Blog

  • चलती कार में लगी आग, एसे बची ड्राइवर की जान

    गुड़गांव : हरियाणा के गुड़गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक चलती कार को आग लगने से  ड्राइवर झुलस गया। ड्राइवर खुद को बचाने के लिए सीवर में कूद गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान सीवर से किसी ने मदद के लिए आवाज लगाई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने रेस्कयू कर घायल को सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के मुताबिक, घायल की पहचान मूल रूप से हिसार के रहने वाले रणधीर के रूप में हुई। सेक्टर-31 में स्टार मॉल के पास गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हो गया जिसके कारण आग लग गई। गाड़ी में आग लगने के बाद पीड़त ने कीसी तरह गाड़ी का गेट खोल दिया और वह बाहर निकल गए और पास ही खुले हुए सीवर में गिर गए।

  • खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगी ‘Kalki 2898 AD’

    नई दिल्लीः प्रभास के पास इस समय कई बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट पड़े हैं। लेकिन वह जल्द ही नागा अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लगातार कई अहम अपडेट्स सामने आ रही हैं। यह फिल्म मूल रूप से 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब ये फिल्म 27 जुन को रिलीज होगी। लेकिन निर्माता इसमें बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। 

    ‘सालार’ की सफलता के बाद से प्रभास की काफी डिमांड है। फिलहाल उनके कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इनमें नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898’, ‘राजा साब’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘घोस्ट’ और ‘सालार 2’ शामिल हैं। इन दिनों वह राजा साब की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन अब कल्कि हर किसी की जुबान पर हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मौजूद होंगे। यह फिल्म मूल रूप से 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेकर्स तारीख टालने पर विचार कर रहे हैं। इस बीच खबरें हैं कि निर्माता जल्द ही एक बड़ी घोषणा करेगा।

    फिल्म में प्रभास ने भैरव की भूमिका निभाई है। अमिताभ बच्चन ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में नजर आएंगे। शुरुआती टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया था। वीडियो में वह एक मंदिर में बैठकर शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रहे थे। आप उनका युवा रूप भी देख सकते हैं, जिसे प्रशंसक उत्साह से देखते हैं।

  • WhatsApp में आ सकता है यह कमाल का फीचर, बड़ी दिक्कत से बचेंगे यूजर्स

    WhatsApp में आ सकता है यह कमाल का फीचर, बड़ी दिक्कत से बचेंगे यूजर्स

    नई दिल्ली: भारत में सबसे ज्यादा चलने वाला मेसेजिंग एप WhatsApp आए दिन नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है। अब WhatsApp के द्वारा इन-ऐप डायलर की टेस्टिंग की जा रही है। इससे यूजर्स मैसेजिंग ऐप से सीधे कॉल्स कर पाएंगे। इस फीचर के जरिए यूजर्स की सभी कॉलिंग और मैसेजिंग जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन देने की कोशिश करना है। .

    जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप ने इन-ऐप डायलर को अपने लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा एंड्रॉयड वर्जन 2.24.9.28 अपडेट में पेश किया है। इसमें यूजर्स को ऐप में एक डेडिकेटेड नंबर पैड मिलेगा। इससे यूजर्स सीधे ऐप से ही अनसेव्ड कॉन्टैक्ट्स पर वॉट्सऐप कॉल्स कर सकेंगे। वॉट्सऐप ने हाल ही में कॉन्टैक्ट्स को सेव किए बिना अननोन नंबर्स पर मैसेज भेजने की सुविधा पेश की है। इससे यूजर्स को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए पहले कॉन्टैक्ट्स को सेव करने की परेशानी से बचाता है।

    अभी तक, ये साफ नहीं है कि इन-ऐप डायलर को ऐप में कैसे लागू किया जाएगा. यह मान लेना सुरक्षित है कि ये या तो एक फ्लोटिंग बटन होगा जैसा कि एक नए मैसेज के लिए होता है या बॉटम बार में एक डेडिकेटेड टैब इसके लिए होगा. ये सुविधा अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के अपडेट में इसे रेगुलर यूजर्स के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है.

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह के खिलाफ अकाली दल ने उतारा यह उम्मीदवार 

    तरनतारन : लोकसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने आज खडूर साहिब से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अकाली दल ने खडूर साहिब से विरसा सिंह वस्तोहा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। यहां बता दें कि अकाली दल की पास एक ही सीट रहती थी, जहां से उन्होंने अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। वहीं आज अपना आखिरी पत्ता खोलते हुए विरसा सिंह वल्टोहा को चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारा है।

  • कल से बदलेगा स्कूलों का टाइम

    उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का सितम पुरे देश में जारी है। बढ़ते तापमान के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर अहम फैसला लिया है। यूपी सरकार ने राज्य में सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग, मुख्य सचीव, प्रमुख सचिल, बेसिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा महानिदेशक, सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों समेत कई अधिकारियों को नए निर्देश की पालना को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

    सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। अब स्कूल टाइमिंग को बढ़ाया गया है। सरकार के नए निर्देश के अनुसार, स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे। हालांकि नई टाइमिंग में एक घंटा कम होने से भी छात्रों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। यह फैसला कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए लागू होगा. 

  • पंजाब : टोल प्लाजा पर धरना लगाकर ट्रक चालको ने किया जाम, देखे वीडियो  

    श्री मुक्तसर साहिब : मलोट के नजदीक गांव अबुल खुराना के पास दिल्ली – फाजिल्का नेशनल हाइवे बने टोल प्लाजा को ट्रक चालकों ने धरना लगाकर बंद कर दिया है। गांव मुआना के रहने वाले ट्रक ड्राइवर सुखराज ने बताया कि लोकल ट्रक चालकों को टोल प्लाजा माफ़ होता है। 


    करीब एक हफ्ते से टोल प्लाजा पर काम करने वाले लोग लोकल ट्रको के चालकों को परेशान कर रहे है। 2 दिन पहले बिल्टी दिखा कर ट्रक को ले जाने पर भी विवाद हुआ था। इसके इलावा लोकल मंडी मे रोजाना जाने वाली गाड़ियों पर भी टोल पर बिना पर्ची कटाए जाने पर रोक लगा दी गई।      


    जिससे परेशान होकर इलाके के 35-40 ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा की सड़क पर ट्रको को खड़ा कर बंद कर दिया है। टोल प्लाजा के मैनेजर सचिन ने बताया कि 25 उसे डीसी आफिस मे बुलाया गया था। जहा sdm ने सरकारी गेहूं के ट्रको पर टोल प्लाजा न लगाने की बात तय हुई थी। लेकिन उसके पास हेड ऑफिस से कोई लिखित निर्देश है आए और न ही कोई मेल आई। उसके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है कि गाड़ी किस कोटे मे टोल से फ्री निकलवाए।

  • पंजाब: आप पार्टी ने बड़े स्तर पर की नियुक्तियां, देखे लिस्ट

    पंजाब: आप पार्टी ने बड़े स्तर पर की नियुक्तियां, देखे लिस्ट

    चंडीगढ़:  आम आदमी पार्टी ने पंजाब स्तर पर बड़े पैमाने पर नियुकित की है। जिसमे डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट , 7 स्टेट सेक्रेटरी, 5 स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी , लोक सभा इंचार्ज और हल्का इंचार्ज के पद शामिल है। 

    निचे दी गई लिस्ट मे 18 डिस्ट्रिक्ट वाईस प्रेजिडेंट , 2 डिस्टिक्ट सेक्रेटरी, 40 डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी , जालंधर वैट और जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज के नाम निम्न लिखित है।

  • तेजी से फैल रही ये बीमारी, 2 डॉक्टरों और 6 लोगों को किया क्वारंटीन

    होटवार: रांची में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच, होटवार में क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म के दो डॉक्टरों और छह स्टाफ सदस्यों को रांची के जेएसआईए भवन में अलग कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक,जेएसआईए सरकारी भवन को बर्ड फ्लू वार्ड में बदल दिया गया है। रांची से आई मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने संक्रमित लोगों का सैंपल लिया है। लोगों में H5N1 संक्रमण के लगभग सभी मामले संक्रमित जीवित या मृत पक्षियों या H5N1-दूषित वातावरण के निकट संपर्क से जुड़े हुए हैं। बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि के बाद पशुपालन मंत्रालय के तहत सभी पक्षियों की बिक्री और खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध और भूकंप के केंद्र के आसपास सर्वेक्षण करने सहित कई कार्रवाइयां की गई हैं।

    रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जैसे ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, पशुपालन मंत्रालय में उल्लिखित दिशानिर्देशों के तहत कार्रवाई की एक श्रृंखला शुरू हो गई है। पहली कार्रवाई पूर्ण प्रतिबंध है। भूकंप के केंद्र के एक किलोमीटर के दायरे में सभी पक्षियों की बिक्री और खरीद पर। इसके अलावा, अधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सभी पक्षियों का सर्वेक्षण भी किया गया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले की एक मशीनरी भी तैनात की गई है। जिला पशुपालन कार्यालय, नगर निगम, पुलिस और मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

    इस संदर्भ में, समाचार पत्रों में सलाह जारी की गई है, इसके अतिरिक्त, प्रशासन बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए क्षेत्र में सभी प्रकार के एहतियाती उपायों को लागू करना सुनिश्चित करेगा। आरआरटी टीम पोल्ट्री एरिया होटवा में एपिसेंटर के एक किलोमीटर के क्षेत्र को कीटाणुरहित करने का काम करेगी। क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म के डॉ. संतोष कुमार ने एएनआई को बताया एक किमी के दायरे में सभी मुर्गियों और अंडों का निपटान किया जाएगा। हम सभी किसानों और दुकानदारों से कहेंगे कि वे कोई भी बाहरी मुर्गे न लाएं। जब तक हमें नहीं मिलता है एक नकारात्मक रिपोर्ट, हम उनसे चिकन फार्म न करने के लिए कहेंगे। जिलाधिकारी के आदेश पर करीब 1745 मुर्गियां, 450 बत्तख और 1697 अंडों  को मार दिया गया है।

    दरअसल, H5N1 का मतलब अत्यधिक रोगजनक एशियाई एवियन इन्फ्लुएंजा (H5N1) वायरस है। एवियन इन्फ्लूएंजा इन्फ्लूएंजा वायरस का एक प्रकार है जो मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है, लेकिन मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है। इस प्रकार का फ्लू अक्सर बीमार पक्षियों के संपर्क में आने से होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी प्रसारित हो सकता है। लोगों में H5N1 संक्रमण के लगभग सभी मामले संक्रमित जीवित या मृत पक्षियों या H5N1-दूषित वातावरण के निकट संपर्क से जुड़े हुए हैं।

  • आइसक्रीम डिलीवर ना करने पर Swiggy को लगा जुर्माना,जानें मामला

    नई दिल्ली : Swiggy भारत में फूड डिलीवरी का काफी पॉपुलर एप हैं, लेकिन एक आइसक्रीम की डिलीवरी ना करने पर, कंपनी को 5 हजार रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ा है।  दरअसल एक कस्टमर ने जनवरी 2023 में Swiggy App का इस्तेमाल करते हुए, एक आईसक्रीम का ऑर्डर किया। इस आइसक्रीम का नाम Nutty Death by Chocolate था और इसकी कीमत 187 रुपये बताई है। कस्टमर ने बताया कि उसको आइसक्रीम डिलिवर नहीं हुई और ऐप पर डिलिवर्ड का स्टेटस आने लगा। स्विगी ने बताया कि यह सिर्फ कस्टमर और रेस्टोरेंट के बीच का मामला है। साथ ही उसके डिलिवरी एजेंट की तथाकथित गलती पर Swiggy को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि वह इसकी जांच नहीं कर सकते है कि ऑर्डर डिलिवर हुआ है या नहीं, खासकर तब जब ऐप पर डिलीवरी स्टेटस दिखाया है। कंज्यूमर कोर्ट ने कहा कि स्विगी के खिलाफ सेवा में कमी और अनुचित व्यपार प्रथाओं के आरोप साबित हुए हैं।

    कंज्यूमर कोर्ट ने Swiggy  को ऑर्डर दिया है कि वह 3,000 रुपये जुर्माना और 2,000 रुपये कानूनी फीस के रूप में वापस में कस्टमर को वापस करे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Swiggy को बेंगलुरु स्तिथ कंज्यूमर कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि वह कस्टमर को आईसक्रीम की कीमत 187 रुपये को भी रिफंड करें।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में एक्ट्रेस की मौ+त, मरने से पहले ने दिल दहला देने वाला स्टेट्स किया था पोस्ट

    भागलपुर: ‘अन्नपूर्णा’ के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की शनिवार देर शाम भागलपुर के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जोगसर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से उनके गले में फंदा बनाने के लिए इस्तेमाल की गई साड़ी, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। दिवंगत अमृता पांडेय ने भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषाओं की कई फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापनों में काम किया था। भोजपुरी अभिनेत्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में मरने से पहले व्हाट्सएप पर एक दिल दहला देने वाला स्टेटस पोस्ट किया था।


    मरने से पहले भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय ने अपने वाट्सऐप स्टेटस पर लिखा- ‘उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबो कर उसकी राह आसान कर दी’। इसी बीच शाम में जोगसर पुलिस को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। फ्लैट में पहुंचने पर उन्हें भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई तो उसे फंदे से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में परिजनों ने चाकू से फंदा काटकर उसे आनन-फानन में स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे उसे वापस फ्लैट में ले आए।

    परिजनों ने बताया कि अमृता की बड़ी बहन वीणा पांडे की 18 अप्रैल को घर पर ही शादी थी। शुक्रवार रात को उन्होंने खूब मौज-मस्ती की। अचानक फिर क्या हो गया। कोई समझ नहीं पा रहा। उन्होंने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झंगड़ से हुई है। वो मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। अभी तक उनके कोई बच्चे नहीं हुए हैं। अमृता की बहन ने बताया कि वह अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थी। वह काफी दुखी थी। इसके चलते उसका इलाज भी चल रहा था।

    परिवार के लोगों ने बताया कि भोजपुरी फिल्मों के अलावा अमृता को कई वेब सीरीज में भी काम करने का अनुभव है। अमृता ने कई भोजपुरी फिल्मों और सीरियल में काम किया है। हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ का पहला भाग रिलीज हुआ है। इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने काफी उत्साह दिखाया है। एक दशक पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘यादव जी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। इससे पहले वे कई भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं। जोगसर थानेदार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जाएगी।