Home Haryana न्यूड वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, युवक से हड़पे 1 लाख रुपए

न्यूड वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, युवक से हड़पे 1 लाख रुपए

0
न्यूड वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, युवक से हड़पे 1 लाख रुपए

फरीदाबादः सेक्टर-30/33 स्थित आईपी कॉलोनी निवासी युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद एक अज्ञात युवक ने फोन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने 17 जून को अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक महिला से बातचीत के बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी न्यूड वीडियो बना ली।

इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 1 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना पुलिस को पीड़ित रुशिल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसकी इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात महिला से बातचीत हुई थी। अगले दिन वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें महिला के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए।

इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। बाद में खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here