Blog

  • Punjab News: Guru Nanak Girls’ College में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Guru Nanak Girls’ College में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीबीए फस्ट ईयर की छात्रा थी। मृतिका की पहचान 19 वर्षीय जसमीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसमीत कौर ने कॉलेज के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना हैकि कॉलेज के कमरे में जसमीत ने पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या की है। मृतिका के शव से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

    जांच अधिकारी के अनुसार जसमीत के फोन की जांच की जा रही है, परिवारिक सदस्यों के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे जसमीत कौर के पिता ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 2 बेटियां है। वे लुधियाना के मंगली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह रोजाना दोपहर को बेटी को लेने के लिए आते है। आज जब वह बेटी को लेने आए तो वह फोन नहीं उठा रही थी। जिसके बाद वह उसे ढूंढते रहे और बेटी के दोस्तों से पूछताछ की। जिसके बाद जसमीत कौर के दोस्तों ने बताया कि उसने कमरे में सुसाइड किया हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटी घर से खुशी-खुशी आई थी, लेकिन जब वह दोपहर को 1.30 बजे लेने आए तो उसकी मौत के बारे में पता चला।

    कॉलेज के अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहाकि उन्हें टीचर्स से पता चला कि जसमीत कौर की मौत हो गई। इस दौरान उसका मैसेज आया, जिसमें उसने कहा कि मेरे पास यही तरीका बचा है। जिसके बाद उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद घटना की सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी। आज कॉलेज में टेस्ट चल रहा था। जसमीत ने भी टेस्ट दिया और उसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया। उनका मानना है कि किसी अन्य डिपार्टमेंट में जसमीत कौर ने जीवनलीला समाप्त कर ली।

  • पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की गाड़ी बाइक को बचाते हुए खम्भे से जा टकराई

    पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की गाड़ी बाइक को बचाते हुए खम्भे से जा टकराई

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में गगरेट के पूर्व विधायक रहे चैतन्य शर्मा बाल-बाल बच गए जब उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी गांव टटेहड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा तव पेश आया जब पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की गाड़ी एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी कि इसी दौरान एक बाइक चालक को बचाते हुए कार सड़क किनारे लगे खम्भे से टकराकर एक दुकान में घुसते-घुसते बच गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि चैतन्य शर्मा सहित कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गगरेट में आयोजित भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को लेने के लिए चैतन्य शर्मा अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव गुगलैहड़ की ओर जा रहे थे कि गांव टटेहड़ा में थार गाड़ी को ओवरटेक करते समय अचानक एक बाइक उनकी गाड़ी के आगे आ गई। हालांकि कार चालक ने गाड़ी की दिशा तो बदली लेकिन सड़क किनारे लगे एक खम्भे से जा टकराई और उसके बाद एक सैलून की दीवार से टकरा कर रुक गई। दुर्घटना में गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

  • उपायुक्त ने गर्मियों के मौसम के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    उपायुक्त ने गर्मियों के मौसम के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीज़न के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को गर्मियों के सीज़न में आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को जल संकट संभावित क्षेत्रों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों और वैकल्पिक जल आपूर्ति की योजना बनाने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव से सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता और हीट वेव से प्रभावित या मृत्यु होने वाले व्यक्तियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को पीडीएस प्रणाली के तहत खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन अग्नि की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता दलों की तैनाती और निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अग्नि संभावित क्षेत्रों में अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील बनाए रखने को कहा ताकि किसी भी अनहोनी को समय पर रोका जा सके। कृषि विभाग को उच्च तापमान में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए किसानों को जल संरक्षण तकनीकों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूलों के परिसर में मधुमक्खियों के छत्ते और र्होनेस्ट को हटाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, डीएफओ सुशील राणा, कमांडेंट 12वीं वाहिनी बनगढ़ विकास सकलानी, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप निदेशक उद्यान केके भारद्वाज, डीएफएससी राजीव शर्मा,  स्वास्थ्य विभाग से डॉ ऋचा कालिया, अग्निशमन विभाग की ओर से अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • 1878.31 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा Zirakpur Bypass, केंद्र केबिनेट में मिली मंजूरी

    1878.31 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा Zirakpur Bypass, केंद्र केबिनेट में मिली मंजूरी

    1332 करोड़ से रेलवे लाइन के दोहरीकरण और 1600 करोड़ से PMKSY की उप-योजना पर लगी मोहर

    नई दिल्लीः केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय रेल और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में रेल लाइन प्रोजेक्ट और बाईपास परियोजनाओं पर मुहर लगा दी है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने जीरकपुर बाईपास के निर्माण, तिरुपति-पाकला-कटपडी सिंगल रेलवे लाइन के दोहरीकरण और कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट (एम-सीएडीडब्ल्यूएम) के आधुनिकीकरण को भी मंजूरी दी है। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ राज्य की यातायात सुविधाओं को सुधारने, जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जीरकपुर बाईपास 1878.31 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और इसकी लंबाई 19.2 किलोमीटर होगी। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात की भीड़-भाड़ को कम करना और हिमाचल प्रदेश को सीधे कनेक्टिविटी देना है। इससे पटियाला, मोहाली और दिल्ली से आने-जाने वाले यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे। वर्तमान प्रस्ताव का उद्देश्य यात्रा के समय को कम करना और NH-7, NH-5 और NH-152 के भीड़भाड़ वाले शहरी खंड में परेशानी मुक्त यातायात सुनिश्चित करना है। कैबिनेट ने तिरुपति-पाकला-कटपडी सिंगल रेलवे लाइन के दोहरीकरण को भी मंजूरी दी। यह परियोजना आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 104 किलोमीटर के क्षेत्र में लागू होगी, जिसकी कुल लागत 1332 करोड़ रुपये होगी। इसके जरिए करीब 400 गांवों और 14 लाख लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी मिल सकेगी, जिससे धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए यात्रियों की आवाजाही में सुधार होगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत जल प्रबंधन के सुधार के लिए कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट (M-CADEWM) के आधुनिकीकरण को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए 1600 करोड़ रुपये का आरंभिक बजट रखा गया है, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में जल के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है।  
  • मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार को समर्पित है विंग्स स्केल अप परियोजना

    मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार को समर्पित है विंग्स स्केल अप परियोजना

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि विंग्स स्केल अप परियोजना के अंतर्गत ऊना जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में व्यापक सुधार का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे साकार करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों से समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया।

    उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी पहलों पर केंद्रित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में सहभागिता के उपरांत यह बात कही।  प्रदेश स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में विंग्स स्केल अप परियोजना पर विशेष चर्चा की गई। यह परियोजना प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इसमें कार्यक्रम प्रबंधन समिति, एप्लाइड अध्ययन संस्था, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद तथा बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। परियोजना की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

    इस दौरान उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में उपायुक्त के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला, आरोपियों का मिला इतने दिनो का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला, आरोपियों का मिला इतने दिनो का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपियों का पुलिस को 6 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावने है। दरअसल, घटना को लेकर बीते दिन पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद करके हैरी और सतीश को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया था। जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था।

    बीते दिन इस घटना को लेकर स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया इस मामले का मास्टर माइंड जीशान अख्तर है।बता दें कि आज ही भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी की एक नई सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें उसने काले रंग का बुर्का पहना हुआ है। इस दौरान वह ई-रिक्शा में आगे बैठा हुआ था और उसके बाद वह ई-रिक्शा में पीछे बैठ जाता है।

    इसके बाद पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे जालंधर में ही रहा। जिसके बाद दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदले। ऐसे में आरोपी के घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे घूमते रहना चिंता का विषय है। कालिया ने कहा कि पुलिस से किन कारणों से देरी हुई इस मामले में उच्च अधिकारी ही बता सकते है। कालिया का मानना है कि कनाडा में यूट्यूब चैनल ऑन हुए है और ई-मेल भेजी गई है, बाकी जांच के बाद असल तथ्य सामने आएंगे।

  • Punjab News: Border के पास पुलिस का Action, देखें वीडियो

    Punjab News: Border के पास पुलिस का Action, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज बठिंडा से सटे हरियाणा बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बठिंडा से सटे हरियाणा बॉर्डर पर स्पेशल चैकिंग के चलते वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

    इसी के चलते आज नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए बठिंडा और हरियाणा के देहात इलाकों में 6 नाकों पर बड़ी संख्या में वाहनों की तलाशी ली गई।

  • Jalandhar News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला, आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला, आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, घटना को लेकर बीते दिन पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद करके हैरी और सतीश को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया था। जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था। बीते दिन इस घटना को लेकर स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया इस मामले का मास्टर माइंड जीशान अख्तर है।

    बता दें कि आज ही भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी की एक नई सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें उसने काले रंग का बुर्का पहना हुआ है। इस दौरान वह ई-रिक्शा में आगे बैठा हुआ था और उसके बाद वह ई-रिक्शा में पीछे बैठ जाता है। इसके बाद पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे जालंधर में ही रहा। जिसके बाद दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदले।

    ऐसे में आरोपी के घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे घूमते रहना चिंता का विषय है। कालिया ने कहा कि पुलिस से किन कारणों से देरी हुई इस मामले में उच्च अधिकारी ही बता सकते है। कालिया का मानना है कि कनाडा में यूट्यूब चैनल ऑन हुए है और ई-मेल भेजी गई है, बाकी जांच के बाद असल तथ्य सामने आएंगे।

  • Punjab News: पास्टर जश्न गिल का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, SSP आदित्य का आया बयान

    Punjab News: पास्टर जश्न गिल का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, SSP आदित्य का आया बयान

    गुरदासपुरः जिले में 2023 में छात्रा के दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे पास्टर जश्न गिल पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि आरोपी जश्न गिल का कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। बता दें, 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पादरी जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से रेप के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था।

    परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित लड़की के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    इसके बाद सोमवार को लड़की के पिता ने गुरदासपुर पहुंचकर एसपी (डी) बलविंदर सिंह के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें पादरी के वीडियो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। उधर, मामले संबंधी एसएसपी आदित्य ने कहा कि कहा कि आरोपी जश्न गिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन वह काफी समय से फरार चल रहा था। हाल ही में आरोपी जश्न के भाई और बहन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब आरोपी जश्नन गिल ने अपने आरोपों को कबूल करते हुए गुरदासपुर कोर्ट मे सरेंडर कर दिया है।

  • Punjab News: स्कूल की दीवार पर लिखे मिले बाबा साहेब विरोधी नारे, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल की दीवार पर लिखे मिले बाबा साहेब विरोधी नारे, देखें वीडियो

    एक बार फिर बाबा साहेब को लेकर पन्नू का आया विवादित बयान, दी चेतावनी

    लुधियानाः आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा लगातार बाबा साहेब को लेकर विवादित बयान दिए जा रहे है। हाल ही मे फिल्लौर में हुई घटना के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती को लेकर विवादित बयान दिया था। वहीं अब देर रात गांव नसराली के मेजर हरदेव सिंह सेकेंडरी स्कूल की दीवार पर संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है।

    दीवार पर लिखा गया कि सिख हिंदू नहीं हैं और भगत रविदास जी की पूजा की जाए। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने समस्त राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी दी है कि 14 अप्रैल को कोई भी डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती न मनाए। यदि किसी ने जयंती मनाई तो वह लुधियाना में धमाके और दीवारों पर छापे लगवाएंगे। पन्नू ने वीडियो में कहा कि अब फैसला लुधियाना वालों ने करना है।

    सूत्रों मुताबिक प्रशासन को जब पन्नू की इस घिनौनी हरकत के खबर मिली तो तुरंत प्रशासन द्वारा दीवारों को साफ करवा दिया गया है लेकिन स्कूल के बाहर दीवारों पर लगे लिखे गए नारे वायरल हो गए। जिस जगह लिखा गया था अब वहां पेंट करवाया गया है। इस मामले संबंधी खन्ना के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। सीनियर अधिकारी कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे है।