Blog

  • Jalandhar News: इस मामले को लेकर वकीलों में रोष, किया आज No Work Day का ऐलान

    Jalandhar News: इस मामले को लेकर वकीलों में रोष, किया आज No Work Day का ऐलान

    जालंधर, ENS: शहर में वकीलों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, वकीलों ने एडवोकेट मनी महाजन के द्वारा प्लॉट खरीदने के दौरान निर्माण रुकवाने को लेकर परेशान करने के मामले रोष प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर बीते दिन कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा और सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में वकीलों ने शांतिपूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने बीते दिन कामकाज भी बंद रखा।

    वकीलों का कहना है कि एडवोकेट मनी महाजन ने सेंट्रल टाउन में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर एक प्लॉट खरीदा था। जिसके बाद एडवोकेट ने नगर निगम से नक्शा पास करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया। इसके बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर झूठी शिकायतें देकर निर्माण रुकवाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर मनी महाजन व उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की।

    वकीलों ने कहा कि घटना संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-3 में दे दी गई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर वकीलों में रोष पाया जा रहा है। इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 1 मई 2026 को भी कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • Jalandhar News: प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में मेले को लेकर रूट डायवर्ट देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में मेले को लेकर रूट डायवर्ट देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर स्थित प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में आज 1 व 2 मई को सालाना उर्स होगा। 2 दिन डेरे में होने वाले मेले को लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल, डेरे में नतमस्तक होने के लिए जालंधर सहित देश-दुनिया से संगत पहुंचती है। ऐसे में लोगों को जाम से बचाने के जिला देहाती पुलिस ने ट्रैफिक के इंतजाम किए हैं। पुलिस का कहना है कि आयोजित होने वाले मेले और धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। संगत को रास्ते में जाम का सामना न करना पड़े और आम जनता को भी असुविधा न हो, इसके लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

    इस दौरान देहात पुलिस ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी एडवाइजरी के अनुसार बनाएं। पुलिस नाकों पर तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें ताकि मेले का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आपातकालीन वाहनों (जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड) के लिए रास्ता हमेशा खुला रखें। अगर आप भी इस मेले में शामिल होने जा रहे हैं या नकोदर के रास्ते कहीं और सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग व्यवस्था को जरूर समझ लें।

    जाम से बचने के लिए पुलिस ने शहर के बाहरी हिस्सों में हाईटेक और मजबूत नाके लगाए हैं। आम वाहनों को शहर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, उन्हें वैकल्पिक मार्गों (बाईपास) से निकाला जाएगा। जालंधर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को जालंधर पुली (हाईटेक नाका) से ही बाईपास और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा। मेले में माथा टेकने आ रही संगत को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने एक अलग ग्रीन कॉरिडोर तय किया है।

    श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पुरानी सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल और अंबेडकर चौक से होते हुए शहर के अंदरूनी रास्तों के जरिए सीधे डेरा बाबा मुराद शाह जी तक पहुंच सकते हैं। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल बनाए हैं। छोटो वाहनों के लिए डेरा बाबा मुराद शाह के नजदीक ही विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, ताकि संगत को ज्यादा पैदल न चलना पड़े। भारी वाहन जैसे बस-ट्रक के लिए नूरमहल साइड पर एक अलग और खुली पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी वाहनों के लिए डेरा साहिब के बिल्कुल पास पार्किंग जोन बनाया गया है।

     

  • आज का राशिफल,1 मई 2026

    आज का राशिफल,1 मई 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके जीवन में अनुशासन और डिप्लोमेसी का मिश्रण लेकर आया है। सूर्यदेव आज मेष राशि में पूरी चमक के साथ विराजमान हैं, जो आपके भीतर लीडरशिप की भावना भरेंगे। चंद्रदेव आज तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वभाव में सौम्यता और संतुलन बना रहेगा। मीन राशि में मंगलदेव और शनिदेव की युति आपसे कड़ी मेहनत और धैर्य की मांग कर रही है। वृषभ राशि के शुक्रदेव सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर रहे हैं, जबकि मिथुन राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपके ज्ञान का विस्तार करेंगे। मेष राशि में बुधदेव का अस्त होना बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। सिंह राशि में केतुदेव की मौजूदगी आपको अपनी जड़ों और अंतरात्मा से जुड़ने की सलाह देती है।

    मेष राशि: आज बोलने में धैर्य रखना समझदारी होगी। आज आपकी राशि में सूर्यदेव की उपस्थिति से आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। देखा जाए तो आपके राशि स्वामी मंगलदेव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आपके फैसले दिमाग के बजाय दिल की आवाज से प्रेरित हो सकते हैं। तुला राशि के चंद्रमा आपको सलाह देते हैं कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को कूटनीति के साथ जोड़ें। सूर्यदेव और अस्त बुधदेव मानसिक स्पष्टता के लिए थोड़ा दबाव बना सकते हैं, इसलिए आज बोलने में धैर्य रखना ही समझदारी है।

    वृषभ राशि: आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपके राशि स्वामी शुक्रदेव आपकी ही राशि में बैठे हैं, जिससे आप गजब का आकर्षण और सुरक्षा महसूस करेंगे। आज तुला राशि के चंद्रमा आपका ध्यान रोजमर्रा के कामों और दूसरों की मदद की ओर खींचेंगे। बारहवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव संकेत देते हैं कि आपके मन में कई गुप्त योजनाएं चल रही हैं। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपकी आय के नए स्रोत खोल सकते हैं।

    मिथुन राशि: सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी मिलेगी। आज आपके राशि स्वामी बुधदेव मेष राशि में अस्त हैं, जिससे आपको अपने विचारों को व्यक्त करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। अच्छी बात यह है कि आपकी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव एक सुरक्षा कवच की तरह आपका साथ दे रहे हैं। तुला राशि के चंद्रमा आज क्रिएटिव कामों और सामाजिक मेलजोल में आपको खुशी प्रदान करेंगे। ग्यारहवें भाव में ग्रहों का प्रभाव ग्रुप्स में गलतफहमी पैदा कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

    कर्क राशि: मंगल-शनि आपको आध्यात्मिक शक्ति देंगे‌। चंद्रदेव की राशि होने के नाते, आज तुला राशि के चंद्रमा आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और भावनात्मक मजबूती की ओर लाएंगे। आप अपने रहने की जगह को सुंदर बनाने या पुराने पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने की इच्छा महसूस करेंगे। करियर के भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव पेशेवर मांगों को बढ़ाएंगे, जिससे आप खुद को दो दिशाओं में बंटा हुआ महसूस कर सकते हैं।

    सिंह राशि: प्रभावशाली दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपके राशि स्वामी सूर्यदेव मेष राशि में चमक रहे हैं, जो आपको विस्तार और ऊर्जा की प्रेरणा देंगे। तुला राशि के चंद्रमा आपके बात करने के तरीके और आसपास के माहौल को प्रभावित करेंगे। आज अपने नेतृत्व को कूटनीति के साथ संतुलित करना बहुत जरूरी है। नौवें भाव में अस्त बुधदेव उच्च-स्तरीय चर्चाओं में तकनीकी खराबी या गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए अड़ियल व्यवहार से बचें।

    कन्या राशि: आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आज तुला राशि के चंद्रमा आपके धन और बचत के क्षेत्र को सक्रिय करेंगे। आपके राशि स्वामी बुधदेव आठवें भाव में अस्त हैं, जिससे बदलावों को लेकर मन में गहरे विचार तो होंगे, लेकिन उन्हें व्यक्त करना कठिन होगा। आज की ऊर्जा जल्दबाजी के बजाय व्यवस्थित चाल चलने के पक्ष में है। सातवें भाव के मंगल-शनि दूसरों के साथ व्यवहार में धैर्य और अनुशासन की मांग करते हैं।

    तुला राशि: खुद की देखभाल को सबसे ऊपर रखें। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। आप अक्सर दूसरों को खुश करने में लगे रहते हैं, लेकिन आज सितारे आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। सातवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव करीबियों के साथ बातचीत को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। शुक्रदेव आपके आठवें भाव को संभाल रहे हैं, जिससे गहरे रिश्तों में स्थिरता आएगी।

    वृश्चिक राशि: ऑफिस में कम्युनिकेशन गैप की समस्या हो सकती है। चंद्रदेव आज आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो बाहरी दुनिया के शोर से दूर रहने का संकेत है। आप आज आसपास की ऊर्जाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहेंगे, इसलिए ध्यान और एकांत आपके लिए दवा जैसा काम करेगा। सूर्यदेव और अस्त बुधदेव छठे भाव में बैठकर काम के बोझ या डेली रूटीन की ओर इशारा कर रहे हैं। आपके राशि स्वामी मंगलदेव शनि के साथ पांचवें भाव में हैं, जो अनुशासन की मांग करते हैं।

    धनु राशि: मेलजोल और सामाजिक लाभ की ओर ध्यान दें।‌चंद्रमा आपके लाभ और सामाजिक दायरे को सक्रिय कर रहे हैं। आपके राशि स्वामी बृहस्पतिदेव सातवें भाव में बैठकर पार्टनरशिप और नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। आज की मुख्य चुनौती अपने सामाजिक कार्यक्रमों और किसी खास करीबी की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की रहेगी। पांचवें भाव में अस्त बुधदेव इशारा करते हैं कि रोमांस के मामले में जल्दबाजी न करें।

    मकर राशि: करियर और घर के बीच तालमेल बनाएं। चंद्रदेव आज आपके करियर और मान-प्रतिष्ठा के दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं। लक्ष्य पाने के लिए आज सख्ती के बजाय कूटनीति का सहारा लेना आपके लिए हितकर होगा। आपके राशि स्वामी शनिदेव मंगल के साथ तीसरे भाव में हैं, जो बातचीत और यात्राओं में अनुशासन मांगते हैं। चौथे भाव में अस्त बुधदेव के कारण घर या प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ पुराने मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं।

    कुंभ राशि: अपने दस्तावेजों का खास ख्याल रखें। चंद्रमा आज आपके नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन कुछ नया सीखने या लंबी यात्रा पर जाने का करेगा। जहां दुनिया छोटी बातों में उलझी होगी, वहीं आप भविष्य के बड़े विजन पर ध्यान देंगे। तीसरे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव बताते हैं कि आपके पास कहने को बहुत कुछ है, लेकिन जल्दबाजी में संवाद बिगड़ सकता है। आपके राशि स्वामी शनिदेव आर्थिक अनुशासन पर जोर दे रहे हैं।

    मीन राशि: आज रिश्तों में गोपनीयता बनाए रखें। आपकी राशि में मंगलदेव और शनिदेव की युति व्यक्तिगत बदलाव और कड़ी मेहनत के एक बड़े दौर का संकेत दे रही है। आठवें भाव का चंद्रमा आपको अपनी भावनाओं की गहराई में उतरने के लिए प्रेरित करेगा। जिम्मेदारियों का बोझ भले ही हो, लेकिन आपकी अंतरात्मा सही रास्ता दिखा देगी। दूसरे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव आर्थिक सुरक्षा को लेकर गंभीरता तो देंगे, लेकिन बातचीत में थोड़ी गरमा-गरमी भी ला सकते हैं।

  • Ludhiana News : इस इलाके मे जमकर हुई गुंडागर्दी, चली ईंट- पत्थर और बोतले, देखें वीडियो

    Ludhiana News : इस इलाके मे जमकर हुई गुंडागर्दी, चली ईंट- पत्थर और बोतले, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहर के एक इलाके मे गुंडागर्दी का नंगा नाच होने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार ताजपुर रोड के पास EWS कॉलोनी मे देर रात्रि दो दर्ज के करीब हमलवारों ने एक घर पर धावा बोल दिया। हथियारों से लैस हमलावरों ने जमकर बोतले और ईंट-पत्थर भी बरसाये।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि एक साल पहले वह गली से जा रही थी। इस दौरान गली मे खसे लड़के उससे बतमीजी करने लगे। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया, तो लड़को ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद से आये दिन किसी न किसी बहाने लड़ाई होने लगी। घर और मोहल्ले में हमला करने वाले अमर के लड़के है। जो इस समय जेल मे बंद है।

    वहीं इलाका वासियों ने बताया कि कल रात्रि दुसरी गली के युवक और उनके साथी हथियारों से लैस होकर आये और देखते ही देखते ताबड़तोड़ बोतले बरसनी शुरू हो गई। जिसके बाद मोहल्ला वासियो के इकट्ठे होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके मे दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

     

     

     

  • Jalandhar News : Oman से युवती लापता, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Oman से युवती लापता, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Agent पर लगे शारीरिक शोषण और हत्या के आरोप

    जालंधर : एजेंट के चक्कर में आकर आबादपुरा में रहने वाली लड़की ने विदेश में अपनी जान गवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से एजेंट को पकड़ने की गुहार लगाई है। मृतक लड़की की माँ ने बताया कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एजेंट जसकरण के संपर्क मे आये थे। जिसके बाद वह पुलिस लाइन अंबिका टावर स्थित ‘जे.आर. एंटरप्राइजेज’ में पहुंचे।

    जसकरण ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अंकिता को ओमान में घरेलू काम के लिए भेजा जाएगा। जिसकी एवज में उसे 30,000 रुपये मिलेंगे। परिवार ने 71,000 रुपए और अंकिता का पासपोर्ट एजेंट को सौंप दिया। 2 अक्टूबर 2025 को अंकिता दिल्ली से ओमान रवाना हो गई थी।

    अंकिता ओमान पहुंचकर अपनी माँ के संपर्क में थी। इस दौरान उसने फोन पर बताया कि ओमान में उसे टॉर्चर किया गया और शरीरिक शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। जब परिवार ने एजेंट से बेटी को वापिस बुलाने को कहा तो वह झूठे दिलासे देता रहा। जिसके बाद 24 अप्रैल को परिवार को फोन आया कि अंकिता की मौत हो चुकी है। जिसका पता चलते ही एजेंट जसकरण दफ्तर बंद कर फरार हो गया।

    परिवार ने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि एजेंट को पकड़ कर सच्चाई को सामने लाया जाये। तांकि उन्हें अंकिता के साथ विदेश में क्या हुआ है इसका पता लग सके। परिवार को अभी तक यह भी नहीं पता कि अंकिता ज़िंदा है या नहीं ?

     

  • मान सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: बरिंदर कुमार गोयल

    मान सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: बरिंदर कुमार गोयल

    चंडीगढ़/शहीद भगत सिंह नगर: पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मानसून से पहले राज्य में बाढ़ रोकथाम कार्यों को पूरा कराने के मद्देनज़र राज्य का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लगातार तीसरे दिन मंत्री ने जिला शहीद भगत सिंह नगर में बहने वाली सतलुज दरिया के किनारे चल रहे मजबूतीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

    जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव बुर्ज टहल दास में बाढ़ रोकथाम कार्यों का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम कार्यों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और 30 जून से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल पिछले तीन दिनों से विभिन्न ज़िलों का दौरा कर रहे हैं। अमृतसर और जालंधर के बाद आज उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर में बाढ़ प्रबंधों का निरीक्षण किया।

    गोयल ने कहा कि यह पहली बार है कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम के लिए इतनी बड़ी राशि नदियों के बांधों को मजबूत करने पर खर्च की जा रही है। इससे पहले की सरकारें केवल औपचारिकता निभाती थीं, जिसका खामियाजा राज्य के लोगों को भुगतना पड़ता था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पहले सभी बाढ़ रोकथाम कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग के दो सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों की अगुवाई में गठित विशेष समिति द्वारा पंजाब की नदियों में कुल 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है और सभी स्थानों को युद्ध स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को बाढ़ से बचाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि कार्य समय पर पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

  • Trident Group की बढ़ी मुश्किलें, Pollution Board ने की Raid

    Trident Group की बढ़ी मुश्किलें, Pollution Board ने की Raid

    जालंधर (Ens): पंजाब की राजनीतिक एक बार फिर से गरमा गई है। पंजाब के 7 सांसद बीते दिन आप पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे । जिसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ उनके घरों के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

    वहीं आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने Trident Group पर छापा मार दिया है। करीबन 2 घंटे से फैक्ट्री के अंदर विभाग की जांच चल रही है। इस कार्रवाई ने राज्य के औद्योगिक और राजनीतिक दोनों ही गलियारों में सनसनी फैला दी है।

    इसका कारण है कि ट्राइडेंट ग्रूप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह उन राज्यसभा सांसदों में से एक है जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। हाल ही में उनके बीजेपी में शामिल होने के फैसले से नाराज आप कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे उनके किचलू नगर स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे।

     

  • पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का प्रेरणादायक संबोधन

    पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का प्रेरणादायक संबोधन

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज युवा वैज्ञानिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे शोध के क्षेत्र में अर्जित नई उपलब्धियों का उपयोग किसानों की आर्थिकी में बढ़ोतरी की दिशा में करें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि कृषि उत्पादकता और देश की समग्र अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

    राज्यपाल ने आज लोक भवन से वर्चुअल माध्यम से पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल ने उपाधि हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह विद्यार्थी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, यहां से वे अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी कर एक नए चरण में प्रवेश करते हैं तथा अपने ज्ञान को व्यवहारिक रूप में उपयोग में लाते हैं। उन्होंने इसे आत्मावलोकन का अवसर बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समाज, राज्य और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।

    विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और छात्रों ने अपनी उपलब्धियों के माध्यम से इसकी उत्कृष्टता को कायम रखा है।

     

    राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है, जबकि लगभग 62 प्रतिशत कार्यबल इस क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 9.4 प्रतिशत का योगदान देते हैं, जो कृषि अनुसंधान और नवाचार के महत्व को दर्शाता है।

    विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ये इसकी अनुसंधान उत्कृष्टता, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दूरदर्शी नेतृत्व को प्रदर्शित करती हैं। इसके अतिरिक्त यह ग्रामीण विकास, सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करता रहेगा और राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को प्रयोगशालाओं से बाहर निकालकर किसानों के खेतों तक पहुंचाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे किसान व्यापक रूप से लाभान्वित हो सकेंगे।

  • ऊना ज़िले में 4 मई से बदलेगा स्कूलों का समय, डीसी ने जारी किए आदेश

    ऊना ज़िले में 4 मई से बदलेगा स्कूलों का समय, डीसी ने जारी किए आदेश

    ऊना, सुशील पंडित : ऊना जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि 4 मई, 2026 से जिले के सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से राहत मिल सके।
    उन्होंने कहा  कि समय परिवर्तन के कारण कम हुए शैक्षणिक समय की भरपाई के लिए प्रातःकालीन प्रार्थना सभा एवं मध्यावकाश की अवधि में आवश्यक कटौती की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि ये आदेश 4 मई, 2026 से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
       
  • Jalandhar News: गुरु घर में चोर ने पहले मांगी माफी, खाया प्रसाद, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरु घर में चोर ने पहले मांगी माफी, खाया प्रसाद, फिर दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में गुरु घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां अमृत बाणी भवन, नूरमहल रोड स्थित श्री गुरु रविदास जी के गुरु घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर द्वारा बेअदबी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर रोशनदान के जरिए गुरु घर में दाखिल हुआ। जिसके बाद चोर ने गुरु घर में प्रसाद खाया।प्रसाद खाने के बाद चोर ने गोलक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा।

    इस दौरान चोर गुरु घर से माइक, साउंड सिस्टम और अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कानों को हाथ लगाकर माफी मांग रहा है। जिसके बाद घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो सामने आया कि चोर जूते पहनकर गुरु घर के अंदर गया और नाच‑गाना किया, जिसे संगतों द्वारा कहा जा रहा है कि चोर ने बेअदबी की है।

    घटना को लेकर प्रबंधक कमेटी द्वारा थाना फिल्लौर की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर श्री गुरु रविदास नामदेव संगत में भारी रोष पाया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है।