Blog

  • जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त

    जालंधर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते सतोखपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हालांकि मृतक के परिवारिक सदस्यों ने महिला के ससुराल परिवार पर उसे मारने के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान विकासपुरी की रहने वाली रंजीत कौर के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुनील राजू ने बताया कि 3 साल पहले उसने अपनी बहन की शादी सतोखपुरा के पास विकासपुरी में की थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ समय बाद उसका ससुराल परिवार उसकी बहन को तंग परेशान करने लगा, जिसके बारे में उसने अपने भाई और मां को बताया था।

    सुनील ने कहा कि उसे शक है कि ससुराल परिवार ने उसकी बहन को मार कर बाद में आत्महत्या की फर्जी कहानी बनाई है, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दी है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उन्हें टालमटोल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ़ थाना 8 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में छात्रों की प्रतिभा उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में छात्रों की प्रतिभा उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से चौथी के लिए ‘इंग्लिश कैलीग्राफी  प्रतियोगिता ‘ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं के लिए ‘डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया । इंग्लिश कैलीग्राफी  प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम)से आराध्या शर्मा ,विधि प्रथम , रियांश सहजपाल, महिका कौशल द्वितीय,कीरत धीमान, गीतांशी शर्मा, अमीषी वशिष्ट  तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से राजवीर कौर ,आयुष वशिष्ट प्रथम, सुभराजित सेठी,अभिनव दत्त द्वितीय तथा ओजस्वी राजपूत, भार्गव तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी) से अकीरा दीप प्रथम, प्रियल वर्मा द्वितीय तथा काशवी भारद्वाज, अवनी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से सुमन, कनवी प्रथम , अलिसिया ,मनप्रीत द्वितीय ,कीरत कौर तृतीय स्थान पर रहे। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से  त्रिनभ, सीरत प्रथम , अनमोल, इशिका राणा द्वितीय तथा सानिया ,ईशान वशिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से गुरलीन, सुहाना पांडा प्रथम , दिव्यांश कुमार ,तमन्ना साहू द्वितीय तथा दिव्यांशिका शर्मा, विश्व उपमन्यु तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन से सृष्टि, रमनदीप प्रथम ,अरिंजय ओजस्विन, गुंजन शर्मा द्वितीय  तथा ईशान बोंसरे ,अनंंशा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।

    स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने कहा कि शैक्षणिक जीवन में लेख का सर्वाधिक महत्व होता है। सुंदर लेख व्यक्ति के व्यवहार एवं आचरण को भी  संतुलित एवं नियंत्रित रखता है। हम विद्यार्थियों के प्रत्येक कौशल पर विशेष ध्यान देते हुए उसको हर प्रकार से सर्वोत्तम बनाने के लिए तत्पर रहेंगे ।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी विचारों की प्रभावशाली व क्रमिक अभिव्यक्ति करना सीखते हैं और विचारों की अभिव्यक्ति के साथ-साथ विद्यार्थियों की बोध शक्ति, मौलिक चिंतन शक्ति व तर्क शक्ति का भी विकास होता है।
  • पंजाब : व्यापारियों का प्रदर्शन, मांग पूरी करो, वोट लो, नही तो माफ करो, देखें वीडियो

    पंजाब : व्यापारियों का प्रदर्शन, मांग पूरी करो, वोट लो, नही तो माफ करो, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले में यूनिफार्म होजरी के समूह कारोबारियों द्वारा बाजवा नगर जीवा राम काटी में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए होजरी कारोबारियों ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से केंद्र सरकार की नीति के तहत विभिन्न स्कूलों की यूनिफॉर्म हमारी दुकानों से खरीदे जाते थे।

    लेकिन जब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने इन स्कूलों की वर्दी का ठेका एक निजी एनजीओ को दे दिया है।जिससे पंजाब के सभी यूनिफार्म कारोबारी का काम बंद हो गया है। कारोबारियों ने बताया कि आज हम अपनी दुकानें बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर रहे है।

    अपना स्कूल बंद कर दिया है। हम दुकानें बंद करके पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में हमारी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो हम पंजाब के पूरे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

  • जालंधरः इस इलाके में गलियों में पानी इकट्ठा होने को लेकर लोगों में रोष, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में गलियों में पानी इकट्ठा होने को लेकर लोगों में रोष, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के के नजदीक नाला पिंड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नालियों को पक्का करने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस कार्य को लेकर पानी डेयरियों की ओर गलियों में आ गया है। जिसको लेकर डेयरी वाले आज इकट्ठे होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त कर रहे है। डेयरी संचालकों का कहना हैकि गलियों में पानी इकट्ठा होने के कारण उनका कामकाज ठप्प हो गया है। जिसको लेकर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पानी की निकासी के लिए कोई ठोस प्रबंध किए जाए, ताकि वह अपने कामकाज को सुचारू रूप से चला सके।

  • WhatsApp में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

    WhatsApp में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

    नई दिल्लीः व्हाट्सएप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काफी वक्त से नए नए फीचर्स को पेश कर रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में कई नए अपडेट की घोषणा की है, जैसे नया थीम अपडेट, कॉलिंग के लिए नया कॉल बार, प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेने से रोकना, यहां तक कि किसी स्टेटस अपडेट में मेंशन फीचर को भी ऐड किया है। अब, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो आपको 1 मिनट लंबे वीडियो स्टेटस पर अपलोड करने की सुविधा देगा।

    WhatsApp का आने वाला फीचर

    WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट में 1 मिनट के वीडियो अपलोड करने देगा। अभी तक, यूजर्स प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 30 सेकंड तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसलिए ये अपडेट उन लोगों के लिए काफी यूजफुल होने वाला है जो अभी तक बड़े वीडियो को अपलोड करने के लिए उन्हें अलग-अलग हिस्सों में शेयर करते हैं। वीडियो स्टेटस की Duration बढ़ाने का निर्णय यूजर्स के फीडबैक के बेस पर लिया गया है। यूजर्स लगातार स्टेटस अपडेट में लंबे वीडियो शेयर करने का अपडेट मांगते रहे हैं।

    कुछ यूजर्स को मिला फीचर

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टेटस अपडेट के जरिए से 1 मिनट तक के वीडियो शेयर करने वाला ये फीचर पहले से ही कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और अब कंपनी ने इसे सभी के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Google Play Store से Android के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट में तो आप अभी से इस फीचर का मजा ले सकते हैं। वहीं, आने वाले हफ्तों में इसे और ज्यादा यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

    व्हाट्सएप पर आ रहा ये फीचर

    इसके अलावा व्हाट्सएप पर एक थीम कलर अपडेट भी आ रहा है जहां से आप अपने व्हाट्सएप का थीम कलर ग्रीन से किसी और कलर में सेट कर सकेंगे क्योंकि हाल ही में कंपनी ने ग्रीन थीम फीचर पेश किया है जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं है।

  • 45 डिग्री तापमान में वोट के लिए गलियों में घूमे स्कूली बच्चें, कार्रवाई के आदेश

    45 डिग्री तापमान में वोट के लिए गलियों में घूमे स्कूली बच्चें, कार्रवाई के आदेश

    नारनौलः हरियाणा के नारनौल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राजकीय स्कूल बच्चों को पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतार दिया गया। यह कारस्तानी स्कूल की हैड टीचर व शिक्षक की बताई जा रही है। 45 डिग्री तापमान में बच्चे हाथों में पार्टी का चुनाव चिन्ह लिए नारे लगाते हुए भीषण गर्मी में गलियों में वोट मांगते दिखे। फिलहाल डीसी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी इस बारे लिखा गया है।

    जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने आए बच्चों को चुनाव प्रचार में उतार देने का ये मामला नारनौल के साथ लगते गांव नीरपुर का है। पता चला है कि​​​​​​​ नीरपुर के राजकीय वरिष्ठ में माध्यमिक विद्यालय की मुखिया नीतू और भौतिकी के लेक्चर कुलदीप शर्मा द्वारा स्कूली छात्रों की रैली निकाली गई। बच्चों के हाथों में एक एक पार्टी के चुनाव चिंह वाले बैनर व छोटे बोर्ड दिए गए थे। बच्चों की रैली पूरे गांव से गुजरी। ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी मिली तो वे टीचरों की हरकत पर भौचक्का रह गए। इस बीच बच्चों की इस रैली रैली की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोनिका गुप्ता तक पहुंची। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने इस पर एक्शन लिया।

    मोनिका गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता कुलदीप शर्मा के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए लिखा है। डीसी एवं आरओ की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीरपुर के बच्चों द्वारा एक राजनैतिक दल विशेष के लिए वोट की अपील बारे में जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीसी ने नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही शिकायत निर्वाण के नोडल अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अधार पर विद्यालय मुखिया नीतू व प्रवक्ता भौतिकी कुलदीप शर्मा द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। डीसी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के विरुद्ध संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनिक कार्यवाही के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सिफारिश भेजी है।

  • इस मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड

    नई दिल्ली : टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर चंद्रकांत जिन्हें प्यार से चंदू कहा जाता था, उन्होंने सुसाइड कर लिया है। यह खबर उनके शो ‘त्रिनयनी’ की सह-कलाकार पवित्रा जयराम के हैदराबाद में एक दुखद कार दुर्घटना में जान गंवाने के बाद आई है। साउथ एक्टर चंदू मणिकोंडा स्थित अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। तेलुगु अभिनेता चंदू के अचानक निधन से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है।

    अभिनेता चंदू उर्फ चंद्रकांत जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फेमस थे। वह टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। इतना ही नहीं उनकी साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। वहीं एक कार दुर्घटना में अपने करीबी दोस्त और सह-कलाकार पवित्रा जयराम की मौत के कुछ ही दिनों बाद एक्टर चंदू ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि चंद्रकांत अलकापुर में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए जो रंगारेड्डी जिले के नरसिंह पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है।

    टीओआई के अनुसार, जब चंदू ने बार-बार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस को एक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बता दें कि चंद्रकांत की आत्महत्या से कुछ दिन पहले ही पवित्रा जयराम की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवित्रा को श्रद्धांजलि दी थी। वहीं अब अभिनेता के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है और सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।

  • इस इलाके में सरपंच की पत्नी का हुआ क+त्ल, 3 महिलाओ सहित 4 पर मामला दर्ज

    इस इलाके में सरपंच की पत्नी का हुआ क+त्ल, 3 महिलाओ सहित 4 पर मामला दर्ज

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी गांव में शनिवार को सरपंच की पत्नी का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर पंचायत में सरपंच के पारिवारिक सदस्यों पर महिला के पेट पर लात मारने का आरोप है। मारपीट में सरपंच अनिल को भी चोट लगी है। दोनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान यशोदा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, डोडा खेड़ी गांव के सरपंच अनिल का 2 कनाल जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और ताऊ के परिवार से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी। इसी को लेकर शनिवार को गांव में उनकी पंचायत चल रही थी। इसी दौरान परिवार में भाई लगने वाले अशोक कुमार और उसकी पत्नी सरपंच अनिल के परिवार के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि अशोक और उसकी पत्नी ने महिला यशोदा के पेट में लात मार दी। जिससे यशोदा की तबीयत बिगड़ गई। मारपीट में घायल हुए सरपंच अनिल और उसकी पत्नी यशोदा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सरपंच की पत्नी यशोदा की मौत हो गई।

    थानेसर के सदर थाना के थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के जेठ सुनील कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला गर्भवती थी या नहीं, उसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाबः ‘विकास कार्यों पर ओपन डिबेट को लेकर सुखपाल खेहरा ने CM मान को दी खुली चुनौती

    पंजाबः ‘विकास कार्यों पर ओपन डिबेट को लेकर सुखपाल खेहरा ने CM मान को दी खुली चुनौती

    संगरूरः लोकसभा क्षेत्र संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खेहरा द्वारा शनिवार को विधानसभा क्षेत्र दिड़बा का दौरा किया गया। उन्होंने दिड़बा, खनाल कलां व बघरौल में चुनावी रैलियां की। खेहरा ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों को पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों की असल तस्वीर दिखाई। खेहरा ने दिड़बा के सरकारी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बेशक करोड़ों रुपये की लागत की शानदार बिल्डिंग बनी हुई है, लेकिन इसके मुख्य द्वार पर ताला लटका है। अस्पताल में माहिर डाक्टरों समेत अन्य स्टाफ के कुल 56 पद हैं, जिनमें से 25 पद खाली हैं।

    डॉक्टरों व स्टाफ की किल्लत के कारण शनिवार को अस्पताल में सन्नाटा सा पसरा मिला व अस्पताल में दवाओं की भी किल्लत है। इमरजेंसी वार्ड में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का तथाकथित स्वास्थ्य माडल कहां चला गया है, जिसके नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसके बाद सुखपाल खेहरा बघरौल गांव पहुंचे, जहां गांव के उस पुल को भी देखने गए, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने 6 लाख रुपये में यह पुल बनाया है।

    पुल पर खेहरा ने कहा कि भगवंत मान को उनकी चुनौती है कि वह यहां आकर विकास कार्यों पर चर्चा न करें। सरकार ने विकास के नाम पर लोगों से झूठ बोला, पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बघरौल वाला पुल सरपंच ने अपने दम पर बनवाया। खेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि बघरौल के इस पुल का नक्शा किससे बनवाया था व किसने कहा था कि इस पुल पर 1 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

  • इस इलाके में लगी भीषण आग, दूर से दिखा रहा धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    इस इलाके में लगी भीषण आग, दूर से दिखा रहा धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    गाजियाबादः एनसीआर के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इंदिरापुरम के एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दूर से ही धुएं का गुब्बार देखा जा सकता है। आग लगने की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।