Blog

  • Punjab News: सीएम मान की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur ने महिलाओं से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: सीएम मान की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur ने महिलाओं से की ये अपील, देखें वीडियो

    मोहालीः राज्य की महिलाएं जैसे घर के कामों में अपना योगदान देती हैं, वैसे ही चुनाव में भी अपना योगदान दिया करें… अपना नेता खुद चुना करें। मैं बहनों से अपील करती हूँ, राजनीति में हिस्सा लो। जैसे आप घर-परिवार को एक नई रूप-रेखा देती हैं, वैसे ही राजनीति को भी एक नई दिशा दो। ऐसा कोई काम नहीं है जो हम नहीं कर सकते। ये शब्द मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने मोहाली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रकट किए।

    उन्होंने कहा कि, हमारे देश में राजनीतिक मामलों में महिलाओं की भूमिका काफी कम है, लेकिन महिलाओं को आगे आकर इसमें अपना योगदान देना चाहिए तथा उस व्यक्ति का हमेशा साथ देना चाहिए जो सही है तथा लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि जैसे आप अन्य चीजों को पसंद करते हैं वैसे ही वोट को भी अहमियत दो और अधिक से अधिक संख्या में वोट करें ताकि राज्य में सही और सच्ची सरकार आ सके।

  • Punjab News: 4.4 किलो हेरोइन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4.4 किलो हेरोइन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    केंद्र एजेंसी DRI में नौकरी करता आरोपी शामिल, विदेशों से जुड़े तार

    अमृतसरः पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों से 4.4 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसमें 2 आरोपियों के पाकिस्तान बेस्ड काम करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि केंद्र एजेंसी DRI में नौकरी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कुछ समय पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान डीआरआई अधिकारी मनजीत सिंह, उसके साथी रवि कुमार, तलविंदर सिंह, रोहित शर्मा, अभिषेक, अरशदीप और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी डीआरआई का मनजीत सिंह और उसके साथी रवि कुमार को पहले पुलिस ने नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया था।

    इसके बाद पूछताछ के दौरान और खुलासे हुए और पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक व्यक्ति अमित कुमार है, जो पाकिस्तान से हेरोइन की खेप के पैसे हवाला राशि के जरिए दुबई के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था। इनकी गिरफ्तारी में सीआईए स्टाफ को एक बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की और गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के दुबई से तार जुड़े है जो हवाला राशि के जरिए पैसे भेजने का काम करते है। उन्होंने कहा कि इसमें अमित हवाला राशि के मामले में गिरफ्तार किया है और आरोपी 12वीं पास है।

  • Punjab News: कल मीट, अंडे की दुकानों, रेहड़ियों और स्लाटर हाउस को बंद रखने के आदेश जारी

    Punjab News: कल मीट, अंडे की दुकानों, रेहड़ियों और स्लाटर हाउस को बंद रखने के आदेश जारी

    मोहालीः जिले में 10 अप्रैल को मीट, अंडे की दुकानों, रेहड़ियों और स्लाटर हाउस को बंद रखने के आदेश जारी किए गए। मिली जानकारी के अनुसार ज़िला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल द्वारा ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (46 ऑफ 2023) के चैप्टर 11 के अंतर्गत धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर साहिबजादा अजीत सिंह नगर में स्थित मीट, अंडे की दुकानों, रेहड़ियों और स्लाटर हाउस को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

    कोमल मित्तल ने कहा कि महावीर जयंती के मौके पर जीव हत्या करने से धार्मिक रीति-रिवाजों और भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए धार्मिक सद्भावना बनाए रखने और आम जनता की आस्था को ध्यान में रखते हुए 10 अप्रैल को ज़िला एस.ए.एस नगर में मीट, अंडे की दुकानों, होटलों, और रेहड़ियों में अंडा मीट बेचने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए गए है।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया के घर पहुंचे बिक्रम मजीठिया का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: भाजपा नेता कालिया के घर पहुंचे बिक्रम मजीठिया का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर शिरोमणि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन पर सवाल खड़े किए। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अभी बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। मजीठिया ने कहा कि उन्हें पता चला है कि जल्द पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद कोई यह ना समझे कि यह घटना आखिरी घटना है। वहीं एनआईए से ग्रेनेड हमले को लेकर जांच करने की मांग की है। अधिकारियों के तबादले को लेकर सवाल खड़े किए है।

    लारेंस बिश्नोई का हाथ होने को लेकर कहा कि जब इस मामले को लेकर एनआईए की जांच होगी तो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर खुलासा होगा। शहजाद भट्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका पाकिस्तान में इतना काम नहीं चल रहा जितना वह यहां पर अपना नाम चलाने के लिए कर रहा है। पंजाब में लगातार हो रहे ग्रेनेड हमले को लेकर कहाकि पिछले कुछ माह से 14 से अधिक ग्रेनेड हमले हो चुके है।
  • Punjab News: 1942 श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान, मिली मंजूरी, देखें वीडियो

    Punjab News: 1942 श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान, मिली मंजूरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः खालसा सृजना दिवस के अवसर पर पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 1,942 तीर्थयात्रियों के वीजा प्राप्त हो गए हैं। यह जत्था 10 अप्रैल को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना होगा जिसके चलते आज श्रद्धालु वीजा सहित पासपोर्ट बनवाने के लिए शिरोमणि कमेटी कार्यालय पहुंचे और श्रद्धालुओं को वीजा सहित पासपोर्ट भी प्राप्त हुए।

    इस बीच श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पाकिस्तान में आवेदन किया था और उन्हें पाकिस्तान जाने का वीजा मिल गया है, जिससे वे बेहद खुश हैं और अब वे खुशी-खुशी पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

    शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारी हरभजन सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने 1942 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे, जिनको दूतावास की ओर से वीजा जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी खालसा सृजना दिवस (वैसाखी) के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान भेजा जाना है। यह जत्था 10 अप्रैल को जयकारों के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय से रवाना होगा। पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब हसन अब्दाल में बैसाखी के मुख्य समारोह में शामिल होने के बाद यह विभिन्न गुरुद्वारों का दौरा करेगा और 19 अप्रैल को देश लौटेगा।

    हरभजन सिंह ने कहा कि वह पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने शिरोमणि कमेटी द्वारा भेजे गए सभी उम्मीदवारों को वीजा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले कई तीर्थयात्रियों को वीजा नहीं दिया गया, जिससे तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं थी। पिछले दिनों शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के आदेश पर तथा मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात कर सभी श्रद्धालुओं को वीजा जारी करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि कमेटी द्वारा भेजे गए सभी नामों को वीजा प्रदान करने के लिए पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान की सरकारों को धन्यवाद देते हैं।

  • Punjab News: Rape Case का आरोपी Pastor जश्न गिल गिरफ्तार

    Punjab News: Rape Case का आरोपी Pastor जश्न गिल गिरफ्तार

    गुरदासपुरः हाल ही में पास्टर जश्न गिल पर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे जिसको लेकर अब पास्टर जश्न गिल ने गुरदासपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने अपना आरोपी कबूल करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    आपकों बता दें, 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पादरी जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से रेप के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था। परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पीड़ित लड़की के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमवार को लड़की के पिता ने गुरदासपुर पहुंचकर एसपी (डी) बलविंदर सिंह के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें पादरी के वीडियो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

    उधर, मामले संबंधी थाना दीनानगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा ने आरोपी जश्न गिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद अब आरोपी जश्नन गिल ने अपने आरोपों को कबूल करते हुए गुरदासपुर कोर्ट मे सरेंडर कर दिया है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रायपुर में रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, इस मामले में अब तक पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में पुलिस ने एक आरोपी को करनाल से गिरफ्तार किया था। वहीं 2 आरोपियों का रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने ली थी।

    शहजाद ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना को लेकर कहा था कि इस बार रोजर बच गया, लेकिन अगली बार वह ड्रोन के जरिए अटैक करवाएगा और उसमें वह नहीं बच पाएगा।  
  • Punjab News: Pastor Bajinder की मुश्किलें फिर बढ़ी, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Pastor Bajinder की मुश्किलें फिर बढ़ी, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः पास्टर बजिंदर को लेकर नया विवाद सामने आय़ा है। मामले में रेप पीड़िता का आरोप है कि पादरी के समर्थक सोशल मीडिया पर उसकी पहचान उजागर कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़ितों की ओर से एसएसपी मोहाली को शिकायत दी गई थी। जिस पर कार्रवाई करते पास्टर बजिंदर सिंह के आईटी सैल में काम करने वाले लोगों के खिलाफ बलौंगी थाने में करीब आशीष समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    वहीं, पुलिस इस मामले में साइबर सेल की मदद ले रही है, ताकि इस केस को सुलझाया जा सके। आरोप है कि पादरी के समर्थक सोशल मीडिया और अन्य चैनलों पर उसका पता उजागर कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि बजिंदर समर्थक उसका नाम, घर का पता और अन्य जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। साथ ही, उसके खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताया है। मामले में पुलिस छापेमारी कर रही है और उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • तालाब में मिला 19 वर्षीय युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

    तालाब में मिला 19 वर्षीय युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारोः एक युवती का शव तालाब में मिलने का मामला सामने आया है। तालाब युवती के घर से कुछ ही दूरी पर है। युवती ने मंगलवार की रात परिवार संग खाना खाया और सभी अपने कमरे में सोने चले गए। परिजन सुबह नींद से उठे तो घर का दरवाजा खुला मिला और युवती का शव तालाब में पड़ा था।

    घटना बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बांधगोड़ा साइट की है। मृतका की पहचान खुशी कुमारी (19) के रूप में की गई। वो बोकारो में ग्रेजुएशन कर रही थी और परिवार संग रहती थी। युवती के पिता सुरेश महतो बीएसएल में ठेका मजदूर हैं। सुरेश महतो मंगलवार की रात अपने काम से लौटे और रात का भोजन अपने परिवार के साथ किया। भोजन के बाद सभी सो गए। सुबह जब सुरेश की नींद खुली तो उन्होंने घर में खुशी को नहीं देखा तो आसपास पूछताछ शुरू कर दी।

    जब घर के पास स्थित चार कुनिया तालाब के पास लोग जमा हुए तो पाया गया कि एक शव तालाब में उपला रहा था। शव को बाहर निकालने के बाद पता चला कि लाश खुशी की थी।ग्रामीणों के अनुसार खुशी पढ़ाई में अव्‍वल थी और परिवार में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं था। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

  • Jalandhar News: पुलिस कमिश्नर को लेकर कांग्रेस विधायक कोटली का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस कमिश्नर को लेकर कांग्रेस विधायक कोटली का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली कालिया के घर हालचाल जानने पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए घटना की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सही नहीं है। वहीं भाजपा नेता के घर पर अटैक करना एजेंसियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस चौकियों पर धमाके हुए और अब भाजपा नेता के घर पर धमाका हुआ।

    गैंगस्टरों की इंटव्यू को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए है। कोटली ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद वह 3 घंटे शहर में घूमता है और कपड़े बदलकर वह दिल्ली को ट्रेन के जरिए रवाना हो जाता है। इस दौरान लारेंस बिश्नोई की इंटरव्यू और नशे और हथियारों के आरोप में राणो सरपंच को लेकर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं के कालिया के घर ना पहुंच पाने को लेकर कहा कि वह गुजरात दौरे में व्यस्त थे और सभी जल्द कालिया के घर हालचाल जानने के लिए पहुंचेगे।

    पुलिस कमिश्नर को लेकर कहा कि 2 पुलिस कमिश्नर का तबादला हो चुका है। वहीं इस घटना को लेकर नए पुलिस कमिश्नर ने बयान दिया कि वह कहते है कि हम मौके पर पहुंच गए थे। कोटली ने कहा कि 3 घंटे बाद पुलिस कमिश्नर घटना स्थल पर पहुंचे थे और कह रहे थे कि मौके पर फारेंसिक की टीम ने आकर सेंपल लेने होते है। ऐसे में अब इन पुलिस कमिश्नर को भी बदल दिया जाएगा।