Blog

  • जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, NCSC को दिया ये जवाब

    जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, NCSC को दिया ये जवाब

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार की ओर से जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) को जवाब दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ट्रस्ट उन प्रभावित अनुसूचित जातियों के परिवारों का पुनर्वास कर रहा है, जिनके घर जालंधर के लतीफपुरा इलाके में तोड़ दिए गए थे। इसके जवाब में जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने कहा कि ट्रस्ट पीड़ितों को फ्लैट और जमीन उपलब्ध करा रहा है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। इस संबंध में समाचार पत्र में एक सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित की गई थी।

    पीड़ितो को ट्रस्ट की विकास योजना बीबी भानी के तहत फ्लैट उपलब्ध करवाए जा रहे है, जबकि जो बेघर लोग फ्लैट नहीं लेना चाहते हैं उन्हें सूर्या एन्क्लेव एक्सटेंशन में दो मरला प्लॉट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि लतीफपुरा विध्वंस अभियान के प्रत्येक अनुसूचित जाति के पीड़ित का पुनर्वास किया जाए और उसे एक फ्लैट या प्लॉट प्रदान किया जाए। सांपला ने कहा, “पीड़ित, जिनका पुनर्वास नहीं किया गया है और उन्हें भूमि प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, वे आयोग से सहायता मांग सकते हैं।”

    पिछले साल दिसंबर में आयोग को श्री गुरु रविदास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोबिन कुमार की शिकायत मिली थी। जिन्होंने अनुसूचित जाति के घरों को तोड़े जाने का मुद्दा उठाया था। शिकायत के अनुसार, राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को बिना किसी पूर्व सूचना के घरों को गिराने का अभियान चलाया गया था। गौरतलब है कि आयोग ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार, जालंधर प्रशासन और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों को इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को सौंपने को कहा था।

  • पंजाबः इस मामले में 6 मुलजिम गिरफ्तार, 3 महिलाएं शामिल

    पंजाबः इस मामले में 6 मुलजिम गिरफ्तार, 3 महिलाएं शामिल

    चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान एसएएस नगर जिले के गांव बाकरपुर में अमरूदों के पेड़ लगा कर ग़ैर-कानूनी मुआवज़ा लेने के मामले में मंगलवार को छह और मुलजिमों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए व्यक्तियों, जिनमें तीन पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं। विजीलैंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त गांव में सरकार की तरफ से ज़मीन एक्वायर करने के दौरान ग़ैर-कानूनी तरीकों से सरकार से करोड़ों रुपए का मुआवज़ा हासिल किया गया था। अब तक इस घोटाले में शामिल कुल 15 मुलजिमों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। विजीलैंस के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों में मुलजिम पीडी गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता, उसका पुत्र गौरव कांसल, निवासी मकान नं. 199, सैक्टर 18, चंडीगढ़, समेत गांव बाकरपुर के निवासी गुरमिन्दर सिंह और हरमिन्दर सिंह, उनकी माता सुखराज कौर के इलावा दलजीत सिंह की विधवा अमरीक कौर शामिल हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त ग़ैर-कानूनी मुआवज़ा घोटाले की जांच के दौरान विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व विभाग, भूमि अधिग्रहण कलेक्टर, गमाडा, सब-रजिस्ट्रार मोहाली, बाग़बानी विभाग आदि से बहुत से दसतावेज़ी रिकार्ड प्राप्त किये हैं और कथित लाभार्थियों की कार्यवाहियों और उनकी भूमिका के बारे विस्तार से विश्लेषण किया है जिस दौरान पता लगा कि इन लाभार्थियों ने अलग-अलग विभागों के कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभुगत से ख़ुद को गलत फ़ायदा पहुंचाया है और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है। निष्कर्ष के तौर पर, इस मुकदमे में बहुत से लाभार्थियों को मुलाजिम के तौर पर नामज़द करने के उपरांत मंगलवार को उनकी गिरफ़्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान यह भी देखा गया कि पीडी गुप्ता, उसकी पत्नी सुनीता गुप्ता और उनके दोनों पुत्रों गौरव कांसल और अभिषेक कांसल, निवासी मकान नं. 199, सैक्टर 18, चंडीगढ़ ने साल 2018 में बाकरपुर गाँव में एक एकड़ ज़मीन ख़रीदी थी जिसमें हरेक मैंबर का बराबर 1/4 हिस्सा था। ज़मीन प्राप्ति की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने धोखे से उक्त ज़मीन पर 2016 से अमरूद का बाग़ लगाने का झूठा दावा करके मुआवज़ा लेने के लिए लगभग एक करोड़ रुपए प्राप्त किये। जिस कारण इस मामले में उपरोक्त पारिवारिक सदस्यों को मुलजिम के तौर पर नामज़द करके आज गौरव कांसल और उसकी माता सुनीता गुप्ता को गिरफ़्तार कर लिया है। 

    इसी तरह गांव बाकरपुर निवासी अमर सिंह के दोनों पुत्र गुरमिन्दर सिंह और हरमिन्दर सिंह और उनकी माता सुखराज कौर ने भी धोखादेही के साथ राजस्व और बाग़बानी विभागों के अधिकारियों की मिलीभुगत से उनसे 1.84 करोड़ रुपए प्रति मैंबर मुआवज़े का दावा हासिल किया। उनको इस मामले में मुलजिम के तौर पर नामज़द करके ब्यूरो की तरफ से गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि गांव बाकरपुर के दलजीत सिंह की विधवा अमरीक कौर और उसके लड़के वरिन्दर सिंह ने कथित तौर पर 1.25 लाख रुपए प्रति मैंबर गलत मुआवज़ा लिया है। अमरीक कौर को इस मामले में मुलजिम के तौर पर नामज़द करके गिरफ़्तार कर लिया है। इसके इलावा, विजीलैंस ब्यूरो की अलग-अलग टीमों ने अन्य मुलजिमों को पकड़ने के लिए राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और यह विशेष आपरेशन आगे से भी जारी रहेगा।

  • कपूरथलाः व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसा कर 1 लाख रुपए लेने के मामले में दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसा कर 1 लाख रुपए लेने के मामले में दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसा कर एक दंपति द्वारा अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की है। फ़िलहाल सिटी थाना पुलिस ने आरोपी दंपति को ट्रैप लगाकर काबू कर लिया है। और दोनों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है। इस बात की पुष्टि सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी दंपति को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के आसार है। सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भजन सिंह (68 वर्षीय) वासी शहीद उधम सिंह नगर कपूरथला ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह नजदीक ही डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने गया था।

    वहां उसे एक महिला मिली जिसने घरो में काम दिलाने की बात कहकर बजुर्ग से फ़ोन नंबर मांगा। लेकिन उसने नहीं दिया। जिसके बाद महिला ने बहाना बनाकर डॉक्टर से बुजुर्ग का नंबर ले लिया।  पलविंदर सिंह ने यह भी बताया कि 21मई को बजुर्ग भजन सिंह को सोनिया नाम की महिला का फोन आया और उसने अपनी पहचान बताकर अपनी घर की समस्या बताई। और मदद करने की गुजारिश कर बुजुर्ग को अपने घर बुला लिया। भजन सिंह के अनुसार जब वह घर गया तो वहां महिला सोनिया अकेली थी। जिसने बातों में लगा कर उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। तभी मौके पर उसका पति राजविंदर सिंह पहुंच गया और उसने दोनों की वीडियो बना ली। और उक्त दंपती ने भजन सिंह को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग की।

     पीड़ित भजन कुछ दिनों में पैसे देने का वादा कर वहां से अपनी जान छुड़ा गया। लेकिन उसने साडी कहानी पुलिस को शिकायत कर बता दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रेप लगाकर दंपति को डॉक्टर की दुकान के पास पैसे लेने के लिए बुलाया और मौके पर ही दोनों को काबू कर लिया।  सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सोनिया पत्नी राजविंदर सिंह तथा राजविंदर सिंह दोनों वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

  • जालंधरः अड्डा होशियारपुर फाटक के पास पैदल जा रहे दंपति पर बाइक सवार युवक ने किया हमला, देखें CCTV

    जालंधरः अड्डा होशियारपुर फाटक के पास पैदल जा रहे दंपति पर बाइक सवार युवक ने किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः अड्डा होशियारपुर फाटक के पास पैदल जा रहे दपंति पर बाइक सवार युवक ने हमला कर दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं घटना के दौरान जैसे ही लोग इकट्ठा होने शुरू हुए तो उक्त हमलावार बाइक वहीं छोड़कर वहां से फरार हो गया। पीड़ित की पहचान आशीष निवासी पुरियां मोहल्ले के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त हमलावार उसका मोबाइल छीनकर और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सतपाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के दौरान उसकी पत्नी का भी कुछ पता नहीं चल रहा। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति पर आशीष पर हमला करके फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि बाइक को कब्जे में ले लिया है और पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • राम कुमार ने ढेला गांव में जन संवाद के माध्यम से निपटाई समस्याएं

    राम कुमार ने ढेला गांव में जन संवाद के माध्यम से निपटाई समस्याएं

    बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने मंगलवार को दून  विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढेला स्थित शिव मंदिर के प्रागंण में नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए।राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 13 नई योजनाएं आरम्भ की जा रही हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। ट्रक संचालकों को गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से ट्रक संचालकों को विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की गई है जिससे 36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को भविष्य में लाभ मिलेगा।
    राम कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हंै। प्राइवेट बस, ट्रक ऑपरेटरों को ई-बस तथा ई-ट्रक खरीदने के लिए 50 प्रतिशत उपदान उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन राज्य के रूप में विकसित किया जा सके।उन्होंने तदोपरांत ग्राम पंचायत ढेला में 9 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित महिला भवन तथा 12 लाख रुपये की लागत से राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढेला में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन भी किया।
    उन्होंने महिला मण्डल ढेला को बर्तन क्रय करने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला के विभिन्न गांवों में सामूहिक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व  उन्होंने ग्राम पंचायत ढेला के शीतला माता मंदिर, थैैपुर गुरुद्वारा बाबा खडग़ सिंह तथा शिव मंदिर में शीश नवाया और क्षेत्र के लोगों के सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की।इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढेला की प्रधान नीलम चैधरी, ग्राम पंचायत सनेड़ की प्रधान रचना देवी, ग्राम पंचायत ढेला के उप प्रधान तरसेम लाल चैधरी, ग्राम पंचायत ढेला के पूर्व प्रधान राजेंद्र, सुपर होज इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ पंकज झा, इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मानव संसाधन के प्रबंधक कमल शर्मा तथा अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
  • दड्डा सट्टा पर्ची सहित व्यक्ति काबू

    दड्डा सट्टा पर्ची सहित व्यक्ति काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के मुलाजिमों ने बीती देर रात दडे-सट्टे की पर्ची सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के पुलिस मुलाजिम गश्त व आवकारी पर्ची दड़ा सट्टा व मादक पदार्थ की जांच पड़ताल के लिए गांव भदसाली में मौजूद थे तो अश्वनी कुमार निवासी भदसाली, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 के कब्जा से  पर्ची दड्डा सट्टा व 1300/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः RK Mobile की दुकान पर पुलिस की रेड, चौंकाने वाला हुआ खुलासा

    जालंधरः RK Mobile की दुकान पर पुलिस की रेड, चौंकाने वाला हुआ खुलासा

    जालंधर/वरुण: कन्हैया मित्तल के 20 मई को हुए प्रोग्राम के दौरान कई मोबाइल चोरी हुए थे। जिनकी शिकायत थाना 8 में पीड़ितों ने दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित के चोरी के मोबाइल ट्रेस करने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस को एक आईफोन मोबाइल की लोकेशन बर्गर किंग के सामने बेसमैंट में स्थित आर. के. मोबाइल की मिली। इस मामले को लेकर आज थाना 8 की पुलिस ने आरके मोबाइल की दुकान में रेड की। जहां पुलिस ने दुकान से एक मोबाइल बरामद किया।

    जांच के दौरान पता चला है कि कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में मौजूद बाउंसरों द्वारा उक्त दुकान पर मोबाइल बेचा गया था। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस राम को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि इस मामले को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उक्त दुकानदार ने खरीदे गए मोबाइल को लेकर सबूत भी पेश कर दिए है। लेकिन पुलिस जांच के लिए उक्त संचालक को अपने साथ ले गई है। वहीं इस मामले को लेकर सभी मोबाइल दुकानदार थाना 8 में पहुंच गए।

  • शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे दिव्यांग श्रेणी में अध्यापकों के 5 पद

    शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे दिव्यांग श्रेणी में अध्यापकों के 5 पद

    ऊना/सुशील पंडित: प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के लिए अध्यापकों के 5 पद अधिसूचित किए गए है जिसमें शास्त्री के 3 तथा भाषा अध्यापक के 2 पद शामिल है। देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शास्त्री के लिए दृष्टि बाधित      (दृष्टिहीन/अल्प दृष्टि) श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आॅर्थो श्रेणी में दो पद भरे जाने है। इसके अलावा भाषा अध्यापक के लिए दृष्टि बाधित(अल्प दृष्टि)  श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आॅर्थो श्रेणी में एक पद भरा जाना है।
    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यार्थी 29 मई से पूर्व अपने दस्तावेज उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी अभ्यार्थी का पुराना मेडिकल प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। उप निदेशक ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आरएंडपी रूल कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नं0 01975-223586 पर संपर्क कर सकते है।
  • स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

    स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिकांे, वीर नारियों और उनकी विधवाओं की स्पर्श से संबंधित समस्याओं को डीपीडीओ ऊना, बैंक आॅफ बड़ौदा व 14 गोरखा राईफल सुबाथू की टीमें सुनेंगी तथा उनका समाधान करेंगी। 
  • 30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

    30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने पिपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 30 मई को मुख्यातिथि द्वारा पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला जिला का एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला है तथा हजारों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं तथा इस सांस्कृतिक धरोहर को जिंदा रखने के लिए इस तरह के आयोजनों से बल मिलता है। 
    उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों, स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियो ंसे कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने बताया कि मेले में शहरीद परिवारों, 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों, विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे व्यक्तियों जिन्होंने जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मेले को सफल आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियो ंको अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया।
    इसके अतिरिक्त एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि मेले के दौरान तहसीलदार बंगाणा मेला अधिकारी होंगे जबकि एसएचओ बंगाणा पुलिस मेला अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रर्दशनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले के दौरान वॉलीबॉल, कुशती तथा रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की स्मृतियों को चिरस्मरणीय बनाएं रखने के लिए एक भव्य बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। मेलावधि में मेला स्थल पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर जांच भी की जाएगी।बैठक में तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेतली, प्रधान पिपलू पंचायत महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रावमापा बंगाणा सरेंद्र कुमार, प्रदेश रेड क्राॅस सोसाईटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, जसाणां पंचायत के पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।