Jalandhar News: BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामला, आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, घटना को लेकर बीते दिन पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद करके हैरी और सतीश को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया था। जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था। बीते दिन इस घटना को लेकर स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया इस मामले का मास्टर माइंड जीशान अख्तर है।

बता दें कि आज ही भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी की एक नई सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें उसने काले रंग का बुर्का पहना हुआ है। इस दौरान वह ई-रिक्शा में आगे बैठा हुआ था और उसके बाद वह ई-रिक्शा में पीछे बैठ जाता है। इसके बाद पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे जालंधर में ही रहा। जिसके बाद दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदले।

ऐसे में आरोपी के घटना को अंजाम देने के बाद 3 घंटे घूमते रहना चिंता का विषय है। कालिया ने कहा कि पुलिस से किन कारणों से देरी हुई इस मामले में उच्च अधिकारी ही बता सकते है। कालिया का मानना है कि कनाडा में यूट्यूब चैनल ऑन हुए है और ई-मेल भेजी गई है, बाकी जांच के बाद असल तथ्य सामने आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *