Blog

  • 16 साल का लड़का बना हैवान, मां-बहन और दादा सहित 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…

    16 साल का लड़का बना हैवान, मां-बहन और दादा सहित 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…

    अगरतला. त्रिपुरा के धलाई जिले के एक सुदूर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 साल की नाबालिग लड़के ने अपने ही परिवार के तीन लोग सहित एक पड़ोसी की निर्ममता से हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोते समय अपने दादा, मां, नाबालिग बहन और पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया. धलाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को पास के बाजार से गिरफ्तार किया गया.

    त्रिपुरा पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘एक भीषण घटना में, एक नाबालिग लड़के ने अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी है. घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. हत्या की वजह जानने के लिए मामले की जांच जारी है.’ इस दौरान उसके पिता किसी काम के चलते घर से दूर गए थे. इसके बाद जब पिता घर लौटे को खून के छींटे देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया.

    इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई. उन्होंने बताया, ‘शुरुआती जांच के अनुसार, कमलपुर डिविजन निवासी किशेार को नशे की लत है. उसने अपनी मां, दादा और 10 साल की बहन तथा पड़ोसी की शनिवार को हत्या कर दी. उस वक्त किशोर के पिता घर पर नहीं थे. अपराध के कारणों का पता नहीं चल सका है.’ अधिकारी के अनुसार, किशोर के पिता जब घर लौटे, तब उन्होंने चारों ओर खून फैला हुआ देखा, जबकि शवों को कुएं में डाल दिया गया था.

  • कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा सर्वांगीण विकास: दविंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा सर्वांगीण विकास: दविंद्र भुट्टो

    ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने चुनाव प्रचार को तेजी देते हुए ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं कीं। देवेंद्र भुट्टो ने गांव बोल में हुई जनसभा में कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा और मूलभूत सुविधाओं का जो टोटा है उसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग 20 साल से कुटलैहड़ की जनता को झूठ और फरेब की राजनीति से लूटते रहे अब समय आ गया है कांग्रेस के हाथ मजबूत कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस को समर्थन दें।
    इस कड़ी में मौह खास, वरनोह, लोअर अजनोली,टक्का,डठवाडा, ख़्वाजा वसाल,डंगेडा,लमलैहडी अप्पर तथा समूर कलां में जनसभाएं की। इन सभी जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील भी की गई। इन नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बताई गई ग्रंटियों की चर्चा भी की जा रही है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देशराज गौतम, संजीव सैनी, चुनाव प्रबंधन प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर, लेखराज भारती, रणवीर राणा, इकबाल सोनी, ओम प्रकाश कैप्टन रघुवीर सिंह, विवेक मींका, शशि पाल सिंह, तथा ममता शर्मा ,कमल शर्मा प्रधान डंगेडा उपस्थित रहे।
  • काम किया है इसलिए अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच हूँ: कंवर

    काम किया है इसलिए अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच हूँ: कंवर

    भाजपा ने जारी किया बेहतरीन संकल्प पत्र 

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परोइयाँ से मन्दली तक छोटी छोटी नुक्कड़ सभाओं में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर वे जनता के बीच जा रहे हैं व उनका यही रिपोर्ट कार्ड कुटलैहड़ का विकास मॉडल है जिसपर अगले पांच वर्ष काम किया जाएगा।

    उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र की सराहना करते हुए कहा है कि भाजपा हमेशा ही जनहित में कार्य करती है और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत रहती है जिसकी झलक संकल्प पत्र में दिखाई दे रही है। कुटलैहड़ से पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतरे वीरेन्द्र कंवर अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के पास न कोई विज़न है और न ही जनसमर्थन। वे केवल झूठ की बुनियाद पर हवाई महल जनता को दिखाकर सत्ता हथियाने के लिए प्रयासरत है लेकिन जनता जागरूक है और विकास पर वोट करेगी।
  • पंजाब पुलिस में हुए 43 एएसपी और डीएसपी स्तर के तबादलें, देखें लिस्ट…

    पंजाब पुलिस में हुए 43 एएसपी और डीएसपी स्तर के तबादलें, देखें लिस्ट…

    पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में और फेरबदल करते हुए कुछ एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है, जिन अधिकारियों के आज तबादले हुए हैं।  देखें लिस्ट

  • पंजाब: सुधीर सूरी मर्डर केस में पुलिस ने किया SIT  का गठन

    पंजाब: सुधीर सूरी मर्डर केस में पुलिस ने किया SIT  का गठन

    डीसीपी इन्वेस्टीगेशन, एडीसीपी 2 अमृतसर, एडीसीपी 3 सहित ये अधिकारी करेंगे जांच

    अमृतसर: सुधीर सूरी के अंतिम संस्कार के बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इसमें अरुणपाल सिंह ने बताया कि सुधीर सूरी हत्याकांड में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। जिसका नाम संदीप सनी है। उसके पास से मौके पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब सुधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर पुलिस द्वारा एक सिट तैयार की गई है, जिसमें डीसीपी इन्वेस्टीगेशन, एडीसीपी 2 अमृतसर, एडीसीपी 3 अमृतसर और इंचार्ज एंटी गैंगस्टर और इंचार्ज सीआईए अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। जो मामले की जांच करेंगे।

  • जालंधर: Puppy sweets के बाहर हुआ महिला से स्नैचिंग का प्रयास, लोगो ने की धुनाई , देखे विडियो

    जालंधर: Puppy sweets के बाहर हुआ महिला से स्नैचिंग का प्रयास, लोगो ने की धुनाई , देखे विडियो

    जालंधर (वरुण)। थाना 3 के अंतर्गत पड़ते बिक्रमपुरा में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों  को लोगों द्वारा पकड़ने  का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पप्पी स्वीट शॉप के बाहर महिला की चैन लेकर भाग रहे व्यक्तियों को काबू कर लोगो ने जमकर धुनाई कर छोड़ दिया।

  • पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी, बेटे ने दी मुख्याग्नि, देखें वीडियो

    पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी, बेटे ने दी मुख्याग्नि, देखें वीडियो

    अमृतसर। शिवसेना के टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर कुमार सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। सूरी के बेटे पारस ने पिता को मुखाग्नि दी। संस्कार दौरान प्रशासन ने श्मशानघाट को पुलिस छावनी में  तब्दील कर दिया था क्योंकि भारी संख्या में शिव सेना के समर्थक सुरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे ।

  • इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड में 6 और 7 नवंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब में 6 और 7 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 6 नवंबर को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अंडमान और निकोबार में 6 से 8 नवंबर तक तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

  • पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। मुल्लांपुर थाने को सुबह मामला रिपोर्ट करवाया गया। पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह दर्ज करवाई गई। घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    पंजाब: फिर चली गोलियां, शराब सेल्समैन घायल

    चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। मुल्लांपुर थाने को सुबह मामला रिपोर्ट करवाया गया। पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाने में लगी हुई है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया । एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह दर्ज करवाई गई। घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।