Blog
-

खरयालता के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित
पंचायत प्रतिनिधियों सहित होनहार खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के पंचायत कार्यालय में पंचायत के पांच वर्षीय कार्यकाल के पूर्ण होने पर पंचायत सदस्यों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने की। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राकेश धीमान तथा उप प्रधान अशोक शर्मा एवं सदस्यों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि बीते पांच वर्षों में पंचायत द्वारा विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ग्रामीण हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए। विदाई समारोह के दौरान उप-प्रधान अशोक कुमार मोनू ने पंचायत प्रधान राकेश धीमान, पंचायत सचिव सुभाष चंद, पंचायत सदस्य वीरो देवी, आशा देवी, दीवान चंद, तरसेम लाल तथा सिलाई अध्यापिका किरण बाला को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप-प्रधान अशोक कुमार मोनू ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह के दौरान खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खरयालता के वही की नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता गोल्ड मेडल जीतने पर स्मृति चिन्ह व नक़द राशि देकर सम्मानित किया । -

राष्ट्रपिता गांधी को नमन, शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि
शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज निदेशालय सूचना एवं जन संपर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन भी रखा। संयुक्त निदेशक अजय पाराशर और यू.सी. कौन्डल तथा उप-निदेशक अनिल गोमा सहित विभाग के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
-

महाविद्यालय ऊना में चल रहे प्रवेश कैंप में प्रवेश टेस्टिंग पेपर लिया गया
ऊना /सुशील पंडित:राजकीय महाविद्यालय ऊना में चल रहे प्रवेश कैंप के चौथे दिन की शुरुआत बीपी सिक्स व्यायाम एवं प्रार्थना गीत के साथ हुई। इसके उपरांत प्रवेश टेस्टिंग पेपर लिया गया।इसके बाद हैकिंग विषय पर डॉ. शाम सिंह बैंस द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों को हैकिंग गतिविधि के लिए बलखालसा के जंगलों में ले जाया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा एवं अधीक्षक कुलदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जंगल क्षेत्र में विद्यार्थियों ने बिना बर्तनों एवं सीमित संसाधनों के भोजन तैयार किया और जंगल में विभिन्न पेड़ पौधों की जानकारी ली।इस गतिविधि में चार पेट्रोल्स ने भाग लिया, जिनमें टाइगर एवं लायन पेट्रोल ने प्रथम तथा पैंथर पेट्रोल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर बिन्नी ओहरी ने भी हैकिंग का आनंद लिया। यात्रा का समापन बनोडे महादेव में माथा टेक कर किया गया। वहीं कैंप फायर का भी आयोजन किया गया, जिसमें वंशिका एवं काजल ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर डॉ. रंजू बनोता, अनीता, कविता एवं ममता भी उपस्थित रहीं। -

शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि और विरोध, CM Sukhu समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने रखा दो घंटे का उपवास
शिमला: शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक दो घंटे का उपवास रखा।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने, न केवल मनरेगा का नाम बदला है बल्कि योजना के मूल स्वरूप को भी कमजोर किया है। पहले यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती थी, लेकिन अब रोजगार के अवसरों में कटौती की जा रही है।

पहले गांव के प्रधानों को मनरेगा के तहत सड़क निर्माण जैसे कार्य करवाने की शक्तियां प्राप्त थीं, जिससे लोगों को अपने घर-द्वार के निकट रोज़गार मिलता था। कोविड-19 महामारी के दौरान इस योजना ने लोगों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अब पंचायत प्रधानों की शक्तियां छीन ली गई हैं।

पिछले 20 सालों से मनरेगा अधिनियम में रोजगार की गारंटी थी और काम उपलब्ध न होनेे की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी था। ग्रामीण रोजगार गारंटी की इस योजना को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने के विरोध में यह उपवास आयोजित किया गया। पहले केंद्र सरकार मनरेगा के तहत शत प्रतिशत व्यय वहन करती थी, लेकिन अब इसे 90ः10 के वित्तपोषण में बदल दिया गया है, जिससे हिमाचल प्रदेश के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

सेब पर आयात शुल्क में कमी से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ आयोजित पिछली बैठक में उनसे न्यूजीलैंड से आयातित सेब पर शुल्क कम करने का मुद्दा उठाया था। आयात शुल्क में किसी भी प्रकार की कमी हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों को गंभीर नुक़सान पहुंचाएगी। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से अधिकारियों और बागवानों की एक टीम भेजने को कहा है, जिसके उपरान्त केंद्र सरकार इस विषय के सभी पहलुओं की गंभीरतापूर्वक जांच कर चर्चा करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक संजय अवस्थी, मलेंद्र राजन, हरदीप बाबा, अनुराधा राणा और विनोद सुल्तानपुरी, विभिन्न जिलों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
-

Virat Kohli के Instagram ने मचाई खलबली, फैंस ने Anushka Sharma से पूछ डाले सवाल
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कोहली का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया था इसके बाद फैंस में बैचेनी और कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई यूजर्स जब उनका प्रोफाइल सर्च कर रहे थे तो User Not Found नजर आने लगा। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि किंग कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है।अनुष्का ने पूछे फैंस से सवाल
कोहली की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। उनके 270 मिलियन (27 करोड़) फोलोअर्स हैं। ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने जाने पर फैंस ने सवाल उठाने शुरु कर दिए। कई फैंस ने उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर कई तरह के सवाल किए और पूछा कि कोहली कहां पर हैं? हालांकि कुछ घंटों के बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा से एक्टिवेट हो गया। अकाउंट के वापिस आते ही फैंस ने राहत की सांस ली है। फिलहाल कोहली या उनकी टीम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी कारणों के चलते डिएक्टिव हुआ था या फिर कोहली का यह अपना फैसला था। यहां सवाल यह भी आ रहा है कि क्या कोहली का अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था। वैसे इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब कोहली के भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शुक्रवार सुबह से सर्च में नजर आना बंद हो गया था। उनके प्रोफाइल पर Profile Isnt Available दिख रहा है।दूसरे सोशल मीडिया हुए डिएक्टिवेट
इंस्टाग्राम अकाउंट के डिएक्टिव होने के बाद कोहली दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव थे। उनका एक्स अकाउंट एक्टिव था। इसके बाद कई तरह के अनुमान फैंस के द्वारा लगाए जाने लगे। 37 साल के कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद लंदन वापिस आए है। वो अब आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेलते दिखेंगे जहां टीम खिताब बचाने के लिए उतरेगी। कोहली की अब हाल की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी रही है। अक्टूबर में चार महीने के ब्रेक के बाद वापसी करने वाली कोहली ने अब नौ वनडे में 616 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक भी शामिल हैं। इस दौरान वो कुछ समय के लिए आईसीसी ओडीआई बैटिंग रैकिंग में नवंबर 1 बल्लेबाज भी बने थे हालांकि बाद में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। -

Jalandhar News: कल ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव पर शहर में शोभायात्रा बूटा मंडी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर वाया श्री गुरु रविदास चौक डॉ भीमराव जी अंबेडकर चौक (नकोदर चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), पटेल चौक से अलग-अलग स्थानों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब बूटा मंडी पर समाप्त होगी। इस दिन लोगों को समस्या ना हो इसके लिए कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों के शहर के अंदर आने पर पाबंदी लगा दी गई है।

ट्रैफिक का रूट प्लान 31 जनवरी सुबह 9 बजे से रात 8 तक जारी होगा। इस दिन कपूरथला से आने वाले वाहन कपूरथला चौक से वर्कशाप चौक-मकसूदां चौक-भगत सिंह कालोनी-पठानकोट चौक, चौगिट्टी चौक, पीएपी चौक से बीएसएफ चौक से शहर के अंदर आएंगे व जाएंगे।
इसके चलते प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, श्री गुरु रविदास चौक नजदीक घई अस्पताल, तिलक नगर रोड नजदीक वडाला पिंड बाग, बटापिंड मोड़ नजदीक चारामंडी, मैंनबरों चौक, जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डा अंबेडकर भवन मोड़ नकोदर रोड, टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर रोड, नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक, समरा चौक में 31 से 1 फरवरी तक जालंधर शहर से नकोदर-शाहकोट साइड को जाने वाले सभी वाहन और सवारी बसें सतलुज चौक, समरा चौक, कुल रोड, ट्रैफिक सिग्नल लाइटों अर्बन अस्टेट फेज-2-सी.टी. इंस्टीट्यूट वाया पिंड प्रतापपुरा-नकोदर रूट का इस्तेमाल करेंगे। वडाला चौक वाया श्री गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक रोड हर तरह के वाहनों की यातायात के लिए मुकम्मल रूप के साथ बंद रहेंगे।
-

Jalandhar News: आज से 1 फरवरी तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ किया घोषित
जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे है। ऐसे में पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट- कम पुलिस कमिशनर अमनिंदर कौर द्वारा भारत नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 30-01-2026 से 01-02-2026 तक जिला जालंधर में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।
आदेशानुसार जिला जालंधर के सीमा के अंदर किसी भी प्रकार का सिविल रिमोर्ट, पॉयलेट एयरक्राफ्ट सिस्टम, ड्रोन, हेलीकेप्टर (प्रधानमंत्री, भारत और अन्य वीवीआईपी की हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज को छोड़कर) उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दी गई है। यह आदेश 30 जनवरी 2026 से लेकर 1 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा।
-

Punjab News: शादी समारोह में चली गोली में आर्मी नौजवान की मौत, 5 दिन पहले हुई थी शादी
तरनतारन: जिले में गोली लगने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरसेवक सिंह निवासी गांव खडूर साहिब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरसेवक सेना में नौकरी करता था। गुरसेवक सिंह की शादी 25 जनवरी को ही हुई थी और वह दोस्त की शादी पर गया हुआ था, जहां व दोस्तों के साथ भंगड़ा कर रहा था। ये दोनों सैनिक दोस्तों भाईयों की तरह प्यार था और एक ही पोस्ट पर तैनात थे।
फिलहाल परिवार ने मीडिया से किसी भी प्रकार की बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इस बारे में डीएसपी अतुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर के अंतर्गत आने वाले मलमोहरी गांव में जॉबन सिंह पुत्र बलकार सिंह के घर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था।
ये तीनों आर्मी अफसर थे और साथ में ही कार्यरत थे। गुरसेवक सिंह पुत्र प्रगट सिंह खडूर साहिब का और एक सरूवल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह खडूर साहिब का था। यह पार्टी जश्न मनाने आए हुए थे। बताया जा रहा हैकि गुरसेवक ने हथियार के साथ हवाई फायर कर दिए और वे एक-दूसरे से कहते रहे मैं करूँगा फायर, मैं करूँगा, फायर। वहीं पुलिस द्वारा घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।
-

Jalandhar News: रैणक बाजार में 2 पक्षों की झड़प, घायल रॉकी का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: रैनक बाजार में कुछ दिन पहले सरकारी स्कूल के सामने चप्पल का अड्डा लगाने वाले युवक शक्ति अरोड़ा उर्फ रॉकी पर दीपक द्वारा पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना में रॉकी के सिर पर दीपक और उसके साथियों पर ईंट-पत्थर से हमला करके घायल कर दिया। जिसके बाद सिर में गंभीर चोटें आने के कारण वह बयान नहीं दे पा रहा था। लेकिन आज अस्पताल में रॉकी का बयान सामने आया है। रॉकी ने बताया कि अहम खुलासे किए है। रॉकी का आरोप है कि अक्षय के कर्मी द्वारा नशे बेचा जाता है और उसे नशा बेचने के लिए कई बार रोका गया।
इसी को लेकर उस पर दीपक, गौतम सहित 4 से 5अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ईंटों से हमला करके घायल कर दिया गया। आरोपी थ्री स्टार कालोनी के रहने वाले है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने 23-24 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी डॉक्टरों की रिपोर्ट थाने जाने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने बताया कि उसे सिविल अस्पताल में पहले भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल में रैफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों द्वारा उसे ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें कि हमलावरों द्वारा जमकर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर से हमला किया था। इस घटना में रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर 7 टांके लगे थे और सिर में क्लोट जमने के कारण हालत गंभीर बनी हुई थी। दरअसल, रॉकी और उसका भाई शिव लंबे समय से रैणक बाजार में चप्पल का अड्डा लगाते हैं। बताया जा रहा है कि पास ही एक कपड़े की दुकान में काम करने वाले युवक दीपक से करीब 2 सप्ताह पहले शिव की कहासुनी हुई थी, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 4 में दी गई।
-

हिम कैप्स मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 205 मरीजों की हुई जांच
ऊना/ सुशील पंडित: हिम कैप्स मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से जनहित को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 205 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य रोगों, ब्लड प्रेशर, शुगर, हड्डी, आंख, ईएनटी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
हिम कैप्स मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी अस्पताल द्वारा इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।