Blog

  • Haryana News: चाकू मारकर ऑटो चालक के साथ युवकों ने की लूट, देखें वीडियो

    Haryana News: चाकू मारकर ऑटो चालक के साथ युवकों ने की लूट, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-15 से सवारी लेकर निकले एक ऑटो चालक के साथ लूट हो गई है। कुछ युवकों ने चाकू मारकर ऑटो चालक के साथ लूट की है। चाकू लगने के बाद नाजिम नाम के ऑटो चालक को सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अब वह खतरे से बाहर है। अस्पताल में उपचार करवा रहे ऑटो चालक नाजिम ने बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर-15 से सवारी लेकर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गया था। जैसे ही वह सवारी को रेलवे स्टेशन से छोड़कर वापिस आ रहा था तो कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। युवकों ने नाजिम का रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। युवकों ने लाठी, डंडों और लोहे की रोड से उस पर हमला कर दिया। वहीं एक युवक ने चाकू के साथ नाजिम पर हमला कर दिया। कुछ युवक उसका फोन और पैसे लेकर भाग गए। इसके बाद वह घायल हो गया। उसे घायल हालत में सेक्टर-6 के अस्पताल में ले जाया गया। उसकी बाजू पर भी चाका मारा हुआ था। डॉक्टरों ने बड़ी मेहनत के बाद चाकू उसकी बाजू में से निकाला। अब ऑटो चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।    
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय पोते सहित दादी की मौत, व्यक्ति घायल

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय पोते सहित दादी की मौत, व्यक्ति घायल

    गुरदासपुर: काहनूवन-बटाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव काला बड़ा के सामने तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कार चालक गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गंज गराइयां, थाना रंगढ़ नंगल ने बताया कि वह मां रूपिंदर कौर और 8 वर्षीय बेटे कुंवरदीप सिंह के साथ कार में सवार होकर शादी समारोह से गांव वापिस आ रहे थे। अड्डा पुल सुथियाली से कुछ ही दूर गांव काला बड़ा के सामने पहुंचते ही अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मां रूपिंदर कौर और बेटे कुंवरदीप सिंह की मौत हो गई।

    हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान लोगों ने थाना काहनूवन की पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए सुथियाली अड्डा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। थाना काहनूवन के एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक रूपिंदर कौर व कुंवरदीप सिंह के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए है।

     

  • Punjab News : अवैध हथियार व कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध हथियार व कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। जिले भर में एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ मोगा ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 देसी पिस्तौल, 6 जिंदा राउंड और सफेद रंग की मारुति सुज़ुकी Ciaz कार (नंबर DL-01-CAC-7723) सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनतार सिंह उर्फ गोपी (निवासी बाघापुराना) और बूटा सिंह (निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि SSP मोगा अजय गांधी के निर्देशा अनुसार ASI गुरजीत सिंह और सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी मनतार सिंह और बूटा सिंह अवैध हथियारों सहित मोगा-लुधियाना मुख्य सड़क से चुगावा कपूरा लिंक रोड के पास पुल पर सफेद कार में बैठे किसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

    इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और कार सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 4 देसी पिस्तौल (32 बोर) मैगज़ीन 6 जिंदा कारतूस (32 बोर) मारुति सुज़ुकी Ciaz कार (–DL-01-CAC-7723) दोनों के खिलाफ थाना मैहना में असला एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। अवैध हथियारों की सप्लाई बारे गहन पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गोराया-फिल्लौर नेशनल हाईवे पर एएसआई सरबजीत सिंह को देर रात सूचना मिली थी। नेशनल बैंक गोराया-फिल्लौर जीटी रोड पर कार का एक्सीडेंट हुआ है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एएसआई ने देखा कि एक होंडा सिटी कार नंबर पीबी 10 एफबी 4279 रोड़ पर बनी रेलिंग से टकरा गई थी।

    घटना स्थल पर मौजूद कार ड्राइवर ने बताया कि वह हिमाचल से लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा थाना गोराया की पुलिस को दे दी गई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने कार चालक के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • युवाओं संग सीएम सुक्खू की एंटी-चिट्टा वॉकथॉन, धर्मशाला में दिया जागरूकता संदेश

    युवाओं संग सीएम सुक्खू की एंटी-चिट्टा वॉकथॉन, धर्मशाला में दिया जागरूकता संदेश

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया। यह वॉकथॉन दाड़ी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। वॉकथॉन के दौरान बच्चे नशा विरोधी नारे लगाते हुए ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री स्वयं दाड़ी ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक बच्चों के साथ पैदल चले। कई स्थानों पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ सेल्फी ली।

    पुलिस ग्राउंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने चिट्टा माफिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देवभूमि में नशा तस्करों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से पीआईटी एण्ड एनडीपीएस अधिनियम को लागू नहीं किया गया था, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसे प्रभावी रूप से लागू किया है और अब तक 46 बड़े तस्करों को इस कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे से कमाए गए हर अवैध धन को जब्त किया जाएगा और राज्य सरकार ने इस अधिनियम को पूरी तरह लागू कर नशे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कर्रवाई सुनिश्चित की है। अब तक 46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया हिमाचल है और जब तक चिट्टे का अंतिम अंश भी समाप्त नहीं हो जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह केवल तस्करों के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने की दिशा में एक निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने कहा कि जो भी हमारी आने वाली पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने की कोशिश करेगा, वह सीधे जेल जाएगा और उसका खेल यहीं खत्म होगा।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एएनटीएफ, एसटीएफ पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभागों के साथ-साथ हर नागरिक अब चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करने वाली एक ढाल की तरह यहां उपस्थित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा के लिए एक व्यापक युद्ध है, जो अब मिशन मोड में प्रवेश कर चुका है।

    सरकार के सामने कई चुनौतियां थीं और उन्होंने उनका डटकर सामना किया। बड़े नशा तस्करों और अंतर-राज्यीय गिरोहों की रीढ़ तोड़ने में सरकार सफल रही है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की और चिट्टा के बारे में सूचना साझा करने पर पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दो ग्राम तक के चिट्टे की सूचना के लिए 10 हजार रुपये, पांच ग्राम के लिए 25 हजार रुपये, 25 ग्राम के लिए 50 हजार रुपये, एक किलो के लिए पांच लाख रुपये तथा एक किलो से अधिक मात्रा में चिट्टे की सूचना देने के लिए 10 लाख रुपये ईनाम राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े गिरोह के सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये से अधिक की ईनाम राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिट्टे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 112 आपातकालीन नंबर शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से इस संबंध में किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा निवारण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर गुब्बारों और पैराग्लाइडर के माध्यम से भी चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, राकेश कालिया, सुरेश कुमार, संजय अवस्थी, मलेन्द्र राजन, हरीष जनारथा, नीरज नैयर, रणजीत सिंह, हरदीप सिंह बावा, कमलेश ठाकुर, अनुराधा राणा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी व अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: Off The Grid Gym के बाहर फायरिंग के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Off The Grid Gym के बाहर फायरिंग के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमीशनेरेट पुलिस ने मॉडल टाउन में जिम ऑफ द ग्रिड के बाहर हुई फायरिंग घटना में शामिल 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल .32 बोर और 2 रौंद बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए ADCP-2 के हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि कुछ समय पहले जिम के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि मुकदमा संख्या 122 तिथि 2.07.2025 अ/ध 109, 62, 61(2) BNS, 25-54-59 Arms Act थाना डिविजन नंबर 6 जालंधर में दर्ज किया गया था।

    इस मामले में एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं अन्य 2 आरोपियों को अब गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे में पुलिस द्वारा पहले तिथि 23.07.2025 को भूपिंदर सिंह पुत्र लेट निर्मल सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 पिस्तौल .32 बोर और 1 रौंद बरामद किया था।

    मुकदमे में आगे कार्रवाई करते हुए तिथि 30.11.2025 को खुफिया सूत्रों और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर जालंधर पुलिस द्वारा वारदात में शामिल रजत पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव फोलड़ीवाल, थाना सदर जालंधर और हरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव फोलड़ीवाल, थाना सदर जालंधर को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस ने उनके कब्जे से 2 पिस्तौल .32 बोर और 2 रौंद बरामद किए हैं। आरोपी रजत के खिलाफ पहले से 1 मुकदमा और आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और गहन पूछताछ जारी है।

  • Haryana News: इस इलाके में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस की ओर से ऑपरेशन ट्रेकडाउन सफल होने के बाद अब पूरे जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक और बड़ा अभियान शुरु किया गया है। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन की व्यापक शुरुआत कर दी गई है। डीसीपी पंचकूूला सृष्टि गुप्ता ने आज पंचकूला के सेक्टर-1 में स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पुलिस की रणनीति और आगे की कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी एरिया पर कड़ी नजर रखा है जहां से नशा बेचा या फिर पिया जाता है। जहां भी जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती है वहां पर भी नजर रखी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील गली-मोहल्लों में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाया जाएगा। लगातार उन्हें छापमारी करके अपराधियों को सख्त संदेश दिए जाएंगे। थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और गुप्त सूत्रों की मदद से ऐसे स्थानों की तुरंत पहचान करके कार्रवाई शुरु कर दें।

    डीसीपी ने शहर में एम.सी गांव के सरपंच और जिला वासियों से यह अपील भी की है कि वो ऐसे स्थानों की जानकारी पुलिस के साथ साझी करे ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बन पाए। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों को पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है। इन क्षेत्रों से पैदल गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा बाहरी राज्यों या बाकी जिलों से आ रहे व्यक्तियों की निगरानी के लिए रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के जरिए से सत्यापन किया जा रहा है।

    जहां पर वेरिफिकेशन नहीं हो पाती वहां पुलिस टीमें मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की सूची इकट्ठी की जा रही है और उनके बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि इस खास अभियान को मजबूत करने के लिए स्पेशल टीम भी बनाई जा रही है। आज से पूरे जिल में डॉग स्क्वॉड की मदद से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है।

    आम जनता ने उन्होंने अपील की है कि ऐसी कोई भी सूचना यदि मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित कर दें। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने यह सख्त संदेश दिया है कि नशा, जुआ, छेड़छाड़ और किसी भी तरह के असामाजिक गतिविधि करने वाले लोगों की शहर में कोई जगह नहीं है।

    ऑपरेशन ट्रेकडाउन की सफलता के बाद अब ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत हमारी टीमें रोज क्षेत्र में जाकर कार्रवाई करेगी और जहां भी कोई अवैध गतिविधि होगी वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Himachal News: रोटरी क्लब ऊना द्वारा विश्व एड्स दिवस सलोह में मनाया 

    Himachal News: रोटरी क्लब ऊना द्वारा विश्व एड्स दिवस सलोह में मनाया 

    ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त आईआरसीए घालूवाल सलोह में सोमवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम में डा. बलदेव डोगरा ने उपस्थित सभी जनों को एड्स जैसी महामारी के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एड्स की भयानक बीमारी आरंभ से ही है। परंतु विशेषज्ञों को इसकी जानकारी 1981 में हुई और 1988 में संयोजन चिकित्सा पद्धति के बाद इसके द्वारा संक्रमित व्यक्तियों की दशा में सुधार हुआ। इससे पूर्व इस बीमारी से बहुत मौतें हुई।

    उन्होंने कहा कि विश्व की सभी सरकारों तथा सामाजिक संस्थाओं  के सहयोग से इस पर अब नियंत्रण पाने के बाद मृत्यु दर में बहुत कमी आई है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि हमारे देश में इतनी जागरूकता के उपरांत भी ऐसी महामारी को छुपाकर रखा जा रहा है, वे इसका परीक्षण नहीं करवाते। जिस कारण इसको कंट्रोल या समाप्त करने में बाधाएं आ रही हैं।

    रोटरी क्लब ऊना के प्रधान यशपाल ठाकुर ने अपने संबोधन में नशा मुक्त नौजवानों को संदेश में बताया कि उन्हें नशामुक्त होने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी महामारी को खत्म करने के लिए पहले लोगों में जागरूकता जरूरी है और हर एक व्यक्ति को इस महामारी को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। पीडि़तों को अपना उपचार करवाना चाहिए और सामान्य लोगों को पीडि़तों की मदद व उन्हें अच्छा वातावरण देना चाहिए।

    डॉ. यामिनी कश्यप ने भी नशा युक्त नौजवानों को एड्स से बचाव की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में काउंसलर प्रवीण कुमारी, स्टाफ नर्स अमन ठाकुर, जगदीश एवं राजेश आदि मौजूद रहे।

  • Punjab News: सरकारी इमारतों पर हमलों की साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल सहित शहज़ाद भट्टी और जीशान के 2 करीबी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी इमारतों पर हमलों की साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल सहित शहज़ाद भट्टी और जीशान के 2 करीबी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः सरकारी इमारतों पर पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी और मास्टरमाइंड जीशान अख्तर के हमलों की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर डीआईजी पंजाब पुलिस बॉर्डर रेंज ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि गुरदासपुर सिटी थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में ISI से जुड़ा एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय आतंक मॉड्यूल बस्ट किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर की।

    उन्होंने बताया कि 25 तारीख को गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहज़ाद भट्टी और उसका साथी जीशान अख्तर इस साजिश के मास्टरमाइंड हैं। इन लोगों ने गुरदासपुर निवासी अमनदीप उर्फ अमन पन्नू के जरिए पंजाब और अन्य राज्यों में फुट-सोल्जर भर्ती कराकर हमलों की तैयारी करवाई। पुलिस ने पहली कार्रवाई में गुरदित सिंह (गुरदासपुर) और प्रदीप (होशियारपुर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दूसरे मॉड्यूल के बारे में जानकारी मिली। सूत्रों की सूचना पर 30-31 की मध्यरात्रि को गुरदासपुर–मुकेरियां रोड पर घेराबंदी की गई, जहां अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में 2 अभियुक्त काबू किए गए, जिनके पास से एक P-86 चीनी हैंड ग्रेनेड और .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। FSL टीम ने ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा हरगुन (जीरा) और विजय प्रजापति (ग्वालियर) को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया जाएगा। एक अन्य साथी की तलाश जारी है। डीआईजी ने कहा कि यह मॉड्यूल सरकारी इमारतों और पुलिस थानों पर और ग्रेनेड हमले करने की योजना बना रहा था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। जांच जारी है और आगे और खुलासों की उम्मीद है।

  • Himachal News: महाविद्यालय बंगाणा में मनाया अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस

    Himachal News: महाविद्यालय बंगाणा में मनाया अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस

    ऊना /सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में रेड रिबन क्लब, एनएसएस, एनसीसी तथा रोवर-रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस अत्यंत उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर किरण कुमारी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे, जिन्होंने एड्स जागरूकता हेतु आयोजित विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आस-पास के क्षेत्रों में एड्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता तथा कविता-पठन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कल्पना ने प्रथम, तन्वी ने द्वितीय तथा आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता पठन प्रतियोगिता में अभिषेक शर्मा ने प्रथम तथा तनुज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एड्स से संबंधित जागरूकता, रोकथाम तथा सामाजिक जिम्मेदारी पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

    कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों तथा अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समुदाय में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देना रहा। इस अवसर पर उपप्राचार्य  रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल, एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, रोवर हेड कमलेश प्रोफेसर कृष्ण चंद आदि मौजूद रहे।