Blog

  • भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में दिखा असर

    गुजरात:  कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला है. भूकंप का केंद्र भचाऊ से 21 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में था. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

  • पंजाब : कपड़े के गोदाम में लगी आग , देखे वीडियो

    लुधियाना: माई-बाप चौक नजदीक तंग बाजार में स्टे थापर मोहल्ला के इलाके में एक मकान को आग लगने का  मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग जिस मकान में लगी है। उसे गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। दुकानदार ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे उसकी दुकान से लड़का जब गोदाम में गया , तो उसने देखा कि आग लगी हुई है।

    दुकानदार ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे उसकी दुकान से लड़का जब गोदाम में गया , तो उसने देखा कि वहा आग लगी हुई है। लड़के ने तुरंत आग बजाने वाले  सिलेंडर से आग पर काबु पाने की कोशिश कि लेकिन आग और भड़क गई। जिससे मोहल्ले के लोगो में भगदड़ मच गई। लोगो ने दमकल विभाग को सुचित किया और खुद भी आग बुझाने में लग गए। वही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबु प् लिया।  इस घटना में कोई जानी  नुकसान नहीं हुआ है।

  • समय पर रैफर न होने से रोगी ने रास्ते मे तोड़ा दम

    ESIC अस्पताल के प्रशासन पर लगे आरोप 

    ईएसआईसी अस्पताल काठा से सामान्य होने की बात कह कर उसे घर भेजते रहे

    बददी/सचिन बैंसल:काठा स्थित ईएसआई अस्पताल से समय पर रोगी को रैफर न करने पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। भारतीय मजदूर संघ ने ईएसआईसी के चिकत्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।कामगार नवीन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह  हार्ट का रोगी था। एक साल पहले उसका ईएसआईसी से रैफर करने पर चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसका आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद वह ठीक हो गया था।  सात दिन पहले उसे दोबारा सीने में दर्द उठा। जिस पर उसे ईएसआईसी अस्पातल काठा लाया गया लेकिन उसे वहां पर चिकित्सकों ने यह कह कर वापस घर भेज दिया कि उसे कोई समस्या नहीं है। बाद में रोगी के परिजन उसे बद्दी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर उसे ईको के टेस्ट हुआ जिससे की उसकी हालत खराब बताई गई और रोगी के परिजनों को कहा गया कि उसे उसी अस्पताल में ले जाओ जहां पर उसकी आपरेशन पहले हुआ था।रोगी के परिजन  रोगी को लेकर दोबारा ईएसआईसी काठा अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां पर तैनात महिला चिकित्सक उसे रैफर करने को तैयार नहीं हुई। और उल्टा रोगी व परिजनो के साथ अभद्र व्यवहार किया।
    जिस पर परिजनो ने अस्पातल के सहायक चिकित्सा अधीक्षक को इस बारे में अवगत कराया। सहायक चिकित्सा अधीक्षक के कहने पर महिला चिकित्सक ने उसे रैफर किया। लेकिन जब तक उसे वहां पर  पहुंचाया तब तक उसकी हालत काफी खराब हो गई थी और शुक्रवार को उसने  चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।भारतीय मजदूर संघ के जिला महासचिव ने  राजू भारद्वाज  ने बताया कि देरी से रैफर करने पर रोगी की हालत बिगड़ गई। समय पर उपचार न मिलने पर रोगी की मौत हो गई है। इस बारे में निगम के निदेशक को पत्र लिख कर लापरवाही बरतने पर चिकित्सक के खिलाफ जांच की मांग की गई। उधर, सहायक चिकित्सक अधीक्षक एसडी शर्मा ने इस मामले की जांच करने की बात कही है।
  • इलमा अफरोज होंगी बददी की नई एसपी

    इलमा अफरोज  ने बद्दी में संभाला एसपी का कार्यभार

    इससे पहले शिमला में एसडीआरएफ की एसपी के पद भी थी तैनात

    बददी/सचिन बैंसल:इलमा अफरोज ने बद्दी में एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। यहां पर एसएसपी मोहित चावला डीआईजी पदोन्नत होने के बाद यह पद खाली हो गया है। एसपी इलमा अफरोज 2018 की बैच की आईपीएस अधिकारी है। इससे पहले इलमा अफरोज शिमला में स्टेट डिजास्टर रिसपोंस फोर्स (एसडीआरएफ) की एसपी रह चुकी है। शिमला से पहले ईलमा अफरोज ऊना के अंब में एसडीएपीओ भी रह चुकी है।

    पहली बार किसी पुलिस जिले में बतौर एसपी तैनात हुई है। उनकी प्राथमिकता औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की रहेगी। एसएसपी मोहित चावला की ओर से यहां पर पुलिस विभाग की ओर से चलाई गई जन कल्याणकारी योजनों को सुचारू रखा जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं

    एन यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया छात्रों से करियर काउंसलिंग को लेकर संवाद 

    युवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व: रणेश राणा

    रावमा विद्यालय में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचे

    बददी/सचिन बैंसल:जिला उना के गगरेट विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ड में नैशनल यूनियन ऑफ  जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणेश राणा छात्रों ने कैरियर कौंसिलग को लेकर संवाद किया।मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमालय फाउंडेशन के राज्य प्रभारी डॉ रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें ।

    हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं। हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं। उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को इंडस्ट्रीयल एरिया बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। डॉ राणा जो कि ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

    उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं।  सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है। अध्यापक अश्विनी धीमान ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि आज हमें  बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं।
  • सरस्वती विद्या मंदिर बददी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहे मुख्यातिथि

    शिक्षा व खेलकूद में अव्वल आये विद्यार्थी नवाजे

    बददी/सचिन बैंसल:सरस्वती विद्या मंदिर बददी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी व वशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद बददी के  पूर्वअध्यक्ष नरेंद्र दीपा,पूर्व पार्षद संदीप सचदेवा, डॉ विक्रम बिंदल, नालागढ़ नगर परिषद की पार्षद शालिनी शर्मा, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर व सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पड़ी और स्कूल में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नर्सरी क्लास में प्रथम स्थान नीतिका, यूकेजी में प्रथम स्थान यशिका, आयाश कोंडल पहली कक्षा में, प्रथम स्थान दूसरी कक्षा के रिद्धि प्रथम, तृतीय क्लास में प्रथम स्थान लकी सैनी, चौथी कक्षा में प्रथम स्थान हिमांशु पांचवी कक्षा में प्रथम स्थान उमेश कक्षा छठी आशिमा शर्मा, सातवीं कक्षा में प्रथम स्थान अंकित आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान रिया कक्षा नवमी रजनी, प्रथम ,अखिल भारतीय गणित मै हिमांशु तृतीय स्थान हासिल किया, गणित उत्तरक्षेत्र किशोर रिया, तृतीय, मॉडल उत्तर क्षेत्र किशोर, तानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही आधा दर्जन छात्रों ने मेरिट में नाम दर्ज कराकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूली बच्चों ने हिमाचली नाटी पंजाबी भांगड़ा, धार्मिक प्रस्तुतियां  अभिभावकों व दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ ,अभिभावकों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • समूर स्कूल में सजा सालाना समारोह,विधायक भुट्टो रहे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड विस क्षेत्र का हर सरकारी स्कूल का मंच केवल छात्रों को समर्पित होगा। और मंच पर केवल छात्र ही भाषण एबम सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। राजनीतिक बातों के लिए ओर बहुत मंच है। स्कूलों में किसी प्रकार की कोई राजनीति बात या फिर पक्ष बिपक्ष तर्क नहीं होगा। यह बात कुटलैहड़ के विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कला में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है। और हमारे कुटलैहड़ के जो पांच दर्जन शिक्षक बाहरी जिलों में थे। उन्हें कुटलैहड़ में लाकर शिक्षा के क्षेत्र को उच्च करने का प्रयास किया है। हमने चुनाबो के बाद खुले मंच से सम्बोधन में कहा है। कि अब चुनाव खत्म तो राजनीति भी खत्म। हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करनी है। ताकि कुटलैहड विस क्षेत्र का नाम पूरे हिमाचल के साथ देश मे चमके।

    बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। और एक वर्ष में कुटलैहड़ के प्राईमरी बिंग के भवनों एबम अन्य कार्यो के लिए 70 लाख की धनराशि मिली है। जो इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 20 बर्षो में कुटलैहड विस क्षेत्र में एक तबादला माफिया सक्रिय था। हमने उसे भी खत्म किया है। और एक वर्ष में हमने किसी सरकारी कर्मचारी को बिल्कुल प्रताड़ित नहीं किया है। भुटटो ने कहा कि जो नन्हे बच्चे स्कूलो में शिक्षा ग्रहण कर चुके है। अब इनका भविष्य भी केंद्र सरकार गर्त में डाल दिया है। पहले युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सैनिक अकादमियों में प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन अब चार वर्ष भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद अग्निबीर बनकर घर लौटने पर युबाओ में भारतीय सेना में सेवाएं देने का जज्बा खत्म कर दिया है। बही स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथी एबम विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो का भव्य स्वागत किया गया। और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद मंच से समानित किया गया। बही स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया।

    स्कूल के मुख्याध्याक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ओर उनकी मांगों पर स्कूल के भवन मुरम्मत के लिए 5 कमरे खेल मैदान के अलाबा स्कूल और पँचायत की  सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सयोजिक सुरिंदर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ बिजय डोगरा, कुटलैहड़ के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,महासचिंव अजय शर्मा,उपप्रधान जीवन शर्मा,युवा नेता अर्चित शर्मा के अलाबा स्कूल स्टाफ एबम अधिकारी कर्मचारी ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • एन यू इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया छात्रों से करियर काउंसलिंग को लेकर संवाद 

    हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में रोजगार की असीमीत संभावनाएं: डॉ  राणा 

    युवा उद्योगों से जुडें शैक्षणिक कोर्सों को दें महत्व: रणेश राणा

    रावमा विद्यालय में पहुंचे थे प्रेरणादायक स्पीकर के रुप में पहुंचे

    गगरेट/सुशील पंडित :जिला उना के गगरेट विस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड़ड में नैशनल यूनियन ऑफ  जर्नलिस्ट (इंडिया )के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  डॉ रणेश राणा छात्रों ने कैरियर कौंसिलग को लेकर संवाद किया।  मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में हिमालय फाउंडेशन के राज्य प्रभारी डॉ रणेश राणा ने छात्रों को कैरियर काऊंसलिंग के साथ साथ सार्थक जीवन जीने का तरीका व लक्ष्य को पूरा करने के तरीकों बारे बताया। उन्होने कहा कि विद्यालय  व कालेज में पढ़ाई करने का अर्थ यह नहीं है कि इससे हमें नौकरी मिलेगी बल्कि इसका अर्थ है कि इससे हमारा बौद्विक विकास होता है और हम इंसान की श्रेणी में आते हैं। उन्होने कहा कि आज जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें फिर दिन रात उसी के बारे में सोचें और फालतू की बातों को अपने जीवन से हटा लें। यही उम्र होती है जब हमारी सारी मेहनत का असर हमारे पूरे जीवन में पड़ता है। उन्होने कहा कि पढ़ाई व कोर्स करके सिर्फ सरकारी नौकरी की आस में न रहें । हिमाचल प्रदेश के उद्योगों विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ़ के उद्योगों में रोजगार के असीमीत साधन हैं।

    हमें इसी प्रकार के कोर्स करने चाहिए जो कि उद्योगों के लिहाज से बने हुए हों जिसमें कंपयूटर व बीफार्मा व एम फार्मा प्रमुख है। कंपनियों में हर प्रकार के युवाओं के लिए रोजगार है जिमसें मजदूर से लेकर मैनेजर तक की पोस्टें होती हैं। उन्होने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन ने ईजाजत दी तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को इंडस्ट्रीयल एरिया बददी में लघु उद्योग संघ की ओर से औद्योगिक भ्रमण करवाया जाएगा ताकि वो औद्योगिक कल्चर से रुबरु हो सकें। डॉ राणा जो कि ने आगे कहा कि छात्रों को रोजाना समाचार पत्र पढऩे की आदत होनी चाहिए ताकि हमारा ज्ञानवर्धन हो सके। हमें अपने मां बाप के अलावा अपने गुरुजनों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे छात्र जीवन में हमारी संगति बहुत मायने रखती है और उसका असर हमारे पूरे जीवन पर पड़ता है। अगर हम गलत आचरण वाले छात्रों के साथ रहते हैं तो हमारा कैरियर अगर बनना भी है तो बिगड जाएगा वहीं अगर हमारी संगत अच्छी है तो हम बुरे से बुरे दौर व संकट से भी निकल सकते हैं।  सेवा, समपर्ण और साधना से सब कुछ जीता जा सकता है।

    अध्यापक अश्विनी धीमान ने छात्रों को ताकीद दी कि हमें दूसरों को जज नहीं करना है बल्कि स्वयं मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचाना है। हमारे अंदर कोई न कोई हुनर होना चाहिए क्योंकि दुनिया हुनर की कद्र करती है। छात्रों ने अलग अलग अपने संवाद में कहा कि आज हमें  बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमें पता चला है कि अलग व स्वतंत्र रहकर कैसे जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। हमारे मां बाप किस कद्र मेहनत करके हमें पढ़ाते हैं और हमारी जिम्मेदारियां उठाते हैं।
  • ਜਲੰਧਰ : 1.5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਅਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ 4 ਕਾਬੂ

    ਜਲੰਧਰ : ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਜਾਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 1.5 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਅਤੇ 100 ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ ਚਾਰ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਗਸ਼ਤ ਦੌਰਾਨ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਇੱਕ ਹੌਂਡਾ ਅਮੇਜ਼ ਕਾਰ ਜਿਸ ਨੂੰ ਨੰਬਰ ਡੀ.ਐਲ.4ਸੀ-ਏਡਬਲਯੂ-1666 ਰੋਕਿਆ, ਤਾਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਕਾਹਲੀ ਨਾਲ ਇੱਕ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦਾ ਪੋਲੀਥੀਨ ਬੈਗ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸੁੱਟੇ ਗਏ ਪੋਲੀਥੀਨ ਬੈਗ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ’ਤੇ ਡੇਢ ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਤਾਲਾ ਰਾਜਪੁਰ ਅਤੇ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਤਾਲਾ ਰਾਜਪੁਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਦੀ ਇਕ ਹੋਰ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪੁਰਾ ਰੇਲਵੇ ਕਰਾਸਿੰਗ ‘ਤੇ ਟੀ ​​ਪੁਆਇੰਟ ਰੇਲਵੇ ਕੁਆਟਰ ਨੇੜੇ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੋਲੀਥੀਨ ਦੇ ਪੈਕੇਟਾਂ ’ਚੋਂ 50-50 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਦੀਆਂ 100 ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਦੀਪੂ ਪੁੱਤਰ ਮਿਸ਼ਰੀ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਸਟਾਰ ਪੈਰਾਡਾਈਜ਼ ਕਾਲੋਨੀ ਅਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਰਾਜੂ ਪੁੱਤਰ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਐਚ.ਐਨ.121 ਕਾਕੀਪਿੰਡ ਨੇੜੇ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • 30 जनवरी को बसाल में होगा कार्यक्रम 

    30 जनवरी को बसाल में होगा कार्यक्रम 

    उप-मुख्यमंत्री करेंगे कुटलैहड़ विस के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता 

     

    ऊना/सुशील पंडित :उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 30 जनवरी को ज़िला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री नये बस अड्डे के समीप निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखेंगे। उसके उपरांत झलेड़ा और रैंसरी गांवों के लिए अलग-अलग से निर्मित दोनों जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात् बसाल में जलशक्ति उप-मण्डल का लोकार्पण करने के उपरांत प्रातः 11 बजे से कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।