Home Haryana पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से घायल आरोपी काबू

पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से घायल आरोपी काबू

0
पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से घायल आरोपी काबू

रोहतकः रोहतक के महम में सुबह रोहतक CIA और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।

पुलिस और बदमाश के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में आरोपी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल बदमाश की पहचान लाखन माजरा निवासी अमन के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि गत दिनों महम स्थित विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। बाइक पर सवार दो नकाबपोश कार्यालय के बाहर पहुंचे और चार राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। ये वारदात कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय मिली, जब कार्यालय के कर्मचारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में रोहतक सीआईए को आरोपी अमन के संबंध में अहम सुराग मिले। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान महम क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई क्रॉस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here