Blog

  • Punjab News: लुटेरों ने करियाना व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: लुटेरों ने करियाना व्यापारी का गोलियां मारकर किया कत्ल

    तारनतारनः खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव भुल्लर में आज दोपहर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की नीयत से करियाना कारोबारी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से व्यापारी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार ने बताया कि बदमाश दोपहर के समय दुकान पर लूट के इरादे से आए। हांलाकि व्यापारी ने गल्ले से निकालकर उन्हें रुपए भी दे दिए, लेकिन कुछ कहासुनी के बाद एक बदमाश ने उन के ऊपर सीधा फायर कर दिया।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/shopkeeper-shot-dead-during-robbery-attempt-in-tarn-taran-police-launch-manhunt/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/grocery-merchant-shot-dead-in-broad-daylight-in-tarn-taran/

    उन्हें एक के बाद 3 गोलियां मारी। छाती में गोली लगने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय दलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के दौरान दुकान पर उनके साथ 18 ववर्षीय बेटा भी मौजूद था। परिवार के अन्य लोग अमृतसर में एक शादी में गए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तरनतारन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दलजीत सिंह के पिता गांव भुल्लर के सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा मृतक का एक बेटा और पत्नी है। बेटा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।

    अगले महीने ही उसे विदेश जाना था, इसके लिए वीजा भी लग गया था। परिवार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का कॉल नहीं आया था। डीएसपी तरनतारन सुखबीर सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी बाइक पर आए 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। गोलियां लगने से उनकी दुकान के अंदर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Himachal News: अराजपत्रित कर्मचारी प्रधान रजनीश शर्मा ने दिया त्यागपत्र

    Himachal News: अराजपत्रित कर्मचारी प्रधान रजनीश शर्मा ने दिया त्यागपत्र

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत सोमवार  को महासंघ  के अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा।

    इस दौरान अपने वक्तव्य में रजनीश शर्मा ने कहा कि प्रधान के रूप में उनका कार्यकाल संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा। अपने अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में तीन जेसीसी की बैठकें आयोजित करने में सफल रहे, जिनके सकारात्मक परिणाम आए। उन्होंने कहा कि यह अवधि उनके लिए एक सम्मान और जिम्मेदारी दोनों थी, जिसका टीम के सहयोग से प्रभावी रूप से निर्वहन किया।

    उन्होंने कर्मचारी महासंघों के उन सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके कार्यकाल में निरंतर समर्थन और विश्वास प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की तरक्की सामूहिक प्रयासों से ही संभव होती है और वे भविष्य में भी संगठन के हितों के लिए हर संभव सहयोग देते रहेंगे।

    महासंघ वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह ने रजनीश शर्मा के नेतृत्व-कौशल और सेवाओं की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आगे की औपचारिकताएँ और नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया संगठन के नियमों के अनुसार पूर्ण की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस स्टेशन से 150 मीटर दूरी पर 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस स्टेशन से 150 मीटर दूरी पर 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बहरामपुर के पुलिस स्टेशन से मात्र 150 मीटर की दूरी पर चोरों ने हार्डवेयर की दो दुकानों को निशाना बनाया है। जहां चोर दीवारें तोड़कर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने दीनानगर रोड पर स्थित बलबीर हार्डवेयर स्टोर और सोनगी हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाया है। दुकानदारों ने कहा कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए।

    लेकिन जब उन्होंने सुबह आकर देखा तो दुकान के पीछे की तरफ दीवार तोड़कर दोनों दुकानों का लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी करके चोर फरार हो चुके थे। इस संबंधी दोनों दुकानदारों ने थाना बहरामपुर पुलिस को सूचित किया। हैरानी वाली बात यह है कि थाने के करीब 150 मीटर की दूरी तक लोगों का सामान सुरक्षित नहीं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सोनगी हार्डवेयर के मुख्यतार सिंह ने कहा कि सुबह 9 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि दीवार में सेंधमारी चोरों ने की।

    जिसके बाद नीचे से छत पर जाकर पीतल और स्टील का एक लाख रुपए का सामान चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। उनका कहना है कि नशेड़ियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने प्रशासन पर पेट्रोलिंग की जाने की अपील की है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके पास दो दुकानदारों ने चोरी की शिकायत दी है। अधिकारी ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में राज्यपाल दंपत्ति की सहभागिता, गोरखपुर में दिखा सक्रिय रुझान

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में राज्यपाल दंपत्ति की सहभागिता, गोरखपुर में दिखा सक्रिय रुझान

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने आज उत्तर प्रदेश में गोरखपुर दौरे के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपने फॉर्म भरे। कार्यक्रम के तहत उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) से बातचीत की तथा मतदाता सूची के चल रहे पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने में निर्वाचन तंत्र के प्रयासों की सराहना की।

    इस अवसर पर शुक्ल ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ हैं और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मताधिकार नागरिकों को राष्ट्र के भविष्य को निर्धारित करने की शक्ति प्रदान करता है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।

    उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, नव-पात्र मतदाताओं तथा हाल ही में स्थानांतरित हुए लोगों से इस विशेष अभियान का पूरा लाभ उठाने और स्वयं को मतदाता सूची में विधिवत दर्ज करवाने का आह्वान किया।

  • Punjab News: सड़क हादसे में पूर्व ASI की मौत, चालक फरार

    Punjab News: सड़क हादसे में पूर्व ASI की मौत, चालक फरार

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार चोपड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना लक्खो के बहिराम के मुखी मैडम परमजीत कौर ने बताया कि पूर्व एएसआई पवन कुमार चोपड़ा मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे।

    इस दौरान जब वह गांव करिया के पास पहुंचे तो उनका मोटरसाइकिल अचानक खराब हो गया। जिसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसी दौरान सड़क से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में पूर्व एएसआई की मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर फरीदकोट के अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव के पास सड़क पर लगे विभिन्न जगहों के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: लोहियां ब्लॉक का गांव कंग कलां में मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में पुलिस 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 23/24-11-2025 की मध्यरात्रि लगभग 12:30 बजे थाना लोहियां के अंतर्गत गांव में रहने वाले एक प्रवासी परिवार (मां और बेटी) के साथ 4 अज्ञात व्यक्तियों ने बंदूक के बल पर बार-बार सामूहिक बलात्कार किया।

    इस संबंध में महिला/निरीक्षक सीमा, थाना लोहियां द्वारा मुकदमा संख्या 176 दिनांक 24/11/2025 को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दिनांक 29 को थाना लोहियां में सामूहिक बलात्कार के मामले में 3 आरोपियों को 2 मोटरसाइकिलों (हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना) और घटना में प्रयुक्त हथियारों सहित गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि मामले में शामिल 14 वर्षीय एक नाबालिग को भी कानूनी कार्यवाही के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के नियमों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच तेजी से चल रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि जालंधर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

  • National Highway पर चलती MG Hector Car में लगी आग, जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    National Highway पर चलती MG Hector Car में लगी आग, जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बागवाली गांव के नजदीक सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे पर चलती एमजी हेक्टर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान कार चालक तुरंत गाड़ी से बाहर निकला और उसने अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार कार PB 65 AF 9996 मोहाली निवासी अजीत सिंह की बताई गई है।

    बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वह अकेला कार में मौजूद था और वह मोहाली से गांव पटवी (जिला अंबाला) की ओर जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर अचानक कार में आग लगी और अजीत सिंह तुरंत कार रोककर नीचे उतर गया और खुद को सुरक्षित कर लिया। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना दमकल विभाग को पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर किया गया और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाया गया। इस घटना में आग जलकर खाक हो गई।

  • Punjab News: कन्फेक्शनरी दुकान मालिक से Gun Point पर लूट, नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: कन्फेक्शनरी दुकान मालिक से Gun Point पर लूट, नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में जहाज चौक के पास सिविल लाइन इलाके में दुकान में लूट की घटना सामने आई है। जहां अरुण दत्ता नामक व्यक्ति की कन्फेक्शनरी की दुकान पर 2 मोटरसाइकिल सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए अरुण दत्ता ने बताया कि 2 मोटरसाइकिल सवारों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। इस दौरान उनमें से एक बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर आकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर खड़ा हो गया।

    पहले उसने समझा कि कोई परिचित युवक उससे मज़ाक कर रहा है, लेकिन जब उन्होंने कहा कि जो कुछ भी है नहीं दिए तो गोली चला देंगे, तो वह डर गया। उन युवकों ने खुद ही दुकानदारी की चीजें छीनी, और तिजौरी में रखी सारी नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि 10 हजार रुपए की नगदी थी। पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    लेकिन हैरानी की बात यह है कि आस-पास वही इलाका है जहां कुछ ही दूरी पर पंचायत भवन चौक में जजों और पुलिस अधिकारियों के आवास हैं। लेकिन उसके बावजूद बेखौफ लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, किए वाहन बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, किए वाहन बंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला की ट्रैफिक पुलिस ने मेन गांधी चौक में ई-रिक्शा वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को रोककर दस्तावेज मांगे। इस दौरान चालक के पास ना तो लाइसेंस था और ना हीं आरसी सहित अन्य दस्तावेज मिले। जिसके बाद पुलिस ने ऐसे कई ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर वाले ई-रिक्शा चालकों के वाहन बंद किए गए।

    ट्रैफिक पुलिस के मुखी इंस्पेक्टर सुरिन्दर सिंह ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की शहर में काफी भरमार हो गई है। इस दौरान कई ई-रिक्शा चालक बिना दाईं-बाईं देखकर वाहन मोड़ देते है। जिसके कारण सड़क हादसे का शिकार होने का खतरा बना रहता है। अधिकारियों की अनुमति के साथ आज उक्त ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनका कहना हैकि कई ई-रिक्शा चालकों के गलत तरीके से सड़कों पर चलाए जान के कारण शहर का माहौल खराब हो रहा हैं। इनमें बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं, नशा भी करते हैं।

    इसी को लेकर आज कई चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं यूनियन के अध्यक्ष ने माना कि ई-रिक्शा चालकों में से बहुत सारे लोग नशा भी करते हैं। साथ ही, बहुत सारे लोगों के पास ना तो लाइसेंस है, ना आरसी है, ना ही ई-रिक्शा चलाने का का अनुभव है। इसके बावजूद कुछ चालक कानून की उल्लंघना कर रहे हैं और ई-रिक्शा चला रहे हैं। यूनियन के अध्यक्ष ने कहाकि वह इन्हें समझा रहे हैं कि सभी लोग लाइसेंस बनवाएं और ई-रिक्शा चलाने का अनुभव भी प्राप्त करें।

  • इस जन्म में भुगतना पड़ता है पिछले कर्मों का फल, Premanand Maharaj ने दिया जवाब

    इस जन्म में भुगतना पड़ता है पिछले कर्मों का फल, Premanand Maharaj ने दिया जवाब

    धर्म: ऐसा बोला जाता है कि पिछले जन्मों का फल इस जन्म में भुगतना पड़ता है पर इस बात में कितनी सच्चाई है। यह कोई नहीं जानता। अब प्रेमानंद महाराज ने इस पर जवाब दिया है। महाराज के अनुसार, कर्म का सिद्धांत ही ईश्वर की सबसे पहली न्याय व्यवस्था है। उनका यह कहना है कि इन दुनिया में जब कोई भी अपराध कर दे तो उसी दिन उसको सजा नहीं मिलती वैसे ही भगवान की अदालत में भी तुरंत कर्मों का फल नहीं मिलता।

    उस दरबार में नहीं चलती रिश्वत

    उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई कत्ल कर दे तो क्या उसको उसी दिन फांसी दी जाती है? नहीं न पहले मुकदमा चलता है फिर कुछ लोग गवाही देते हैं और इसके बाद वकील को फैसले तक पहुंचने में समय लगता है। ऐसे ही हमारे पिछले जन्मों के कर्म भी एक अद्भूत और विशाल-न्याय व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। भगवान के दरबार में किसी की गवाही, सिफारिश या रिश्वत की जरुरत नहीं पड़ती।

    सौ-सौ जन्मों का फल भी मिल जाता है

    उस अदालत में सिर्फ न्याय और सच्चाई ही चलती है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, ब्रह्मांड जितना बड़ा है उतना ही बड़ा हमारे कर्मों का लेखा भी होता है इसलिए कभी-कभी सौ-सौ जन्मों का फल भी किसी चरण में सामने आ ही जाता है।

    भगवान रखते हैं पूरा हिसाब

    भगवान की अदालत बहुत बड़ी होती है। वहां पर कई सारे जीवों और अनंत लोगों का हिसाब रखा जाता है। इसी कारण कर्मों का रजिस्टर देर से खुलता है।

    कर्म का मिलेगा फल

    हम समझते हैं कि अब तो पाप भूल गया होगा लेकिन भगवान कभी भी नहीं भूलते। वो बस उचित समय का इंतजार करते हैं। जब वो रजिस्टर खुलता है तभी जीव को अपने अच्छे और बुरे दोनों कर्मों का फल मिलता है। उनके अनुसार, कर्म का नियम ऐसा है कि उससे बिल्कुल बचा नहीं जा सकता। दुनिया में कभी-कभी अन्याय हो जाता है पर भगवान के दरबार में नहीं।

    कर्मों की गांठ खुलेगी

    प्रेमानंद महाराज के अनुसार, मनुष्य का शरीर बहुत ही दुर्लभ अवसर है। पाप करना आसान होता है पर उसका परिणाम बहुत कठिन होता है इसलिए वो हमेशा लोगों को अच्छे कर्म करने और सच का पालन करने के लिए और भगवान का नाम जपने की सलाह देता है। दिन के कुछ मिनट भी यदि आप अपने आराध्य को देंगे तो मन शांत होगा और जीवन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने लगेगा। वो कहते हैं कि नाम जप आपके मन को निर्मल करेगा। कर्मों को पवित्र दिशा मिलेगी। उनके अनुसार, भगवान का स्मरण न सिर्फ व्यक्ति का आंतरिक शुद्धिकरण करेगा बल्कि इससे कर्मों की गांठ भी खुलेगी।