Blog

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस ने चलाया कास्को ऑपरेशन, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस ने चलाया कास्को ऑपरेशन, देखें वीडियो

    बठिंडा: पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन पर कास्को ऑपरेशन के अंतर्गत चेकिंग की गई। त्योहारों के सीजन और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में आज बठिंडा रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

    इस अभियान में इंस्पेक्टर, डीएपसी, एसपी और लगभग 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे में शरारती तत्व फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

    इसको ध्यान में रखते हुए आज हमने कॉस्को ऑपरेशन के अंतर्गत बठिंडा में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे गाड़ियों और यात्रियों के सामान की तलाशी ली।

  • मुख्यमंत्री ने सोलन में 27.43 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर दिया विकास को नई रफ्तार

    मुख्यमंत्री ने सोलन में 27.43 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर दिया विकास को नई रफ्तार

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत की 5 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 8.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सायरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह, सेरीघाट का उद्घाटन किया। उन्होंने ममलीग ग्राम पंचायत के बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने ममलीग ग्राम पंचायत के कायसू में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र और ममलीग में 16.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी।

     

  • Punjab News: इराक से वतन लौटी महिला, नरक की जिंदगी जीने को लेकर किए खुलासे

    Punjab News: इराक से वतन लौटी महिला, नरक की जिंदगी जीने को लेकर किए खुलासे

    सुलतानपुर लोधीः खाड़ी देशों में पंजाब की लड़कियों के साथ हो रहा शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ताजा मामला मोगा की महिला का सामने आया है। जो हाल ही में इराक की नरक की जिंदगी से बचकर वतन वापस लौटी है। इस दौरान महिला ने निर्मल कुटिया सुलतानपुर लोधी पहुंच कर राज्यसभा सासंद व संत बलबीर सिंह सींचेवाल से मुलाकात की और उसने रूह को कम्पा देने वाला खुलासा किया। पीड़ित लड़की ने बताया कि जगराओं के एक ट्रैवल एजेंट ने देहात इलाकों में अपना जाल फैला रखा है। वह गरीब परिवारों की लड़कियों को विदेशों में “अच्छी नौकरी” का सपना दिखाकर इराक भेजता है। महिला ने खुलासा किया कि अभी भी इराक में उसके जैसी 20 से 25 लड़कियां अभी फंसी हुई हैं।

    पीड़िता ने बताया कि वह 8 जनवरी 2024 को इराक के लिए रवाना हुई थी। पहले उसे दुबई और फिर इराक लाया गया। ट्रैवल एजेंट ने उसे वहां पर सिलाई का काम करने की सुविधा का वादा किया था, लेकिन वहां पहुंचने पर देखा कि सब कुछ उलटा था। उसे सिलाई के बजाय घरेलू काम में भेज दिया गया। जहां घर के मालिक ने उस पर खराब नजर रखनी शुरू कर दी। पीड़िता ने हिम्मत जताते हुए उसका वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत की। इसके बाद ट्रैवल एजेंट और उसके घरवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। “वह मुझे तब तक मारते रहे जब तक डंडा टूट नहीं गया।,”

    इस नरक भरी जिंदगी जीने के दौरान उसके दिमाग पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि वह 2 महीने तक डिप्रेशन में रही। उसने 10 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया के जरिए राज सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया। संत सीचेवाल ने तुरंत कार्रवाई की और 28 सितंबर को वह सुरक्षित तरीके से पंजाब वापस आ गई। वापसी के बाद भी वह पूरे महीने सदमे में रही। उसने कहा कि इराक में गुजारे वो दिन कभी नहीं भूल सकती।

    राजसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि यह बेटी हिम्मत की मिसाल है, जिसने अपने हक़ों के लिए खुद लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसी हुई अन्य लड़कियों को भी हिम्मत करनी चाहिए और अपनी आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि यह जाल देहात इलाकों में खतरनाक तरीके से फैल चुका है और गरीब परिवारों की बेटियों को नरक की ओर धकेल रहा है। संत सीचेवाल ने सरकार से अपील की कि विदेशी रोजगार के नाम पर चल रहे ऐसे ट्रैवल एजेंटों पर तुरंत रोक लगाई जाए। क्योंकि जितनी भी लड़कियां वापस आई हैं, उन्होंने खुलासा किया है कि वहां अभी कई लड़कियां फंसी हुई हैं। जिस तरह का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रैकेट किस स्तर पर सक्रिय है।

  • Crash होते ही आग के गोले में तब्दील हुआ Plane, 12 की मौत, देखें वीडियो

    Crash होते ही आग के गोले में तब्दील हुआ Plane, 12 की मौत, देखें वीडियो

    क्वाले काउंटीः केन्या के क्वाले काउंटी में भीषण हादसे की घटना सामने आई है। जहां क्वाले काउंटी में एक प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें कुल 12 लोग सवार थे और सबकी मौत हो गई है। केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि यह विमान दियानी से मशहूर मसाई मारा नेशनल रिजर्व के किचवा टेम्बो जा रहा था। इसी बीच रास्ते में यह हादसा हुआ और ये आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसा इतना भयानक है कि इसमें किसी के भी बचने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह विमान पर्यटकों को लेकर डायनी से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मासाई मारा के किचवा टेम्बो जा रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) ने दुर्घटना की पुष्टि की है। विमान की पहचान पंजीकरण संख्या 5Y-CCA के रूप में हुई है। प्राधिकरण के बयान के अनुसार, दुर्घटना सुबह लगभग 5:30 बजे हुई। इंवेस्टिगेशन टीम यह भी पता लगाने में जुटा है कि विमान में आग कैसे लगी और उड़ान के दौरान क्या तकनीकी खराबी हुई थी। क्वाले काउंटी के पुलिस कमांडर, जो मौके पर मौजूद थे, उन्होंने बताया कि विमान पूरी तरह से ंनष्ट हो गया है और कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा। इस हादसे से जुड़े हुए कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें प्लेन को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विमान छोटा था, इसमें यात्री और चालक दल के सदस्य समेत कुल 12 लोग सवार थे। हादसे के समय मौसम खराब होने की भी आशंका जताई जा रही है। सरकार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना डायनी हवाई पट्टी से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना डायनी हवाई पट्टी से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई।
  • हिमाचल में जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति पर मंथन, समिति करेगी स्थल निरीक्षण

    हिमाचल में जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति पर मंथन, समिति करेगी स्थल निरीक्षण

    शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक सोमवार को समिति के सभापति केवल सिंह पठाानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति ने शौंगटांग कड़छम, काशंगप्प् एवं चांजू-प्प्प् विद्युत परियोजनाओं के संदर्भ में विभागीय प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों को इन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। पठानिया ने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में विलंब के कारण प्रदेश को वित्तीय नुकसान सहना पड़ रहा है इसलिए इन्हें समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

     

    समिति ने इन तीनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया। समिति द्वारा विद्युत विकास विभाग की वित्तीय वर्ष 2023-24 की अनुदान मांगों की समीक्षा भी की गई। इस बैठक में समिति के सदस्य विधायक राकेश कालिया, विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलु और हरदीप सिंह बाबा, सचिव विद्युत राकेश कंवर, निदेशक सिविल सुरेंद्र कुमार, निदेशक (वित्त) नरेश ठाकुर, निदेशक (विद्युत) मनीष महाजन उपस्थित रहे।

  • Jalandhar Road पर सरकारी बस की चपेट में आए भाई-बहन, एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar Road पर सरकारी बस की चपेट में आए भाई-बहन, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर रोड पर पिपलांवाला के पास सरकारी बस ने अस्पताल से दवा लेकर आ रहे भाई-बहनों और एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पताल से पुरहीरा वासी व्यक्ति अपनी बहन और एक छोटे बच्चे के साथ दवाइयां लेकर आ रहा था, तभी सरकारी बस ने उन्हें साइड मारी।

    इस दौरान सड़क हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। जबकि घटना में उसकी बहन को बस ने बुरी तरह रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 31 अक्टूबर को 

    महाविद्यालय बंगाणा में सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 31 अक्टूबर को 

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में  सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों हेतु कुछ आवश्यक मापदंड निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी शारीरिक रूप से पूर्णतः सक्षम होने चाहिए तथा किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में न्यूनतम तीन वर्षों का कार्यानुभव अनिवार्य होगा।

    इसके अतिरिक्त, किसी सरकारी संस्था से  प्रशिक्षण का अनुभव हो। प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जाएगी तथा योग्य उम्मीदवारों को ही नियुक्ति का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को एक सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके।

  • Punjab News: जिले में वकील ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

    Punjab News: जिले में वकील ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

    होशियारपुरः जिले के कस्बा गढ़शंकर के गांवों को चुपके से होशियारपुर से अलग कर आनंदपुर साहिब से जोड़े जाने के विरोध में वकील समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस घुम्मन ने कहा कि होशियारपुर जिले को पहले ही कई बार विभाजित किया जा चुका है।

    ऐसे में अब फिर से जिले के कस्बा गढ़शंकर को हुशियारपुर से अलग कर आनंदपुर साहिब से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। उन्होंने जोरदार अदालत के बाहर जमकर नारेबाज़ी की।

  • Haryana News: पुलिस कर्मियों ने छोटे बच्चों को सिखाए Traffic Rules, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस कर्मियों ने छोटे बच्चों को सिखाए Traffic Rules, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा समाज में फोन और इंटरनेट का कम इस्तेमाल, नशे से दूरी, सड़क सुरक्षा को देखते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हरियाणा के डी.जी.पी ओपी सिंह के निर्देशों के अनुसार, पुलिस लगातार अपना काम कर रही है। इन्हीं दिशा निर्देशों के अंतगर्त पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में ट्रैफिक पार्क सेक्टर-12 पंचकूला में छात्रों को आसान तरीके से ट्रैफिक नियम समझाए गए। रुट्स कंट्री स्कूल अमरावती के बच्चों को नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अगुवाई में बच्चों को कई चीजें बताई गई। जेब्रा क्रांसिग का महत्व, रेड-ग्रीन-यैलो सिग्नल का अर्थ, सड़क पार करने का सही तरीका, नशा और मोबाइल का ज्याद इस्तेमाल करने से नुकसान आसान भाषा में बताया गया।

    इस दौरान बच्चों ने कई सवाल भी पूछे जिनका उत्तर पुलिस ने मौके पर ही दिया। बच्चों को यह भी समझाया गया कि वो अपने घर पर माता-पिता को भी बोलकर यातायात नियमों का पालन करवाएं। उन्हें बोला गया कि अगर आपने वाहन चलाते समय लापरवाही की और आपको कुछ हो गया हमसे कौन प्यार करेगा। यही बात कार्यक्रम का भावनात्मक केंद्र बन गई।

    कार्यक्रम के अंत में ट्रैफिक पार्क परिसर में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इससे सीखने की प्रक्रिया भी हल्के-फुल्के अंदाज में चलती रही। इस दौरान एक वो भी समय आया जब एक नन्ही बच्ची ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहते हुए हाथों में फूल दिए। वर्दी में खड़े अधिकारी-कर्मियों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ दिख रही थी। इससे यह पता चल रहा था कि बच्चों के मन में पुलिस के लिए कितना सम्मान है।

    पुलिस कमिश्नर ने इस दौरान बताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी अनुशासन, सुरक्षा और सह-अस्तित्व के साथ सड़क पर चलना सीखे और सिखाए। इस दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार, चालानिंग ब्रांच के इंचार्ज सुभाष चंद, मुख्य सिपाही खुशीराम, मुख्य सिपाही सतीश, होमगार्ड हितेश, एसपीओ रोशनलाल, स्कूल प्रशासन और बाकी छात्र उपस्थित रहे।

  • तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर ने तलमेहड़ा बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया 

    तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर ने तलमेहड़ा बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया 

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के दुसरे दिन सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों ने स्कूल के एन एस एस प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा व सह प्रभारी कांता देवी की देखरेख में स्कूल परिसर से श्री राधाकृष्ण मंदिर बड़ोआ तक प्रभात फेरी निकाली उसके बाद स्कूल ग्राउंड में योगाभ्यास किया उसके पश्चात स्कूल गेट से तलमेहड़ा बाजार चौक हनुमान मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

    बौद्धिक सत्र में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तलमेहडा की प्रभारी डॉ जागरती ने स्वयंसेवियों को किशोरावस्था शरीर को स्वस्थ रखने हेतु महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। उसके बाद सह प्रभारी डॉ इंदू बाला ने स्वयंसेवियों को हरी सब्जियों सहित उपायुक्त आहार खाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई तथा फास्ट-फूड से दुरी बनाए रखने हेतु जागरूक किया।

    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य मदन लाल प्रवक्ता राजीव शर्मा, संजीव संधू एन एस एस प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सह प्रभारी कांता देवी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।