Home Haryana किसान की बेरहमी से की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

किसान की बेरहमी से की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

0

हरियाणा : सोनीपत जिला अपराधिक मामलों की राजधानी बनाता हुआ नजर आ रहा है। जिले में आज फिर एक किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। खरखोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिसाना के खेतों में रणधीर नाम के किसान की अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर डाली।

वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत खरखोदा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि रणधीर की हत्या किस कारण हुई है, लेकिन क्राइम ब्रांच और खरखोदा थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए हैं।

रणधीर हत्याकांड की जानकारी देते हुए खरखौदा थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव सिसाना के खेतों में एक शख्स की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here