Blog

  • CM Mann के आवास पर कल होगी पंजाब कैबिनेट की मीटिंग

    CM Mann के आवास पर कल होगी पंजाब कैबिनेट की मीटिंग

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई मे कल पंजाब कैबिनेट की मीटिंग उनके निवास स्थान पर रखने का आयोजन हुआ है। इस कैबिनेट मीटिंग का एजेंडा सामने नहीं आया है। कल दोपहर 2:30 बजे सेक्टर 2 मे स्थित सीएम हाउस मे कैबिनेट की मीटिंग होना अभी तय हुआ है। CM द्वारा रखी गई आपातकालीन कैबिनेट मीटिंग मे पंजाब को लेकर अहम फैसले लिये जायेगे।

  • Ludhiana News: CP Swapan Sharma द्वारा Traffic पर नकेल कसने की कवायद शुरू, देखें वीडियो

    Ludhiana News: CP Swapan Sharma द्वारा Traffic पर नकेल कसने की कवायद शुरू, देखें वीडियो

    लुधियाना: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने शहर मे ट्रैफिक पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। कमिशनरेट पुलिस ने स्ट्रैटेजी बनाकर नगर वासियो के कई रूटों को One Way कर दिया है। जिससे लोगो को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगा और सड़क हादसों मे भी कमी आयेगी। इसके साथ ही CP ने ट्रैफिक नियमो की पालना न करने वालो को सख्त चेतावनी दी है।

    मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा बाबा साहिब की प्रतिमा पर दी गई टिप्पणी पर कहा कि शहर पूरी तरह सुरक्षित है। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के मद्देनजर पुलिस किसी भी एक्शन के लिए तैयार है। यदि कोई शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

  • Haryana News: पत्नी से परेशान पति ने किया Suicide

    Haryana News: पत्नी से परेशान पति ने किया Suicide

    हरियाणा: पिंजौर थाना के अंतर्गत आते गांव धर्मपुर में स्थित ग्रीन वैली में 40 साल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आनंद शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पंचकूला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है।

    पिंजौर थाना के एडिशनल एसएचओ प्रीतम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा कि वह घर पर रोज- रोज के झगड़े से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि उनके इलाके में व्यक्ति ने आत्महत्या की है। जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू कर दी गई। पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जायेगी।

  • Punjab News: इस इलाके मे हुआ अमृतधारी महिला का Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे हुआ अमृतधारी महिला का Murder, देखें वीडियो

    तरनतारन: जिले के गांव कंग से मर्डर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घर में पूजा कर रही अमृतधारी महिला की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी गांव कंग के रूप में हुई है।

    इस संबंध में मृतका के देवर संतोखबीर सिंह ने बताया कि उसकी भाभी गुरप्रीत कौर घर में पाठ कर रही थी । इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने आकर उसका गला रेत हत्या कर से फरार हो गए। जिसके बाद वह लोगों की मदद से गुरप्रीत कौर को अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि गांव कंग निवासी गुरप्रीत कौर की अज्ञात लोगों ने मर्डर कर दिया है। जब तक आरोपी पकडे नहीं जाते क़त्ल की वजह और कारणों का पता नहीं चल पायेगा। पुलिस इलाके मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

  • उपायुक्त ने घालूवाल में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, जनोपयोगी तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के विकास पर बल

    उपायुक्त ने घालूवाल में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, जनोपयोगी तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के विकास पर बल

    योजनाबद्ध तरीके से करें कार्य…ताकि गांवों में तेजी से हो विकास

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को उपमंडल हरोली की ग्राम पंचायत घालूवाल में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विशेष जोर है कि मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक विकास कार्य किए जाएं, जिससे ग्रामीणों को न केवल रोजगार मिले, बल्कि गांवों में स्थायी और उपयोगी ढांचागत सुविधाएं भी तैयार हों।

    उपायुक्त ने कहा कि हरोली क्षेत्र के विधायक और राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विकासात्मक दृष्टिकोण को साकार रूप देने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के अंतर्गत सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घालूवाल में प्रवासी बच्चों के लिए संचालित विशेष विद्यालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने पंचायत और जिला परिषद निधियों से निर्मित स्थानीय पार्क तथा ओपन एयर जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से युवाओं के लिए फिटनेस सुविधाएं और पुस्तकालय विकसित किए जाएं, ताकि युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा दी जा सके और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। इस अवसर पर घालूवाल पंचायत की प्रधान सोना देवी, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केएल वर्मा, खंड विकास अधिकारी रामेश्वर तथा अन्य अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के ऑडिशन संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाए कला के जौहर

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के ऑडिशन संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाए कला के जौहर

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन गुरुवार को संपन्न हो गए। समूर कलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में हुए इन तीन दिवसीय ऑडिशनों में ऊना जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तथा पड़ोसी राज्य पंजाब से आए कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    27 अप्रैल को शोभायात्रा से होगा उत्सव का शुभारंभ
    उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में प्रदेश व देश के कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा से होगा, जिसका उद्घाटन  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। समापन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    तैयारियां चरम पर, समितियों ने संभाली कमान
    उपायुक्त ने बताया कि उत्सव को पूरी भव्यता और जनसहभागिता के साथ आयोजित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिन्होंने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 को एक यादगार आयोजन बनाया जाए।

    सात वर्षों के बाद लौट रहा है उत्सव का रंग
    गौरतलब है कि लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का आयोजन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और मार्गदर्शन से पुनः संभव हो सका है। यह आयोजन न केवल क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी नई दिशा देने के लिए समर्पित है।

  • Punjab News: Madaan Nursing Home के बाहर गर्भवती महिला की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Madaan Nursing Home के बाहर गर्भवती महिला की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब गर्भवती महिला की मदान अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में महिला और बच्चे की मौत हो गई। महिला ने कहाकि वह जेठानी मंजू को लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए थे। अब डॉक्टर द्वारा जेठानी की बच्चेदानी में ऑयल फसंने की बात कही जा रही है। महिला का आरोप है कि अगर बच्चेदानी में ऑयल फंस गई थी तो फिर मरीज को छुट्टी क्यों अस्तपाल द्वारा दे दी गई।

    इस दौरान कहा कि अगर मरीज को कोई दिक्कत हुई तो मरीज को यहां ना लेकर आना बल्कि एम्स में उपचार के लिए सीधा ले जाना। महिला का आरोप है कि मंजू को छुट्टी मिलने के बाद घर पर अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जब अस्पताल में लाया गया। इस दौरान जब डॉक्टर ने देखा कि मरीज का बीपी डाउन हो गया और बाद में डॉक्टर ने एम्स में रैफर कर दिया। जहां एम्स में महिला की मौत हो गई।

    महिला का आरोप है कि एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की बच्चेदानी में ऑयल फंसी हुई है। जहां ईलाज के दौरान महिला और उसके गर्भ में पल रहे 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि इलाज सही नहीं होने के कारण ही मौत हुई है और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।

    दूसरी ओर, मैदान अस्पताल की डॉक्टर ऊषा ने बताया कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब गलत हैं। डॉक्टर का कहना है कि वह 40 साल से काम कर है और अब तक ऐसा कोई केस नहीं आया। डॉक्टर ने कहा कि पहले ही मरीज के परिवार को बता दिया था कि इसे एएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दो, क्योंकि उसकी तबियत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी।

  • भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

    भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्व थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव लोअर भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने के कारण चार प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व और दो घायलों को दौलतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हादसे में घायल दंपती के अम्व अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:00 बजे के बाद लोअर भंजाल में हादसा उस वक्त हुआ, जब ईंट पकाने के लिए भठ्ठे में काम कर रहे मजदूरों पर भठ्ठे की कच्ची चिनाई वाली दीवार आ गिरी। सूत्रों के अनुसार तेज हवा के चलते दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में चार प्रवासी मजदूर आ गए।  घटना के बाद अम्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
  • Jalandhar News: परिजनों ने रामामंडी रोड किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें Live

    Jalandhar News: परिजनों ने रामामंडी रोड किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें Live

    जालंधर, ENS: कैंट के अधीन पड़ते दीप नगर में युवक की मौत को लेकर परिजनों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, परिजनों ने कुछ पहले युवक की मौत के मामले में सरेआम घूम रहे आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर रोष प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।

    इस दौरान परिजनों ने 3 दिन का अल्टीमेटम पुलिस को दिया था कि अगर पुलिस 3 दिनों में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती तो वह दोबारा से रोड जाम कर देंगे। जिसके बाद आज परिजनों द्वारा एक बार फिर से रामामंडी सड़क को जाम कर दिया है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • समोसे, मुर्गे की जांच हो सकती है तो चीफ इंजीनियर बिमल नेगी की रहस्यमई मौत पर सीबीआई जांच से क्यों भाग रही सुक्खू सरकार: डॉ राजीव बिंदल

    समोसे, मुर्गे की जांच हो सकती है तो चीफ इंजीनियर बिमल नेगी की रहस्यमई मौत पर सीबीआई जांच से क्यों भाग रही सुक्खू सरकार: डॉ राजीव बिंदल

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा भाजपा कार्यालय  में भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार न केवल जनहित की योजनाओं को बंद कर रही है, बल्कि राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और माफिया राज को भी खुली छूट दे रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि अगर समोसे और जंगली मुर्गे की जांच हो सकती है, तो चीफ इंजीनियर बिमल नेगी की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच से सरकार क्यों भाग रही है? डॉ. बिंदल ने कहा कि 1980 में भाजपा के गठन के साथ ही पार्टी ने धारा 370 और 35 ए को हटाने तथा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण को अपना मुख्य एजेंडा बनाया था।

    उन्होंने गर्व के साथ बताया कि मोदी सरकार ने इन संकल्पों को पूरा कर दिखाया है। हमारे नेता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम छू रहा है।  डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद कर दिया है। चाहे वह हिम केयर हो, गृहणी सुविधा योजना , सुकन्या योजना, आयुष्मान योजना हो या युवाओं के लिए स्वरोज़गार योजनाएं,कांग्रेस सरकार ने सबको ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सिर्फ खजाना खाली है का राग अलापने से जनता को राहत नहीं मिलेगी। लोगों ने कांग्रेस को गारंटी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन अब एक भी गारंटी पूरी नहीं की जा सकी।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हर जगह महंगाई, लूटपाट, भ्रष्टाचार, हत्या, डकैती और नशा माफिया का बोलबाला है। अधिकारी-कर्मचारी नशे की चपेट में आ रहे हैं और कई तो इसके सरगना बनते जा रहे हैं। क्या यह वही प्रदेश है जिसकी पहचान शांतिपूर्ण, स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन से होती थी? उन्होंने कहा कि ईमानदार अधिकारियों को काम करने नहीं दिया जा रहा। चीफ इंजीनियर बिमल नेगी जैसे अधिकारी, जो अपनी ईमानदारी के लिए पहचाने जाते थे, आज आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। आखिर एक वरिष्ठ अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत पर सरकार सीबीआई जांच से क्यों कतरा रही है?

    उन्होंने मांग की कि बिमल नेगी की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। डॉ. बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश में नशा तस्करी और माफिया का गठजोड़ मजबूत होता जा रहा है।और इसमें सरकार के कुछ तंत्रों की मिलीभगत भी नज़र आ रही है। अगर सरकार समोसे और जंगली मुर्गे की खरीद की जांच कर सकती है, तो बिमल नेगी की मौत की जांच से पीछे क्यों हट रही है? इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है। इस मौके पर भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो,जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,बलराम बबलू आदि नेतागण मौजूद रहे।