआ धमाका, बीसीटी मोहन सिंह घायल

    गुरदासपुरः जिले में सीमा के पास आईईडी धमाका होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों को 2 संदिग्ध कंटेनर मिले, जिनमें तार लगी हुई थी। इस दौरान आर्मी बंकर के दाहिने तरफ अचानक धमाका हुआ, जिसमें बीसीटी सोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल भेज दिया गया।

  • बेटे ने पिता को कैंची मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

    बेटे ने पिता को कैंची मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

    जयपुरः बेटे द्वारा पिता को कैंची मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी पिता को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। इस बीच उसने अपने भाई को फोन पर हत्या की जानकारी भी दी।

    जानकारी मुताबिक, मृतक रमेश प्रजापत टेलर का काम करता था और शराब पीने के आदि था। वह अपने आरोपी बेटे आशीष और बेटी ज्योति के साथ रहता था। आशीष हार्डवेयर की दुकान पर काम करता है और बहन पढ़ाई कर रही है। शराब को लेकर पिता और बेटे के बीच अकसर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था कि गुस्से में आशीष ने कैंची को पिता के गले में घुसा दिया। पिता के खून निकलने पर आशीष डर गया और घर से बाहर निकल कर अपने भाई प्रदीप को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद वह भाग गया।

    मामले में प्रदीप प्रजापत (26) ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 7 अप्रैल की रात करीब साढ़े 8 बजे उसके भाई आशीष को फोन आया था। उसने बताया कि मैंने पिता को मार दिया है। घर पहुंचा तो पिता लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े थे। दोस्त के साथ पिता को खेतान हॉस्पिटल लेकर गया। डॉक्टरों ने SMS रेफर कर दिया। इलाज के बाद दौरान पिता की मौत हो गई।

    मुरलीपुरा थाने के सीआई वीरेंद्र कुरील ने बताया कि विजयबाड़ी के रहने वाले रमेश प्रजापत की हत्या होने की सूचना मिली थी। मर्डर के आरोप में उसके छोटे बेटे आशीष प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव अवांखा में उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने सड़क से गुजरते हुए एक युवक का शव नाले में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत लोगों ने दीनानगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए अवांखा गांव के स्थानीय निवासी ने बताया कि यह व्यक्ति प्रवासी है जो नशे की पूर्ति के लिए यहां रहता है। इसकी कोई पहचान नहीं है लेकिन यह रोजाना यहां गांव में घूमता हुआ नजर आता था। उन्होंने बताया कि हमारा गांव नशे का गढ़ कहा जाता है। यहां पर अवैध शराब, चिट्टा और अन्य नशे की चीजे आमतौर पर मिल जाती है जिसके चलते कई प्रवासी यहां आकर रहने लगते है जिससे इलाके का माहौल भी खराब होता है। उन्होंने मांग की कि सरकार को चाहिए कि हमारे गांव में पसर रहे नशे के व्यापारियों को पकड़ा जाए और इन प्रवासियों को भी गांव से बाहर किया जाए ताकि गांव का माहौल ठीक हो सके और राज्य से नशे को खत्म किया जा सके।

    फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकता है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • तालाब में डूबने से 2 दोस्तों की मौत, पानी पीने के दौरान हुआ हादसा

    तालाब में डूबने से 2 दोस्तों की मौत, पानी पीने के दौरान हुआ हादसा

    ब्यावरः तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त थे और तालाब में पानी पीने रुके थे। दोनों मंगलवार को अपने घर से खेत जाने को निकले थे जब वह घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद उन्हें बच्चों के तालाब में डूबने का पता चला।

    जानकारी मुताबित, मसूदा थाना क्षेत्र के जामोला गांव में रहने वाले दो बच्चे सुमित (11) और चंद्र प्रकाश (15) अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में तालाब से एक दोस्त पानी पीने के लिए रुका था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। दोस्त को पानी में डूबता देख दूसरे ने भी छलांग लगी दी लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया और खुद भी डूब गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को बुलाया।

    मसूदा थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि जमोला गांव निवासी चंद्र प्रकाश (15) और सुमित (11) की तालाब में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • Akali नेता Randhir Cheema का निधन, शोक की लहर

    Akali नेता Randhir Cheema का निधन, शोक की लहर

    खन्नाः पंजाब के वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा का निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विश्वस्त सहयोगी थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर पाई जा रही है। चीमा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव करीमपुरा में किया जाएगा।

    रणधीर सिंह चीमा ने बादल सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में सेवा की। वे 1965 से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य रहे। उनका पैतृक गांव करीमपुरा, बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। पहले वह सरहिंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसी क्षेत्र से जीत के बाद उन्हें मंत्री पद मिला। हाल ही में 9 मार्च 2024 को फतेहगढ़ साहिब में चीमा ने एसजीपीसी की आंतरिक कमेटी के जत्थेदारों को हटाने के फैसले का विरोध किया था।

  • Punjab News: पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले में 5 आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट किए जारी

    Punjab News: पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले में 5 आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट किए जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के मामले में अदालत ने बलजिंदर सिंह उर्फ रैंबो, निशान सिंह, गुरिंदर सिंह उर्फ भिंदा, चढ़त सिंह और विकास कुमार के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। इसके साथ ही अदालत ने प्रशासन से यह भी पूछा है कि इस मामले के एक और दोषी दिव्यांशू उर्फ गुड्डू को किस जेल में बंद किया गया है। अदालत ने इस संबंध में एक हफ्ते के अंदर पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि साल 2022 में मोहाली के सेक्टर 77 स्थित इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड से हमला हुआ था।

    इसके साथ ही कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर चंडीगढ़ पुलिस के एस.पी. मनजीत शिओरन द्वारा नई बनी एस.आई.टी. की अगवाई की जाएगी और शहर में एक डी.एस.पी., एक इंस्पेक्टर और एक एस.आई. को शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि पहले, पंजाब पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए कई एस.आई.टी. का गठन किया था।

    शुरुआती टीम की अगवाई अतिरिक्त निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एस.पी.एस. परमार कर रहे थे, जिसमें एस.एस.पी. संदीप मलिक और एस.पी. मनप्रीत सिंह सदस्य थे। बाद में हुई बदलावों में ए.डी.जी.पी. ए.एस. राय को परमार की जगह एस.आई.टी. का मुखिया बनाया गया, जबकि मलिक और सिंह अपनी भूमिकाओं में बने रहे। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा चंडीगढ़ पुलिस को एक हफ्ते का समय दिया गया था, जिसकी अवधि खत्म होने से पहले नई एस.आई.टी. बनाई गई है।

  • Punjab News: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई पशु और सामान जलकर खाक, देखें वीडियो

    Punjab News: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई पशु और सामान जलकर खाक, देखें वीडियो

    नाभाः रोहटी पुल के पास झुग्गी-झोपड़ियों में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग से झोपड़ियां बुरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिसमें दर्जनों पशु झुलसे गए तथा घर का कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। मासूम बच्चों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं लेकिन वे पशुओं की जान नहीं बचा सकीं। 4 झुग्गियों को आग लगने की बात कही जा रही है जो पिछले 10 सालों से झुग्गियों में रह रहे थे।

    जानकारी देते हुए प्रभावित गुज्जर परिवारों ने बताया कि आज हमारी जीवन भर की कमाई नष्ट हो गई है। हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है, दर्जनों जानवर मर गए हैं और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। अब हमारे पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे मौके पर पहुंच गए थे और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था और आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान घटना में दर्जन भर पशुओं के मारे जाने की जानकारी है और पीड़ितों का सामान भी जलकर खाक हो गया है। अभी आग लगने का स्टीक कारण नहीं पता लगा है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: कालिया के घर पर हमले को लेकर नई CCTV आई सामने

    Jalandhar News: कालिया के घर पर हमले को लेकर नई CCTV आई सामने

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बदली सीट

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में दिल्ली से पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना को लेकर कालिया ने खुलासा किया है कि एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी काले बुर्के में दिखाई दिया, जिसमें वह ई-रिक्शा में पहले आगे बैठता है और बाद में वह ई-रिक्शा के पीछे बैठता है।

    वहीं इस घटना को लेकर एक ओर नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें कालिया के घर से हमला करने के बाद ई-रिक्शा से उतरकर पीछे बैठा जाता है। वहीं अन्य तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह दोमोरिया पुल के पास ई-रिक्शा से उतरकर पैदल रेलवे स्टेशन की ओर निकल जाता है।

  • Punjab University में छात्रों के 2 गुटों में हिंसक झड़प; चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Punjab University में छात्रों के 2 गुटों में हिंसक झड़प; चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों के 2 गुट में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है।घटना मंगलवार की है। रात करीब 3 बजे ब्वॉय हॉस्टल नंबर-4 में जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के खिलाफ पर्चे बांटे जाने से विवाद खड़ा हो गया, जो शाम तक मारपीट में बदल गया। झगड़े में कई छात्रों को चोटें आई हैं। जेएसी की ओर से आरोप लगाया कि उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

    वहीं छात्रों ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई आदित्य ठाकुर की मौत के बाद भी चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पीयू की सुरक्षा पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। झड़प की पूरी घटना हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

    वहीं, छात्र परिषद के प्रधान अनुराग दलाल ने कहा कि आदित्य ठाकुर की हत्या को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जेएसी ने पलटवार करते कहा कि छात्रों ने प्रधान को उनकी आवाज़ उठाने के लिए चुना था, लेकिन अब वह प्रशासन के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं।