Blog

  • ट्रेलर ने Tempo को कुचला, 3 की मौत

    ट्रेलर ने Tempo को कुचला, 3 की मौत

    नागौरः शहर में हुए भयानक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत मां की मौत का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर और टेम्पो की हुई आमने-सामने की टक्कर में तीनों टेम्पो में ही दब गए। हादसा जिले के मुंडवा मार्ग पर ईनाणा गांव के पास हुआ। एक्सीडेंट के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार मृतक परिवार मुंडवा का रहने वाला है जिनकी पहचान रुस्तम (26), चुका (46) और गुलशन (24) के रूप में हुई है। सभी टेम्पो में सवार होकर चुका को बीमार होने के चलते जेएलएन हॉस्पिटल गया था। टेम्पो रुस्तम का ही था। मां को दिखाकर तीनों टेम्पो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ईनाणा गांव के पास ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक के लिए गलत दिशा में ले गया और सामने से आ रहे टेम्पो को कुचल दिया। ट्रेलर की टक्कर लगते ही उसके परखच्चे उड़ गए और तीनों टेम्पों में ही दब गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मुंडवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टेम्पो में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे में चुका, रुस्तम और गुलशन तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मुंडवा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

  • Haryana News: बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दी जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दी जान से मारने की धमकी, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। शोर सुनकर बाहर निकले लोगों को आरोपियों ने सरेआम जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे 107 नंबर के सामने स्थित एक घर पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। हमलावरों ने इलाके में गुंडागर्दी करते हुए गाली गलोज भी दी। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद है जिसमें कुछ नौजवान घर पर पत्थर मारते और धमकियां देते साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पथराव की आवाज सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो सभी शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों ने केवल यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित लोग थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएं, जिसके बाद वे वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल खराब हो रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
  • Jalandhar News: श्री गुरु रविदास चौक का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री गुरु रविदास चौक का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व समारोह से पहले कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नवीनीकरण के बाद नवनिर्मित श्री गुरु रविदास चौक का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने रिकॉर्ड समय में चौक का नवीनीकरण कार्य पूरा करने के लिए जालंधर नगर निगम की सराहना की।

    मंत्री मोहिंदर भगत ने इस पावन अवसर पर राज्य और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री गुरु रविदास धाम, बूटा मंडी में माथा टेकने आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा कई जनहितैषी कदम उठाए गए हैं, जिनमें चौक का सौंदर्यीकरण भी शामिल है।

    उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी को समर्पित यह नवनिर्मित चौक न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि करेगा, बल्कि प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को एक नई आध्यात्मिक अनुभूति भी प्रदान करेगा। इस अवसर पर मेयर विनीत धीर, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह तथा आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा भी उपस्थित रहीं।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः फगवाड़ा शहर के होशियारपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बस की टक्कर से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए निर्मलजीत निवासी लखपुर ने बताया कि जब वह अपने घर लौट रहे थे तब हुसियारपुर रोड पर बहुत अधिक ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क पर गंभीर घायल हालत में पड़ा देखा। राहगीरों की सहायता से घायल व्यक्ति को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

    सिविल अस्पताल में एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उक्त व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके चलते उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    डॉक्टरों के मुताबिक मृतक की पहचान पुलिस इंस्पेक्टर राजविंदर सिंह निवासी खुशहालपुर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी है।

  • Navjot Kaur Sidhu के कैंसर को मात देने का Aniruddhacharya ने खोला राज, देखें वीडियो

    Navjot Kaur Sidhu के कैंसर को मात देने का Aniruddhacharya ने खोला राज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के पत्नी को कैंसर से ठीक करने वाले इलाज को लेकर सिद्धू ने कहा था कि उन्होंने आयुर्वेदिक तरीके से पत्नी का इलाज किया। कैंसर सेल्स को बढ़ाने वाली मीठी चीजों को बंद किया। जिसके बाद पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कैंसर फ्री हो गईं। वहीं अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर इसी मामले को लेकर फिर से काफी चर्चा में चल रहीं हैं। दरअसल, हाल ही नवजोत कौर प्रेमानंद महाराज के पास पहुंची थीं और उनका वीडियो वायरल हुआ था।

    लेकिन अब उन्होने कैंसर को लेकर कुछ ऐसा राज खोला है जिसके बाद बतौर डॉक्टर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है। बता दें कि नवजोत कौर ने खुलासा किया है कि वो गौमूत्र पीती हैं और उससे स्नान भी करती हैं। इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी मौजूद थे। बता दें कि नवजोत कौर उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं और इस बात का खुलासा अनिरुद्धाचार्य ने ही किया।

    अनिरुद्धाचार्य ने इस वीडियो में खुलकर बताया कि, ”ये हमारी सिद्धू पाजी की धर्मपत्नी हैं, हमारा मैय्या जी। इन्होने बताया कि ये अभी भी गौमूत्र से स्नान करती हैं और गौमूत्र का पान करती हैं। जो लोग गौमूत्र और गौ माता का मजाक उड़ाते हैं इन्होने अपना कैंसर अपनी आयुर्वेदिक दवाइयों के दम पर, जबकी आप स्वंय डॉक्टर हैं।

    उन्होने अपनी कैंसर जैसी बीमारी को जो कि चौथी स्टेज पर थी और डॉक्टरों ने मना किया था, चार हफ्ते जिंदा रहेंगी ऐसा डॉक्टरों ने बोला था। आज वो 4 साल से जिंदा है, गौ माता की कृपा से और आयुर्वेद से। आयुर्वेदिक डायट के हिसाब से आज ये 4 साल से हैं और भगवान इन्होने खूब लंबी आयु दे।”

     

  • Jalandhar News: दरगाह में घुसा चोर, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दरगाह में घुसा चोर, लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास स्थित दरगाह में रात के समय चोर घुस गया। चोर दरगाह के अंदर पड़ी गोलक को खोल रहा था कि राहगीर ने उसे देख लिया। जिसके बाद राहगीर के शोर मचाने के बाद चोर बचने के लिए अंदर लेट गया और कहने लगा कि वह सोने लगा था। लेकिन लोगों ने अंदर जाकर देखा तो गल्ले का लॉक खुला हुआ था। गोलक के पास चाबियां पाने पड़े। लोगों ने चोर को पकड़ कर बस स्टैंड चौकी की पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    दरगाह के सेवादार बारादरी के रहने वाले बलवीर कुमार ने कहा कि रात को वह दरगाह का गेट बंद करके गया था और चोर दरगाह के बाहर लगे फ्लैक्स को फाड़ कर अंदर घुस रहा था कि किसी राहगीर ने उसे देख लिया। उसने चोर के दरगाह के अंदर घुसने की बात पास खड़े आटो चालकों को बताई। जिसके बाद आटो चालक दरगाह के पास गए, तो गोलक खोल रहा चोर लोगों को आते देख सोने का नाटक करने लगा लेकिन गोलक के पास चाबियां को उठाना भूल गया।

    जिसे पकड़ उसे सूचित किया गया। वह मौके पर पहुंचा तो चोर टाल मटोल करने लगा। जिसके बारे में उसने बस स्टैंड चौकी की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि चोर को पकड़ा है, टीम सहित मौके पर पहुँचे है और चोर को हिरासत में ले लिया है। दरगाह के आस पास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा और आरोपी के ख़िलाफ़ बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

    मोगाः जिले के गांव दुसांझ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक कार में दो लोग सवार होकर मोगा से फिरोजपुर के मामदोट की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार गांव दोसांझ के पास पहुंची, अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे बने फुटपाथ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों लोग गाड़ी में फंस गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

    सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के दौरान एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत नाज़ुक होने के कारण उसे तुरंत फिरदकोट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस मौके पर इलाकावासियों की ओर से समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों की त्वरित मदद और मानवीय सेवा की भरपूर सराहना की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 31 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 31 जनवरी 2026

    आज 31 जनवरी दिन शनिवार है और चंद्रमा का गोचर आज दिन भर मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से संचार संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गजकेसरी योग उपरांत अनफा योग बनेगा ऐसे में आज जनवरी महीने का अंतिम दिन मिथुन, तुला और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक।

    मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको सेल्स मार्केटिंग के काम में कोई बड़ा मौका मिलेगा। आप सरकारी काम में भी सफलता पाएंगे। कमाई आपकी अच्छी होगी। बिजनेस में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। पानी खूब पीना चाहिए नमी की कमी हो सकती है। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। बड़े भाई से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा।

    वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज उतावलेपन से बचना चाहिए, नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज इंश्योरेंस और बैंकिंग के काम में सफलता पाएंगे। सरकारी काम में भी आज आपको कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की मदद से कोई घरेलू काम पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। लेकिन साथ ही आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। शुगर और बीपी जिन जातको को है वह अपना विशेष रूप से ध्यान रखें।

    मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा। आप अकाउंट और तकनीकी काम में लाभ पाएंगे। वाहन सुख भी आपको आज मिलने वाला है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख और सम्मान मिलेगा। संतान की ओर से आपकी किसी चिंता परेशानी का समाधान होगा। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिल सकता है। आपको आज विदेशी स्रोत से भी लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। सेहत के मामले में आपका दिन आज अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। सलाह है कि नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। मसालेदार भोजन के प्रयोग में कमी लाएं।

    कर्क: आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से कर्क राशि के जातकों का दिन आनंद मे बीतेगा। आप आज उत्साहित और ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू चलेगा और आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज सरकारी काम में सफलता पाएंगे। आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी धन कमा सकते हैं। आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बना है। आप बिजनेस में खूब लाभ पाएंगे। किराना कारोबार मे आज आपको धन का का लाभ मिलेगा।

    सिंह: आज का दिन सिंह राशि के जातको के लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिल सकता है। किसी को पैसे दिए हैं तो वह आज आपको वापस मिल सकता है लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा प्रयास भी करना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा होगा। आप आज सोना और धातु के कारोबार में विशेष रूप से लाभ पाएंगे। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।

    कन्या: आज का दिन कन्या राशि के जातको के लिए बुद्धि और कुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। भाग्य भी आज आपका पूरा साथ दे रहा है। आपको आज विदेशी क्षेत्र से संबंधित काम से भी फायदा होगा। भाई-बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आप आज किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपको विपरीतलिंगी मित्रों से सहयोग मिलेगा।

    तुला: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है लेकिन आज आपको भावुकता से नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। वैसे अधिकारीगण आप पर भरोसा करेंगे और आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आप आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं अथवा किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा और आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। संतान की ओर से आज आपका मन प्रसन्न होगा।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी काम के उलझ जाने से मानसिक तनाव मिल सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए,धोखा मिल सकता है। दिन आपका आज खर्चला भी रहेगा। कुछ अप्रत्याशित खर्च का भी आपको आज सामना करना पड़ सकता है। बड़े भाई से आज आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए और वाद विवाद से बचना चाहिए। आपको आज अपने खान पान पर भी संयम रखने की जरूरत है।

    धनु: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए धनदायक रहेगा।घर परिवार में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से भी आपके संबंध सहयोगपूर्ण बने रहेंगे। महिलाओं को सासुमां और ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। जिन जातकों को सर्वाइकल की समस्या है उनको आज अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य कई स्रोत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपका दिन आज सुचारू रूप से बीतेगा। आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था वह आज पूरा हो सकता है। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा।

    मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य आज अपने कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अनुभव और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपको आज कामयाबी मिलेगी। सरकारी काम में भी आपको आज सफलता मिलने का योग बन हुआ है। जो जातक नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। आप निवेश से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। आपको आज राजनीतिक संपर्क से भी फायदा होगा। आपको आज लोहा और धातु के काम में फायदा होगा। आपको बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। और आपको आज अपने कारोबार को विस्तार देने में के प्रयास में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपको आज पुण्य लाभ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद को मदद कर सकते है। आपको सिरदर्द और मानसिक थकान हो सकता है।

    मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहित करने वाला रहेगा। आपको आज करियर में उन्नति का मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपको काम के दबाव का सामना करना होगा। आप बिजली के उपकरण के काम में लाभ और सफलता पाएंगे। आप अपनी बुद्धि और धैर्य से आज स्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिलेगा।  घर परिवार में आपको आज माता पिता से सहयोग मिलेगा। आप लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। सेहत आज सामान्य रहेगा। हड्डियों में आप दर्द महसूस कर सकते हैं।

  • Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में SMO और Clerk गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में SMO और Clerk गिरफ्तार

    लुधियाना। जिले के सिधवां बेट स्थित सरकारी अस्पताल में ऑडिट के नाम पर रिश्वत का धंधा कर रही एसएमओ और उसके क्लर्क को विजिलेंस ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सिधवां बेट अस्पताल की एसएमओ हरकीरत गिल पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के अधीन आने वाली लगभग 25 डिस्पेंसरियों में तैनात करीब 125 कर्मचारियों से ऑडिट के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर रखी थी। बताया जा रहा है कि इस अवैध वसूली से परेशान एक कर्मचारी ने गांव के सरपंच पति बलकार सिंह से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला आम आदमी पार्टी के नेता केएस कंग तक पहुंचा। कंग ने इसे गंभीर मानते हुए विजिलेंस विभाग को सूचना दी।

    विजिलेंस ने एक कर्मी को रिश्वत की पेमेंट देकर भेजा। उक्त पेमेंट उसने सहायक क्लर्क सतविंदर सिंह को दी। सतविंदर ने पेमेंट आगे एसएमओ हरकीरत गिल को दी। जिसके बाद टीम ने रेड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

     

  • Jalandhar News: एयरपोर्ट को लेकर MP अशोक मित्तल ने PM Modi से की खास अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एयरपोर्ट को लेकर MP अशोक मित्तल ने PM Modi से की खास अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 1 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर मांग रखी थी कि एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। वही आज राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने भी इस मांग को लेकर अपील की है।

    अशोक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज से 2 साल पहले पीएम मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। अशोक मित्तल ने कहा कि उसे दौरान उन्होंने पीएम मोदी से एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अब वह 1 फरवरी को इसी एयरपोर्ट पर दोबारा आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से पीएम मोदी से अपील की है कि इस बार वह आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखकर ही वापस जाएं।