Blog

  • एचएसवीपी ई-नीलामी मामले में राइट टू सर्विस आयोग के साफ निर्देश

    एचएसवीपी ई-नीलामी मामले में राइट टू सर्विस आयोग के साफ निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने सेक्टर 77 फरीदाबाद में एचएसवीपी द्वारा किए गए एक ई-नीलामी प्रकरण की समीक्षा करते हुए यह साफ किया है कि किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में शामिल करने से पहले सभी आवश्यक विकास कार्यों का पूर्ण होना अत्यंत जरुरी है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया आवंटियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निहित रूप से आवश्यक है।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आम नागरिक सरकार पर विश्वास कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते हैं। ऐसे में यह अपेक्षित है कि संबंधित विभाग द्वारा सभी आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे आवंटी बिना किसी असुविधा के निर्माण कार्य आरंभ कर सकें।

    मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने यह भी संज्ञान लिया कि आवंटन पत्र की शर्तों के अनुरूप, समय पर कब्जा न दिए जाने की स्थिति में देय ब्याज का भुगतान विलंब से किया गया। आयोग के हस्तक्षेप के पश्चात इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। आयोग ने एस्टेट ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि आवंटी को देय विलंबित ब्याज का भुगतान किया जाए, कब्जे की तिथि में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा वसूली गई एक्सटेंशन फीस नियमानुसार वापस की जाए। इस संबंध में अनुपालना रिपोर्ट 05 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    ई-नीलामी से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित प्लॉट को “क्लियर” दर्शाया गया था, जबकि उसके सामने की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में थी। आयोग ने इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर और अधिक सावधानी एवं समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया है। इस संपूर्ण प्रकरण की जानकारी हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के संज्ञान में भी लाई गई है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

    आयोग ने प्रभावित आवंटी श्री मनोज वशिष्ठ को हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 के प्रावधानों के तहत 5,000 रुपये तक का मुआवज़ा प्रदान करने के आदेश दिए हैं, जिसका भुगतान एचएसवीपी द्वारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। साथ ही, विभाग को यह स्वतंत्रता दी गई है कि नियमानुसार यह राशि संबंधित अधिकारियों से वसूल की जा सके।

    राइट टू सर्विस कमीशन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में एचएसवीपी द्वारा ई-नीलामी प्रक्रिया में सभी विकास कार्यों को पूर्ण करने के उपरांत ही नीलामी की जाएगी तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • 20 HCS अफसरों का बढ़ा कद, सुपर टाइम स्केल के आदेश जारी

    20 HCS अफसरों का बढ़ा कद, सुपर टाइम स्केल के आदेश जारी

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। यह वेतनमान लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है।

    सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में जिन एचसीएस अधिकारियों को यह लाभ दिया है, उनमें मनीषा शर्मा, कमल प्रीत कौर, अमित कुमार-I, प्रदीप कुमार-II, डॉ. सुशील कुमार, अनु, निशु नी नम्रता सिंगल, विराट, विवेक चौधरी, दलबीर सिंह, अश्वनी मलिक, नरेंद्र पाल मलिक, शालिनी चेतल, पूजा चांवरिया, सतीश कुमार, त्रिलोक चंद, विवेक कालिया, अजय चोपड़ा, मनोज खत्री और गौरव कुमार शामिल हैं।

     

     

  • Punjab News: 328 स्वरूपों के मामले में 40 कर्मियों को समन जारी, SIT के सामने पेश हुए SGPC के 7 मौजूदा सदस्य, देखें वीडियो

    Punjab News: 328 स्वरूपों के मामले में 40 कर्मियों को समन जारी, SIT के सामने पेश हुए SGPC के 7 मौजूदा सदस्य, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन 328 स्वरूपों के मामले की जांच कर रही अमृतसर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने SGPC के मौजूदा और पूर्व करीब 40 कर्मचारियों को समन जारी किए हैं। इसी के तहत आज SGPC के सात मौजूदा सदस्य अमृतसर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए SGPC के वकील अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि SIT द्वारा जिन अधिकारियों को आवश्यक समझा गया है, उनके बयान लिए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि यह कोई नई कार्रवाई नहीं है क्योंकि कई दस्तावेज और रिकॉर्ड पहले ही जांच अधिकारियों को मुहैया करवा दिए गए हैं। वकील अमनबीर सिंह सियाली ने स्पष्ट किया कि SGPC की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है और सभी आवश्यक रिकॉर्ड पहले ही SGPC की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान द्वारा भी SIT को आवश्यक दस्तावेज दिए गए हैं और आज भी अधिकारियों के सामने बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि ये बयान धारा 161 के तहत दर्ज किए जा रहे हैं और इसमें कोई विवाद वाली बात नहीं है। SGPC के मौजूदा कर्मचारी या अधिकारी जब भी बुलाए जा रहे हैं, वे जांच में शामिल होकर पूरा सहयोग कर रहे हैं। वकील ने कहा कि 328 सरूपों के मामले में सत्य उजागर करने के लिए SGPC प्रतिबद्ध है और जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग जारी रहेगा।

  • PM Modi के Punjab दौरे को लेकर सिरसा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    PM Modi के Punjab दौरे को लेकर सिरसा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के दौरे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पीएम के दौरे को लेकर पहले कहा जा रहा था कि वह 1 फरवरी को पंजाब आ रहे है, लेकिन अब उनके पंजाब दौरे की तारीख में बदलाव हुआ है। ऐसे में अब उनके पंजाब दौरे की 2 फरवरी तारीख फाइनल हो गई है। इसकी पुष्टि दिल्ली के मंत्री व भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने की है। मनजिंदर सिरसा शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे।

    वह पीएम के पंजाब दौरे से पहली तैयारियां देख रहे हैं। सिरसा ने कहा कि डेरा बल्लां से पीएम मोदी का भावनात्मक जुड़ाव भी है। यही कारण है कि वह विशेष रूप से आ रहे हैं। पूरा पंजाब पीएम मोदी का इंतजार कर रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पीएम के 1 फरवरी को आने की जानकारी दी थी। जालंधर दौरे के दौरान पीएम सीधा आदमपुर एयरपोर्ट आएंगे और इसके बाद जालंधर के डेरा बल्ला में माथा टेकेंगे।

    हालांकि पीए के दौरे को लेकर पंजाब के भाजपा नेता कन्फ्यूज दिख रहे हैं। इस कन्फ्यूजन के बाद अब इस मामले में मनजिंदर सिरसा के ऑफिस से सूचना भेजी गई कि PM मोदी एक फरवरी को ही जालंधर आएंगे। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने पहले ही क्लियर कर दिया कि उन्होंने गलती से 2 फरवरी बता दिया, PM मोदी का दौरा एक फरवरी को ही फाइनल है।

    केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा था कि पीएम 1 फरवरी को शाम 4 बजे जालंधर आएंगे। वहीं जब इस बारे में जालंधर के BJP नेता केडी भंडारी से बात की गई तो उन्होंने पहले कहा कि दौरान 1 फरवरी को ही फाइनल है। पीएम की सिक्योरिटी जालंधर पहुंच चुकी है। पार्टी भी इसी हिसाब से तैयारी कर रही है। इससे केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब के भाजपा नेताओं के बीच के कम्युनिकेशन पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि पीएम को लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन भी करना है।

  • क्या थम गया है रुस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा

    क्या थम गया है रुस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा

    नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध और कड़ाके की ठंड में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मानवीय आधार पर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अन्य शहरों पर कम से कम एक हफ्ते तक हमले न किए जाएं ताकि भीषण ठंड के दौरान आम नागरिकों को राहत मिल पाए।

    नहीं हुई अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि

    गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रुप से राष्ट्रपति पुतिन ने अनुरोध किया है कि कड़ाके की ठंड के इस दौर में कीव और बाकी शहरों व कस्बों पर एक हफ्ते तक हमले न किए जाएं। ट्रंप का यह बयान उस समय पर सामने आया है जब रुस-यूक्रेन के बिजली प्रतिष्ठानों और बाकी बुनियादी ढांचों पर लगातार हमले कर रहा है इससे पूरे देश में ब़ड़ी संख्या में लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन उनके इस अनुरोध पर सहमत हो चुके हैं हालांकि इस बारे में रुस की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

    ड्रोन हमले में हो चुकी है तीन की मौत

    इसी के बीच गुरवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रुस के द्वारा जापोरिज्जिया क्षेत्र में रात के समय किए गए ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमले में एक अपार्टमेंट इमारत को गंभीर नुकसान हुआ है इसके बाद इमारत में आग लग गई।

    बड़ा हमला करने वाला है रुस

    इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रुस एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, रुस बड़े पैमाने पर हवाई हमलों के लिए हथियार और संसाधान जुटा रहा है। जेलेंस्की ने यह भी याद दिलवाया है कि हाल ही में रुस ने यूक्रेन पर करीबन 800 ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ हमला किया था। इसमें देश की पावर ग्रिड को खासतौर पर निशाना बनाया गया था। ये सभी घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब अमेरिका की मध्यस्थता में रुस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम को लेकर बातचीत जारी है लेकिन जमीनी हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।
  • Jalandhar News: आज बच्चोंं को Scholarship देंगे CM Bhagwant Mann, देखें Live

    Jalandhar News: आज बच्चोंं को Scholarship देंगे CM Bhagwant Mann, देखें Live

    जालंधर, ENS: पीएपी में एससी स्टूडेंट्स को आप सरकार की ओर से वजीफा राशि के चेक बांटे जाएंगे। बच्चों को चैक बांटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री हरप्रीत सिंह मुंडिया, कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर सहित अन्य नेता पहुंचे। इस दौरान भारी गिनती में स्टूडेंट स्टेडियम में पहुंचे।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दिलप्रीत ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह चमकौर साहिब के गांव का रहने वाला है और उसने डॉक्टर बनने का सपना देखा था। दिलप्रीत ने कहा कि उनके गांव में से कोई डॉक्टर नहीं है। दिलप्रीत के पिता नौकरी करते है। दिलप्रीत को अपने सपने को पूरा करने की आस जागी जब उसकी पिम्स अस्पताल में सरकारी सीट निकली। उन्होंने कहा कि मेडकिल कॉलेज की फीस उनके खर्चे के कई गुना ज्यादा थी।

    इस दौरान उन्हें पता चला कि सरकार की ओर से पीएमएस स्कीम निकाली गई है। इस दौरान कॉलेज की ओर से बिना फीस लिए उसे सीट दी गई। दिलप्रीत ने कहा कि आज वह मान के साथ कह सकता है कि सरकार की पीएमएस स्कीम के तहत उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया। ऐसे में अब मान के साथ वह कह सकता है कि वह गांव का पहला डॉक्टर बनने जा रहा है।

    वहीं स्टूडेंट हर्षिता ने कहा कि वह लॉ जैसा मंहगा कोर्स सरकार के कारण कर रही है। पीएमएस स्कीम के कारण वह आज अपने सपने को पूरा कर रही है और सरकार की स्कीम ने उसकी आस जगाई और आज वह जज बनने का सपना पूरा कर रही है। एससी स्कीम के कारण सरकार की मदद से वह आज अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएम मान की सरकार ने वादें ही नहीं किए बल्कि उन्हें पूरा किया है और हर्षिता ने सीएम मान सहित सभी टीचर का आभार व्यक्त किया।

    पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों की स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) में बड़ा घोटाला हुआ था, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए जितने भी लोगों ने पर्दे के पीछे मेहनत की है, उस सबका धन्यावाद। संत राम उदासी ने लिखा है कि मघदा रहीं वे सूरजा…आज विद्या के सूरज को आपके घरों में उगाने का एक छोटा सा उपाय है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भी यही सपना था। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं आज ऐसे बच्चों को देख रहा हूं जिनकी आंखों में बड़े सपने हैं।

    स्कालरशिप मिलने से ये बच्चे अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करेंगे। इन बच्चों में से कोई वकील बनना चाहते हैं कोई डॉक्टर बनना चाहता है। मेरे साथ सामाजिक सहकारिता मंत्री डाक्टर बलजीत कौर बहुत गरीबी से निकली हैं। इनके उपायों के चलते ही आज इस स्कीम में बच्चों को उनके ड्रीम पूरे करने का रास्ता मिल रहा है। बच्चों में एक जुनून चाहिए कुछ बनने का। वो जो सोचेंगे वो बन जाएंगे।

    आज लाखों बच्चों को स्कालरशिप बांटी गई है। जालंधर में 10 हजार बच्चे बुलाए गए हैं। वजीफा लेने वाले बच्चों में 35 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है। सरकार इसमें कोई एहसान नहीं कर रही है, सरकार का फर्ज है कि कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाया जा सके। पंजाब में हमसे पहले वाली सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के पैसे रोक दिए। तब मैं एमपी था। जब बच्चों की स्कॉलरशिप रुकी तो उनको स्कूलों ने रोल नंबर नहीं दिए। इससे भी बड़ी बात जो मंत्री था वो खुद एससी समाज से था। उसने खुद अपने समाज को पीछे धकेल दिया। हम कई बार इसलिए आदमी को चुन लेते हैं कि वो हमारा अपना ही है, लेकिन उनको क्या पता था कि वो किससे मिले हुए हैं।

  • Punjab News: विदेश में पति-पत्नी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

    Punjab News: विदेश में पति-पत्नी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

    लुधियानाः कनाडा से पंजाबी पति-पत्नी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां कैलगरी में पंजाबी पति-पत्नी की रहस्यमय हालत में मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जसमीत कौर के रूप में हुई है। मृतक जिला लुधियाना के चौंकीमान गांव से संबंधित थे।

    कैलगरी पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले की होमिसाइड यूनिट जांच कर रही है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूर्ण करने के बाद अगली जानकारी सांझा की जाएगी।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत

    लुधियानाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रात में डिनर के बाद अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री की तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है।

    अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। आवश्यक मेडिकल जांच की जा रही हैं ताकि सांस लेने में तकलीफ के कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि इस बारे में अभी तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

     

  • Jalandhar News: अस्पताल के बाहर लड़की से स्नेचिंग कर भाग चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

    Jalandhar News: अस्पताल के बाहर लड़की से स्नेचिंग कर भाग चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

    जालंधर, ENS: सरीन अस्पताल के बाहर लड़की से स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां लड़की का फोन छीनकर स्नेचर फरार हो गया। इस घटना को लेकर लड़की ने शोर मचाया और मोहल्ले के लड़के ने चोर को काबू करने के पीछा किया और चोर की बाइक कार से टकरा गई। जिसके बाद लोगों ने चोर को काबू कर लिया। चोर के कब्जे से लड़की को फोन लोगों ने बरामद कर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पीसीआर कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्नेचिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि लड़की को फोन दे दिया गया। वहीं चोर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि एक व्यक्ति की बाइक इनोवा से टकरा गई और वह बाइक छोड़कर किसी के घर घुस गया।

    जिसके बाद चोर को काबू कर लिया और उससे पकड़ कर लोगों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। व्यक्ति के अनुसार चोर कहने लगा कि उसे एड्स है और उसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर की बाइक बरामद कर ली है। स्पलेंडर बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि बाइक थाने ले जाई जा रही है और इस मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: चर्च गई लड़की को बंधक बनाकर रखने के आरोप में पास्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चर्च गई लड़की को बंधक बनाकर रखने के आरोप में पास्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के खन्ना में पास्टर पर गंभीर आरोप लगे है। आरोपी की पहचान पास्टर चमन कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि करतार नगर इलाके में 7 जनवरी को चर्च गई लड़की को पहले पास्टर लुधियाना ले गया और बाद में उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन लड़की आजाद नहीं हुई तो परिवार के लोग खन्ना के कोर्ट परिसर के बाहर धरने पर बैठे निहंग संगठनों से गुहार लगाई। निहंग संगठनों ने आज काफी हंगामे के बीच 23 दिन बाद लड़की को आजाद करवा परिवार को सौंप दिया है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर को हिरासत में ले लिया है। एसएसडी डा. दर्पण आहलुवालिया ने बताया कि पुलिस ने पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़ित लड़की ने बताया कि वह 7 जनवरी को चर्च गई थी। जिसके बाद उसे लुधियाना अज्ञात जगह पर ले जाया गया, फिर खन्ना में ही घर में बंद कर दिया गया। ना तो किसी से मिलने दिया जाता था ना ही बाहर आने दिया जा रहा था। आज उसकी मां किसी तरह अंदर आ गई थी, उसने ईशारे से मां को वहीं रुकने को कहा।

    जिसके बाद उसे आजाद करवाया जा सका है। पीड़ित लड़की ने पास्टर अौर उसकी पत्नी पर कड़़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। लड़की की मां और पिता ने बताया कि उसकी लड़की को 7 जनवरी से बंधक बनाया गया था, उन्हें बेटी से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था। सिटी 2 पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बैठे निहंग संगठनों से बेटी को छुडा़ने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद आज निहंग संगठनों ने बेटी को आजाद करवाया है। पुलिस को सूचित किया गया था, पुलिस ने पास्टर को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने पास्टर अौर उसकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    लड़की को आजाद करवाने वाले जत्थेदार सरबजीत सिंह ने बताया कि खन्ना वह काफी दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं जहां उनको लड़की के माता पिता उनको मिले थे। उन्होंने बताया था कि एक पास्टर उनकी लड़की को छिपा रखा है, बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। माता पिता के कहने पर आज वह मौके पर गए थे जहां परिवार के खिलाफ धक्केशाही करते हुए उनपर हमला किया गया था। वह निहंग जत्थेबंदियों के साथ मौके पर जाकर लड़की को निकालकर लाए हैं।

    लड़की को जबरन घर के अंदर रखा गया था, उसके माता पिता को मिलने नहीं दिया जा रहा था। जत्थेदार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने कहा कि तथाकथित पास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी डा. दर्पण सिंह आहलुवालिया ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के बयान लेकर पास्टर के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।