Blog

  • Punjab News: चोरों ने एक साथ कई दुकानों में बोला धावा, कैश चुरा हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने एक साथ कई दुकानों में बोला धावा, कैश चुरा हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना। चंडीगढ़ रोड पर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने आज एक साथ कई चोरी की बड़ी वारदातें सामने आई। जहां, अज्ञात चोरों ने एक साथ चार दुकानों में सेंध लगाने की कोशिश की। इनमें से दो दुकानों से चोर नकदी लेकर फरार हो गए, जबकि दो दुकानों में सामान बिखरा मिला लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं हुआ।

    दुकान खोलने पहुंचे मालिक तो दिखा टूटा गल्ला
    घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक संजय कुमार ने बताया कि जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर का शटर बिल्कुल सही था। लेकिन जैसे ही वह अंदर गए, वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और गल्ला टूटा हुआ मिला।

    संजय कुमार ने बताया कि जब उन्होंने स्टोर रूम की जांच की तो वहां लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। इससे साफ हो गया कि दुकान में चोरी की गई है। इसके बाद कुमार ने पास की दुकानों के मालिकों को सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि आसपास की तीन और दुकानों में भी चोरी की कोशिश हुई थी। कुल मिलाकर चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया।

    दो दुकानों से उड़ाई नकदी
    चोरों ने सिटी मेडिकल स्टोर से करीब 5,000 रुपये नकद चोरी कर लिए, जबकि लकी स्वीट शॉप से लगभग 12,000 रुपये कैश लेकर फरार हो गए। बाकी दो दुकानों में चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लगा।

    छत के रास्ते दाखिल होने की आशंका
    चारों दुकानों के शटर सही सलामत पाए गए हैं। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर दुकानों के पीछे की ओर से दीवार फांदकर या फिर छत के रास्ते अंदर घुसे होंगे।

    जांच में जुटी पुलिस
    घटना की शिकायत जीवन नगर चौकी में दर्ज करवा दी गई है। सूचना मिलते ही जीवन नगर चौकी पुलिस और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • उपमुख्यमंत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन

    उपमुख्यमंत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन

    100 करोड़ से होगी ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग, पंडोगा में 10 करोड़ से बनेगी रोप-वे परियोजना

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा में नवनिर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री द्वारा कुल 1.14 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें प्रथम चरण में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जबकि दूसरे तल का निर्माण कार्य दूसरे चरण में किया जाएगा।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर सुदृढ़ अधोसंरचना ही ग्रामीण विकास की वास्तविक रीढ़ होती है। उन्होंने पंचायत में आपसी एकजुटता से हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलती है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब तक लगभग 300 ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। इन ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग पर करीब 100 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त 135 करोड़ रुपये की लागत से विभोर साहिब जल योजना की रिमॉडलिंग भी की जाएगी, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।  अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंडोगा क्षेत्र में वनखंडी के समीप रेस्ट हाउस के पास लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से रोप-वे परियोजना शुरू की जाएगी। यह रोप-वे होशियारपुर सीमा से पंडोगा तक बनाया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसे पंडोगा स्थित कम्युनिटी सेंटर भवन में शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाथू में 18 करोड़ रुपये की लागत से टूल रूम का निर्माण किया जाएगा। वहीं टाहलीवाल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर 4 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

    अगले 15 दिन में पालकवाह में खुल जाएगा एसडीआरएफ कार्यालय

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय अगले 15 दिनों में स्थापित कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था भी अधिक सशक्त होगी।

    हरोली बनेगा देश का पहला पूर्ण सीसीटीवी निगरानी वाला विधानसभा क्षेत्र

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। हर मोड़, गली और चौराहे पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा जो पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी से लैस होगा। इससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और सुरक्षित व विकसित हरोली का लक्ष्य साकार होगा।उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 132 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

    रोड़ा क्षेत्र बन रहा विकास की नई डेस्टिनेशन
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रोड़ा क्षेत्र तेजी से विकास की नई डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहां ट्रैफिक पार्क, 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर, 13.50 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट तथा 10 करोड़ रुपये की लागत से रनिंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं पूर्ण होने पर रोड़ा क्षेत्र अपने आप में एक आधुनिक और विकसित सिटी के रूप में पहचान बनाएगा।

    जल क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य
    उन्होंने बताया कि पोलियां में 50 लाख लीटर तथा दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए जा चुके हैं, जबकि अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्माणाधीन है। इसके अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीत एरिया फेज-2’ उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य प्रगति पर है। इस योजना के तहत स्वां नदी से पानी उठाकर बीत एवं पालकवाह क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से हरोली को वर्ष 2027 तक शत-प्रतिशत पेयजल व सिंचाई सुविधा से संपन्न करने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

    शिक्षा के विस्तार से नारी शक्ति को मिला सशक्तिकरण
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों का सबसे अधिक लाभ नारी शक्ति को मिला है। बढ़ेड़ा में हिमकैप्स लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के बाद अब आयुर्वेद कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, उस समय बढ़ेड़ा में केवल आठवीं कक्षा तक शिक्षा की सुविधा थी,लेकिन आज यहां शिक्षा की मजबूती का आज यह आलम है कि यहां पढ़ रही बेटियां जज, वकील, नर्स और डॉक्टर बन रही हैं। यह शिक्षा क्षेत्र में आए बड़े बदलाव का सशक्त उदाहरण है।

    खेल अधोसंरचना को भी मिली मजबूती

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि खड्ड गांव के आउटडोर स्टेडियम में 47 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक हाई-मास्ट फ्लड लाइट्स का लोकार्पण किया गया है, जिससे रात्रिकालीन खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नंगल खुर्द में एक बड़े स्टेडियम के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने झलेड़ा और घालूवाल चौकों के सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए  सलोह में भी चौक के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों से आपसी समन्वय के माध्यम से भूमि विवाद का समाधान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वहां महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा स्थापना के साथ एक सुंदर चौक विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग 60 से 65 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। भदसाली स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के लिए 71 लाख रुपये तथा बालीवाल और ललड़ी के मंदिरों के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा भी अनेक धर्म स्थलों के विकास कंबलिए धन राशि दी गई है।

    कार्यक्रम में रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में हिमकैप्स के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बढ़ेड़ा पंचायत में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इसके लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पंचायत सदस्य राजकुमार ने ग्राम पंचायत में मिली विकास की अनेक सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, राजेश पराशर, अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, संदीप अग्निहोत्री, कप्तान शक्तिचंद, बढ़ेड़ा पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, हरोली की प्रधान रमन कुमारी, दुलैहड़ के प्रधान नंदलाल, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, छेत्रा के प्रधान विकास राणा, प्रमोद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • Jalandhar News: Kapoor Hospital के बाहर लगा धरना, मचा हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Kapoor Hospital के बाहर लगा धरना, मचा हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के पठानकोट चौक के पास स्थित कपूर अस्पताल को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां, फोकल प्वाइंट क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करने वाले मजदूर प्रमोद कुमार चौरसिया मशीन चलाते समय हादसे का शिकार हो गए। काम के दौरान उनका हाथ मशीन में आ गया, जिससे उनके हाथ का पंजा बुरी तरह कट गया।

    इलाज के लिए कपूर अस्पताल में कराया गया भर्ती
    हादसे के बाद घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में उसका पूरा और सही इलाज नहीं किया गया। आधा-अधूरा इलाज करने के बाद उसे जल्दबाजी में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोप
    पीड़ित मजदूर और उसके समर्थन में धरना दे रहे लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज से जुड़ी गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। धरना दे रहे लोगों ने मीडिया के सामने कथित गलत रिपोर्ट की पर्ची दिखाते हुए न्याय की मांग की।

    डॉक्टर और कंपनी मालिक की मिलीभगत का आरोप
    धरना दे रहे लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टरों और कंपनी मालिक की आपसी मिलीभगत है। आरोप है कि जानबूझकर मजदूर के केस को कमजोर दिखाने की कोशिश की गई, ताकि उसे उसका हक और मुआवजा न मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने इसे गरीब मजदूर के साथ सरासर अन्याय बताया।

    पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग
    धरना दे रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और पीड़ित मजदूर को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को बताया झूठा
    वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए कपूर अस्पताल के डॉक्टर ने सभी आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि धरना दे रहे लोग जानबूझकर उन्हें फंसाने के लिए फर्जी रिपोर्ट दिखा रहे हैं। डॉक्टर ने कहा हमारे तरफ से कोई भी गलत मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनाई गई है।

     

  • खुरालगढ़ बनेगा आस्था का केंद्र, पूरे वर्ष चलेंगे श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रम

    खुरालगढ़ बनेगा आस्था का केंद्र, पूरे वर्ष चलेंगे श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रम

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर और पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाएगी। यह वर्षभर चलने वाले आयोजन संतों, महापुरुषों और धार्मिक संप्रदायों की अगुवाई में होंगे। समारोहों की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को खुरालगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से होगी और इनका समापन फरवरी 2027 में किया जाएगा। नवंबर 2026 में खुरालगढ़ साहिब में कथा-कीर्तन दरबार एवं बेगमपुरा समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक हस्तियां भाग लेंगी।

    इस संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, तरुणप्रीत सिंह सोंध, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली, पर्यटन सचिव कुमार अमित और पर्यटन निदेशक डॉ. संजीव तिवाड़ी सहित कई संत-महापुरुष, विद्वान और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा समिति के समक्ष रखी गई।

    बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से जुड़े कार्यक्रम फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक पंजाब के गांव-गांव आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत सेमिनार, कार्यशालाएं, विशेष कीर्तन समागम, तीर्थ यात्राएं, स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री और ड्रोन शो, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, मैराथन, शोभा यात्राएं और साइकिल रैलियां आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि चार प्रमुख शोभा यात्राएं विभिन्न शहरों से खुरालगढ़ साहिब तक निकाली जाएंगी, साथ ही एक विशेष लोगो और श्री गुरु रविदास जी की स्मृति में स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

  • Jalandhar News: गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र बनाने के लिये इस इलाके में सरकार ने खरीदी जमीन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र बनाने के लिये इस इलाके में सरकार ने खरीदी जमीन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत जालंधर में डेरा बल्लां के निकट श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ रुपये की लागत से कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि इस अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देते हुए चीमा ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए आज कुल तीन रजिस्ट्रियां क्रमशः गाँव नौगजा (64 कनाल 5 मरले—लागत 5,40,98,500 रुपये), गांव फरीदपुर की पहली रजिस्ट्री (2 कनाल—लागत 16,74,000 रुपये) तथा गांव फरीदपुर में दूसरी रजिस्ट्री (10 कनाल 14 मरले—लागत 1,44,62,150 रुपये) की गई हैं। उन्होंने बताया कि कुल तीनों रजिस्ट्रियों का क्षेत्रफल 76 कनाल 19 मरले है और कुल लागत 7,02,54,659 रुपये है।

    चीमा ने कहा, हमें इस नेक कार्य में योगदान देने पर गर्व है। हमारी सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा प्रचारित समानता, करुणा और सामाजिक न्याय के सार्वभौमिक संदेश को फैलाने के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा, यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी ज्ञान का प्रकाश स्तंभ सिद्ध होगा। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना और सामाजिक-आर्थिक अंतर को समाप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाना है।

    वित्त मंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का उद्देश्य सेमिनारों, प्रकाशनों और समुदाय-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का शोध, संरक्षण और प्रचार करना है।

  • पंजाब की शांति से खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब किया जाएगा : पन्नू

    पंजाब की शांति से खिलवाड़ करने वालों को बेनकाब किया जाएगा : पन्नू

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के कथित बम धमाकों से जुड़े बयान पर कांग्रेस नेतृत्व की “आपराधिक चुप्पी” को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि इंटरव्यू वायरल होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो भट्टल और न ही किसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बयान पर कोई स्पष्टीकरण दिया या निंदा की, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस किसी कड़वी सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है।

    पन्नू ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए हिंसा और बम धमाकों जैसे हथकंडों की बात करना बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब पहले ही हिंसा के दौर में भारी कीमत चुका चुका है, जहां अनगिनत परिवार उजड़ गए और युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से स्पष्ट जवाब की मांग करते हुए पूछा कि क्या भट्टल सच बोल रही हैं और यदि हां, तो उन नेताओं, अधिकारियों और सलाहकारों के नाम सार्वजनिक किए जाएं जिन्होंने ऐसी सलाह दी।

    कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि इन पारंपरिक पार्टियों ने हमेशा राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंजाब के हितों से समझौता किया है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब की शांति, अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा कभी “काली राजनीति” और राजनीतिक प्रयोगों की प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा।

  • Punjab News: फॉर्च्यूनर चालक ने ऑटो-ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: फॉर्च्यूनर चालक ने ऑटो-ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    जीरकपुर। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां, PR-7 एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार ने सवारियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मारी दी। जिसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में फॉर्च्यूनर कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफ़रा-तफ़री मच गई और सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी बहुत तेज़ रफ़्तार से आ रही थी और ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका, जिसकी वजह से यह भयानक हादसा हुआ। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग दूर जा गिरे। हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार महिलाएं और छोटे बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से पास के हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं, ऑटो में सवार घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे के बाद ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही जीरकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।    
  • Jalandhar News: सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर

    Jalandhar News: सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर 31 जनवरी को जिले में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला जालंधर की सीमा में अंदर आने वाले सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में 31 को पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

    आदेशों में यह भी कहा गया है कि जिन स्कूलों/कॉलेजों में बोर्ड/यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं उक्त तिथि पर निर्धारित है, उन संबंधित कक्षाओं पर इस छुट्टी के आदेश लागू नहीं होंगे।

     

     

     

  • मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के लिए हमीरपुर में कैंसर सेंटर का निर्माण- CM Sukhu

    मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के लिए हमीरपुर में कैंसर सेंटर का निर्माण- CM Sukhu

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कैंसर केयर सेंटर में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए 11 नए विशेषज्ञ विभाग स्थापित किए जाएंगे।

    कैंसर केयर सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पेन पैलिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर, ऑन्को पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायने ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग स्थापित किए जाएंगे और ये विभाग कैंसर रोगियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे।

    उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस केंद्र की स्थापना से राज्य में एक मजबूत उपचार प्रणाली विकसित होगी। राज्य मेें कैंसर के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रणालीगत स्क्रीनिंग, रोकथाम, निगरानी, रिकॉर्डिंग और समय पर जांच की तत्काल आवश्यकता अनुभव की गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर उच्च स्तरीय कैंसर देखभाल संस्थानों के परस्पर विकास और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। रोकथाम, प्रारंभिक जांच और व्यापक मरीज समर्थन पर विशेष ध्यान के साथ, राज्य सरकार ने हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में राज्य कैंसर सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव रखा और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

    कुल 264 बिस्तरों की क्षमता वाला यह केंद्र विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए समर्पित होगा। इसमें क्लिनिकल लैब, आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) फ़ार्मेसी, इमरजेंसी वार्ड, न्यूक्लियर मेडिसिन ओपीडी और रजिस्ट्रेशन सेवाएं होंगी। कैंसर संस्थान के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सरकार पर्याप्त और योग्य मेडिकल, पैरामेडिकल और सहायक कर्मचारियों की व्यवस्था करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली के कायाकल्प के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स दिल्ली की तर्ज पर राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पुराने मशीनरी और उपकरणों को बदलकर विश्वस्तरीय मशीनरी और सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों के बाद प्रदेश में सबसे अधिक कैंसर दर पर चिंता व्यक्त करतेे हुए कहा कि उच्च स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना से प्रदेश के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल सुनिश्चित होंगी।

  • Jalandhar News: हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अवैध पिस्तौल के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बाबा बकाला अमृतसर के रहने वाले यकूब अल्ली, बटाला कला अमृतसर निवासी सिपाहियां, मोगा के सोनू, गुरदासपुर के पिंकू और जोबन मसीह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पांचों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। इसके बाद आरोपियों के लिंक खंगालने में जुट गई है।

    एडीसीपी का आया बयान
    एडीसीपी जंयत पुरी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के सब इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान नगंल शामा के पास मौजूद थे, इसी दौरान उन्होंने एक स्विफ्ट कार सवार युवकों को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे से अवैध पिस्तौल बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड दौरान पुलिस को एक ग्लॉक पिस्तौल और दो देसी पिस्तौल सहित कुल चार पिस्तौल बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों से रिमांड दौरान पूछताछ में जुटी है।