PM Modi के Punjab दौरे को लेकर सिरसा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के दौरे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पीएम के दौरे को लेकर पहले कहा जा रहा था कि वह 1 फरवरी को पंजाब आ रहे है, लेकिन अब उनके पंजाब दौरे की तारीख में बदलाव हुआ है। ऐसे में अब उनके पंजाब दौरे की 2 फरवरी तारीख फाइनल हो गई है। इसकी पुष्टि दिल्ली के मंत्री व भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने की है। मनजिंदर सिरसा शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे।

वह पीएम के पंजाब दौरे से पहली तैयारियां देख रहे हैं। सिरसा ने कहा कि डेरा बल्लां से पीएम मोदी का भावनात्मक जुड़ाव भी है। यही कारण है कि वह विशेष रूप से आ रहे हैं। पूरा पंजाब पीएम मोदी का इंतजार कर रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पीएम के 1 फरवरी को आने की जानकारी दी थी। जालंधर दौरे के दौरान पीएम सीधा आदमपुर एयरपोर्ट आएंगे और इसके बाद जालंधर के डेरा बल्ला में माथा टेकेंगे।

हालांकि पीए के दौरे को लेकर पंजाब के भाजपा नेता कन्फ्यूज दिख रहे हैं। इस कन्फ्यूजन के बाद अब इस मामले में मनजिंदर सिरसा के ऑफिस से सूचना भेजी गई कि PM मोदी एक फरवरी को ही जालंधर आएंगे। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने पहले ही क्लियर कर दिया कि उन्होंने गलती से 2 फरवरी बता दिया, PM मोदी का दौरा एक फरवरी को ही फाइनल है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने कहा था कि पीएम 1 फरवरी को शाम 4 बजे जालंधर आएंगे। वहीं जब इस बारे में जालंधर के BJP नेता केडी भंडारी से बात की गई तो उन्होंने पहले कहा कि दौरान 1 फरवरी को ही फाइनल है। पीएम की सिक्योरिटी जालंधर पहुंच चुकी है। पार्टी भी इसी हिसाब से तैयारी कर रही है। इससे केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब के भाजपा नेताओं के बीच के कम्युनिकेशन पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि पीएम को लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन भी करना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *