Blog

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामला, गिरफ्तार हैरी की मां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामला, गिरफ्तार हैरी की मां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मां ने माना की Google Pay पर पैसे हुए थे ट्रांसफर

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर 7 अप्रैल की रात 1.30 बजे ग्रेनेड अटैक मामले में लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में रविंदर कुमार उर्फ हैरी और सतीश उर्फ काका को पुलिस ने गिरफ्तार करके 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी हैरी की मां और पड़ोसी मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने बेटे को नाजायज फंसाने के आरोप लगाए। उनका कहना हैकि बेटा वारदात के समय घर पर ही मौजूद था। हैरी की मां बबली ने बताया कि उसे रात को भतीजे सतीश का सवारी के फोन से फोन आया था। दरअसल, सतीश के पास फोन नहीं है। सतीश ने कहा था कि उसके रिक्शा में सवारी बैठी है जिसके पास कोई भी पैसे नहीं है तो अपने गूगल पर ट्रांसफर करवा कर एटीएम से निकलवा दे। तभी उनका बेटा उनके साथ जाकर पैसे निकलवा कर घर 12:00 के करीब वापस आ गया था। उन्होंने कहा कि पूरी रात बेटा घर पर ही मौजूद रहा। जिसके बाद 8 अप्रैल सुबह जब पुलिस घर पर पहुंची तो उन्होंने कहा कि सिर्फ ऑटो रिक्शा वाले को पकड़वा दो तभी आपके बेटे को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा रात को घर पर वापस आया तो वह बिल्कुल खुश था बिल्कुल भी उसके चेहरे पर टेंशन नहीं था, अगर कोई बात होती तो वह हमेशा शेयर कर लेता था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी स्पेशल अर्पित शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुष्टि की थी। आरोपियों की पहचान गढ़ा के रहने वाले हैरी और भार्गव कैंप के रहने वाले सतीश उर्फ काका के रूप में हुई थी।
  • Punjab News: Ambedkar Housing Society की दीवार पर लिखे Khalistani नारे, देखें वीडियो

    Punjab News: Ambedkar Housing Society की दीवार पर लिखे Khalistani नारे, देखें वीडियो

    मोहालीः सैक्टर-76 स्थित आंबेडकर हाउसिंग सोसायटी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सिख फार जस्टिस की ओर से वीडियो जारी कर खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इस दौरान एक भड़काऊ संदेश भी दिया गया। पन्नू ने 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती पर डॉ. बीआर आंबेडकर की सभी मूर्तियां को हटाने की मांग की।

    एसएसपी दीपक पारिक ने पुष्टि की है कि पन्नू और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में पन्नू दलित भाइचारों को भगत रविदास की पूजा करने की अपील कर रहा है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को आंबेडकर जयंती मनाने के कार्यक्रम को रद्द करने की चेतावनी दे रहा है। आने वाले दिन में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी दी है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में नई CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में नई CCTV फुटेज आई सामने

    खाते से पैसे निकालकर घर जाता दिखा आरोपी

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में एक अन्य तस्वीर सामने आई है। जिसमें तीसरे आरोपी की पहचान शादिर अली पुत्र बुट्टन खान निवासी गांव सोलिया, शहर बंदायू, जिला उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं शादिर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपियों ने शादिर से 3500 रुपए खाते में डलवाए थे। वहीं एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें आरोपी एटीएम से पैसे निकलवाने के बाद घर में उक्त पैसों को रखने के लिए भाई के साथ गया था। सीसीटीवी में दिख रहा हैकि आरोपी के एक हाथ में फोन है और दूसरे हाथ में पैसे है। दरअसल, गिरफ्तार रविंदर कुमार उर्फ हैरी और सतीश से पूछताछ में ई-रिक्शा चालक सतीश उर्फ काका ने माना कि 7 मार्च को बस अड्डे के पास पहली बार टोपी वाला आतंकी मिला था। पता चला है कि शादिर ने ही ग्रेनेड फेंका था। दोनों आतंकी से वो दारू के चक्कर में दोस्ती कर बैठा। पहले बीयर पिलाई और फिर उन्होंने शराब पी। जिसके बाद उनसे ई-रिक्शा में घूमाने के लिए गूगल अकाउंट मांगा। काका ने मौसेरे भाई हैरी का नंबर दिया तो उसके खाते में 3500 रुपए डाले गए। जिसके बाद हैरी रात में चला गया। दोनों भाई पैसों के लालच में आ गए और दोनों को ग्रेनेड फेंकने के बारे में शादिर ने बताया। पहले दोनों ने ग्रेनेड फेंकने से मना कर दिया, लेकिन बाद में दोनों राजी हो गए। आधी रात को वे लोग शास्त्री मार्केट आ गए। थाने के पास ऑटो रुकवा लिया। थोड़ी देर बाद वह पीछे बैठ गया। उसने ही बम फेंका है। वह आतंकी दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदल कर स्टेशन पैदल निकल गया था। हैरी को कौन-से खाते से पैसे आए थे, इसकी जांच की जा रही है। एनआईए से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आतंकी 2 दिन पहले सिटी में आया था। इस लिए बस अड्डे व सिटी के अन्य होटल में जांच की जा रही है। सूत्रों अनुसार 2 दिन तक आतंकी के पास बम था। उसने ही घर की रेकी करके गया था। एजेंसियां ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी को ट्रेस करने में जुटी हैं। जांच में पता चला है कि सोमवार रात 1:30 बजे आतंकी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह 2.10 घंटे तक स्टेशन पर रहा। आतंकी पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रेन में बैठा था, प्लेटफार्म नंबर-3 पर एक और ट्रेन आ गई। उसने गच्चा देने के लिए ट्रेन बदली। बता दें कि ई-रिक्शा चालक सतीश कुमार काका वासी भार्गव कैंप और उसके मौसेरे भाई हैरी वासी टंकी मोहल्ला, गढ़ा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने यह कहकर 10 दिन का रिमांड मांगा कि मामले के तार आईएसआई से जुड़े हुए हैं। कोर्ट ने दोनों आरोपी 6 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिए हैं। ट्रेन से भागे आतंकी की तलाश में यूपी, दिल्ली और हरियाणा में पुलिस के साथ-साथ छापेमारी कर रही है।
  • Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में बिजली की तारों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में बिजली की तारों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, फगवाड़ा गेट में एक ट्रक के बिजली की तारों से टकराने के बाद भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार ट्रक के बिजली की तारों से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

    फिलहाल हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उक्त आग लगी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है और मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामला, रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा तीसरा आरोपी

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामला, रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा तीसरा आरोपी

    2 दिन की रेकी, फिर कालिया के घर अटैक करने के लिए हैरी के खाते में डाले 3500 रुपए

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में एक अन्य तस्वीर सामने आई है। जिसमें तीसरे आरोपी की पहचान शादिर अली पुत्र बुट्टन खान निवासी गांव सोलिया, शहर बंदायू, जिला उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं शादिर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। गिरफ्तार रविंदर कुमार उर्फ हैरी और सतीश से पूछताछ में ई-रिक्शा चालक सतीश उर्फ काका ने माना कि 7 मार्च को बस अड्डे के पास पहली बार टोपी वाला आतंकी मिला था। पता चला है कि शादिर ने ही ग्रेनेड फेंका था। दोनों आतंकी से वो दारू के चक्कर में दोस्ती कर बैठा। पहले बीयर पिलाई और फिर उन्होंने शराब पी। जिसके बाद उनसे ई-रिक्शा में घूमाने के लिए गूगल अकाउंट मांगा। काका ने मौसेरे भाई हैरी का नंबर दिया तो उसके खाते में 3500 रुपए डाले गए। जिसके बाद हैरी रात में चला गया। दोनों भाई पैसों के लालच में आ गए और दोनों को ग्रेनेड फेंकने के बारे में शादिर ने बताया। पहले दोनों ने ग्रेनेड फेंकने से मना कर दिया, लेकिन बाद में दोनों राजी हो गए। आधी रात को वे लोग शास्त्री मार्केट आ गए। थाने के पास ऑटो रुकवा लिया। थोड़ी देर बाद वह पीछे बैठ गया। उसने ही बम फेंका है। वह आतंकी दोमोरिया पुल के पास कपड़े बदल कर स्टेशन पैदल निकल गया था। हैरी को कौन-से खाते से पैसे आए थे, इसकी जांच की जा रही है। एनआईए से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आतंकी 2 दिन पहले सिटी में आया था। इसलिए बस अड्डे व सिटी के अन्य होटल में जांच की जा रही है। सूत्रों अनुसार 2 दिन तक आतंकी के पास बम था। उसने ही घर की रेकी करके गया था। एजेंसियां ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी को ट्रेस करने में जुटी हैं। जांच में पता चला है कि सोमवार रात 1:30 बजे आतंकी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह 2.10 घंटे तक स्टेशन पर रहा। आतंकी पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रेन में बैठा था, प्लेटफार्म नंबर-3 पर एक और ट्रेन आ गई। उसने गच्चा देने के लिए ट्रेन बदली। बता दें कि ई-रिक्शा चालक सतीश कुमार काका वासी भार्गव कैंप और उसके मौसेरे भाई हैरी वासी टंकी मोहल्ला, गढ़ा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने यह कहकर 10 दिन का रिमांड मांगा कि मामले के तार आईएसआई से जुड़े हुए हैं। कोर्ट ने दोनों आरोपी 6 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिए हैं। ट्रेन से भागे आतंकी की तलाश में यूपी, दिल्ली और हरियाणा में पुलिस के साथ-साथ छापेमारी कर रही है।
  • Punjab News: Momos बेचने को लेकर फिर बढ़ा विवाद, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Momos बेचने को लेकर फिर बढ़ा विवाद, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः मटोर में मोमोस बेचने का मामला एक बार फिर गरमा गया, जब एक महिला ने मोमोस की रेहड़ी लगाने आए नेपाली युवकों पर कुत्तों का मांस और गली-सड़ियों सब्जियों से बने मोमोस खिलाने के आरोप लगाए। महिला ने कहा कि पिछली दिनी मटोर में कुत्ते का मांस से बने मोमोस बेचने पर सेहत विभाग ने कार्रवाई करते कई सैंपल लिए थे।

    अभी मामला शांत नहीं हुआ था कि ये लोग फिर से 15 दिन के बाद उसी 67-सेक्टर में रेहड़ियां लेकर मोमोस बेचने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते ये लोग फिर से रेहड़ियां लेकर पहुंच गए है। मामले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। महिला ने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: बाइक पर जा रहे दपंति पर हमला कर चलाई गोली, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक पर जा रहे दपंति पर हमला कर चलाई गोली, घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एक बार फिर से कानून व्यवस्था की बिगड़ी नजर आ रही है। आए दिन गोलीबारी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर से अमृतसर थाना गेट हकीमां के इलाके से सामने आया है, जहां देर रात व्यक्ति पत्नी के साथ बाजार से सामान लेकर आ रहा था। इस दौरान कुछ युवाओं ने घेरकर गोली मारी और उसे बुरी तरह जख्मी किया। जिसके बाद जख्मी युवक को अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहां जख्मी युवक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उसकी सैलून की दुकान है और उसकी दुकान पर 10 युवक कटिंग कराने आते हैं, जिसे लेकर कुछ युवाओं ने उस पर हमला कर दिया और कहा कि वह युवक उनकी दुकान पर क्यों आता है। इस दौरान जख्मी युवक की पत्नी ने कहा कि वे बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवाओं ने घेरकर उसके पति की पिटाई शुरू कर दी और गोली मार दी।

    इसके साथ ही जख्मी हुए व्यक्ति की पत्नी ने रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगाई और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ, अमृतसर सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि थाना गेट के इलाके में संदीप सिंह नामक युवक के पैर में गोली लगी है। और इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है तथा पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab News: Coaching center मालिक को फिर मिली धमकी, 50 लाख की मांग

    Punjab News: Coaching center मालिक को फिर मिली धमकी, 50 लाख की मांग

    डेराबस्सीः कॉलेज रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर 50 लाख की फिरौती की मांग को लेकर धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। कोचिंग सेंटर में 6 महीने पहले एक करोड़ रु की फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग भी की गई थी। खुद को गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताते सेंटर की सीढ़ियों में यह पर्ची मुंह ढके एक कम उम्र के लड़के ने फेंकी और तुरंत भाग निकला। सीसीटीवी में उसका आना जाना कैद हो गया है। डेराबस्सी पुलिस ने इस केस के तार पुराने केस से जोड़ते हुए गंभीरता से पड़ताल शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक एजुकेशन प्वाइंट नामक इस आइलेट्स सेंटर में मंगलवार को 12 बजकर 13 मिनट पर यह हादसा हुआ। कपड़े से मुंह ढके एक लड़का पहली मंजिल की सीढ़ियां चढ़ता दिखा। उसी समय सेंटर के एक कर्मी रमनप्रीत सीढ़ियां उतरते हुए देख वह पर्ची फेंककर तेजी से सड़क पार कर भाग गया। वहां पहले से इंतजार कर रहे साथी की बाइक पर बैठ कॉलेज की ओर फरार हो गया। पर्ची उठाते ही रमनप्रीत ने तुरंत सेंटर मालिकों को फोन किया जो उस समय लालडू में किसी काम से गए हुए थे। हरविंदर ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद से पुलिस सेंटर समेत आसपास के दर्जनों सीसीटीवर खंगाल कर पड़ताल में जुटी है। पर्ची में लिखा है कि पहले एक खोके की डिमांड की थी। अबकि बार ऐसे ही छोड़ रहे हैं। अगर पुलिस को खबर की तो जान से हाथ धो बैठेगा।

    डेराबस्सी डीएसपी विक्रम बराड़ ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से ले रही है। पहले भी फायरिंग करने वाले 24 घंटे में पकड़ लिए गए थे और अभ भी जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि पुराने मामल में मास्टर माइंड विशाल खान समेत कुल एक दर्जन आरोपी पकड़े जा चुके हैं और ज्यादातर अब भी जेल में हैं।

    इसी कोचिंग एवं इमीग्रेशन सेंटर में घुसकर पिछले साल 19 सितंबर को 2 नकाबपोश युवकों ने पहली मंजिल पर फायरिंग की थी। फायरिंग से पहले वे रिसेप्शन पर बैठी महिला के पास एक खोखा (एक करोड़) की फिरौती भरी चिट्ठी छोड़ आए थे। मनजीत गुरी नामक खेड़ी गुज्जरां से तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर के नाम से यह फिरौती मांगी गई। लौटते हुए कुल चार फायर किए थे। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया था।

  • Punjab News: बिट्टू लस्सी की दुकान पर सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: बिट्टू लस्सी की दुकान पर सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में सेहत विभाग की टीम ने आज सुबह दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार सुभानी बिल्डिंग नजदीक लस्सी चौक में बिट्टू लस्सी की दुकान पर रेड की। सेहत विभाग को एक डेयरी संचालक ने शिकायत दी थी कि कई मैरिज पैलेसों में लक्कड़ बाजार की इस दुकान से नकली, पनीर, मक्खन और दही सप्लाई होता है। जिसके बाद विभाग ने एक्शन लेते हुए आज सुबह थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। सेहत विभाग की रेड का पता चलते ही लक्कड़ बाजार में मिठाइयां बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

    सुबह-सुबह खुल रही कई दुकानों को बंद करके दुकानदार भाग गए। बता दें सेहत विभाग की रेड का यह कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर इस बाजार सेहत विभाग रेड करता है लेकिन छुटपुट कार्रवाई के बाद फिर से नकली पनीर, दही और मक्खन आदि बिकना शुरू हो जाता है। इस बाजार से ही पूरे लुधियाना में नकली मावा भी सप्लाई होता है।शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह लाहोरिया ने कहा कि वह डेयरी कम्पलेक्स के रहने वाले है। उन्होंने कई बार देखा कि लक्कड़ बाजार में सिर्फ सामान की गाड़ियां भरकर आती है लेकिन दूध कभी नहीं आता। पिछले 4 से 5 दिन यहां पर रेकी की जिसके बाद सेहत विभाग की कार्रवाई करवाई गई है।

    अब मैरिज पैलेसों में भी सेहत विभाग की रेड करवाएंगे क्योंकि मैरिज पैलेसों में भी इसी तरह का काला कारोबार चल रहा है। कुलदीप ने कहा कि सेहत विभाग ने अभी तक जहां भी रेड की है कुछ खास नतीजे नहीं दिख रहे। खानापूर्ति की ही रेड की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने कहा कि हमें लीड मिली थी कि लक्कड़ बाजार में सुबह एक गाड़ी आती है जिसमें पनीर और घी होता है। उसी लीड पर आज कार्रवाई करके गाड़ी को घेर कर सामान उतरवा लिया है। गाड़ी से पनीर और अन्य सामान के सेंपल भर लिए है। कई अन्य दुकानों में भी दबिश लगातार अब की जाएगी।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन के बाहर गोलियां चलाकर कार सवार फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन के बाहर गोलियां चलाकर कार सवार फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना-3 के अंतर्गत आते रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात डेढ़ बजे गोली चलने की घटना सामने आई। जहां 3 कार सवार युवक गोली चलाकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना-3 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से 2 रौंद बरामद किए।

    पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह ने बताया कि वह अपने रेस्टोरेंट को बंद करके वापिस घर लौट रहा था कि रेलवे स्टेशन के पास सड़क से निकलते समय वहां खड़े 3 युवकों के साथ उसका विवाद हो गया और विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ गई की कार सवार युवकों ने उन पर गोलियां चला दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।