Blog

  • जालंधरः डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में बड़े स्तर पर कर्मचारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधरः डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में बड़े स्तर पर कर्मचारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਦੇਖੋਗੇ ਇਹ ਰੂਪ, ਨਿੱਕਰਾਂ ਪਾ ਕੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਦੇਖੋਗੇ ਇਹ ਰੂਪ, ਨਿੱਕਰਾਂ ਪਾ ਕੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ/ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਬਾਰਡਰ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਮਜਾਰੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦਬਿਸ਼ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਆਪਕ ਮੁਹਿੰਮ ਅਰੰਭੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸਖਤ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਡਾਈਰੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਗੋਰਵ ਯਾਦਵ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਕੇਲ ਪਾਉਣ ਲਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਰੂਪਨਗਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰੰਤਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਠਿਕਾਣਿਆਂ ਤੇ ਦਬਿਸ਼ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਐਸਐਸਪੀ ਰੂਪਨਗਰ ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਡੀਐਸਪੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਜੇ ਸਿੰਘ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ 27 ਜੂਨ 2023 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਹੱਦ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਮਜਾਰੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੋਰਾਂਣ ਇੱਕ ਖੱਡ ਵਿੱਚੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਕੱਚੀ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰਬਰ 80 ਮਿਤੀ 27/6/2023 ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸਥਾਨਿਕ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਨਿਰੰਤਰ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਪੰਜਾਬ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਹੱਦ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਮਜਾਰੀ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਹੈ।ਇਸ ਵਾਰ ਅੱਠ ਡਰੰਮ ਕੱਚੀ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ।

  • जालंधरः Eastwood Village को लेकर स्पीकर कुलतार संधवा ने जताई आपत्ति, जारी किए ये आदेश

    जालंधरः Eastwood Village को लेकर स्पीकर कुलतार संधवा ने जताई आपत्ति, जारी किए ये आदेश

    जालंधर, ENS: हवेली रेस्टोरेंट के पास ही बने ईस्टवुड विलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकार ने ईस्टवुड विलेज को लेकर फरमान जारी कर दिया है। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने अंग्रेजी में लिखे बोर्ड पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सारे बोर्ड पंजाबी में होने चाहिए। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने ईस्टवुड विलेज की फोटो भी शेयर की है। ट्वीट में चीफ सेक्रेटरी और पंजाब गवर्नमेंट को टैग करते हुए सिर्फ एक लाइन में लिखा है कि यह नजारा जालंधर का है। सारे बोर्ड 15 दिनों में पंजाबी में होने चाहिए। उन्होंने बोर्ड को लेकर सख्त लहजे में आपत्ति दर्ज करवाई है और आदेश दिए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ-ਟਰਾਲਾ ਸੜ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੁਆਹ, ਬਾਲ-ਬਾਲ ਬਚਿਆ ਚਾਲਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ-ਟਰਾਲਾ ਸੜ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੁਆਹ, ਬਾਲ-ਬਾਲ ਬਚਿਆ ਚਾਲਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਦੇਹਣੀ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਤੜਕਸਾਰ ਕਰੀਬ 4 ਵਜੇ ਇਕ ਟਰੱਕ-ਟਰਾਲੇ ਦੇ ਟਾਇਰਾਂ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਦੇਖਦੇ ਹੀ ਦੇਖਦੇ ਅੱਗ ਭਿਆਨਕ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਣ ਟਰਾਲੇ ਤੇ ਲੋੜ ਹੈਡਰੇ ਸਮੇਤ ਟਰੱਕ ਟਰਾਲਾ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਟਰੱਕ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਮਨਾਲੀ ਲਾਗਿਓ ਹੈਡਰਾ ਲੋਡ ਕਰਕੇ ਭਰਤਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਣ ਤੇ ਉਹ ਪਿੰਡ ਦੇਹਣੀ ਲਾਗੇ ਆਪਣਾ ਟ੍ਰੱਕ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜਾ ਕਰਕੇ ਟਰੈਕ ਦੇ ਅੰਦਰ ਸੌਂ ਗਿਆ। ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਅਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਉਠਾਇਆ ਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤੇਰੇ ਟਰੱਕ ਦੇ ਪਿਛਲੇ ਟਾਇਰਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਰਾਹਗੀਰ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਨਾ ਉਠਾਂਦੇ ਦਾ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਫੋਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਉਕਤ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਗੱਡੀਆਂ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਘੰਟਾ ਉਡੀਕ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਪਹੁੰਚੀਆਂ। ਇਨੇ ਟਾਈਮ ਨੂੰ ਦੋਵੇਂ ਵਹੀਕਲ ਸੜਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਥਾਨਕ ਪਿੰਡ ਮੋੜਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪੰਚ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਹਾਦਸੇ ਕਈ ਵਾਰ ਵਾਪਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਗੱਡੀ ਖੜ੍ਹੀ ਕਰਨੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਗੱਡੀ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦੀ ਤਾਂ ਸ਼ਾਇਦ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚ ਜਾਂਦਾ।

  • आप के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

    आप के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

    जयपुर : राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले माना जा रहा था कि चुनाव में सिर्फ दो पार्टियां आमने-सामने होंगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कांग्रेस और भाजपा के साथ ही प्रदेश में तीसरा मोर्चा यानी की आम आदमी पार्टी भी सक्रीय हो गई है। ऐसे में अब दोनों पार्टियों के लिए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

    200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

    दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ऐलान किया है कि राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आप अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व अन्य पार्टियों के साथ आप के भी महागठबंधन में शामिल होने की खबरों के बीच उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म देता नजर आ रहा है।

    बिना रिश्वत राजस्थान में नहीं होता कोई काम

    प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने उदयपुर में कहा कि राजस्थान में कोई भी विभाग बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री गहलोत भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं। लोकसेवकों द्वारा समय पर काम करने वाले कानून को गहलोत सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में लागू किया था, जिसके बाद चुनाव आ गए और सरकार बदल गई और भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा ने इसे नजरअंदाज किए रखा। अब इस बार गहलोत सरकार ने 181 का लॉलीपोप पकड़ा दिया है, उस पर सुनवाई क्या होती है, यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध का ग्राफ तो जबर्दस्त बड़ा है, उसमें भी महिला अपराधों में बढ़ोतरी से राजस्थान की छवि धूमिल हो रही है।

    आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री

    पालीवाल ने कहा कि बिजली बिलों में छूट की बात को उपलब्धि बता रहे सीएम गहलोत यह बताएं कि कितने लोगों का बिल जीरो हुआ। सरचार्ज का चार्ज लगाकर लोगों के बिलों में झटका दे ही दिया गया है। जबकि, राजस्थान के गंगानगर में हुई आप की सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं कि राजस्थान में सरकार आई तो 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से आप में जॉइनिंग अभियान शुरू होने वाला है। बिना नाम बताए उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त आईपीएस, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर्स सहित भाजपा-कांग्रेस के भी कुछ लोग आप पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों की राजस्थान में सरकार बनती रही है, लेकिन भ्रष्टाचार कभी थमा नहीं। लेकिन, दोनों ही पार्टिंयों में ईमानदार लोग भी हैं, ऐसे लोग आप के सम्पर्क में हैं। यदि वे आना चाहेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा।

    महाभारत की तरह होगा राजस्थान का चुनाव

    पालीवाल ने बताया कि राजस्थान का चुनाव भाजपा-कांग्रेस से आम आदमी के लिए महाभारत की तरह होगा। चुनाव से चार-पांच माह पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इनमें आम आदमी के बीच अच्छी छवि वाले प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुजरात, पंजाब और दिल्ली से भी वे कार्यकर्ता व पदाधिकारी राजस्थान के चुनावी मैदान में मोर्चा संभालेंगे जिन्होंने वहां पर चुनावी मोर्चा संभाला था। केन्द्र में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस के साथ शामिल होने के सवाल पर पालीवाल ने कहा कि आप के लिए देशहित और आम आदमी का हित पहले है। यही देखकर केन्द्रीय नेतृत्व अपना निर्णय करेगा कि कहां क्या उचित रहेगा। आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगे हैं, न्यायपालिका में साबित नहीं हुए हैं। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह मार्केट कमेटी दफ्तर में विजिलेंस की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह मार्केट कमेटी दफ्तर में विजिलेंस की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की मार्केट कमेटी के दफ्तर में आज सुबह से विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा दबिश दी गई है। जिसमें बाद मार्किट कमेटी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम द्वारा सुबहे से ही मोगा के मार्किट कमेटी दफ्तर की किताबो की जांच की जा रही। इसी के साथ मार्केट कमेटी के अधीन आते सभी थोक के सब्जी विक्रेताओ की किताबों का भी मिलान किया जा रहा है ताकि रेवेन्यू की जांच की जा सके। वहीं थोक सब्जी विक्रेताओं ने कहा की हम जांच में शामिल हो रहे है। बताया जा रहा है कि सिर्फ रेवेनयू के मिलान की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि रेवेन्यू में कोई घोटाला तो नहीं है।

    हालांकि इस मामले को लेकर जब जांच अधिकारियो से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर वहीं डीएम जश्न दीप सिंह जिला मंडी आफिसर ने बताया विजिलेंस द्वारा सब्जी मंडी की जांच की जा रही। इस दौरान सभी सब्जी विक्रेताओ के रिकॉर्डों की चेकिंग की जा रही है। जिसमें मार्केट फीस और जो अन्य रेवेन्यू है उनकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जांच में कुछ सामने नहीं आया है। चंडीगढ़ से आई विभाग की अपनी टीम गहनता से जांच कर रही है।

  • चेक बाउंस होने पर अदालत ने एक व्यक्ति को 3 माह का कारावास और 3 लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा 

    चेक बाउंस होने पर अदालत ने एक व्यक्ति को 3 माह का कारावास और 3 लाख 20 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा 

    बद्दी/सचिन बैंसलः चेक बाउंस होने पर नालागढ़ की अदालत ने एक व्यक्ति को तीन माह की कारावास और 3 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। अधिवक्ता मनीष डडवाल ने बताया कि  थाना गांव के गीता राम ने भुड्ड स्थित ग्रामीण बैंक से 4 लाख 25 हजार  रुपये का ऋण लिया था। उसने बैंक को 2 लाख 80 हजार रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया।  बैंक ने गीता राम के खिलाफ अदालत में याचिका दर्ज की। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए नालागढ़ की अदालत ने 3 माह की कारावास और 3 लाख 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • नालागढ़ में ऑनलाइन लाखो की ठगी, मामला दर्ज

    नालागढ़ में ऑनलाइन लाखो की ठगी, मामला दर्ज

    बद्दी/ सचिन बैंसलः नालागढ़ के कटीरू माजरा के एक व्यकित्त से शातिरों ने 19 लाख 17 हजार रुपये ठग लिए है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर कर दी है। कटीरू माजरा के कुलदीप सिंह पुत्र उजागर सिंह को 21 जून को एक व्हट्स एप पर काल आई कि उसके भतीजे को जर्मन पुलिस ने जर्मन नागरिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद दो अन्य युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह अगर अपने बेटे को छुड़ाना चाहते है तो उन्होंने उससे पैसों की मांग रखी और धीरे धीरे उसे डरा कर 19 लाख 16 हजार 999 रुपये लूट लिए है। लेकिन जब बाद में उसे पता चला कि उसके भतीजे के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है तब उसे लूटने का आहसान हुआ। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने लोगों को इन हैंकरों के बारे में रोज जागरूक कर रही है लेकिन लोग उसके बावजूद भी मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कुलदीप सिंह की ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।

  • हत्या या खुदकुशीः घर से मिली पति-पत्नी की लाश

    हत्या या खुदकुशीः घर से मिली पति-पत्नी की लाश

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।  स्वतंत्र नगर का है। सुबह घर में रहने वाले और लोगों ने पुलिस को इस घटना की इत्तिला दी। नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। क्या ये हत्या का मामला है या खुदकुशी का, जांच जारी है। 

    क्या किसी एक ने हत्या करने के बाद खुदकुशी की या दोनों ने साथ में ही खुदकुशी की, इसकी भी जांच जारी है। ये भी जांच की जा रही है कि मौके से कोई सुसाइड नोट तो बरामद नहीं हुआ। साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद आसपास के लोग हैरान है। अभी तक मामले में ज्यादा जानकारी मिल नहीं सकी।

  • राहतः पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल हुई खत्म

    राहतः पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल हुई खत्म

    चंडीगढ़ः पंजाब में रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन को उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम दे दिया है। टाइम मिलने के बाद यूनियन ने बुधवार की हड़ताल का अपना फैसला वापस ले लिया है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान बीते दिन ही दोपहर को मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संदेश आया कि उन्हें मीटिंग का समय दे दिया गया है।

    साथ ही सीएमओ से आए संदेश में यह भी कहा गया है कि रोडवेज पनबस कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की भी कोशिश की जाएगी। पंजाब में करीब 3 हजार रोडवेज पनबस और पेप्सू बसों के पहिए जाम रहने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों ने दो दिन 27 और 28 जून को हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के MD से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।

    कर्मचारियों ने रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज के डिपो में खड़ा कर दिया था। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें पता है कि उनके इस कदम से लोगों को परेशानी होगी, लेकिन वह भी मजबूर हैं। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार न मानी तो उन्हें हाइवे रोकने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं।