Punjab News: पास्टर जश्न गिल का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, SSP आदित्य का आया बयान

गुरदासपुरः जिले में 2023 में छात्रा के दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे पास्टर जश्न गिल पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि आरोपी जश्न गिल का कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। बता दें, 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पादरी जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से रेप के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था।

परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित लड़की के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके बाद सोमवार को लड़की के पिता ने गुरदासपुर पहुंचकर एसपी (डी) बलविंदर सिंह के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें पादरी के वीडियो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। उधर, मामले संबंधी एसएसपी आदित्य ने कहा कि कहा कि आरोपी जश्न गिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन वह काफी समय से फरार चल रहा था। हाल ही में आरोपी जश्न के भाई और बहन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब आरोपी जश्नन गिल ने अपने आरोपों को कबूल करते हुए गुरदासपुर कोर्ट मे सरेंडर कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *