Home Haryana टोल नाके से ट्रक की टक्कर में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर

टोल नाके से ट्रक की टक्कर में लगी आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर

0

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेस-वे पर सुबह लगभग 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मौजपुर टोल नाके से टकरा गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें सवार ड्राइवर व कंडक्टर को उतरने का मौका ही नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर मेवात के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही उनके नाम का पता चल पाएगा। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और छायसा थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी हुई थी। यह पलवल की ओर से आ रहा था और इसे नोएडा की ओर जाना था। ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ओवरलोड होने के चलते ट्रक बेकाबू होकर टोल प्लाजा के नाके से टकरा गया। इसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक से ड्राइवर व कंडक्टर के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here