Blog

  • पंजाबः नशा तस्कर के घर NCB की रेड, लाखों का कीमती सामान जब्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों ने सुरिंदर कालड़ा के घर पर दबिश दी। इस दौरान एनसीबी की टीम ने सुरिंदर कालड़ा से 36 लाख रुपए का कीमती सामान जब्त किया। जो ड्रग माफिया अक्षय छाबड़ा द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट में NCB का वांछित आरोपी है। NCB ने दुगरी के अर्बन एस्टेट में कालड़ा के घर पर छापा मारा। जबकि कालड़ा अभी भी फरार है। उसका बेटा मणि कालड़ा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पिता-पुत्र पर हवाला रैकेट संचालित करने का भी आरोप है। NCB वारा 15 नवंबर, 2022 को तस्कर संदीप सिंह को गिरफ्तार करने और उसके कब्जे से 20.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद छाबड़ा 18 नवंबर, 2022 को दुबई भाग गया था।

    NCB अधिकारी ने बताया कि कालड़ा अपनी फर्म और कई अन्य कंपनियों के जरिए हवाला रैकेट चलाता है। ड्रग तस्करी, हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में भी उसकी संलिप्तता का संदेह है। अधिकारी ने कहा कि सुरिंदर कालड़ा के बेटे मणि कालड़ा को ड्रग तस्करी और हवाला मामले में NCB पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सुरिंदर कालड़ा और मनी कालड़ा ने अक्षय छाबड़ा के लिए हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन किया था। NCB ने नवंबर 2002 में इस ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था।

    NCB ने पाया था कि छाबड़ा दूसरे देशों से कच्चे माल की तस्करी करता था। कालड़ा अफगान के वैज्ञानिकों से गांव मानकवाल और बाबा दीप सिंह नगर में स्थित दो गुप्त प्रयोगशालाओं में दवाएं तैयार करवाता था। छाबड़ा का गरीबी से अमीरी तक का सफर महज दो साल का था। उनके पिता की गिल रोड पर अनाज मंडी के पास एक चाय की दुकान थी और वह अपने पिता की मदद करता था। बाद में उन्होंने एक कैमिस्ट की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। इसी बीच वह नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल हो गया। दो साल में उसने शहर में करोड़ों रुपए के आलीशान मकान और अन्य संपत्तियां खरीद लीं।

  • आप CM के PS और सांसद एनडी गुप्ता समेत कई AAP नेताओं के घर ED की रेड

    नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी छापेमारी कर रही है, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग का ये कौन सा केस है, इसको लेकर अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों की छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है।

  • आज का राशिफल, 6 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 6 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज षटतिला एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो कार्य कुछ देर के लिए उलझ सकता है। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज अपने मित्र से मिलने उनके घर जाएंगे। उनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी दी जाएंगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज में होने वाले किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    मिथुन राशि-

    आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी के मदद से पूरा हो जाएगा। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आप नई कार लेने का मन बनाएंगे।

    कर्क राशि-

    आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे, जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी जरूरी मिटिंग में हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ रात को घर पर डिनर का आनंद उठाएंगे। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। साथ ही बॉस आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी कर सकते है। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की कोई बात शेयर करेंगे।

    सिंह राशि-

    आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा, साथ ही कोई अच्छा कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। छात्र आज अपना पूरा ध्यान अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगाएंगे। अगर किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आज आप आवेदन कर सकते हैं।

    कन्या राशि-

    आज का दिन बिजनेस में फायदा दिलाने वाला रहेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे है तो उसमे सफलता प्राप्त होगी। आज आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। स्थ्य को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से बचें। आपकी र्थिक स्थिति में सुधार आएंगा। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की नई योजना बनाएंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज अचानक आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, जिनसे आपको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ जाएगा। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कार्य क्षमता ऑफिस में आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आप बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। जिससे उनके प्रति आपके मन में और सम्मान बढ़ेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जयजाद से आप आपको लाभ होने की संभावना है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श लेना अच्छा रहेगा। लवमेट आज किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा काफी मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मकर राशि-

    आज का दिन ठीक रहेगा। आज ऑफिस के कार्यों को लेकर किसी पर भरोसा न करें। अपना कार्य खुद करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले शिक्षकों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आया है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएंगी। स्वास्थ अच्छा बनाए रखने के लिए टहलना फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    मीन राशि-

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला हैं। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज अचानक ही आपको वापस मिलेगा। जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज किसी करीबी से फोन पर काफी देर तक बात होगी। आज घर पर ही परिवार वालो के साथ इंज्वाय करेंगे। आर्ट के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

     

  • पंजाब: पतंगबाजी को लेकर हुए गोलीकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: पुलिस ने पतंगबाजी को लेकर हुए गोलीकांड के आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने  3 आरोपियों को लुधियाना से काबू किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह, शमशेर सिंह और अदित्या के रूप में हुई है। 

    आजाद नगर के नजदीक तूत साहिब गेट में पंतगबाजी के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया था। एक गुट के युवक  तेजधार हथियार लेकर आजाद नगर पहुंच गए थे। जहा जमकर बहसबाजी हुई  और तलवारें भी चलीं। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया था कि इसी दौरान गोलियां चली और एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह बताई जा रही है।

  • जालंधर: प्रॉपर्टी डीलर पर महिला को धमकाने के लगे आरोप, देखे Live

    जालंधर, ENS: प्रॉपर्टी डीलर पर महिला को धमकाने के आरोप लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने घर नागरा फाटक के नजदीक न्यू गुरुनानक पुरा मे मकान लिया था। उन्होंने घर के पुरे पैसे भिंदा प्रॉपर्टी डीलर को दे दिए है। फिर भी वह उनसे डरा धमका कर पैसे मांग रहा है।

    महिला ने मीडिया को डीलर की रिकॉर्डिंग भी सुनाई है। जिसमे भिंदा महिला को गालिया निकाल कर धमका रहा है। महिला के साथ एक और महिला भी मौजूद थी। उक्त महिला ने भी प्रॉपर्टी डीलर भिंदा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका घर कई जगहों से ख़राब हो रहा है। जब वह इसकी शिकयत भिंदा को करती है तो वह उसे डरा धमका कर चुप करवा देता है। 

    महिला ने भिंदे के खिलाफ थाना 1 में शिकायत दर्ज करवा दी है। उक्त डीलर से संपर्क नहीं हो पाया यदि उक्त प्रॉपर्टी डीलर अपना पक्ष रखना चाहता है , तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • पंजाब: छुट्टियां करने पर अध्यापिका ने छात्र को पीटा, देखे वीडियो 

    लुधियाना: स्कूल अध्यापिका पर छात्र के परिजनों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि अध्यापिका ने बच्चे के थप्पड़ मारे और डंडों से उसकी पिटाई भी की। बरबर्ता से मारपीट होने के कारण बच्चा सदमे में है। जानकारी देते हुए विशाल चड्‌ढा ने कहा कि उसका छोटा भाई अमन टिब्बा रोड इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। पिछले दो दिनों से उसका भाई स्कूल से छुट्‌टी पर था। 

    आज वह नानी घर से वापस आया था। वह दोपहर स्कूल में टयूशन पर गया था। गणित का विषय पढ़ाने वाली अध्यापिका ने उसे कहा कि उसने दो छुट्टियां क्यों की है। इस कारण उसने अमन को पीटा। 

    परिजनों ने कहा कि जब उन्होंने अध्यापिका से  मारपीट का कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके पिता की मृत्यू हो गई है। इस कारण गुस्से में आकर उसने अमन की पिटाई कर दी। विशाल ने कहा कि पहले भी उसके भाई के साथ कई बार अध्यापिका मारपीट कर चुकी है। अमन का मैडिकल करवाकर थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया गया है।

  • पंजाब: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसर: दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख़्मी हो गया है। युवक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

    युवक गुरकीरत के पिता राजीव धवन ने बताया कि वो संधू कॉलोनी रहते हैं। चौंक कुंडा वाला के पास पर जब उनका बेटा जा रहा था, तो पीछे से कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलानी शुरू कर दी। एक गोली गुरकीरत की कमर पर लगी और वह  गिर गया। राजीव के मुताबिक उसके पड़ोसी युवक ही हैं जिनके साथ उनकी पुरानी रंजिश है। पुराने झगड़े में दोनों गुटों पर पर्चा भी हुआ था।  उन्हें शक है कि इस वारदात को  उन्हीं युवकों ने अंजाम दिया है ।

    गुरकीरत ने बताया कि बेटा सड़क पर गिरा था। उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन काफी देर तक भी कोई मदद नहीं आई। इसलिए वह खुद बेटे  को लेकर अस्पताल पहुंचा।

  • पंजाबः PAU School में भिड़े छात्र, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियाना : पीएयू सरकारी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकारी स्कूल में छात्रों में झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र को कई छात्र पीट रहे हैं। एक छात्र डंडे से उसकी पिटाई कर रहा है। उक्त छात्र की काफी देर पिटाई करने के बाद कुछ छात्र उनको छुड़वा देते हैं। इस मामले को लेकर उक्त छात्रा के परिजनों ने घटना की शिकायत ACP को लिखित में दे दी गई है। परिजनों का आरोप है कि उनके छात्र पर  तेजधार हथियारों से छात्रों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों में कोई भी विवाद हो गया था तो उनको चाहिए था कि वह प्रिंसिपल के समक्ष मुद्दा रखते और इस मुद्दे का हल निकालते। पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि चंदन नाम के छात्र सहित 6 से 7 लड़कों ने उसके बेटे पर हमला किया है। 

    वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर जब प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल के बाहर छात्रों में जड़प होने का मामला उनके ध्यान में आया है। इस मामले को लेकर पैरेंट्स उनके पास शिकायत लेकर आए थे। प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने यह मामला आगे डिसिप्लिन कमेटी को दे दिया है। जो मामले की जांच कर रहे हैं। प्रिंसिपल का कहना है कि उक्त छात्रों में लड़ाई स्कूल के बाहर हुई है। जबकि पेरेंट्स स्कूल के अंदर लड़ाई होने की बात कह रहे हैं।

  • भाजपा युवा नेता का रंगीलू से क्या संबंध- रणबीर राणा

    विधायक भुट्टो पर जुबानी हमले का कांग्रेस नेताओं ने दिया जवाब

    ऊना/सुशील पंडित:विधायक देवेंद्र भुट्टो के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता पर शराब तस्करों से संबंध के आरोप लगाए हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता रणबीर राणा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कुटलैहड़ में जिन नेताओं ने माफिया को जन्म दिया आज वे ही कांग्रेस नेताओं को माफिया बता रहे हैं। राणा ने कुटलैहड़ के एक पूर्व नेता के बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सबसे पहले यह बताएं कि उनका शराब तस्कर रंगीलू के साथ क्या संबंध है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रहे रंगीलू का नाम चुनाव से पहले भी सुर्खियों में रहा था जब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रंगीलू का नाम लेकर जयराम सरकार को घेरा था। अब वही नाम कुटलैहड़ के मौजूदा भाजपा युवा नेता से जुड़ रहा है।

    राणा ने बताया कि 2006 में हटली में अवैध शराब की फैक्ट्री लगाई गई थी। अब भाजपा युवा नेता बताएं कि वह अवैध फैक्ट्री किसकी थी। उसके बाद जहरीली शराब पीकर मंडी में सात लोग मारे गए थे। जिसके ईशारे पर कुटलैहड़ माफिया का गढ़ बन गया था वे आज किस माफिया की बात कर रहे हैं। माफिया का जनक क्या माफिया पर छाती पीट सकता है। माफिया को बनाने वाले लोग आज हमारे विधायक देवेंद्र भुट्टो पर अपनी भड़ास निकालकर उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल कर रहे हैं। जब तक विधायक पर हमला होता रहेगा हम भी जवाब देते रहेंगे। राणा ने कहा कि भाजपा के युवा मोर्चा नेताओं को मेरी यही सलाह है कि वे बेवजह की बयानबाजी से बाज आएं। इस मौके पर उपप्रधान अरुण मनकोटिया, अभय राणा, विक्की शर्मा, विपुल शर्मा, प्रशांत ठाकुर, किशोरी के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • आईटीआई के बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

    आईटीआई के बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित :सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र ,ऊना के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कन्या) ऊना एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  (बाल) ऊना में आरके कलामंच चिन्तपूर्णी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियो को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए ज़िला तहसील कल्याण अधिकारी जातिंदर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कन्या) ऊना एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बाल) ऊना के प्रशिक्षको सहित 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया |

    तहसील कल्याण अधिकारी, ऊना जतिन्द्र शर्मा ने विभाग की तरफ से बच्चों को नशे से बचने व पूरी मेहनत व लग्न से सम्बन्धित ट्रेड का प्रशिक्षण कर अपना भविष्य संवारने का आवाहन किया।