Blog

  • Punjab News: पुल के पास चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल के पास चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोहारा पुल के पास चलती कार में आग लग गई। इस घटना में देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि घटना में चालक का बचाव रहा। जिसके बाद चालक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई देर रही थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कार जलकर राख हो गई।
  • Punjab News: SDO और Clerk हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: SDO और Clerk हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां एसडीओ नरेश शर्मा और क्लर्क गौरव शर्मा आमने-सामने हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि वह सर्विस बुक लेने के लिए आए थे और उन्हें सर्विस बुक नहीं दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें डर था कि सर्विस बुक पर गलत एंट्री की जा सकती है और वहीं हुआ है। उन्होंने क्लर्क गौरव कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते दिन सुबह 8.30 बजे रिकार्ड लेकर गया और शाम 4 बजे वह दफ्तर वापिस आया।

    इस दौरान वह प्रधान के कमरे में बैठे हुए थे और उन्हें सर्विस बुक दे दी गई। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह उन्हें बिना एप्लीकेशन दिए सर्विस बुक लौटानी थी तो एक दिन पहले क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब वह दफ्तर पहुंचे थे तो गौरव हैरान रह गया और उनकी सर्विस बुक पर पहले कोई एंट्री नहीं थी और वह उनकी सर्विस बुक ले गया और एंट्री करवाने के बाद पिछली डेट डालकर वह शाम को वापिस आया और उन्हें सर्विस बुक वापिस दी।

    आरोप है कि उनकी सर्विस बुक के साथ छेड़छाड़ की गई और उनके बीमार होने के दौरान वह ऑनलाइन काम करते रहे। इस दौरान सीनियर अधिकारियों की बिना मर्जी से उनकी छुट्टियों को अप्रूवल करते हुए रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई। इस दौरान उन्होंने जहां दफ्तर में धांधली के आरोप लगाए है, वहीं उच्च अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए है। मीडिया से भावुक करते हुए वह रोने लगे और गौरव को लेकर धमकी के कई आरोप लगाए है।

    वहीं दूसरी ओर गौरव ने कहा कि एसडीओ नरेश शर्मा का तबादला हो चुका है और वह अपना रिकार्ड लेकर बीते दिन चले गए। उन्होंने कहा कि नरेश शर्मा ने 2023 में ज्वाइनिंग की थी। इस दौरान 5 महीने की ड्यूटी के बाद उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहा, जिसके बाद वह डेढ साल दफ्तर से गैर हाजिर रहे। जिसके बाद जुलाई 2025 में दोबारा ज्वाइनिंग की। इस दौरान जनवरी 2026 में उन्हें रिलीव कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाए हैकि वह जब दोबारा ज्वाइनिंग पर आए तब से उसके साथ विवाद कर रहे है।

    आरोप है कि एसडीओ को पुराना दीनानगर का रिकार्ड भी ठीक नहीं है। दीना नगर में वह गैर हाजिर रहे और उन्हें वहां सैलेरी भी नहीं मिली थी। जिसके बाद वह घरेलु विवाद को लेकर किराये के पैसे लेकर मांगते रहे और वह उसे देते रहे। जिसके बाद एसडीओ गैर हाजिर रहे और उसके बाद दोबारा वापिस आने के बाद उससे पैसों की मांग करने लगे और कहने लगे कि वह जालंधर से आते है और ऐसे में उनके खर्च के बारे में उन्हें सोचना चाहिए। इस दौरान गौरव ने एसडीओ पर विधायक और स्टाफ के साथ भी गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए है।

  • Punjab News: राणा गुट को झटका, सरपंच पूरी पंचायत सहित आम आदमी पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: राणा गुट को झटका, सरपंच पूरी पंचायत सहित आम आदमी पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब गांव कालेवाल के सरपंच और पूरी पंचायत राणा गुट छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा ने पार्टी में शामिल होने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर वर्कर को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

    आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गांव कालेवाल के सरपंच संदीप कुमार, पंचायत सदस्य जसविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, मलकीत सिंह, जसकरन सिंह के अलावा अमरीक सिंह, शिंगारा सिंह, मंगल सिंह, प्रीतम सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, शमिंदर सिंह, बचित्तर सिंह, अमनदीप सिंह, सरबजीत कौर, बलविंदर कौर, कुलविंदर कौर, हरप्रीत कौर, नीलू, जसविंदर कौर, कोमल रानी और कई अन्य परिवार शामिल हैं। पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि विधायक राणा इंदर प्रताप ने पिछले 4 सालों में न तो गांव का सही से दौरा किया और न ही लोगों की सुध ली। गांव अभी भी बुनियादी विकास कार्यों से वंचित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार और सज्जन सिंह चीमा की नीतियों से वे बहुत प्रभावित हुए हैं और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही आम आदमी क्लीनिक, 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल रीडेवलपमेंट अभियान, युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं, महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसी जनहितैषी योजनाओं ने उन्हें आम आदमी पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

    सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि आज गांव कालेवाल की पंचायत और बड़ी संख्या में परिवारों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना इस बात का साफ सबूत है कि लोग पुरानी राजनीति से तंग आ चुके हैं और अब साफ, ईमानदार और विकास वाली राजनीति चाहते हैं। इस मौके पर सज्जन सिंह चीमा ने सीधे तौर पर MLA पर निशाना साधा और कहा कि सुल्तानपुर लोधी हलके के मौजूदा MLA विकास की नहीं, बल्कि झूठ की राजनीति कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में लोगों को सिर्फ झूठे दावे, खोखले वादे और मीडिया के बयान ही मिले हैं। MLA ने इलाके के लोगों के साथ सिर्फ पॉलिटिकल धोखा दिया है। उन्होंने कभी गांवों का दौरा नहीं किया, लोगों की बात नहीं सुनी और कोई डेवलपमेंट नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब लोग झूठी पॉलिटिक्स को पहचान चुके हैं और इसीलिए आज एक-एक करके गांवों के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर बीसी विंग दोआबा जोन सेक्रेटरी नरिंदर सिंह खिंडा, ब्लॉक प्रेसिडेंट गुरचरण सिंह बिट्टू, लवप्रीत सिंह पीए, लक्ष्मीकांत सोनू, दीपक ठाकुर, शिंदरपाल व अन्य मौजूद थे।

  • Punjab News: घर में चर्च खोलने और Noise Pollution का मामला गरमाया, इलाका वासियों ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में चर्च खोलने और Noise Pollution का मामला गरमाया, इलाका वासियों ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पुरी में एक रिहायशी घर के अंदर चर्च खुलने और नॉइज पॉल्यूशन को लेकर विरोध तेज हो गया है। पुरी मोहल्ला वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट कुमार पुरी की लीडरशिप में एक डेलीगेशन ने पहले एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को लिखकर शिकायत दी। इसके बाद डेलीगेशन ने इस मामले को लेकर DSP सुल्तानपुर लोधी से मुलाकात की और सख्त एक्शन लेने की मांग की।

    डेलीगेशन ने कहा कि रिहायशी इलाके में एक घर के अंदर एन्टियन चर्च के नाम पर धार्मिक एक्टिविटी चल रही हैं, जहां लाउडस्पीकर की तेज आवाज से नॉइज पॉल्यूशन फैल रहा है। लोगों के मुताबिक, इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही है और स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

    शिकायत में कहा गया कि रिहायशी घर में चर्च चलाना और तय स्टैंडर्ड से ज्यादा शोर करना कानून का उल्लंघन है। लोगों ने मांग की है कि नॉइज पॉल्यूशन नियमों के तहत तुरंत कार्रवाई करके लाउडस्पीकर पर बैन लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इलाके के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं।

  • Rajveer Jewellers की दुकान से 9 लाख के गहने और नकदी लेकर चोर फरार

    Rajveer Jewellers की दुकान से 9 लाख के गहने और नकदी लेकर चोर फरार

    मंडी डब्बवालीः मंडी डबवाली में सर्दी की लंबी रातें चोरों के लिए ‘रामबाण’ साबित हो रही हैं। यही कारण है कि चोरों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं देर रात यहां गोल बाजार स्थित चौधरी देवी लाल मार्केट में चोरों ने राजवीर ज्वेलर्स को निशाना बनाकर लाखों रुपये के चांदी-सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया। वारदात शटर तोड़ कर अंजाम दी गई। यह दुकान गोल बाजार चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर है।

    पुलिस के मुताबिक सुबह तक (करीब 4 बजे) पुलिस टीम गश्त पर थी, इसलिए संभावना है कि वारदात उसके बाद की गई हो। घटना का खुलासा आज सुबह तब हुआ, जब बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई और दुकान का शटर टूटा हुआ दिखा। सूचना मिलते ही गोल बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायज़ा लिया।

    राजवीर ज्वेलर्स के मालिक राजिंदर सोनी निवासी खुईयाँ मलकाणा ने बताया कि चोरों ने सबल आदि के साथ शटर को एक तरफ से उखाड़ कर दुकान में दाखिल होकर डिस्प्ले काउंटर में रखे लगभग 2 किलो चांदी के आभूषण, करीब 6-7 ग्राम सोने के कोके, लाकेट व नथ और लगभग 10-12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार इस वारदात में 9 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

    दूसरी तरफ गोल बाजार चौकी के मुखी अशोक कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे तक पुलिस गश्त जारी थी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसकी वजह से जांच में कठिनाइयाँ आ रही हैं। फिलहाल चोरों का सुराग लगाने के लिए कोशिशें जारी हैं।

  • PT Usha के घर छाई शोक की लहर, पति श्रीनिवासन का हुआ निधन

    PT Usha के घर छाई शोक की लहर, पति श्रीनिवासन का हुआ निधन

    PM Modi ने फोन कर जताया दुख

    नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा की सदस्य पीटी ऊषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह तड़के सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो इस बात की जानकारी दी है। खबर सुनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पीटी ऊषा के साथ फोन पर बात की और दुख की इस घड़ी में उनका हौंसला बढ़ाया। इस मुश्किल समय में परिवार को उन्होंने सांत्वना दी। Read In English : https://encounternews.in/india/v-srinivasan-husband-of-ioa-president-p-t-usha-passes-away-at-67/ Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/india/pt-usha-suffers-a-big-shock-husband-v-srinivasan-passes-away/

    एकदम बिगड़ी तबीयत

    पीटी ऊषा के पति की उम्र 67 साल थी। सूत्रों की मानें तो वी श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद जल्द बाजी में उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया था परंतु उनकी जान नहीं बच पाई। उनके ऐसे अचानक से चले जाने से परिवार में मातम छा गया है।

    हमेशा दिया था पत्नी का साथ

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी वी श्रीनिवासन ने अपनी पत्नी पीटी ऊषा के शानदार खेल और सियासी करियर के दौरान हमेशा उनका साथ दिया है। उन्हें पीटी ऊषा का मजबूत संबल और उनकी कई प्रोफेशनल उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति कहा जाता था। श्रीनिवासन और पीटी ऊषा का एक बेटा भी है जिसका नाम उज्जवल है।

    1991 में हुई थी पीटी ऊषा संग शादी

    वी निवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी की सीएसएफ के सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक थे। उन्होंने 1991 में पीटी ऊषा संग शादी की थी। उन दोनों की शादी को 35 साल हो गए थे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई तो पीटी ऊषा के पति वी श्रीनिवासन की आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना करने लगे। बता दें कि पीटी ऊषा दिसबंर 2022 में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनी थी। इससे पहले जुलाई 2022 में वह राज्यसभा की सदस्य नॉमिनेट हुई थी।
  • Punjab News: Improvement Trust Chairman Sajjan Cheema ने MLA राणा इंदर प्रताप पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Improvement Trust Chairman Sajjan Cheema ने MLA राणा इंदर प्रताप पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र की सियासत उस समय गरमा गई जब इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन और अर्जुन अवॉर्डी सज्जन सिंह चीमा ने विधायक राणा इंदर प्रताप पर तीखा और सीधा पॉलिटिकल अटैक किया। उन्होंने कहा कि मान सरकार के रिकॉर्ड तोड़ विकास से विपक्ष डिप्रेशन में है, जिसकी वजह से वे हर दिन बेतुके और गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं।

    इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन और सुल्तानपुर लोधी हलके से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने MLA राणा इंदर प्रताप सिंह को “सुल्तानपुर लोधी का राजा वड़िंग” कहा। उन्होंने कहा कि राणा इंदर प्रताप को गलतफहमी हो गई है कि वे खुद मुख्यमंत्री हैं और सारा विकास उन्हीं की बदौलत हो रहा है।

    सज्जन चीमा ने साफ शब्दों में कहा कि सुल्तानपुर लोधी में आने वाली सभी विकास ग्रांट आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मेहरबानी से आ रही हैं, लेकिन विधायक राणा इंदर प्रताप अनजान ऑफिस क्लर्कों से अधूरी लिस्ट लेकर मीडिया में आते हैं और दावा करते हैं कि ये सभी काम उन्होंने किए हैं, जो पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठ का पुलिंदा है। चीमा ने चुनौती दी कि अगर राणा इंदर प्रताप सच में दावा करते हैं कि उन्होंने विकास किया है, तो उन्हें यह साफ करना चाहिए कि वह यह पैसा अपने निजी खजाने से लाए हैं या अपने किसी वित्त मंत्री से। नहीं तो, उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का खुले दिल से शुक्रिया अदा करना चाहिए।

    चीमा ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी के लोग अब बहुत समझदार हो गए हैं और वे समझ गए हैं कि राणा परिवार सालों से झूठी राजनीति और खोखले दावों के दम पर चल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 4 सालों में अपने इलाके में जो विकास किया है, वह राणा परिवार पिछले 24 सालों में भी नहीं कर सका। “अगर राणा परिवार यह साबित कर दे कि उन्होंने उनसे ज्यादा काम किया है, तो वह राजनीति छोड़ने को तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि मान सरकार युवाओं को खेलों की तरफ मोटिवेट कर रही है, स्कूलों का रंग-ढंग बदला जा रहा है, स्टेडियम डिवैल्प किए जा रहे हैं और पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी की सूरत ऐतिहासिक तरीके से बदली जा रही है, लेकिन विपक्षी पार्टियां सरकार की ग्रांट पर अपनी पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रही हैं।

    आखिर में सज्जन चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष इतना घमंडी है कि उनके बयान अब कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से भी आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा, “लोग अब कॉमेडी शो से नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं के बयान देखकर एंटरटेन हो रहे हैं।”

  • Punjab News: कुत्ते के काटने पर इलाज ना करवाना पड़ा महंगा, परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत, PGI रेफर

    Punjab News: कुत्ते के काटने पर इलाज ना करवाना पड़ा महंगा, परिवार के 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत, PGI रेफर

    लुधियानाः जगराओं में कुत्ते के काटने पर परिवार को ईलाज देरी से करवाना महंगा पड़ गया। दरअसल, जांच में सामने आया 3 साल पहले शेरपुरा चौंक में एक प्राइवेट फैक्ट्री काम करते व्यक्ति को कुत्ते ने काटा था और उसने ईलाज नहीं करवाया था। जिसके बाद बीते दिन सिविल अस्पताल मे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक साथ एक ही परिवार के 7 लोग अस्पताल जांच और इलाज के लिए पहुंचे और उनमें रेबीज(कुत्तों के काटने के बाद होने वाली बीमारी)के लक्षण सामने आए। अस्पताल प्रबंधकों ने शक के आधार पर फिलहाल सभी को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भेज दिया गया है।

    जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल जगराओं की एसएमओ डॉ. गुरविंदर कौर ने कहा कि मुंह से अत्यधिक लार और निकलना,बोलने में परेशानी, बात समझा न पाना जैसे शुरुआती लक्षण के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस ही छोड़कर आई। यहां वर्णनीय है कि फिलहाल सिविल अस्पताल के रजिस्टर में इस संबंधी कोई रिकॉर्ड या किसी के नाम नहीं है।

    एसएमओ डॉ. गुरविंदर कौर ने बताया कि सामने आया कि परिवार के सदस्यों को पहले भी कुत्तों ने काटा था, लेकिन उन्होंने इलाज नहीं करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक अब शुक्रवार को पीजीआई में होने वाले विशेष टेस्टों के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये सभी मरीज वास्तव में रेबीज से पीड़ित हैं या नहीं। फिलहाल सभी का पीजीआई में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षणों के बाद ही सभी को आज पीजीआई भेजा गया है और सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस ही उन्हें वहां छोड़ कर आई है। पीजीआई में शुक्रवार को सच्चाई सामने आएगी। अस्पताल के सूत्रों की माने तो सात मरीजों में एक मियां बीवी और उनके तीन बच्चे और बहन के दो बच्चे शामिल हैं, जिसमें कुल सात मरीजों में से पांच बच्चे हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएमओ गुरविंदर कौर ने बताया कि 3 साल से जगराओं के शेरपुरा चौंक में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाले प्रवासी परिवार को पहले कुत्तों ने काटा था, जिसके बाद उन्होंने इसका इलाज नहीं करवाया।

     

     

  • इस इलाके में चोरों का आतंक, रेलवे का करीब 2 करोड़ रुपए का सामान चुराया

    इस इलाके में चोरों का आतंक, रेलवे का करीब 2 करोड़ रुपए का सामान चुराया

    कोरबाः जिले में चोरों का आतंक लगातार जारी है। अब चोर रेलवे पटरी को भी निशाना बना रहे हैं। चोर रेलवे पटरी का लोहा काटकर ले गए। चोरों ने अब तक 2 करोड़ रुपए का रेलवे का सामान चुरा लिया है। इनमें ट्रैक, लोहे की प्लेटें और भारी मशीनरी शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा से कुचेना जटगा 60-65 किलोमीटर के रेंज में करोड़ों के सामान गायब मिले। चोरी की वारदात अलग-अलग दिनों में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं 17 जनवरी को लोहे के ब्रिज की चोरी हुई थी। दरअसल, गेवरा-पेंड्रा नई रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। करीब 2 करोड़ रुपए की रेल सामग्री चोरी हुई है। यह रेल लाइन शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाई जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने बांकी मोंगरा और कटघोरा थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

    रेलवे के अन्य सामान और हाइड्रा मशीन को पहुंचाया नुक्सान।
    रेलवे के अन्य सामान और हाइड्रा मशीन को पहुंचाया नुक्सान।

    कंपनी के मुताबिक चोर नई बिछाई जा रही रेल लाइनों को काटकर ले गए हैं। इससे न केवल करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है, बल्कि परियोजना की समय-सीमा पर भी असर पड़ रहा है। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी और मजदूर लगातार हो रही इन वारदातों से डर में हैं। चोरों ने निर्माण स्थल पर खड़ी एक हाइड्रा मशीन के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदातें मुख्य रूप से रात के समय होती हैं। सुनसान इलाकों और सुरक्षा व्यवस्था की कमी का फायदा उठाकर कबाड़ चोर सक्रिय हो गए हैं।

    शिवाकृति प्राइवेट कंपनी ने उरगा से लेकर पेंड्रा तक रेल लाइन बिछाने का काम लिया है। इससे पहले उरगा इलाके में भी चोरी की घटना हुई थी। हाल ही में कुसमुंडा से 65 किलोमीटर दूर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रेल लाइन निर्माण में चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, घरों के दरवाजे व शीशे हिलने पर डरे लोग

    Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, घरों के दरवाजे व शीशे हिलने पर डरे लोग

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में तेज धमाके की आवाज से लोगों के घरों के शीशे और दरवाजे हिल गए। यह घटना देर रात को हुई है। इस घटना को लेकर लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए हैं। वहीं, धमाके की आवाज के बाद पुलिस भी कई इलाकों में घूमती नजर आई। वहीं, धमाके की तेज आवाज को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरी इलाके की जांच की गई है। लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें। सूत्रों के अनुसार, धमाके की तेज आवाज फाइटर जेट के सोनिक बूम की थी, सोनिक बूम तेज रफ्तार से उड़ने वाले विमान द्वारा उत्पन्न एक शक्तिशाली शॉक वेव होती है। जब कोई फाइटर जेट ध्वनि की गति लगभग 1,235 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति प्राप्त कर लेता है, तो वह साउंड बैरियर को तोड़ देता है।

    इस प्रक्रिया में हवा के अणुओं पर अचानक अत्यधिक दबाव पड़ता है और यह दबाव जमीन पर पहुंचकर धमाके जैसी आवाज पैदा करता है। वहीं, धमाके की तेज आवाज को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरी इलाके की जांच की गई है। लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।