Blog

  • पंजाब : Lovely University के पास बनी मार्केट और PG में पुलिस की छापेमारी, देखें वीडियो 

    पंजाब : Lovely University के पास बनी मार्केट और PG में पुलिस की छापेमारी, देखें वीडियो 

    कपूरथला: पुलिस ने लवली यूनिवर्सिटी के पास लॉ गेट के पीछे बनी मार्केट और पीजी में छोपामारीकी है। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को राउंडअप भी किया। यह अभियान यूनिवर्सिटी के नजदीक होने वाली गैर कानूनी गतिवीधियों को लेकर चलाया गया। थाना फगवाड़ा के अंतर्गत आते चेहड़ू पुलिस चौकी इंचार्ज दरशन सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लागेट में बने पीजी की चेकिंग की और पीजी चलाने वाले मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने पीजी में ठहराते है। हर किराएदार का आईडी प्रूफ लेकर और पुलिस की वैरिफिकेशन के बाद ही उन्हें वहां पर रहने की अनुमति दी जाएगी। अगर किसी ने पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी के बाद भी कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • होशियारपुर : बारिश के कारण रेत का बांध टूटा, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो 

    होशियारपुर : बारिश के कारण रेत का बांध टूटा, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो 

    होशियारपुर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते गांव हल्लूवाल में बारिश का पानी घरों में घुस गया। गांव के साथ लगते चो के साथ बने रेत के बांध से टूटने के कारण पानी गांव में घुस कर हर घर में पहुंच गया है। लोग छतों पर चढ़ गए हैं और खाने पीने के समान के साथ सब नष्ट हो गया है। गांव का संपर्क बाकी सब से टूट गया है। गांव में पहुंचना असंभव हो गया है। अभी तक प्रशासन भी बेबस हो चुका है

  • पंजाब: लगातार हो रही बारिश से हाईअलर्ट पर प्रशासन, CM ने विधायकों और अफसरों को दिए ये आदेश

    पंजाब: लगातार हो रही बारिश से हाईअलर्ट पर प्रशासन, CM ने विधायकों और अफसरों को दिए ये आदेश

    पंजाब: बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश से जलभराव की स्थिति है। सड़कें तालाब बन गई हैं। मोहाली में हालात काबू से बाहर होने पर NDRF टीम बुलाई गई है। वहीं फिरोजपुर में बरसाती पानी बॉर्डर पार कर गया है। बारिश से हालात बिगड़ते देख CM भगवंत मान भी अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने विधायकों और अधिकारियों को फील्ड में जाने के आदेश दिए हैं।CM मान ने कहा कि जहां-जहां जलभराव की स्थिति है, वहां वाटर पंप का इस्तेमाल करें।

    उन्होंने अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका के चलते अधिकारियों को हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला प्रशासनिक टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।उधर, चंडीगढ़ में सुखना झील का जलस्तर बढ़ने से फ्लट गेट खोलने पड़े हैं। कई इलाकों में मुख्य सड़कों और चौकों पर पानी भर गया है। घरों के अंदर भी पानी पहुंच गया है।

  • पंजाब : भारी बारिश के कारण इस जिले में ट्रेने में हुई रद्द

    पंजाब : भारी बारिश के कारण इस जिले में ट्रेने में हुई रद्द

    रुपनगर : पंजाब में बीते दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन लगातार हो रही बारिश सड़कों पर पानी खड़ा हो गया है। वहीं रूपनगर जिले में भारी बारिश को देखते हुए रेलवे ने सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दीं हैं।

  • BBN में तेज बारिश के कारण सड़कें बनी तालाब, आवाजाही हुई बंद, देखें वीडियो 

    BBN में तेज बारिश के कारण सड़कें बनी तालाब, आवाजाही हुई बंद, देखें वीडियो 

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीवीएन में नालागढ़ स्वारघाट को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे पर बनी पुलिया तेज बारिश के चलते नदी के बहाव में बह गई। जिससे कि काफी गांव का संपर्क टूट गया है ।वही नेशनल हाईवे पर बनी पुलिया टूटने की वजह से इस मार्ग पर जाने वाली ट्रैफिक ने भी अपना रूट बदला है। आसपास के क्षेत्रों के आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।


    गौरतलब है कि शनिवार को सुबह से ही बीबीएन क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी जिसके कारण बीवीएन की सभी सड़कें तालाब बन गई और सभी सड़कों पर घुटने घुटने तक पानी भर गया। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को नौकरी व घर आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वही नालागढ़ स्वारघाट नेशनल हाईवे गांव झिड़ीवाला के पास नदी पर बनी पुलिया नदी के तेज बहाव के कारण बह गई। जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन नेशनल हाईवे के बह जाने से कई गांव का संपर्क टूट गया ।हालांकि आगे जाने के लिए कई अन्य  मार्ग भी है लेकिन लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए लगभग 40 से 50 किलोमीटर ज्यादा सफर तय करना पड़ा।

  • बारिश ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड,कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित, देखें वीडियो

    बारिश ने तोड़ा 42 साल का रिकॉर्ड,कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश ने 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है।शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। भारी बारिश के कारण शहर के कई मैदानों, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया और सड़कों पर भारी जाम लग गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

  • पंजाब : लगातार हो रही बारिश अब बन रही आफत, DC ने जारी किए इलाके खाली करवाने के आदेश

    पंजाब : लगातार हो रही बारिश अब बन रही आफत, DC ने जारी किए इलाके खाली करवाने के आदेश

    पटियाला: पंजाब में कल से हो रही तेज बारिश के चलते जहां लोगों को राहत मिली है वहीं सड़कों में पानी खड़ा होने से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत भी बनती हुई नजर आ रही है। पटियाला की जिला मैजिस्ट्रेट साक्षी साहनी ने जिले में बाढ़ के खतरे को देखते हुए बड़ी नदी के साथ लगते इलाके (निचली तरफ) को खाली करवाने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार इन जारी आदेशों में कहा गया है कि कार्यकारी इंजीनियर ड्रेनेज पटियाला के अनुसार कुछ समय में बड़ी नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर होने की संभावना है। इसलिए बड़ी नदी से सटे इलाके को प्रिवेंटिव एवेक्युएशन करने के आदेश जारी किए जाते हैं ताकि लोगों के जान-माल की हानि को बचाया जा सके।

    यह एवेक्युएशन योजना के अनुसार की जानी चाहिए।गौरतलब कि हाल ही में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए फील्ड दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था और प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है।

  • लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़-मोहाली हुआ जलमग्न,  सुखना झील के फ्लड गेट खोले, देखें वीडियो

    लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़-मोहाली हुआ जलमग्न,  सुखना झील के फ्लड गेट खोले, देखें वीडियो

    मोहाली पंचकूला में अलर्ट जारी

    चंडीगढ़: पंजाब में बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश से जहां हर कहीं जल भराव की स्थिति है, वहीं चंडीगढ़-मोहाली भी पानी-पानी हो गया है। चंडीगढ़ की कई मुख्य सड़कों और कई चौक पर भारी जल भराव की स्थिति है। शहर जलमग्न होने के अलावा जल स्तर बढ़ने से सुखना झील के फ्लड गेट भी खोलने पड़े हैं। सुखना झील का जल स्तर डेंजर जोन पर पहुंचते ही फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। झील का निर्धारित जल स्तर 1162 है लेकिन उसके 1163 होने तुरंत बाद फ्लड गेट खोले गए। झील का पानी चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ से होते हुए बलटाना और जीरकपुर के बाद घग्गर की ओर बढ़ रहा है।


    घग्गर का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण आसपास के रिहाइशी इलाके को खाली कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा झील के पानी के रास्ते का पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न सीमाएं निर्धारित करने समेत सभी इमरजेंसी व्हीकल तैयार रखे गए हैं। तेज बारिश से मोहाली – पंचकूला में अलर्ट रखा गया है। खरड़-लांडरा की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। अंदरूनी सड़कों-मार्गों के अलावा मुख्य सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोगों के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी भारी परेशानी बनी हुई है। एक ओर तेज बारिश और दूसरी तरफ ट्रैफिक जाम ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश से पेड़ गिरने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

  • तेज बारिश से कुछ दुकानें और ATM बूथ नदी में बहे, देखें वीडियो 

    तेज बारिश से कुछ दुकानें और ATM बूथ नदी में बहे, देखें वीडियो 

    मनाली: मॉनसून का कहर देखने को मिला है। यहां पर मनाली से चंद किमी पहले हाईवे की एक लेन ब्यास नदी में बह गई। साथ ही कुछ दुकानें और एटीएम बूथ भी ब्याद नदी में बह गया है।जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है। इस कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आलम यह है कि अब ब्यास नदी का पानी हाईवे के किनारे को बहा ले जा रह है। मनाली में वोल्वो बस स्टेंड से पहले चंडीगढ़ मनाली हाईवे की एक लेन ब्यास नदी में बह गई है। वहीं, बाशिंग में दो दुकानें और एसबीआई का एटीएम बूथ ब्यास नदी में बह गया है। कुल्लू और मंडी शहर में भी ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बताया जा रहा है कि कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप लंका बैकर में एक कच्चा मकान गिर गया है। इसमें महिला दब गई है और एक पुरुष ने भागकर जान बचाई है। अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें महिला की तलाश में जुटी हुई हैं। कुल्लू के औट-लूहरी-रामपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
    कुल्लू जिला में पिछले 12 घंटों से भारी बारिश से व्यास नदी के पानी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर छरुडू में ट्रक यूनियन की पार्किंग में ब्यास नदी के बीच फंसे 4 ट्रक ड्राइवर और 4 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्होंने रेस्क्यू की मांग की है। 

  • 9 साल की बच्ची के पेट से निकला कुछ ऐसा कि देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

    9 साल की बच्ची के पेट से निकला कुछ ऐसा कि देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

    इंदौर: नौ साल की बच्ची को पिछले सात साल से बाल खाने की आदत थी। परिवार के लोगों को भी इस बात का पता था, वह उसे मना भी करते थे। लेकिन उसकी आदत नहीं बदली। जिसके कारण उसके पेट में बालों का गुच्छा बन गया। स्वजन जब उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पेट में 864 ग्राम का बालों का गुच्छा था। निजी अस्पताल के डाक्टरों ने दो घंटे में सर्जरी कर बालों का गुच्छा निकाला। कम उम्र में पेट से इतना बड़ा बालों का गुच्छा निकालने का संभवत यह पहला मामला है। अभी बच्ची ठीक है, एक सप्ताह डाक्टरों की निगरानी में रहेगी। डा. गौरव सक्सेना ने बताया कि यह जटिल केस था। लेकिन हमने सफल सर्जरी की है।
    इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। बच्ची को मां और अन्य स्वजन 26 जून को अस्पताल लेकर आए थे। इन्होंने बताया कि एक माह से पेट दर्द हो रहा है। जिसके कारण ठीक से खाना भी नहीं खा पाती है और उल्टियां हो रही हैं। प्रारंभिक जांच में उसका पेट देखा तो कुछ बड़ा लग रहा था। हमें ट्यूमर की शंका हुई। हमने स्वजन से बात कि तो बाल खाने वाली बात सामने आई। सोनोग्राफी, सीटी स्कैन सहित अन्य जांच की गई तो पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा नजर आया। बच्ची को अभी सात दिन निगरानी में रखा जाएगा। साथ ही बच्ची और परिवार की काउंसलिंग भी की जाएगी। ताकि आगे से ऐसा ना हो। बच्ची पिता से अलग मां के साथ मामा के घर रहती है। सर्जरी पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के यूनिट हेड डा. मनीष पटेल की निगरानी में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. गौरव सक्सेना की टीम ने की। टीम में डा. आयुष जायसवाल, डा. अंकुर त्रिपाठी आदि रहे।