Blog

  • कोहरे का कहर, 6 वाहन आपस में भिड़े, 3 की मौत, कारों के उड़े परखच्चे

    कोहरे का कहर, 6 वाहन आपस में भिड़े, 3 की मौत, कारों के उड़े परखच्चे

    भीलवाड़ाः नेशनल हाईवे-48 पर घने कोहरे का कहर देखने को मिला जहां, 6 वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए।

    जानकारी मुताबिक, घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बड़े वाहनों के बीच फंसी कारों में बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। कई लोग शीशे और वाहन के मुड़े ढांचे के बीच फंसे रहे, जिन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिया के दोनों ओर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कोहरे और जाम के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे।

    स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि 108 एंबुलेंस भी समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इससे घायलों को समय पर इलाज मिलने में देरी हुई। कई घायलों को स्थानीय लोगों और निजी वाहनों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वहीं आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने भी मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने में पुलिस की मदद की।

  • Jalandhar News: MP Channi के करीबी कांग्रेस नेता का हुआ निधन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MP Channi के करीबी कांग्रेस नेता का हुआ निधन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस के महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बड़िंग का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई। वह पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे। उनके अचानक निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

    मनु बड़िंग जालंधर के बड़िंग इलाके से संबंध रखते थे और राजनीति में कई सालों से सक्रिय थे। उनकी पत्नी परवीना भी पार्षद रह चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि निधन से ठीक एक दिन पहले मनु बड़िंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो सांझा किया था।

    वह नियमित रूप से जिम जाते थे और फिटनेस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। वे रोजाना व्यायाम करते थे और अपने खान-पान का भी पूरा ख्याल रखते थे। मनु बड़िंग की आकस्मिक मौत से कांग्रेस पार्टी में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।

  • फर्जी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से यौन शोषण केस में व्यक्ति गिरफ्तार

    फर्जी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से यौन शोषण केस में व्यक्ति गिरफ्तार

    नई दिल्लीः कनाडा में पुलिस ने एक पंजाबी व्यक्ति को नौकरी के बहाने लड़कियों के यौन शोषण के केस में अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कंपनी मालिक या रिक्रूटर (भर्ती करने वाला) बनता था। फिर कनाडा के लोकप्रिय क्लासिफाइड पोर्टल Kijiji जैसे प्लेटफॉर्म पर इजी जॉब के विज्ञापन देता। जिसमें सिर्फ लड़कियों की डिमांड की जाती। जब लड़कियां उससे कॉन्टैक्ट कर मिलने आती तो उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती करता था। आरोपी तेजिंदर धालीवाल (47) की इन करतूतों का खुलासा तब हुआ, जब 2 लड़कियां पुलिस तक पहुंच गईं।

    जिसमें एक लड़की ने यहां तक कहा कि तेजिंदर ने जॉब के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस बारे में हॉल्टन पुलिस के पास 2 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट में एक लड़की ने बताया कि तेजिंदर के दिए गए एड पर उसने फोन किया तो उसने उसे एक जगह पर बुलाया। फिर वहां से पिक करके सुनसान जगह पर ले गया। यहां पर उसके साथ जबरदस्ती की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया। यही वजह है कि जब पुलिस ने उसे 26 जनवरी को अरेस्ट किया तो उसकी फोटो भी जारी कर दी कि अगर कोई और लड़की उसके झांसे में आई है तो इसके बारे में पुलिस को सूचना दें।

    ऑनलाइन वेबसाइट्स पर नौकरी ऑफर करता: ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजिंदर धालीवाल काफी शातिर है। हॉल्टन रीजनल पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तेजिंदर धालीवाल पेशेवर अपराधी की तरह काम कर रहा था ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रहे। वह ऑनलाइन क्लासिफाइड वेबसाइट्स पर डेटा एंट्री ऑपरेटर की एडवर्टाइजमेंट देता था। इन एड में लड़कियों की डिमांड की जाती थी जो डेटा एंट्री कर सकें। इसके लिए किसी तरह की क्वालिफिकेशन नहीं रखी जाती थी। फ्रेशर को जॉब के लिए ललचाया जाता था।

  • Jalandhar News: अंडरब्रिज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अंडरब्रिज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूर्य एन्क्लेव अंडरब्रिज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। लोगों ने बताया कि देर रात युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इलाका निवासियों के अनुसार शव के पास से एक सीरिंज भी बरामद हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अनूप निवासी एकता नगर के रूप में हुई है। अनूप के पिता कलम सिंह ने बताया कि वह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर ही रहते हैं। उनके बेटे अनूप काम करता था। उन्होंने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 3 बजे अनूप उनसे 500 रुपये लेकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। वहीं दूसरी ओर एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता कलम सिंह ने बताया कि बिजली विभाग से रिटायर होने के बाद घर पर ही रहते हैं और बेटा अनूप हलवाई का काम करता था। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे वह उससे 500 रुपये लेकर निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने आस पास के लोगों ने बताया कि अनूप सूर्य एन्क्लेव अंडरब्रिज रेलवे लाइन के पास गिरा हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि अनूप की मौत हो गई है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है।
  • Punjab News: Railway Station के बाहर Platform पर सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Station के बाहर Platform पर सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के रेलवे स्टेशन पर बीती रात उस समय हंगामा हो गया जब प्लेटफॉर्म के बाहर सो रहे एक युवक पर व्यक्ति ने कार चढ़ा दी जिससे युवक की कमर टूट गई और वह सड़क पर दर्द से तड़पता रहा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को काबू किया और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान छणकू के रूप में हुई है।

    जानकारी देते पीड़ित छणकू ने बताया कि वह फिरोजपुर रोड स्थित किंग्स विल्ला मैरिज पैलेस में वेटर का काम करता है। वह पिछले करीब 5 साल से फिरोजपुर से काम करने आता रहता है और इन दिनों करीब डेढ़ महीने से वहीं रह रहा था। बीती रात उसे अपने गांव सवाया जाना था, लेकिन नींद लग जाने के कारण वह प्लेटफॉर्म के बाहर लेट गया। इसी दौरान एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उस पर गाड़ी चढ़ा दी। जब वह चिल्लाया तो वहां मौजूद ऑटो चालकों ने ड्राइवर को बताया कि उसकी गाड़ी के नीचे व्यक्ति आ गया है, इसके बावजूद आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। बाद में पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। उसने मांग की है कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक आरोपी को छोड़ा न जाए।

    इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों से देर रात संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। थाने का गेट भी नहीं खोला गया, जब संतरी की पोस्ट पर जाकर गेट ना खोलने के बारे में पूछा गया तो संतरी भी पोस्ट खाली छोड़ चला गया, जिससे पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका।

  • मार्केट खुलते ही शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, सोना-चांदी पर भी दिखा असर

    मार्केट खुलते ही शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, सोना-चांदी पर भी दिखा असर

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार की 30 जनवरी को शुरुआत के गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 489ं.29 पॉइंट (0.59%) गिरकर 82,077.08 पर कारोबार करता हुआ नजर आया, जबकि निफ्टी 167.25 पॉइंट (0.66%) की गिरावट के साथ 25,251.65 पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान कुल 748 शेयर बढ़े, 1,610 शेयर गिरे और 183 शेयर स्थिर रहे. निफ्टी के टॉप लूजर्स में Hindalco, Tata Steel, Eternal, JSW Steel और Jio Financial शामिल थे, वहीं Nestle, Power Grid Corp, Asian Paints, Sun Pharma और Grasim टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

    दूसरी ओर शेयर बाजार में गिरावट और दूसरे एसेट्स में दबाव का असर भी सोने-चांदी पर साफ दिखा। जब बाजार में डर बढ़ता है, तो कई निवेशक नकदी जुटाने के लिए अलग-अलग निवेश बेचने लगते हैं। इससे सिर्फ शेयर ही नहीं, बल्कि कीमती धातुएं भी बिकवाली की चपेट में आ जाती हैं। यही वजह रही कि बीते दिन सोना और चांदी दोनों एक साथ टूटे और बाजार में अचानक इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

    सोने-चांदी की कीमतों में बीते दिन (29 जनवरी) ट्रेडिंग सेशन के दौरान अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में तेज बिकवाली के चलते सोना करीब 6 प्रतिशत और चांदी लगभग 8 प्रतिशत तक टूट गई। बीते कुछ दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों में घबराहट दिखी और मुनाफावसूली बढ़ गई। इसके चलते दोनों कीमती धातुएं अपने ऑल-टाइम हाई से तेजी से नीचे आ गईं और बाजार का माहौल पूरी तरह बदल गया।

     

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman के निधन से पहले की एक और आखिरी वीडियो आई सामने, लोगों को कर रही भावुक

    Jalandhar News: Varinder Ghuman के निधन से पहले की एक और आखिरी वीडियो आई सामने, लोगों को कर रही भावुक

    जालंधर, ENS: पंजाब और एशिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर घुम्मन की एक वीडियो इंस्टा पर शेयर की गई है। उनके आखिरी वीडियो ने आज हर किसी का दिल झंझोड़ कर रख दिया है। कैसे वह ऑपरेशन से पहले भी मुस्कुराते हुए मजाक कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि डॉक्टरों की कथित लापरवाही एक हीरे को छीन लेगी। इस घटना के बाद आज उनका परिवार और फैंस सिर्फ इंसाफ की मांग कर रहे हैं ताकि सच को दबाया न जा सके। इसके साथ ही लिखा की जस्टिस फार वरिंदर घुम्मन।

    इस वीडियो को लेकर परिवार और दोस्तों ने इस पर लिखा कि वरिंदर घुम्मन के आखिरी पल (लास्ट मोमेंट ऑफ वरिंदर घुम्मन)। इसके साथ ही कहा कि आज भी वरिंदर घुम्मन को देखते हैं तो वो पल दिल को झिंझोर देते हैं। दोस्तों ने ये भी लिखा कि वरिंदर घुम्मन पाजी का जाना सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है। वह निडर, बेबाक और हमेशा हंसते रहने वाले इंसान थे। बता दें कि मसल का आपरेशन करवाने अमृतसर गए वरिंदर घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। उनका शरीर नीला पड़ चुका था। इसके बाद परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

    घुम्मन की मौते पंजाब के हेल्थ सिस्टम की पोल खोलती है- परिवार और दोस्तों ने वीडियो शेयर कर पंजाब के हेल्थ सिस्टम पर सवाल उठाए। लिखा कि पंजाब की शान और अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग के चमकते सितारे वरिंदर घुम्मन की मौत ने हेल्थ सिस्टम और डॉक्टरों की जिम्मेदारी की पोल खोली है। तुसीं मैंनू ढाह लैणा शब्द कड़वा सच बन गए- घुम्मन के आखिरी वीडियो में फैंस और दोस्तों का दावा है कि वरिंदर पाजी बेहद खुश नजर आ रहे थे। वह ऑपरेशन थिएटर जाने से पहले मजाकिया अंदाज में कह रहे थे कि हुण तुसीं मैंनू ढाह लैणा (अब आप मुझे गिरा दोगे या बेहोश कर दोगे)। अफसोस है कि उनकी यह बात कड़वा सच बन गई और वह फिर कभी वापस नहीं लौटे।

    घुम्मन की मौत लापरवाही का नतीजा- वरिंदर घुम्मन के समर्थकों और परिवार का सीधा आरोप है कि यह मौत नेचुरल नहीं बल्कि गैर-जिम्मेदार डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा है। आरोप लगाया जा रहा है कि जब सच सामने आने लगा और गुनाह बेनकाब होने की बारी आई, तो मामले को रफा-दफा करने और सच को दबाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है।

    फैंस परिवार के साथ पहाड़ की तरह खड़े- फैंस और दोस्तों ने लिखा कि मुश्किल घड़ी में वरिंदर घुम्मन के चाहने वाले उनके परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मन की मुहिम चल रही है। लोगों का मानना है कि भले ही आज सच को झुकाने की कोशिश हो रही हो, लेकिन वाहेगुरु के घर देर है अंधेर नहीं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सच की जीत होगी। यह लड़ाई अब केवल एक इंसान की नहीं, बल्कि हक और सच की लड़ाई बन चुकी है।

  • Jalandhar News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    Jalandhar News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इस घटना में सड़क के बीच पड़े शव और बाइक के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर बाइक को साइड करवा और संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया।सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि शिव मंदिर के पास एक एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी और एक युवक लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा था।

    जांच में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने बाइक साइड करवा शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी फिल्लौर पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एम्बुलेंस के जरिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भिजवा दिया है और पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाली अज्ञात गाड़ी का पता लगाया जा सके।

  • आज का राशिफल, 30 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 30 जनवरी 2026

    आज का दिन अपनी बात को सलीके से रखने और फ्लेक्सिबल सोच अपनाने का है। मानसिक स्पष्टता और बैलेंस आज आपको न केवल पर्सनल लाइफ में सुख देगी, बल्कि करियर में भी मजबूती प्रदान करेगी। आज अगर आप थोड़ा ऑर्गनाइज्ड होकर काम करेंगे, तो आपकी बातचीत काफी असरदार साबित होगी। जब इंसान अपनी उत्सुकता को सही प्लानिंग के साथ जोड़ देता है, तो काम बिगड़ने की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

    मेष राशिफल: आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आपकी बातचीत और छोटी ट्रिप्स में एक नई एनर्जी देखने को मिलेगी। आप अपने मन की बात कहने और नए प्लान्स शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड रहेंगे। मकर राशि के ग्रह आपके प्रोफेशनल लाइफ में अनुशासन बनाए रखेंगे। मंगलदेव आपके भीतर एक गजब का जोश भरेंगे, जिससे आप काम समय पर निपटाएंगे। बृहस्पतिदेव वक्री हैं, इसलिए किसी भी डील को फाइनल करने से पहले दोबारा जरूर जांच लें।

    वृषभ राशिफल: आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिला रहे हैं. पैसों के लेन-देन या बजट को लेकर आज कोई जरूरी मीटिंग या चर्चा हो सकती है। मकर राशि के ग्रह आपको फ्यूचर सेविंग्स के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाएंगे। शुक्रदेव की कृपा से आप फाइनेंस से जुड़े मामलों में काफी समझदारी भरा स्टैंड लेंगे। गुरुदेव अभी वक्री चल रहे हैं, जो आपको फिजूलखर्ची रोकने का इशारा कर रहे हैं। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना या खुद रिसर्च करना आपके लिए सही रहेगा

    मिथुन राशिफल: आज चंद्रदेव आपकी ही राशि यानी पहले भाव में बैठे हैं, जो आपकी पर्सनैलिटी को चमका देंगे. आप काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे और आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा। आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और हर नई चुनौती के लिए खुद आगे बढ़ेंगे। आपकी राशि में गुरुदेव वक्री हैं, इसलिए जोश में आकर कोई बड़ा वादा न करें. मकर राशि में बैठे अन्य देवता आपकी सोच को एक सही ढांचा और गहराई प्रदान करेंगे। अपनी क्रिएटिविटी को अगर आप प्लान के साथ जोड़ेंगे, तो रिजल्ट्स काफी शानदार मिल सकते हैं।

    कर्क राशिफल: आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में बैठे हैं, जो आपको थोड़ा मी-टाइम बिताने का इशारा कर रहे हैं। आज आप मानसिक रूप से तो काफी एक्टिव रहेंगे, लेकिन दुनिया से थोड़ा कटकर अकेले में काम करना पसंद करेंगे। मकर राशि के ग्रह आपको पार्टनरशिप और करियर में काफी सीरियस और जिम्मेदार रहने की प्रेरणा दे रहे हैं। आज अपनी भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें, बल्कि हर सिचुएशन को प्रैक्टिकल होकर देखें। गुरुदेव अभी वक्री हैं, इसलिए अपने फ्यूचर प्लान्स को एक बार फिर से रिव्यू करना अच्छा रहेगा। खुद को शांत रखना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

    सिंह राशिफल: आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको नेटवर्किंग के लिए सुपर-एक्टिव बनाएंगे। दोस्तों के साथ आइडियाज शेयर करने या किसी टीम प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए दिन बेस्ट है। केतु देव आपकी ही राशि में बैठे हैं, इसलिए बातचीत के दौरान थोड़ा हंबल और कूल रहना जरूरी है। अगर आप टीम को साथ लेकर चलेंगे और सबकी बात सुनेंगे, तो आपकी प्रोग्रेस को कोई नहीं रोक पाएगा। लीडरशिप का मतलब दूसरों को समझना भी होता है। मकर राशि के ग्रह आपके करियर को एक मजबूत डिसिप्लिन और रफ्तार दे रहे हैं।

    कन्या राशिफल: आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। वर्कप्लेस पर आज आप काफी बिजी रह सकते हैं और आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स की काफी डिमांड रहेगी। मकर राशि के ग्रह आपको अपने काम को परफेक्ट और डिसिप्लिन के साथ पूरा करने में पूरी मदद करेंगे। मिथुन राशि में बैठे वक्री गुरुदेव का संकेत है कि अपनी प्रोफेशनल स्ट्रेटेजी को एक बार फिर से चेक कर लें। आज एक साथ कई जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं, इसलिए घबराएं नहीं। शांत रहकर और सही प्लानिंग के साथ आप हर काम को बखूबी निभा सकते हैं।

    तुला राशिफल: आज चंद्रदेव आपके नवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी सोच को एक नई उड़ान देंगे। आज आप कुछ नया सीखने या कहीं घूमने की प्लानिंग में बिजी रह सकते हैं। अपनी जिज्ञासा को सही दिशा में लगाएं और खुद को बेहतर बनाने पर फोकस करें। आज की गई मेहनत भविष्य में बड़े फायदे दे सकती है। मकर राशि के ग्रह आपको घर-परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां याद दिला रहे हैं, जहां आपको इमोशन्स के बजाय प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस निकालने होंगे।

    वृश्चिक राशिफल:  आज किसी सेंसेटिव टॉपिक पर बात करते समय अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। जितनी साफ और सीधी आपकी बात होगी, उतना ही लोगों का आप पर भरोसा बढ़ेगा। मकर राशि के ग्रह आपको अनुशासन में रहने और लॉन्ग-टर्म सिक्योरिटी के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंगलदेव का साथ आपके हौसलों को और भी मजबूत बनाएगा। वक्री गुरुदेव का संकेत है कि किसी को भी जुबान देने से पहले अपनी कैपेसिटी जरूर चेक कर लें।

    धनु राशिफल: आज अपनी बात को बहुत ही विनम्र और स्पष्ट तरीके से रखें। पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने के लिए थोड़ा धैर्य रखना, आज आपके बहुत काम आएगा। आज लोगों से मेल-जोल और बातचीत का दौर काफी बढ़ सकता है, चाहे वो पर्सनल हो या प्रोफेशनल। मकर राशि के ग्रह आपको पैसों के मामले में रियलिस्टिक रहने और फालतू वादों से बचने का इशारा कर रहे हैं। गुरुदेव वक्री चल रहे हैं, इसलिए किसी भी कॉन्ट्रैक्ट या डील को फाइनल करने से पहले उसकी हर बात को बारीकी से समझ लें।

    मकर राशिफल: आज चंद्रदेव आपके छठे भाव (शत्रु, रोग और सेवा का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं, जो आपको काफी भाग-दौड़ और काम में बिजी रखेगा।  सूर्यदेव, शुक्रदेव, मंगलदेव और बुधदेव आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही चमक और कॉन्फिडेंस दिखेगा। गुरुदेव अभी वक्री चल रहे हैं, इसलिए किसी भी पेपरवर्क या डेडलाइन को लेकर लापरवाही न बरतें और सब कुछ दोबारा चेक करें। अगर आप अपने टास्क को सही तरीके से मैनेज करेंगे, तो आज का दिन आपके लिए काफी प्रोडक्टिव साबित होगा।

    कुंभ राशिफल: आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव (विद्या, प्रेम और संतान का क्षेत्र) को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आपकी इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी सातवें आसमान पर होगी। मकर राशि के ग्रह आपको सीरियस रहकर अपने गोल्स पर फोकस करने की ताकत देंगे। राहुदेव आपकी राशि में बैठकर आपको लीक से हटकर सोचने और कुछ यूनिक करने के लिए इंस्पायर करेंगे। वक्री गुरुदेव का इशारा है कि अपने मास्टर प्लान को रिवील करने से पहले उसे एक बार फिर से फिनिशिंग टच दे दें। आज किसी को भी कोई बड़ा प्रॉमिस करने में जल्दबाजी न दिखाएं, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो आपकी मेहनत को सही पहचान जरूर मिलेगी।

    मीन राशिफल : आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव (माता, सुख और संपत्ति का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन घर-परिवार की बातों में ज्यादा लगा रहेगा। वक्री गुरुदेव की सलाह है कि घर से जुड़ा कोई भी बड़ा स्टेप उठाने से पहले अपनों की सलाह जरूर लें। अपनी इमोशनल एनर्जी को बैलेंस में रखें ताकि घर का माहौल पॉजिटिव बना रहे। डोमेस्टिक लाइफ को लेकर आज आप काफी कुछ सोच-विचार कर सकते हैं और अपनों के साथ समय बिताएंगे। शनिदेव आपकी राशि में हैं, जो आपकी गंभीरता और धैर्य को परख सकते हैं, इसलिए कूल बने रहें।

  • Punjab News: DGP ने स्पेशल चेकपॉइंट्स का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: DGP ने स्पेशल चेकपॉइंट्स का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    मोहाली। शहर के SSP ऑफिस के बाहर कल हुई हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। घटना के बाद मोहाली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पूरे शहर में नाकाबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी कड़ी में आज पंजाब के DGP गौरव यादव खुद मोहाली की सड़कों पर उतरे और पुलिस द्वारा लगाए गए स्पेशल चेकपॉइंट्स की सरप्राइज चेकिंग की। DGP ने विभिन्न इलाकों में नाकों का निरीक्षण किया और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

    चेकिंग के दौरान DGP गौरव यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोहाली में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हत्या की घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    DGP ने यह भी साफ किया कि आने वाले दिनों में मोहाली में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाए और आम लोगों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

    गौरव यादव ने जनता से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल मोहाली के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और देर रात तक चेकिंग अभियान जारी रहा।