Home Haryana Gun House में हुआ विस्फोट, मालिक की मौत

Gun House में हुआ विस्फोट, मालिक की मौत

0
Gun House में हुआ विस्फोट, मालिक की मौत

बहादुरगढ : शहर में पुराना नजफगढ़ रोड स्थित मधु गन हाउस में देर रात भीषण आग के साथ धमाका हो गया। इस दौरान आग और धमाके की चपेट में आए गन हाउस संचालक की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है।.हादसे की सचूना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक प्रदीप पुत्र सतवीर निवासी आर्य नगर के तौर पर हुई है।

गन हाउस का मालिक प्रदीप गत रात को हिसार से गोलियां लेकर बहादुरगढ़ पहुंचा था। इस दौरान उसकी पत्नी व बेटा भी साथ थे। जानकारी के मुताबिक प्रदीप ने गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी कर दी और वह खुद गोलियां रखने के लिए अंदर गन हाउस में चला गया। उसकी पत्नी व बेटा बाहर गाड़ी में थे। इसी दौरान अचानक दुकान में आग लगी और ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी दुकान के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस ब्लास्ट में प्रदीप भी चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पास ही मौके पर खड़ी पुलिस की ईआरवी टीम ने प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदीप हिसार से रात को गलियां लेकर आया था। वह दुकान के अंदर रखने गया था। अचानक आग लगी और ब्लास्ट भी हो गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि प्रदीप बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गन हाउस में भारी मात्रा में हथियार होने की वजह से पुलिस टीम मौके पर तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here