Blog

  • गाड़ी से 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त, मालिक ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

    गाड़ी से 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त, मालिक ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

    राजस्थानः भीलवाड़ा जिले में कार में दो युवकों से रुपए पकड़ने के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस पैसे हवाला का मानकर 6 करोड़ 75 लाख रुपए जब्त करना बता रही है। वहीं कंपनी का दावा है कि कार में 6 करोड़ 85 लाख रुपए थे। ऐसे में 10 लाख रुपए कहां गायब हो गए? एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रताप नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर को पुर रोड पर गुजरात नंबर की कार को पकड़ा था। कार की तलाशी में एक कट्‌टे के बंडल में 2 हजार और 500 के नोटों की गडि्डयां मिली। पुलिस गुजरात के रहने वाले राहुल चावड़ा और जयदीप चावड़ा को पकड़कर कार और रुपए के साथ थाने लेकर आई। रुपए की गिनती करने पर वह 6 करोड़ 75 लाख रुपए निकले। मिश्रा ने बताया कि पैसा पकड़ने के बाद कोई भी थाने नहीं आया है। न ही दोनों युवकों ने पुलिस को कोई जानकारी दी। कार से पुलिस ने 6.75 करोड़ रुपए जब्त किए गए।

    वहीं मीडिया में खबर आने के बाद अहमदाबाद में मेक टेक एग्रीकल्चर कंपनी के मालिक कमलेश शाह ने अपने वकील शहजाद मोहम्मद को प्रताप नगर भेजा। मालिक का कहना है कि उन्होंने भीलवाड़ा में एक एग्रीकल्चर जमीन खरीदने के लिए अहमदाबाद से 6.85 करोड़ रुपए ड्राइवर और हेल्पर के साथ भीलवाड़ा भेजे थे। जमीन का सौदा नहीं होने के कारण कर्मचारी रुपए लेकर कार से वापस अहमदाबाद आ रहे थे। पूरा पैसा कंपनी का है। कंपनी मालिक का कहना है कि पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

    कंपनी के वकील शहजाद मोहम्मद ने प्रताप नगर थाने आकर बताया कि कंपनी के कर्मचारी अहमदाबाद से 6.85 करोड़ रुपए लेकर आए थे। अब यह 6.75 करोड़ कैसे हुए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी से जो पैसा लाया गया था। वह कागज उनके पास है।

  • अडानी-हिंडनबर्ग केस को लेकर SC ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, 2 महिने में मांगा जवाब

    अडानी-हिंडनबर्ग केस को लेकर SC ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, 2 महिने में मांगा जवाब

    नई दिल्लीः अदाणी समूह के बारे में एक बडी खबर सामने आई है, अदाणी समूह और हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। कोर्ट ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित समिति के गठन पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया।

    सुप्रीम कोर्ट ने SEBI को भी जांच करने का निर्देश दिया कि क्या SEBI के नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ है? क्या स्टॉक की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है? सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 2 महीने के भीतर जांच करने और स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने समिति को दो महीने में सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समिति का अधिकार ढांचे को मजबूत करने के उपाय सुझाना, अदाणी विवाद की जांच करना और वैधानिक ढांचे को मजबूत करने के उपाय सुझाना होगा। SC ने SEBI को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि समिति को सभी जानकारी उपलब्ध करायी जाए। 

    इससे पहले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने 17 फरवरी को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने केंद्र की तरफ से विशेषज्ञों के नाम वाले सुझाव सीलबंद लिफाफे में लेने से इनकार कर दिया था। पीठ का तर्क था कि वह निवेशकों की सुरक्षा के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहती है।

    कोर्ट के फैसले का किया स्वागत 

    अदाणी समूह ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। समूह ने कहा है कि यह समयबद्ध तरीके से इस मामले को अंतिम रूप देगा। सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति गठित करते हुए SEBI को निर्देश दिया है कि इस बात की जांच की जाए कि SEBI के नियमों का उल्लंघन और स्टॉक की कीमतों में हेरफेर हुआ है या नहीं। इसके बाद अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने ट्वीट कर कहा, “सच्चाई की जीत होगी।”

    हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-मूल्य में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद शेयर बाजारों में गिरावट आई है।

  • पंजाबः युवक और पुलिस कर्मी के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    पंजाबः युवक और पुलिस कर्मी के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस के साथ युवक की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति पुलिस के साथ हाथापाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यक्ति का चालान काटा था। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इस मामले को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। देखना यह होगा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई की इस वायरल वीडियो को लेकर युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। 

  • चंडीगढ़ बॉर्डर पर सरंपचों ने लगाया धरना, माहौल तनावपूर्ण

    चंडीगढ़ बॉर्डर पर सरंपचों ने लगाया धरना, माहौल तनावपूर्ण

    उधर, पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर कई धाराओं के तहत किया मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर सरकार और सरपंचों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सीएम आवास का घेराव करने जा रहे सरपंचों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें करीब 100 से ज्यादा सरपंच घायल हो गए थे। वही अब पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले चार हजार सरपंचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

    वहीं आज हरियाणा के सरपंचों ने अब पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर स्थित हाउसिंग बोर्ड चौक पर धरना जमा लिया है। बुधवार रात को भी सरपंचों ने बॉर्डर पर ही रात गुजारी। वही आज भी सरपंच वही डेरा जमाए हुए है। सरपंचों ने विरोध करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो उनपर लाठियां चलवाई गई है, उसका भुगतान उन्हें 2024 के चुनावों में देना होगा। चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर के पास पंचकूला में सरपंचों के पक्के धरने को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला की कनेक्टिविटी भी प्रभावित हो रही है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट, मनीमाजरा (मध्य मार्ग) से सेक्टर 7/8/17/18 चौक, पंचकूला और सेक्टर 7/8/17/18 चौक, पंचकूला से हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट, मनीमाजरा तक रोड बंद रखी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जैसे ही सड़क क्लियर होगी तो उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। ऐसे में लोगों को कहा गया है कि वैकल्पिक रूट अपनाएं।

    बता दें कि हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में राज्य भर के सरपंच पंचकूला में जुटे हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के चंडीगढ़ स्थित आवास के घेराव करने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और उन पर लाठीचार्ज भी किया गया। हजारों की संख्या में जमा हुए सरपंचों को रोकने के लिए पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग भी की हुई है।

  • सरकारी स्कूल की टीचर को जातिसूचक शब्द कहने पर भड़की यूनियन, प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन

    सरकारी स्कूल की टीचर को जातिसूचक शब्द कहने पर भड़की यूनियन, प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन

    चंडीगढ़ः सेक्टर 18 गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की महिला टीचर को जातिसूचक शब्द बोल बेइज्जत करने के मामले में आरोपी प्रिंसिपल राज बाला की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर एससी समुदाय से जुड़ी यूनियन का प्रदर्शन शुरू हो गया है। आज सेक्टर 17 स्थित मटका चौक पर प्रदर्शनकारी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। बीते 26 और 27 जनवरी को घटी इस घटना में चंडीगढ़ पुलिस ने बीते 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी।

    प्रिंसिपल राज बाला के खिलाफ सेक्टर 19 थाना पुलिस ने शेड्यूल्ड कास्ट्स एवं शेड्यूल्ड ट्राइब्स (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटिज) एक्ट की धारा 3(1)(r)(s) के तहत केस दर्ज किया था। इस धारा में 6 महीने से 5 साल तक की कैद संभव है। मामले में DSP पलक गोयल द्वारा गहन जांच करने के बाद यह केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद प्रिंसिपल लंबी छुट्‌टी पर चली गई थी। उन्हें रिपेट्रिएट करने की भी मांग की जा रही है।

    टीचर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि स्कूल प्रिंसिपल राज बाला उन्हें पिछले 6 सालों से ब्लैकमेल कर रही थी। वह उन्हें स्कूल टाइमिंग में घर बुला कर काम करवाती थी। स्कूल स्वीपर होने के बावजूद प्रिंसिपल उन्हें झाड़ू लगाने को कहती थी। अब शिकायतकर्ता टीचर डरी हुई है कि प्रिंसिपल उनका करियर खराब कर सकती है। टीचर के आरोप के मुताबिक भारत का गणतंत्र हमें समानता का अधिकार देता है।

    हालांकि इसी दिन बीते 26 जनवरी को प्रिंसिपल सुबह 8:51 बजे स्कूल पहुंची। 8:52 पर स्कूल में राष्ट्रीय झंडा फहराने का कार्यक्रम था। प्रिंसिपल को उम्मीद थी कि स्कूल के सीनियर टीचर्स उन्हें बुके देकर रिसीव करेंगे और एनसीसीसी इंचार्ज और कैडेट्स उन्हें स्टेज तक एस्कोर्ट करेंगे। ऐसा न होने पर वह काफी गुस्से में आ गई। इसके बाद वह तुरंत अपने ऑफिस में चली गई और सीनियर टीचर्स द्वारा रिक्वेस्ट करने पर वह स्टेज पर आई और गुस्से भरे चेहरे के साथ तिरंगा लहराया। इसके बाद गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

  • पंजाबः The Blind Tiger में पुलिस की रेड, मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः The Blind Tiger में पुलिस की रेड, मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब स्थित अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में बने The Blind Tiger हॉल में पंजाब पुलिस ने रेड की। पुलिस ने चेकिंग दौरान रणजीत एवेन्यू में स्थित The Blind Tiger हॉल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि The Blind Tiger हॉल में कस्टमर्स को फ्लेवर्ड तंबाकू के साथ हुक्का पिलाया जा रहा था। जिसकी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि The Blind Tiger हॉल में सरेआम हुका पिलाया जा रहा था।

    इस दौरान पुलिस ने रेड कर The Blind Tiger हॉल के मालिक हितेश के खिलाफ मामला दर्ज करके हुके सहित कई सामान जब्त कर लिया है। वहीं इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने रंजीत एवन्यू के सभी बार, रेस्टोरेंट्स, पब और डिस्कस को हिदायत दी है कि अगर कहीं भी गैरकानूनी तरीके से हुका पिलाया पाया गया तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

    बता दें कि The Blind Tiger हॉल में पहले भी कई बार पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अभी कुछ माह पहले भी यहां से कई हुके बरामद किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद The Blind Tiger हॉल में सरेआम हुका पिलाने का काम जारी था। जिसके चलते देर रात पुलिस ने मालिक हितेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः दो पक्षों में पैसों के लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    पंजाबः दो पक्षों में पैसों के लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    अमृतसरः इंड्रस्टी एरिया में भगवती मिठाई की फैक्ट्री के मालिक और रिषभ नामक व्यक्ति में हाथापाई का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसमें दोनों पक्षों को काफी चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बर्तनों की दुकान के मालिक रिषभ अग्रवाल ने बताया कि लारेंस रोड पर बर्फी नामक नई दुकान खुली है।

    उसने बताया कि वह 3 महीने से उन्हें सामान दे रहा है। अब उन्होंने एक माह पहले दुकान का महूर्त किया है। जिसके बाद उन्होंने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद इनकी दुकान पर कई बार गया, लेकिन उन्होंने उससे सही ढंग से बात नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उसने उक्त दुकान मालिक से 2 लाख रुपए लेने है। जिसके बाद आज खुद उन्होंने फोन कर उसे बुलाया और कहा कि अपना 3 महीने के हिसाब वेरीफाई करवाओ।

    पीड़ित ने कहा जब मैने सामान वैरीफाई करवा दिया और उसके बाद उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दुकान में पराग जैन, अकुंश जैन ने रोड से हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने उसके मुंह पर जूते आदि सामान उठाकर मारा। इस दौरान उसके कई गंभीर चोटे आई है। इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पराग मदान और अकुंश मदान को थाने ले गई। 

    वहीं पुलिस चौकी बल कलां के एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि इंड्रस्टी एरिया में भगवती मिठाई की फैक्ट्री है, जोकि पराग जैन के नाम है। पीड़ित ने उनसे मशीन और हलवाई के इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों के सामान के पैसे लेने थे। जिसको लेकर दोनों में हाथापाई हुई है। इस दौरान दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआई ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • दर्दनाकः कार में हुआ ब्लास्ट, जिंदा जले चाचा-भतीजा

    दर्दनाकः कार में हुआ ब्लास्ट, जिंदा जले चाचा-भतीजा

    हिमाचलः हिमाचल प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। बुधवार की रात को एक सड़क हादसे में 2 युवक जिंदा जल गए। पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुई टक्कर के बाद कार में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई, जिसमें कार सवार 2 युवक जल गए और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक युवक को राहगीरों ने समय रहते कार से निकाल लिया, लेकिन बाकी 2 को नहीं बचा पाए। वहीं दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा बजाए जा रहे हैं।

    यह हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाा, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहीं कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

    DSP पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान भुवन सिंह(38) और सुनील कुमार (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जख्मी युवक पदम् सिंह (27) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराड़ू गांव का रहने वाला है। उसके होश में आने पर पता चलेगा कि वे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंची शिव सेना, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंची शिव सेना, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज शिवसेना समर्थक संत सिंह सुखा सिंह चौक (4S चौक) पर अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे। जहां पर उनके विरोध में सिख जत्थेबंदिया भी पहुंच गई और वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला गरमाता देख पंजाब पुलिस उनके बीच आकर खड़ी हुई और प्रोटेस्ट को स्थगित कर दिया गया।  मामले की जानकारी देते हुए प्रधान संजीव ने बताया कि अमृतपाल की तरफ से अजनाला में की गई घटना दुखदायी है। उसने एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर दबाव भी बनाया। पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद इस प्रोटेस्ट को आयोजित किया गया है।

    शिव सेना द्वारा अमृतपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने की जानकारी मिलते ही सिख जत्थेबंदियां भी 4एस चौक पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों ने सख्त वॉर्निंग दी कि वे अमृतपाल का पुतला नहीं फूंकने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिव सेना के सदस्य आए दिन सिखों के खिलाफ बोलते हैं और कभी-कभी भिंडरांवाला का पुतला भी जलाते हैं। ऐसा करके ये पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। शिव सेना के संजीव ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोका। उनका कहना है कि वे अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने 7 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।

    अगर 7 दिन में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी तो वे दोबारा वापस आकर यहीं अमृतपाल का पुतला फुंकेंगे।अमृतपाल का पुतला फूंकने की जानकारी जैसे ही मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों व शिव सेना के बीच आकर उन्होंने पुतला फूंकने से मना कर दिया। उन्होंने शिव सेना के सदस्यों को एक तरफ कर पुतला फूंकने से रोक दिया। वहीं सिख जत्थेबंदियों को भी वहां से जाने के लिए कहा। जिसके बाद स्थिति संभाली जा सकी।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती शेख दशहरा मैदान के सामने 2 पड़ोसियों में पार्क में स्कूटर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई करनी शुरू कर एक-दूसरे को घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इन दोनों पार्टियों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मामले की जानकारी थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल अश्वनी ने बताया कि दुकान के कर्मचारी को मकान के मालिक ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद तीन लोगों ने उनके पिता के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि इस जगह को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। जिसकी सुनवाई 17 मार्च को होनी है। जिसको लेकर वह उनसे कई बार झगड़ा कर चुके है।