Home Haryana Suncity Flat की 8वीं मंजिल में लगी आग, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

Suncity Flat की 8वीं मंजिल में लगी आग, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

0
Suncity Flat की 8वीं मंजिल में लगी आग, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

short circuit के बाद पर्दे को आग लगने से भड़की, लोगों ने लगाए आरोप

पंचकूलाः सैक्टर-20 के सनसिटी परिक्रमा में मंगलवार देर रात 10 बजे 8वीं मंजिल पर आग लग गई। जिससे टावर-9ए के फ्लैट नंबर 802 का काफी सामान जल गया। जानकारी अनुसार दिवाली को लेकर सभी टावरों में लाइटिंग की गई थी। प्रत्यकदर्शी का कहना है कि इन लाइटों में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगे पर्दे में आग लग गई। जिसके बाद आग फैल गई और फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। जिस फ्लैट में आग लगी थी वहां बिजली विभाग के रिटायर कमिश्नर नरेश सरदाना अपने परिवार के साथ रहते हैं। सरदाना इस समय हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन में मेंबर है। आग लगने के वक्त उनकी पत्नी और बेटी फ्लैट में मौजूद थे। जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। आग से तीन मंजिल तक पर धुआं फैल गया। सोसायटी के फायर अलार्म और शिपकलर न चलने से 3 फ्लोर के लोगों ने अपने फ्लैट से भाग कर जान बचाई। कई बुजुर्ग व छोटे बच्चे फ्लैट में फंसे रह गए। इनमें दो हैंडिकैप्ड भी थे। सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट में लोगों को बचाने की बजाय तमाशा बिन होकर देखती रही। वहीं लोगों ने कहा कि सूचना देने का बाद 20 मिनट की देरी से फायर ब्रिगेड पहुंची। फ्लैट नंबर 201 में रहने वाले सुशील जिंदल लोगों को बचाते हुए खुद झुलस गए। जो एंबुलेंस आई थी उसमें फर्स्ट एंड किट न होने के चलते उन्हें इलाज तक नहीं मिल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here