Blog

  • Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया के घर पहुंचे पूर्व गवर्नर का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया के घर पहुंचे पूर्व गवर्नर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में दिल्ली से पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना को लेकर कालिया ने खुलासा किया है कि एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी काले बुर्के में दिखाई दिया, जिसमें वह ई-रिक्शा में पहले आगे बैठता है और बाद में वह ई-रिक्शा के पीछे बैठता है।

    वहीं इस घटना को लेकर आज कालिया के घर पुडुचेरी पूर्व गवर्नर इकबाल सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब के हालात लगातार बिगड़ रहे है। इस घटना को लेकर लोग काफी दुखी है। वहीं भाजपा नेता के घर पर हमला होना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह बिहार, आंद्र प्रदेश सहित कई राज्यों में रह चुके है। इस घटना को लेकर पूर्व गवर्नर ने कहा कि केंद्र को इस हालातों को लेकर ध्यान देना चाहिए।

  • Punjab News: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सामान किया जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सामान किया जब्त, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी हेड क्वार्टर जुगराज सिंह की अगुवाई में पुलिस ने सड़क किनारे नाजायज कब्जा करने वाले और दुकानों के सामने रेहड़ियां लगाने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दुकानों के बाहर सामान न लगाया जाए। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज और थाना सिटी गुरदासपुर के मुखी को भी निर्देश दिए कि इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए।

    देर शाम एसपी हेड क्वार्टर जुगराज सिंह हनुमान चौक तिब्बड़ी रोड की ओर निकले। उनके साथ DSP कुलवंत सिंह, थाना सिटी मुखी गुरमीत सिंह और ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह भी मौजूद थे। टीम ने कार्रवाई करते दुकानों के बाहर रखे बोर्डों जब्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों की ट्रैफिक समस्या गंभीर होने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया का खुलासा, बुर्का पहनकर आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया का खुलासा, बुर्का पहनकर आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    घटना को अंजाम देकर 3 घंटे घूमते रहे आरोपी, कालिया के घर पहुंचे फतेह सिंह बजावा

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज प्रताप सिंह बाजवा के भाई व भाजपा नेता फतेह सिंह बाजवा कालिया के घर हालचाल जानने पहुंचे, जहां उन्होंने घटना को लेकर बातचीत की और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। इस घटना को लेकर भाजपा नेता ने खुलासा किया है आरोपी की एक सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें उसने काले रंग का बुर्का पहना हुआ है। इस दौरान वह ई-रिक्शा में आगे बैठा हुआ था और उसके बाद वह ई-रिक्शा में पीछे बैठ जाता है।

    इसके बाद पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे जालंधर में ही रहा। जिसके बाद दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदले। ऐसे में आरोपी के घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे घूमते रहना चिंता का विषय है। कालिया ने कहा कि पुलिस से किन कारणों से देरी हुई इस मामले में उच्च अधिकारी ही बता सकते है। हालांकि इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने ग्रेनेड अटैक क्यों किया।

    कालिया का मानना है कि कनाडा में यूट्यूब चैनल ऑन हुए है और ई-मेल भेजी गई है, बाकी जांच के बाद असल तथ्य सामने आएंगे। वहीं एप्प के जरिए घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर कालिया ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं केंद्र की एजेंसियों द्वारा मामले गहनता से जांच की जा रही है। इसी के चलते अब अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। वहीं अब कालिया की सिक्योरिटी में बढ़ौतरी कर दी गई है। हालांकि कालिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि कितने गनमैन और मिले है।

  • 5.4 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    5.4 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्ली: एक बार फिर भूकंप और झटके महसूस किए गए हैं। जापान और इंडोनेशिया की धरती एक बार फिर भूकंप से हिल गई है। जापान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई, जिससे जापानी शहर ओकिनावा हिल गया। इस भूकंप का केंद्र योनागुनी से 48 किलोमीटर दूर, धरती की सतह से 124 किलोमीटर की गहराई पर पाया गया।

    हालांकि इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि जापानी सरकार पहले ही एक रिपोर्ट जारी कर चुकी है कि जापान में एक बड़ा भूकंप आएगा।

     

  • Punjab News: SGPC के मुख्य खजांची ने लगाई नहर में छलांग, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC के मुख्य खजांची ने लगाई नहर में छलांग, देखें वीडियो

    SGPC अधिकारियों का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई में नहीं किया सहयोग

    अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन रोड पर चमरंग रोड नहर के पास उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए। जब सुबह घर से सैर करने आए एसजीपीसी के खजांची तरसेम सिंह के नहर में गिरने की खबर आई। इसके बाद मौके पर कई एसजीपीसी अधिकारी, मुलाजिम और तरसेम सिंह का परिवार पहुंच गया। इस दौरान एसजीपीसी के धर्म प्रचार सचिव विजय सिंह ने बताया कि एसजीपीसी के खजांची तरसेम सिंह, जो सुबह घर से सैर करने आए थे, के नहर में गिरने की खबर सामने आई है और सुबह से ही परिवार और एसजीपीसी के मुलाजिम चमरंग रोड पर स्थित सुलतानविंड पुलिस चौकी में पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही थी। मजबूरन उन्हें अमृतसर पुलिस कमिश्नर को सूचित करना पड़ा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने नहर का पानी बंद करवा कर गोताखोरों की टीम बुलाकर तरसेम सिंह की खोज शुरू की। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह नहर का क्षेत्र दो थानों के अधीन आता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह वारदात किस थाने के अधीन इलाके में हुई है। फिलहाल उनकी ओर से नहर का पानी बंद करवा कर और गोताखोर बुलाकर एसजीपीसी के खजांची तरसेम सिंह की खोज शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: प्रवासियों ने NRI को बनाया लूट का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों ने NRI को बनाया लूट का शिकार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः एक आस्ट्रेलियाई एनआरआई से मारपीट के बाद लूटपाट की घटना सामने आई है। इस दौरान लुटेरों ने पीड़ित से उसका बैग और नकदी छीन ली और मौके से उसके साथ मारपीट करके फरार हो गए जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाने में आकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए आस्ट्रेलिया के एक एनआरआई ने बताया कि वह यहां घूमने के लिए आया था। इस दौरान वह रात करीब 8 बजे श्री आनंदपुर साहिब ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक के रास्ते आनंदपुर साहिब की तरफ आ रहा था कि ट्रैक पर बैठे कुछ प्रवासियों ने उसको देखकर उसे घेर लिया। उन्होंने पहले उसके साथ आम बातचीत की और बाद में उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी।

    विरोध करने पर करीब 10-12 प्रवासियों ने पीड़ित एनआरआई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने उसका बैग छीन लिया जिसमें नकदी, मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य सामान था और मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल व्यक्ति सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा जहां स्टाफ ने उसका इलाज किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल मामले में जीआरपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: दो Audi गाड़ियों में भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: दो Audi गाड़ियों में भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः भाई बाला चौक में दो ऑडी गाड़ियों में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। काली ऑडी में सवार चालक ने कहा कि वह रेड लाइट पर खड़ा था। ग्रीन लाइट होने पर सड़क पार करने लगा, तभी दूसरी साइड से सफेद रंग की ऑडी ने रेड लाइट जंप करते उसकी कार में जोरधार टक्कर मार दी।

    जिससे दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। काली आडी चालक ने बताया कि उक्त चालक नशे की हालत में था। जिसके चलते हादसा हुआ है। फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इक्टठी हो गई और चारो तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को सूचित किया गया।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में आरोपियों के दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदलने की तस्वीरें आई सामने

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में आरोपियों के दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदलने की तस्वीरें आई सामने

    इन 3 राज्यों में आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने हैरी और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हमले के तार 3 राज्यों से जुड़े है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली-हरियाणा और यूपी में छापेमारी की जा रही है। सूत्र बताते है कि 2 और आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जहां यूपी के व्यक्ति ने होटल में आरोपी को पनाह दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। दूसरी ओर ग्रेनेड हमले के दिन ई-रिक्शा की दोमोरिया पुल के पास की सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने वहां पर ई-रिक्शा से उतरकर कपड़े बदले थे। वहीं दूसरी तस्वीर में आरोपी हाथ में बैग लेकर पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गया। हालांकि इस सारी घटना को लेकर पुलिस द्वारा कोई बयान नहीं दिया जा रहा है। वहीं आज हैरी और सतीश को पुलिस कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर सकती है। दोनों आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है। दरअसल, हैरी और सतीश की सोशल एप के जरिए आरोपियों से पैसों को लेकर बात हुई थी। जिसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा किराये पर दिया था।
  • Punjab News: 1 किलो हेरोइन सहित सास-बहू गिरफ्तार

    Punjab News: 1 किलो हेरोइन सहित सास-बहू गिरफ्तार

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मंडी गोबिंदगढ़ से नशे के साथ पकड़ी गई महिलाएं सास और बहू है। सीआईए सरहिंद पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ में कासो अभियान के तहत स्थानीय टी-प्वॉइंट अग्रसेन पार्क के पास विशेष चेकिंग के दौरान सास और बहू को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों किसी को नशे की सप्लाई देने जा रही थी।

    सीआईए स्टाफ सरहिंद के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को देख दीवार के पास बैठी दो महिलाएं मास्टर कॉलोनी की तरफ भाग गईं। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की। उनसे 500-500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने सास सुरेश व बहू सोनिया को गिरफ्तार कर लिया। हेरोइन समेत पकड़ी गई पुलिसकर्मी अमनदीप कौर (बर्खास्त हो चुकी) मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर थी। मंगलवार को उसे फिर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमनदीप ने कु़छ ही माह में विदेश जाने वाली थी। अमनदीप को इंग्लैंड जाना था। अमनदीप ने पिछले पांच दिन के रिमांड दौरान नशे संबंधी कोई भी खुलासा नहीं किया है, जिसके चलते पुलिस भी मीडिया को कुछ नहीं बता पा रही। पुलिस की विभिन्न टीमें अमनदीप के साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को पकड़ने के लिए हरियाणा एवं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।

  • Punjab News: बिजली खंभे से टकराया ट्रक, ट्रांसफार्मर में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली खंभे से टकराया ट्रक, ट्रांसफार्मर में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ट्रक यूनियन के पास बिजली के खंभे से एक ट्रक टकराने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद ट्रांसफार्मर के नीचे गिरने से भयानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे जान-माल के नुकसान से बचाव हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते ट्रक खंभे में जा भिड़ा।

    ट्रक के खंभे में टकराने से बिजली का ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया, जिससे अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलने लगीं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी और वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दूसरी ओर बिजली कर्मियों ने बताया कि जिस ट्रक से ड्राइवर की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे को टक्कर मारी गई है, उसके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिजली बंद होने के कारण लोगों के घरों की बिजली ठप हो चुकी है।