Blog

  • Jalandhar STF की कार्रवाई, 503 ग्राम हेरोइन और हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar STF की कार्रवाई, 503 ग्राम हेरोइन और हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ़) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए फगवाड़ा के सतनामपुरा इलाके से एक्टिवा सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनजोत सिंह उर्फ मोंटी पुत्र मखण सिंह निवासी गाँव समराडी, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 503 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल बरामद की है।

    एसटीएफ़ के एएसआई परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें नशा तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर एक्टिवा सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: 51.5 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 51.5 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रॉस बॉर्डर नशा तस्कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.5 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने 103 पैकेटों में पैक हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

    इस मामले को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर के सीधे संपर्क में थे। वे सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे। आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच के दौरान कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनमें कॉल रिकॉर्ड और चैट्स शामिल हैं।

    ये जानकारियां नेटवर्क की गहराई को उजागर करती हैं। इस मामले में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने में जुटी है। इसका उद्देश्य पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नार्को-टेरर और ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। राज्य को नशा-मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।

     

     

  • Punjab News: दुकान के कर्मी पर लुटेरों ने किया हमला, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान के कर्मी पर लुटेरों ने किया हमला, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    कपूरथला: पावन नगर सुल्तानपुर लोधी में लुटेरों और चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। दिनोदिन बढ़ रही लूट की घटनाओं के कारण शहर वासियों में डर और अंसुरक्षा की भावना लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला इलेक्ट्रॉनिक दुकान के कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला करके लूटने का सामने आया है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित सूर्य ने बताया कि वह आर्य समाज चौक स्थित एक बिजली की दुकान पर नौकरी करता है।

    रात को दुकान बंद करने के बाद जब वह घर की तरफ जा रहा था तो 36 गली (दीवाना मोहल्ला) के पास 2 मोटरसाइकिल सवार उसका पीछा करने लगे। शक होने पर वह पूरियां मोहल्ले की तरफ जाने के बजाय सदर बाजार रूट से घर के पास पहुंचा, जहां दोनों लुटेरों ने उसे घेरकर तेजधार हथियार दिखा कर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक लुटेरे ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और जबरदस्ती मोबाइल फोन भी हथियाने की कोशिश की।

    सूर्य के चिल्लाने पर घर से उसका भाई सनी और माता बाहर आ गए, जिन्हें देखकर लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि जाते समय उसने एक लुटेरे से मुंह बंधा मफलर उतार लिया था। इस दौरान उसकी लुटेरे के साथ हाथापाई भी हुई थी। इस मौके पर सूर्य के भाई सनी ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मेहनत-मज़दूरी कर घर का गुजारा करते हैं।

    लेकिन शहर में रोजाना बढ़ रही लूट की घटनाओं के कारण आम लोग बहुत परेशान हैं। वहीं पूर्व शहरी प्रधान और पार्षद संजीव ने कहा कि शहर में बढ़ता क्राइम चिंताजनक है। उन्होंने नव-नियुक्त एसएचओ हरिंदर सिंह से अपील की कि लूट और चोरी की घटनाओं को तुरंत रोक कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। इस संबंध में एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है और पुलिस द्वारा जांच जारी है। उन्होंने दावा किया कि दोषियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: Royal Marriage Palace में एक्साइज विभाग की दबिश, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Royal Marriage Palace में एक्साइज विभाग की दबिश, केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोहाली: पंजाब के मोहाली में आबकारी विभाग ने पेलैसे में दबिश दी। जहां बिना परमिट के शराब परोसने वाले मैरिज पैलेस पर कार्रवाई की गई। एक्साइज डिपार्टमेंट ने एनफोर्समेंट अभियान के तहत, बनूर के रॉयल मैरिज पैलेस में यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एक्साइज अधिकारी अशोक कुमार ने किया। यह छापेमारी एक्साइज कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल, असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज अशोक चल्होत्रा तथा ईटीओ देवान चंद के निर्देशों पर की गई। जांच के दौरान पाया गया कि बिना जरूरी कानूनी परमिट के शराब परोसी जा रही थी। उल्लंघन की पुष्टि होने पर, एक्साइज डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई की और मैरिज पैलेस के मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज करवाया। केस बनूर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान एक्साइज कमिश्नर जतिंदर जोरवाल, असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (AETC) अशोक चलहोत्रा और ईटीओ दीवान चंद के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। डिपार्टमेंट की टीमें एक्साइज कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल और अन्य इवेंट वेन्यू पर लगातार नजर रख रही हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि एक्साइज नियमों को ठीक से लागू करने के लिए, बिना इजाजत के शराब परोसकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  
  • Supreme Court का सभी स्कूलों को सख्त निर्देश, छात्राओं को दिए जाएं फ्री Sanitary Pads

    Supreme Court का सभी स्कूलों को सख्त निर्देश, छात्राओं को दिए जाएं फ्री Sanitary Pads

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वो यह सुनिश्चित करें कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री में बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड दिए जाएं। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में यह कहा है कि मैंस्ट्रुअल हेल्थ यानी की मासिक धर्म स्वास्थ्य के अधिकार के अंतर्गत संविधान में दिए गए जीवन के मौलिक अधिकारों का हिस्सा है। Read In English : https://encounternews.in/india/supreme-court-declares-menstrual-hygiene-a-fundamental-right-orders-free-sanitary-pads-for-schoolgirls/ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇ : https://encounternewspaper.com/top-news/supreme-courts-big-decision-free-sanitary-pads-to-be-provided-in-all-schools/

    स्कूली बच्चियों के स्वास्थ्य से जुड़े आदेश जारी

    स्कूली बच्चियों के स्वास्थ्य से जुड़े आदेश पर अदालत ने कहा कि यदि सरकारें स्कूली छात्राओं को टॉयलेट और फ्री सैनेटरी पैड देने में फेल होगी तो उनको भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। सीनियर न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की मासिक धर्म स्वच्छता नीति को पूरे देश में लागू करने पर यह आदेश दे दिए हैं।

    प्राइवेट स्कूलों को सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह कहा है कि यदि प्राइवेट स्कूल लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय और सैनेटरी पैड देने में फेल होगी तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि – मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का हिस्सा है। यदि प्राइवेट स्कूल ये सुविधाएं देने में विफल रहते हैं तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

    अलग-अलग शौचालय दिए जाए

    इसी के साथ अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अनुकूल शौचालय उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा है। ये सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों में महिला और पुरुष छात्रों के लिए अलग-अलग शौचालय सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 10 दिसंबर 2024 को जया ठाकुर की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इसमें कक्षा 6 से 12 तक की किशोर छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति के लिए पूरे भारत में लागू करने की मांग की गई थी।  
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पलटा टैंकर, सड़क पर फैला पेट्रोल, बाल्टियों में भरते दिखे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पलटा टैंकर, सड़क पर फैला पेट्रोल, बाल्टियों में भरते दिखे लोग, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुल्तानपुर लोधी की ओर से आ रहा एक पेट्रोल से भरा टैंकर तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होकर लाना मंडी क्षेत्र में पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा पेट्रोल सड़क और आसपास की जमीन पर तेजी से फैल गया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की आग लगने या बड़े हादसे से बचा जा सके।

    पेट्रोल की बड़ी मात्रा में फैलने के कारण खतरों को देख पुलिस ने आसपास रहने वालों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजा। प्रशासन द्वारा लोगों को सख्त हिदायतें दी गईं कि वे घटना स्थल के नजदीक न आएं और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। इस गंभीर और संवेदनशील स्थिति के दौरान एक शर्मनाक दृश्य भी सामने आया। पेट्रोल जमीन पर फैलते ही कुछ स्थानीय लोग बाल्टियों और डब्बों में पेट्रोल भर कर ले जाते नजर आए। हैरानी की बात यह थी कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी कुछ लोगों से पुलिस ने सिर्फ “दो लीटर पेट्रोल” भरने की अनुमति मांगी।

    स्थिति की नाजुकता को समझते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और पेट्रोल भर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। फिलहाल जेसीबी मशीनें, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में टैंकर को सीधा करने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही जमीन पर फैले पेट्रोल को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया भी चल रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे घटना स्थल से दूर रहें, किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

     

     

  • Punjab News: सरपंच के पति पर महिला के साथ छेड़छाड़ और हमला करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच के पति पर महिला के साथ छेड़छाड़ और हमला करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा मामदोट से निंदनीय घटना सामने आई है। जहां एक पीड़ित परिवार ने सरपंच के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि सरपंच के पति द्वारा एक महिला के साथ लगातार छेड़छाड़ की जाती रही, जिसके कारण परिवार काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। पीड़ित परिवार के अनुसार जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और उनको गलत हरकतों से रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बाहर से गुंडे बुलाकर परिवार पर हमला किया। इस दौरान उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

    इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ने आरोप लगाए है कि जब घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, तो वहां भी गुंडागर्दी का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि हमलावरों ने अस्पताल के अंदर प्रवेश कर फिर से पीड़ितों को धमकाने-डराने के साथ-साथ गुंडागर्दी की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सामने आ चुकी है।

    दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से मामले पर सफाई देते हुए कहा गया है कि यह घटना दो पक्षों के बीच हुए झगड़े से संबंधित है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कड़े कानूनानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने ना केवल कस्बा मामदोट बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Punjab News: ब्लाइंड मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्लाइंड मर्डर केस की सुलझी गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अल्फा वन मॉल के सामने लोहड़ी वाले दिन मिली अज्ञात शव के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या लूट के इरादे से की गई थी। मकबूलपुरा थाने सूचना मिली थी कि अल्फा वन मॉल के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही एसएचओ अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    शव पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के कारण पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर नंबर 26 धारा 103 बीएनएस के तहत दर्ज की और शव को मोर्चरी में रखा। पुलिस ने शव की पहचान के लिए अखबारों में विज्ञापन दिए और 72 घंटे तक प्रतीक्षा की, पर कोई भी परिजन सामने नहीं आया। इसके बाद शव का पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि मृतक हिमाचल प्रदेश से संबंधित हो सकता है।

    पुलिस ने हिमाचल सहित कई राज्यों से संपर्क किया, तब परवाणू से एक युवक के गुमशुदा होने की जानकारी मिली। फोटो मिलान के बाद परिवार को अमृतसर बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान पप्पी विजय के रूप में की। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को राउंड-अप किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूट के इरादे से पप्पी विजे पर डंडों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक से लगभग 56 हजार रुपये लूटने की बात भी कबूल की।

    पुलिस ने आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और विशाल मन्ना सहित तीन व्यक्तियों के रूप में की है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है। अदालत से तीन दिन का रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने और पूछताछ की और अब आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम ढूंढने के लिए अमृतसर आया था और आरोपियों को उसके पास पैसे होने की जानकारी मिलने पर यह वारदात अंजाम दी गई।

  • Punjab News: पुड्डा कॉलोनी में सीवरेज की समस्या होगी खत्म, 3.25 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट होगा शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: पुड्डा कॉलोनी में सीवरेज की समस्या होगी खत्म, 3.25 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट होगा शुरू, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में लंबे समय से सीवरेज, गंदगी और गंदे पानी की निकासी के कारण परेशान पुड्डा कॉलोनी, अदालत चौक, गाजीपुर रोड और लगे इलाकों के निवासियों के लिए आखिरकार बड़े और ऐतिहासिक राहत की घड़ी आ गई है। वर्षों से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बर्बाद बनाने वाली सीवरेज समस्या का अब स्थायी समाधान जमीन पर दिखाई दे रहा है। सुल्तानपुर लोधी से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के अध्यक्ष अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा द्वारा पुड्डा कॉलोनी के पास जमा सुधार मार्ग पर बने एक एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मौके पर पहुंच कर विस्तार से जायजा लेने के मौके पर किया।

    इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी जेई जसबीर सिंह से बातचीत कर वर्तमान हालत, तकनीकी प्रगति और अंतिम कार्यों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उनके साथ लवप्रीत सिंह पीए आदि उपस्थित रहे। सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि लगभग 15 से 20 साल पहले पुड्डा कॉलोनी विकसित तो कर दी गई थी, लेकिन उस समय किसी भी सरकार ने यह नहीं सोचा कि इससे निकलने वाला सीवरेज कहां और कैसे निपटाया जाएगा। इस नजरअंदाजी के कारण लोगों को सालों तक बदबू, गंदगी, पानी खड़ा रहने और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से इस बड़ी समस्या का स्थायी हल के लिए यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पहले बने मेन पंपिंग स्टेशन को अब पूरी तरह तैयार करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया गया है।

    सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्राइस्ट जोति स्कूल रोड और आसपास के इलाकों में सालों से खड़ा पानी भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उस इलाके का सीवरेज भी इस प्लांट के साथ जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक-दो हफ्तों के भीतर इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत पुड्डा कॉलोनी, अदालत चौक क्षेत्र और गाजीपुर रोड समेत लगे सभी इलाकों का सीवरेज इकट्ठा कर के यहां ट्रीट किया जाएगा, जिससे इलाके की सफाई व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

    इस मौके संज्जन सिंह धीमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी सोच और लोगों हितैषी नीतियों के कारण आज सुल्तानपुर लोधी जैसे शहरों में वर्षों पुरानी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में पंजाब सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और लोगों की जरूरी मांगों को जमीन स्तर पर पूरा किया जा रहा है। सज्जन सिंह ने कहा कि यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की साफ, स्वस्थ और विकसित पंजाब की सोच का प्रतीक है।

    इलाके वासियों में इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी की लहर है। कवंलदीप सिंह ढिल्लो, गुरशरण सिंह, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह आदि लोगों का कहना है कि जो काम दशकों तक कागज़ों में ही रहता था, वह अब मौजूदा पंजाब सरकार और स्थानी नेतृत्व की मजबूत इच्छा शक्ति के साथ हकीकत बन रहे हैं। यह प्रोजेक्ट सिर्फ सीवरेज समस्या का हल नहीं, बल्कि सुल्तानपुर लोधी के इस क्षेत्र को साफ-सुथरा, स्वस्थ और विकसित शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

  • Bangladesh के T20 World Cup को बॉयकोट करने को लेकर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी

    Bangladesh के T20 World Cup को बॉयकोट करने को लेकर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी

    खेल: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और फाइनल 8 मार्च को होने वाला है। यह वर्ल्ड कप आने वाली पीढ़ियों के लिए इस वजह से खास बनेगा क्योंकि बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले करवाने से इंकार किया था। वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले जब आईसीसी ने बांग्लादेश में भारत में सुरक्षा को लेकर तर्कों को नहीं माना और अपना मैच श्रीलंका में करवाने की वकालत की। आईसीसीसी ने इसको खारिज कर दिया। बांग्लादेश कहता रहा कि उसके मैच श्रीलंका में हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगी।

    श्रीलंका ने तोड़ी मामले पर चुप्पी

    वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले जब आईसीसी बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा को लेकर तर्कों को नहीं माना और अपने मैच श्रीलंका में करवाने की वकालत की तो आईसीसी ने इसको खारिज कर दिया। बांग्लादेश कहता रहा कि उसके मैच श्रीलंका में हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम-20 वर्ल्ड कप में खेलेगी। आईसीसी और बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चला आ रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर आ गया है। भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबान श्रीलंका ने इस पूरे मामले पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। इस मामले में काफी समय तक चुप रहने के बाद अब श्रीलंका ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि श्रीलंका किसी भी क्षेत्रीय विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवादों में हम पूरी तरह से तटस्थ हैं। ये सभी हमारे मित्र राष्ट्र है। वहीं उन्होंने यह भी साफ किया है कि यदि भविष्य में किसी भी देश की ओर से अनुरोध आता है तो श्रीलंका किसी भी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार रहेगा। ध्यान रहे कि भारत और पाकिस्तान आपसी तनातनी के चलते एक-दूसरे के खिलाफ मैच तटस्थ स्थानों पर खेलती है। इसी कारण पाकिस्तान अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत के खिलाफ मैच समेत श्रीलंका में खेलेगा।

    इस वजह से हुआ विवाद

    यह विवाद शुरु उस समय शुरु हुआ जब आईपीएल से मुस्ताफिजुर रहमान को अचानक से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि उनके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत की जगह श्रीलंका में करवाएं जाएं। बांग्लादेश के शुरुआती लीग मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने थे लेकिन सिक्योरपिटी का हवाला देकर उन्हें वेन्यू बदलने की मांग की गई। आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को खारिज करते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। जब बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहा तो आईसीसी ने कड़ा कदम उठाकर उसको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह पर स्कॉटलैंड को शामिल किया जो क्वालिफाई न कर पाने वाली टीमों में टॉप पर थी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच खबरें यह भी सामने आई है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में टी-20 वर्ल्डकप का बॉयकॉट कर सकता है या फिर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला ले सकता है लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम है।