Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਤੋੜਭੰਨ, ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਪਿੰਡ ਕੁੰਡੇ ਤੋਂ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।  ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਲੋਹੜੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਲੋਹੜੀ ਦੇਣ ਗਏ ਹੋਏ ਸੀ। ਕੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ 20 ਤੋਂ 25 ਬੰਦੇ ਆਏ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਘਰੇ ਬੁਲਾਇਆ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਘਰ ਦਾ ਸਮਾਨ ਟੁੱਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਵੀ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਘਰ ਦਾ ਸਮਾਨ ਤੋੜ ਕੇ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਆ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਖੌਲ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • जालंधरः 2 कारें, हेरोइन और हथियार सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार करके 2 कारें, 400 ग्राम हैरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, एक मोटरसाइकिल, एक सोने की चेन और एक आईफोन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर के लाहौरी मल गांव के रहने वाले अजय पाल सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी  भुल्लर ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों और डीएसपी सुरिंदर कुमार की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली ने इस गैंग के सरगना को पकड़ा है। अजय पाल एक कुख्यात हैरोइन तस्कर है और कार लूट गैंग भी चलाता है। इन्होंने 10 जनवरी को जालंधर के BSF चौक के पास से Kia sonet और अमृतसर में दरबार साहिब के पास से गन-प्वाइंट पर स्विफ्ट कार लूटी थी। अजयपाल पर अब तक 9 केस दर्जे रह चुके हैं। इसके अन्य जा साथियों की तलाश में रही है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Kia sonet यूपी-15-डीएम-6051, Swift कार पीबी-05-एएम5843, बिना नंबरी CT100 बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 9 केसों में से 6 में भगौड़ा है और इसकी गिरफ्तारी के बाद 2 अन्य केस ट्रेस हुए है। पुलिस ने कहा कि आरोपी अजैपाल उर्फ राजा अंबरसरिया को कोर्ट् में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपी से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाब : Gun Point के बल पर Zomato कर्मचारी से लूट, देखें वीडियो

    अमृतसर : मजीठा रोड पर देर रात लुटेरे जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय से मोटरसाइकिल और बैग लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह काठू नंगल का रहने वाला है और फूड डिलीवरी का काम करता है।

    देर रात्रि जब वह मजीठा रोड बाईपास पर पहुंचा तो 3 अज्ञात युवकों ने उससे मोटरसाइकिल लूट ली। पीड़ित ने बताया कि तीनों लुटेरों के पास घातक हथियार थे। जिससे वह डर गया और डर के मारे उसने लुटेरों को मोटरसाइकिल दे दी। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः फिर बढ़ सकती हैं सुखपाल खैरा की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को भले ही जमानत मिल गई है, लेकिन उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को जमानत देने के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान सुखपाल खैरा की ओर से इस मामले में कैविएट अर्जी भी दाखिल की गई है, हालांकि पंजाब सरकार ने कैविएट अर्जी का विरोध किया था। पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा।

  • पंजाब : भारी मात्रा हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु: पंजाब में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब पुलिस ने नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया है। जिसके चलते अमृतसर के जंडियाला गुरु पुलिस ने 273 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उधर जंडियाला गुरु के पुलिस अधिकारी मुख्तियार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जंडियाला गुरु पुलिस ने 273 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह के तौर पर हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके इसका रिमांड हासिल किया जाएगा और इससे कई और खुलासे होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही करीब 6 मामलें दर्ज है।

  • पंजाबः बर्थडे के दिन पूर्व सेहत मंत्री का हुआ नि’धन

    लुधियानाः भाजपा नेता एवं पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर बलदेव राज चावला का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 86 वर्षीय बलदेव चावला को जॉन्डिस हुआ था। जिसके चलते पिछले 4 दिन से उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है है कि बर्थडे के दिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे अमृतसर में किया जाएगा।

    जैसे ही डॉक्टर चावला के निधन की सूचना आई, वैसे ही भाजपा के वर्कर्स और नेता का तांता उनके घर लग गया। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मालिक, भाजपा के जिला प्रधान हरविंदर संधू, सीनियर मेंबर जनार्दन शर्मा ने चावला के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    बलदेव राज चावला ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। एक हफ्ते पहले अमृतसर भाजपा ऑफिस में हुई मीटिंग वह शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी एक्टिव थे। वह RSS की हर शाखा को अटेंड करते थे। 2002 में प्रकाश सिंह बादल की सरकार में चावला सेहत मंत्री बने थे। उसके बाद 2012 से 2017 तक बलदेव राज चावला वाटर सीवरेज एंड सप्लाई बोर्ड के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वह पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। वह आतंकवाद पीड़ित परिवार सहायता समिति के प्रधान थी रह चुके हैं।

  • पंजाब: पुलिस ने सांझे ऑपरेशन दौरान 1 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप बरामद हो रही है। ऐसा ही मामलाभगताना बोहरवाला से सामने आया है।  आज सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में डेरा बाबा नानक से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव भगताना बोहरवाला के खेतों में आधा-आधा किलो के 2 पैकेट बरामद किए गए।

    इन पैकेटों को टेप से सील कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि इन पैकेटों को ड्रोन के जरिए गिराए जाने की संभावना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः नाके पर बाइक के कागज चैक करने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रैफिक की समस्या को कंट्रोल करने के लिए शहर को 4 जोनों में बांटा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वहीं आज प्रेस क्लब के पास नाके पर तैनात पुलिस अधिकारी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। जहां बाइक सवार को जब नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने रोका और कागज दिखाने के लिए कहा तो उस व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान बाइक सवार वीनू कहने लगा कि शास्त्री मार्किट के पास पैंचर की दुकान है कि वह ट्यूब किसी को देने आया था। हालांकि उसने कहा कि पुलिस ने हेलमेट ना पहनने के कारण रोका था।

    इस बारे में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी रूटीन ड्यूटी के दौरान जब वीनू नामक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा तो उसने हेलमेट नहीं पहना था। जब उसे रोक कर वाहन के कागज, आरसी, लाइसेंस मांगा गया तो वह हंगामा करने लगा और अपने आप को मारने की बात कहने लगा। इसके साथ ही उसने मीडिया को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। ‌इसके बाद उसकी वाहन की जांच कर उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया गया।

  • गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौ’त

    किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के ​​​​​​ट्राइबल जिला ​किन्नौर में आज दोपहर एक बोलेरो कैंपर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच युवक ही सवार थे। गाड़ी सड़क से सतलुज किनारे तक पहुंच गई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार न्यू बोलेरो कैंपर रिकांगपिओ से सांगला की ओर जा रही थी। इस दौरान गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा शुदारंग से लगभग 5 किलोमीटर आगे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल दिया है। शवों को अस्पताल लाया गया है, जहां पर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

    सतलुज किनारे तक पहुंचे इन युवाओं के शवों को रस्सी के सहारे बांधकर सड़क पर लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक युवक सभी 22 से 29 साल की उम्र के थे। अब तक जानकारी के अनुसार सभी एक शोरूम में काम करते थे।  हादसे में मृतकों की पहचान अभिषेक पुत्र राकेश कुमार निवासी कल्पा किन्नौर, तनुज पुत्र श्याम लाल निवासी खवांगी, अरुण पुत्र इंद्र लाल निवासी शौग सांगला किन्नौर, उपेंद्र पुत्र रविंद्र कुमार निवासी सापनी सांगला और समीर पुत्र भाग चंद निवासी गांव चारंग किन्नौर के तौर पर हुई है

  • जालंधर पुलिस ने एयरपोर्ट से गुरविंदर को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरमहल थाना पुलिस द्वारा 3 साल बाद कनाडा से लौटे एक NRI युवक को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। लड़के को शादी के बाद पत्नी को धोखा देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कनाडा, ओंटारियो प्रांत के एडिंगटन के रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है। दरअसल गुरविंदर नाम के शख्स पर शादी के बाद पत्नी को कनाडा बुलाने के नाम पर 30 लाख रुपए मांगने का आरोप है। जब पत्नी ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने वीजा लगवाने की बजाय पत्नी को तलाक के कागज भिजवा दिए।

    ससुराल पक्ष की तरफ से गुरविंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जैसे ही गुरविंदर कनाडा से दिल्ली पहुंचा तो Loc जारी होने की वजह से एयरपोर्ट पर ही उसको गिरफ्तार कर लिया गया। नूरमहल थाना पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गुरविंदर को  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 18 जनवरी 2023 को IPC की धारा 498-ए, 406 और 506 के तहत के केस दर्ज किया गया था। पिछले 1 साल से आरोपी फरार चल रहा था। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं, अगर केस में किसी और आरोपी की भूमिका नजर आई तो पुलिस उस पर भी केस दर्ज करेगी।

    दरअसल, नूरमहल रोड पर स्थित मोहल्ला गुजरां की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस से कहा कि मैं घरेलू कामकाज करती हूं। करीब 5 साल पहले कनाडा की एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसके रिश्तेदारों द्वारा प्रोफाइल बनाई गई थी। जहां रिश्तेदारों के जरिए ही उक्त आरोपी के साथ बातचीत शुरू हुई। आरोपी साल 2018 में भारत उनके घर भी आया। दोनों के बीच बातचीत के बाद रिश्ता पक्का हो गया था। 17 नवंबर 2018 को भारत में ही दोनों की इंगेजमेंट हो गई। इंगेजमेंट के बाद आरोपी वापस कनाडा चला गया। दोबारा वापस आने पर 15 दिसंबर 2019 में दोनों की रविदास मंदिर नूरमहल में रीति-रिवाज के साथ शादी हो गई थी। शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए। जिसके बाद वह वापस चल गया था।

    शादी के बाद आरोपी पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर तंग करने लगा। कुछ और नहीं मिला तो आरोपी ने पैसे की डिमांड शुरू कर दी। जब पीड़ित ने टॉर्चर का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। यह सारी बात पीड़िता ने अपने परिवार को बताई। जिसके बाद दोनों के बीच बैठकर बातचीत हो गई। इस बीच 29 अप्रैल 2020 को आरोपी कनाडा चला गया। जब कनाडा जाकर पीड़िता ने आरोपी से कनाडा बुलाने के लिए कहा तो, उसकी प्रक्रिया शुरू करवाई गई। फाइल कनाडा एंबेसी पहुंची तो आरोपी ने 30 लाख रुपए की डिमांड शुरू कर दी। पीड़ित ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने पीड़िता को तलाक के कागजात भेज दिए। फिर पीड़िता के परिवार ने मामले की शिकायत जालंधर के एसएसपी को दी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने पिछले साल केस दर्ज किया था।