Blog

  • ‘आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ’ लिखकर IIT स्टूडेंट लटका फांसी पर

    ‘आई एम सॉरी, नॉट गुड एनफ’ लिखकर IIT स्टूडेंट लटका फांसी पर

    मद्रास : आईआईटी मद्रास में एक और पीएचडी छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस छात्र ने तमिलनाडु के वेलाचेरी में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला था जिसकी उम्र 32 साल है । यह IIT मद्रास से एक साल में तीसरा आत्महत्या का मामला है और 2018 के बाद से 11वां मामला है।

    तमिलनाडु पुलिस ने एक बयान में कहा, “31 मार्च को, मृत छात्र ने एक व्हाट्सएप स्टेटस ‘आई एम सॉरी नॉट गुड एनफ’ पोस्ट किया। स्थिति को देखकर, उसके दोस्त उसके घर पहुंचे और सचिन को अपने कमरे में लटका पाया। एक एम्बुलेंस को बुलाया गया और लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। मामले में आगे की जांच चल रही है।”

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। आईआईटी मद्रास ने एक बयान जारी कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस मामले में आईआईटी की तरफ से एक बयान में कहा गया, “31 मार्च 2023 की दोपहर वेलाचेरी, चेन्नई में उनके आवास पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक अनुकरणीय अकादमिक और शोध रिकॉर्ड वाले छात्र के लिए एक बड़ी क्षति है।”

    इस घटना से पहले 14 मार्च को भी मद्रास आईआईटी कैंपस में बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। कोट्टुरपुरम पुलिस ने मामले पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले 14 फरवरी को महाराष्ट्र के एक रिसर्च स्कॉलर ने आईआईटी कैंपस के अंदर कमरे में फांसी लगा ली थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੌਰਾਂ ਨੇ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੌਰਾਂ ਨੇ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਚੌਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਹੀ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਆਏ ਦਿਨ ਚੌਰੀ ਦੇ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅਜਿਹੀ ਇਕ ਵਾਰਦਾਤ ਪਿੰਡ ਅਜੋਲੀ ਤੋ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਚੋਰਾ ਨੇ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਅਤੇ ਲਗਭੱਗ 9 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦਾ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ।  

    ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿੰਡ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਿਚ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦਾ 8 ਤੋ 9 ਹਜ਼ਾਰ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣਾ ਵੀ ਇਕ ਵੱਡੀ ਗੱਲ ਹੈ, ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਉਸ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਹ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਨੇ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕੀ  ਜੋ ਭੈਅ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਹ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਸਕੇ।

  • पंजाब : विवाह के बंधन में बंधे आप विधायक 

    पंजाब : विवाह के बंधन में बंधे आप विधायक 

    बाघापुराना : बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उनका विवाह बाबा रेशम सिंह जी चकपाथरी श्री मुक्तसर साहिब की पोती राजवीर कौर से हुआ। इनकी शादी की रस्म शिमला कुफरी में हुई।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर, मां हरपाल कौर, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा , कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माज़राशामिल हुए और विधायक सुखानंद को बधाई दी ।

  • राम नवमी मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल, देखें वीडियो

    राम नवमी मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल, देखें वीडियो

    शिरडी: महाराष्ट्र के शिरडी में रामनवमी उत्सव के मौके पर आयोजित मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। जिसमें से कई लोगों को गंभीर चोटे आई है। साईं संस्थान के प्रसादालय के सामने मेला लगा है। शनिवार रात में मेले में एक झूले की ट्राली अचानक टूट गई। इस वजह से झूले पर बैठे कई लोग बाहर की तरफ गिर पड़े। साथ ही झूले के एक तरफ खड़े लोग भी ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। इस हादसे से कुछ देर के लिए मेले में आए नागरिकों में भय का माहौल बन गया। रामनवमी मेले के दौरान हुए इस हादसे में ज्योति किशोर साल्वे (उम्र 45), किशोर पोपट साल्वे (उम्र 50) के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा भूमि अंबादास साल्वे (उम्र 14) के सिर में चोट लगी है, जबकि प्रवीण आल्हाट (उम्र 25) को भी गंभीर चोटें आई हैं।

    घायलों को तुरंत संस्थान के साईंबाबा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि सभी पीड़ितों का पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही शिरडी पुलिस इंस्पेक्टर नंद कुमार दुधाल भी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का बयान दर्ज किया। वहीं, देर रात बीजेपी नेता व नगर जिला पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फोन पर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सही रखरखाव नहीं किये जाने की वजह से शिर्डी रामनवमी मेले में हादसा हुआ है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • ISRO ने हासिल की एक और बड़ी सफलता, किया सफल परीक्षण, जानें डिटेल

    ISRO ने हासिल की एक और बड़ी सफलता, किया सफल परीक्षण, जानें डिटेल

    बेंगलुरु: ISRO ने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन के तहत सफलतापूर्वक परीक्षण किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि यह परीक्षण कर्नाटक में वैमानिकी परीक्षण रेंज में किया गया। एक बयान में कहा गया है, ‘‘इसी के साथ इसरो ने प्रक्षेपण यान की स्वायत्त लैंडिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली.’’ इसरो ने कहा, ‘‘एलईएक्स के साथ ही पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण के क्षेत्र में भारत अपने लक्ष्य के एक और कदम करीब पहुंच गया.’’ दुनिया में पहली बार, एक ‘विंग बॉडी’ को एक हेलीकॉप्टर की मदद से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा और रनवे पर स्वायत्त लैंडिंग के लिए छोड़ा गया।

    भारत की वायुसेना ने चिनुक हेलीकॉप्टर के जरिये आरएलवी ने भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी। तय मापदंडों के मुताबिक स्थिति, वेग, ऊंचाई आदि समेत 10 मापदंडों पर नजर रखी गई और इनके पूरा होने पर आरएलवी को छोड़ा गया आरएलवी को छोड़े जाने की प्रक्रिया स्वायत्त थी। आरएलवी ने एकीकृत नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रणाली का उपयोग करते हुए नीचे उतरना शुरू किया और उसने भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न सात बजकर 40 मिनट पर स्वायत्त तरीके से लैंडिंग की। स्वायत्त लैंडिंग की प्रक्रिया अंतरिक्ष पुन: प्रवेश यान की लैंडिंग संबंधी सटीक शर्तों के तहत की गई।

  • कांग्रेसी नेता अजयपाल संधू ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    कांग्रेसी नेता अजयपाल संधू ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    कोटकपुराः कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजयपाल संधू ने कोटकपुरा में एक प्रेस कांफ्रेंस के दोरान पीऐम मोदी पर निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। उन्होेंने सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि  सारे संवैधानिक मूल्यों को लटकाया जा रहा है। जो भी बीजेपी पर सवाल उठाता है उसे बीजेपी डरा-धमका कर और सोची समझी योजना के तहत विभिन्न एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर चुप करा देती है।

  • 45 साल की मामी पर आया 24 साल के भांजे का दिल, युवक गिरफ्तार

    45 साल की मामी पर आया 24 साल के भांजे का दिल, युवक गिरफ्तार

    बल्लमपुरः झांसी जिले के बल्लमपुर से रिशतों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है जहां पर रहने वाले 24 साल के एक भांजे ने 45 साल की अपनी मामी के प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामी से दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर निवासी एक युवक गुरुग्राम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड था। कुछ साल पहले उसके अपनी सगी मामी से प्रेम संबंध बन गए थे। मामी उससे दोगुनी उम्र की है। कुछ माह से मामी उससे पीछा छुड़ाने लगी थी। इस वजह से दोनों में झगड़ा होने लगा। 

    परेशान होकर मामी ने प्रेमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दे दी। इससे नाराज होकर युवक ने मामी को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और आठ मार्च को लापता हो गया। इसके बाद नौ मार्च को उसने मामी के भाई का फोन चुरा लिया और फिर इसी मोबाइल से अपने परिजनों को अपहरण का मैसेज भेज दिया। 

    इसके बाद 20 मार्च को मामी के भाई के फोन से पुलिस अफसरों को भी अपहरण का मैसेज भेज दिया। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में सर्विलांस टीम भी लगा दी गई। उधर, सुराग मिलने पर बिजौली चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित ने वीरवार को सिपाहियों के साथ झांसी ललितपुर हाईवे दिल्ली मार्ग के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

    इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को अपनी मामी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। उसने अपने अपहरण की भी झूठी कहानी रची थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤ੍ਰਿਪਤ ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਸਾਧੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤ੍ਰਿਪਤ ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਸਾਧੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਉਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧੇ ਗਏ। ਤ੍ਰਿਪਤ ਰਾਜਿੰਦਰ ਬਾਜਵਾ ਦਾ ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕੇੰਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਹੁਦਰੀਆਂ ਤੇ ਉਤਰ ਆਈ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕੇ ਕਿਸੇ ਉੱਤੇ ਮਾਣਹਾਨੀ ਦਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਵੀ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਰੱਧ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋ ਸਾਲ ਲਈ ਸਜ਼ਾ ਦਾ ਫੈਂਸਲਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਦੇ ਆਰਡਰ ਵੀ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਅੰਦਰ ਜੱਜ ਬਦਲ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿਸ ਦੂਸਰੇ ਜੱਜ ਦੇ ਵਲੋਂ ਇਹ ਫੈਂਸਲਾ ਸੁਣਾਇਆ ਗਿਆ ਉਸਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੋਵੇ। ਓਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਜ਼ੈਡ ਪਲਸ ਸੁਰਖਿਆ ਵੀ ਹਟਾ ਦੇਣੀ ਇਹੋ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਹੁਦਰੀਆਂ ਤੇ ਉਤਰ ਚੁਕੀ ਹੈ ਜੋ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ।
     

  • WhatsApp की भारतीयों पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख से ज्यादा अकाउंट किये बैन

    WhatsApp की भारतीयों पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख से ज्यादा अकाउंट किये बैन

    नई दिल्ली : WhatsApp ने भारत में अकाउंट बैन करने के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, वॉट्सऐप ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में फरवरी के महीने में भारत में रिकॉर्ड 45 लाख से ज्यादा खराब अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी शनिवार को दी।

    वॉट्सऐप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच, 4,597,400 वॉट्सऐप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इनमें से 1,298,000 अकाउंट्स को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस यूजर-सेफ्टी में प्राप्त उपयोगकर्ता शिकायतों और वॉट्सऐप द्वारा की गई कार्रवाई के विवरण के साथ-साथ हमारे प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए वॉट्सऐप की अपनी निवारक कार्रवाइयां शामिल हैं।

  • पंजाबः फूड सप्लाई एंव फॉरेस्ट मिनिस्टर लालचंद पत्रकारों से हुए रुबरू , देखें वीडियो

    पंजाबः फूड सप्लाई एंव फॉरेस्ट मिनिस्टर लालचंद पत्रकारों से हुए रुबरू , देखें वीडियो

    चंडीगड़ः  पंजाब के फूड सप्लाई एंव फॉरेस्ट मिनिस्टर लालचंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में अब तक की बेहतर सरकार है जिसने 1 वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किये है। पंजाब के लोगों को 600 यूनिट तक बिजली फ्री दे रही है, यहां तक कि 90% लोगों का बिजली का बिल फ्री आ रहा है और 27 हजार से जयदा युवाओं को नौकरियां इस सरकार ने 1 वर्ष के अंदर अंदर प्रदान कि है।

    पंजाब के फूड, सप्लाई एंव फॉरेस्ट मिनिस्टर लालचंद ने परिवार सहित आज माता श्री नैना देवी के दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि माताजी का दरबार अपार श्रद्धा का केंद्र है। पंजाब से बहुत सारे लोग माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और माता सबकी मनोकामना पूर्ण करती है। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है यहां तक कि सरकार ने वादा किया था कि कच्ची नौकरियों को पक्का किया जाएगा और 30 हजार कच्चे वर्कर को पक्का किया है।

    उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का भी वादा किया था जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ महीने पहले ही पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिसके लिए आप की  सरकार को चुना था उस पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से खरी उतरी है।

    इस मौके पर उन्हें मंदिर न्यास की तरफ से पुजारी प्रदीप शर्मा और मंदिर अधिकारी विपन ठाकुर ने माता की फोटो और चुनरी देकर सम्मानित किया इस मौके पर डीएसपी नैना देवी विक्रांत भी मौजूद थे।