Blog

  • Haryana News: पुलिस से भिड़ी पंजाबी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, निकाली गाड़ी की चाबी

    Haryana News: पुलिस से भिड़ी पंजाबी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, निकाली गाड़ी की चाबी

    सिरसाः हरियाणा के सिरसा में ट्रैफिक पुलिस के साथ पंजाब की महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पुलिस ने महिला की गाड़ी का 9 हजार रुपए का चालान काट दिया। जिसके बाद गुस्से में आई महिला हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए सड़क पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों से भिड़ गई। महिला के ट्रैफिक पुलिस से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिस की पीसीआर गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। इस दौरान पुलिस कर्मी उससे चाबी मांगते रहे लेकिन उसने उनकी एक ना सुनी। करीब एक घंटे तक चली बहस के बाद आखिर में महिला ने चाबी पीसीआर गाड़ी के बोनट पर फेंक दी। इस पर ट्रैफिक पुलिस पास के ही शहर थाने में पहुंच गई, जहां महिला और उसके परिवार को बुलाया गया। यहां महिला और उसके परिवार ने माफी मांगी।

    बताया जा रहा है कि पंजाब से एक परिवार के 20 से 25 लोग पिकअप गाड़ी में राजस्थान के गोगामेड़ी में धोक लगाने जा रहे थे जा रहे थे। इन्होंने गाड़ी में 2 स्टोरी बना रखी थीं। जब ये सिरसा शहर में सुभाष चौक पर पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना पर उन्हें रोका और साढ़े 9 हजार रुपए का चालान काट दिया। चालान काटने पर ड्राइवर और परिवार के लोग नाराज हो गए। उनकी पुलिस के साथ काफी कहासुनी हुई। इस बीच एक महिला ने पुलिस पीसीआर की चाबी निकाल ली और चालान वापस लेने की बात कहने लगी। ट्रैफिक पुलिस ने महिला से कई बार चाबी वापस देने की गुजारिश की, लेकिन महिला ने चाबी नहीं लौटाई। उनके बीच करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चला।

    बाद में महिला ने चाबी पुलिस को देने के बजाय गाड़ी के बोनट पर फेंक दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। थाने में पहुंचने पर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। शहर थाना पुलिस से एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि रूटीन में गाड़ी चेकिंग की थी। उसी अनुसार चालान किया है। यह गाड़ी लोडिंग की थी और इसमें सवारी नहीं बैठा सकते। इसमें डबल स्टोरी बनाकर सवारी बैठाई हुई थी। इसलिए चालान किया गया। महिला ने काफी ड्रामा किया।

     

     

  • Punjab News: जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस मुहिम को लेकर Raja Warring और Randhawa का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस मुहिम को लेकर Raja Warring और Randhawa का आया बयान, देखें वीडियो

    राणा इंद्रप्रताप ने नवतेज चीमा और खैहरा पर साधे निशाने

    कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी में कांग्रेस की विशाल परिवर्तन रैली रखी गई थी। दरअसल, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस मुहिम की शुरूआत की गई है। इस मुहिम को लेकर यह विशाल रैली निकाली जा रही है। लेकिन इस रैली के दौरान जहां कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनका बेटा व आजाद विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह अपने हलके में गैर हाजिर दिखाई दिए। दरअसल, विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह की भी आज ही हलके में एक निजी रैली रखी गई थी, जिसका नाम ‘नई सोच-नवां पंजाब’ रखा गया है। हालांकि राणा परिवार के रैली में शामिल ना होने पर पार्टी में फूट को लेकर राजा वडिंग ने दर किनार किया है। लेकिन एक ही हलके में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा 2 अलग- अलग मुहिम चलाई जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेंगी कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा सभी एकजुट हुए है। रंधावा ने कहाकि हाईकमान सारी आज इस रैली में पहुंची हुई है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ गतिविधियां करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। वहीं राजा वडिंग ने कहा कि हाईकमान को कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ दी शिकायत को लेकर नकारा है। राणा गुरजीत सिंह को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि उनका हलका कपूरथला है। ऐसे में अगर वह इस मुहिम में शामिल नहीं हुए तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी का हिस्सा नहीं है। जुड़ेंगा पंजाब, जीतेंगी कांग्रेस को लेकर मुहिम की शुरुआत 10 से 15 ब्लॉक में शुरू की जा चुकी है। वहीं लुधियाना में उप चुनाव को लेकर कहा कि भारत भूषण आशु भारी मतों से इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे। दूसरी ओर विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह की अगुवाई में नई सोच नया पंजाब मुहिम के तहत शुरुआत की है। जिसके चलते मालवे में 3 प्रोग्राम किए जा चुके है, वहीं आज सुल्तानपुर में प्रोग्राम किया जा रहा है। इलाके में मक्की को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी, इसी को लेकर आज इलाके में प्रोग्राम रखा और लोगों को इस मक्की को लेकर मिलने वाली आमदन को लेकर आश्वासन दिलाया। राणा इद्रप्रताप ने कहा कि आज के दिन ही कांग्रेस भारतीय राजनीतिज्ञ नवतेज सिंह चीमा द्वारा हलके में प्रोग्राम रखा था। ऐसे में उन्होंने कहा कि आज हमने भी उसी दिन रखकर बता देना कि लोग किसके साथ है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जो फंड लैप्स हो रहे है वह 50 करोड़ रुपए लेकर आए है। डीसी के खाते में 100 करोड़ रुपए पड़े हुए है। वहीं इन्हीं कुछ पैसों से सीवरेज और पानी की समस्या का हल किया जाना है। उसके अलावा एक स्पोर्ट्स स्टेडियम 60 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। वहीं राजा वडिंग की रैली को लेकर कहा कि उनकी रैली आप लोगों ने देख ली और अब मेरी रैली भी देख लों। सुखपाल खैहरा को लेकर कहा कि उसने खुद कभी खेती नहीं की। ऐसे में उन्हें मक्की की फसल के बारे में कुछ नहीं पता, मक्की के रेट को लेकर लोगों से पूछा जाए वह खुद ही इस बारे में बताएंगे। वहीं राणा ने कहा कि वह तो है ही आजाद है जिस दिन कांग्रेस में आना होगा तो वह आ जाएगे। नवतेज चीमा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए जब नवतेज के खिलाफ जांच शुरू होगी पार्टी उनके साथ जांच में शामिल होने के जाएगी।
  • अनुराग ठाकुर का बयान दलित समाज का अपमान: कुलदीप कुमार

    अनुराग ठाकुर का बयान दलित समाज का अपमान: कुलदीप कुमार

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर लगाए गए आरोप दुर्भावनापूर्ण, अनुराग को माफी मांगनी चाहिए ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगाए गए आरोपों को दलित समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला करार देते हुए इसे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता की परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल राजनीतिक रूप से दुर्भावनापूर्ण है, बल्कि एक वरिष्ठ दलित नेता की छवि को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है। अनुराग ठाकुर का यह बयान भाजपा की उस मानसिकता को दर्शाता है जो आज भी एक दलित को उच्च पदों पर देखने से घबराती है। यह केवल खड़गे ही नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। कुलदीप कुमार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के उन  नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने जमीन से उठकर संघर्ष के बल पर भारतीय राजनीति में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनका राजनीतिक सफर पाँच दशकों से भी लंबा है। वे नौ बार विधायक, दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। एक गरीब, दलित परिवार से आने वाले खड़गे ने विषम परिस्थितियों में लगातार संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया है।ऐसे तपे-तपाए जनसेवक पर बेबुनियाद आरोप लगाना न सिर्फ सस्ती राजनीति की निशानी है, बल्कि भाजपा की गहरी बैठी दलित विरोधी सोच को भी उजागर करता है। कुलदीप कुमार ने अनुराग ठाकुर से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ खड़गे की नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों की है जो समानता, गरिमा और संविधान में आस्था रखते हैं। दलित समाज अब चुप नहीं बैठेगा।
  • श्री राम नवमी पर श्री राम सेवा समिति बंगाणा निकालेगी शोभायात्रा

    श्री राम नवमी पर श्री राम सेवा समिति बंगाणा निकालेगी शोभायात्रा

    जमासनी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लठियानी से चमुक्खा मंदिर पहुंचेगी ,विशाल भंडारे का भी आयोजन,

    ऊना/सुशील पंडित: श्री राम नवमी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। बंगाणा क्षेत्र में श्री राम सेवा समिति द्वारा इस वर्ष श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण बनाएगा। इस शोभायात्रा की शुरुआत लठियानी से होगी और यह चमुक्खा मंदिर में समाप्त होगी, जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री राम सेवा समिति के द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का प्रारंभ आज सुबह आठ बजे माता जमासनी मंदिर में हवन यज्ञ के साथ होगा। हवन यज्ञ के बाद शोभायात्रा लठियानी से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पीपलू और चमुक्खा मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत का आयोजन किया जाएगा और श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और भक्ति से इस यात्रा को और भी पवित्र बनाएंगे।

    यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय एकता और भाईचारे को भी मजबूत करती है। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीराम के भव्य चित्रों और उनके साथ संबंधित धार्मिक प्रतीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के बीच गहरी धार्मिक भावना का संचार करेंगे। इस शोभायात्रा का प्रमुख स्थल चमुक्खा मंदिर है, जो पांडवों द्वारा अज्ञात वास के दौरान निर्मित किया गया था। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है। बताया जाता है कि यह मंदिर पांडवों द्वारा अपने अज्ञात वास के दौरान यहां विश्राम करने के लिए बनवाया गया था।इस मंदिर का जीर्णोद्वार बंगाणा के जखौला के नगीना शाह ने किया था। नगीना शाह के द्वारा किए गए इस जीर्णोद्वार से मंदिर का ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ गया है। वर्तमान में यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल बन चुका है, जहां भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन करने आते हैं।

    शोभायात्रा के मार्ग के पिपलू और चमुक्खा तक बाजारों को भव्य रूप से सजाया गया है। इन बाजारों में धार्मिक प्रतीकों, झांकियों और अन्य सजावटों से वातावरण को और भी पवित्र बनाया गया है। साथ ही, यात्रा के समापन स्थल पर चमुक्खा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भोजन वितरण किया जाएगा। इस भंडारे में सैकड़ों लोग सम्मिलित होंगे, जो इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। श्री राम नवमी के इस भव्य आयोजन से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय समाज में एकता और सहयोग की भावना भी प्रगाढ़ होगी। बंगाणा के श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा की सफलता धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी। इस प्रकार के आयोजन समाज में शांति, भाईचारे और सद्भाव की मिसाल प्रस्तुत करते हैं।

  • ऊना में सुरक्षित निर्माण अभ्यास पर कार्यशाला आयोजित

    ऊना में सुरक्षित निर्माण अभ्यास पर कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: सुरक्षित निर्माण अभ्यास विषय पर शनिवार को डीआरडीए हॉल ऊना में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना के प्रशिक्षण समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त ऊना जतिन लाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के संयुक्त प्रयासों से किया गया ताकि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा सके और भविष्य में आपदाओं से निपटने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। इस कार्यशाला में लगभग 60 से अधिक विभिन्न विभागों के अभियंताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य जिला के समस्त अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के ठेकेदारों, आर्किटेक्ट्स और निर्माण कार्यों में शामिल कामगारों को सुरक्षित निर्माण अभ्यास के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसके अलावा कार्यशाला का मुख्य मकसद भूकंप सुरक्षा और निर्माण कार्यों के दौरान अनिवार्य सुरक्षा उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशालाएं समाज में जागरूकता फैलाने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने में मदद करती हैं। राजन शर्मा ने बताया कि इस दौरान उपस्थित व्यक्तियों को अपने आसपास के समुदायों को आपदाओं के प्रति जागरूक और उन्हें प्रशिक्षित करने पर बल दिया गया ताकि किसी भी  प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के दौरान वे सही तरीके से प्रतिक्रिया कर सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जिला प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा हैं, जो जिले के लोगों को अधिक सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे हैं। भूकंप सुरक्षा और भवन निर्माण पर चर्चा कार्यशाला में डॉ. हेमंत कुमार विनायक, एसोसिएट प्रोफेसर, एन.आई.टी. हमीरपुर ने अपने पहले सत्र में 4 अप्रैल 1905 के कांगड़ा भूकंप के दौरान भवनों को हुए भारी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भूकंप जानलेवा नहीं होते, बल्कि असुरक्षित और कमजोर निर्माण जानलेवा साबित होते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी तकनीकी विशेषज्ञों से अपील की कि वे राष्ट्रीय भवन कोड-2016 का पालन करते हुए भूकंपरोधी भवन निर्माण पर जोर दें। साथ ही, उन्होंने म्यांमार में हाल ही में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप का उदाहरण देते हुए कहा कि भूकंप की तीव्रता अधिक होने पर भी सही निर्माण पद्धतियों से बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि को रोका जा सकता है। दूसरे सत्र में आपदा प्रबंधन पर चर्चा दूसरे सत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल कांगड़ा के मुख्य आरक्षी अजय ने भूकंप के बाद खोज और बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन के अन्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक प्रभावी प्रतिक्रिया कार्यबल और स्थानीय समुदाय का सही प्रशिक्षण और तैयारियों से आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता और मात्रा की सही निगरानी जरूरी है ताकि निर्माण कार्यों में कोई कमी न हो। इस मौके पर प्रभारी, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ऊना धीरज कुमार, कन्वीनर जिला अंतर एजेंसी समूह कांगड़ा डॉ हरजीत भुल्लर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
  • हिमाचल दिवस पर ऊना स्कूल परिसर में होगा जिला स्तरीय समारोह

    हिमाचल दिवस पर ऊना स्कूल परिसर में होगा जिला स्तरीय समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय, ऊना के प्रांगण में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    उपायुक्त ने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्यातिथि पूर्वाह्न 10.40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत 11 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिलावासियों को संबोधित करेंगे।

    उन्होंने बताया कि परेड में पुलिस, होम गार्ड्स, एससीसी, एनएसएस, तथा स्काउट एवं गाइड्स के दल भाग लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की छटा और देशभक्ति की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

    विकास प्रदर्शनी और झांकियां बनेंगी आकर्षण

    इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना सहित स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाएं प्रमुख रहेंगी। समारोह स्थल पर एक विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों की उपलब्धियां व योजनाएं दर्शाई जाएंगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाएंगी।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हिमाचल दिवस हमारे राज्य की गरिमा, एकता और विकास यात्रा का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए प्रदेश के प्रति अपने दायित्वों को पुनः दोहराने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी विभागों को अपने दायित्वों के सम्यक निर्वहन को कहा। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम विश्वदेव मोहन चौहान सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: हवालात में बंद चोर थाने से भागा, संतरी पर मामला दर्ज

    Punjab News: हवालात में बंद चोर थाने से भागा, संतरी पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः चोरी के आरोप में थाना भुलत्थ की हवालात में बंद चोर अलसुबह चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। रात के समय तैनात संतरी की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद थाना भुलत्थ में ही भागे चोर के साथ-साथ संतरी पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह के अनुसार पुलिस टीमेंचोर की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं। थाना भुलत्थ में तैनात सीसीटीएनएस आपरेटर व नाइट मुंशी सिपाही विकास ने बताया कि 3 मार्च को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

    पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ 2 अप्रैल को शिकायतकर्ता मनजिंदर पाल सिंह की दुकान गिल इलेक्ट्रीकल स्टोर भोगपुर रोड मेन चौक भुलत्थ में 30-31 मार्च की रात 20-22 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने कौशल गिल निवासी वार्ड नं. 10 मोहल्ला जद्दीआं को चोरी का जिम्मेदार ठहराया। इस पर तफ्तीश के बाद पुलिस टीम चोरी के आरोपी कौशल गिल को पकड़कर थाने ले आए और हवालात में बंद करके वहां पर तैनात संतरी कश्मीर सिंह को उसकी निगरानी करने के लिए अवगत करवाया।

    4 अप्रैल की सुबह 4 बजे संतरी कश्मीर सिंह ने उसे (मुंशी विकास) बताया कि हवालात और थाने का मेन गेट खुला है और हवालात में बंद कौशल गिल हवालात से भाग गया है। इस पर थाने में तैनात पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि इस मामले में संतरी की लापरवाही सामने आई है। जिसके तहत भागे चोर कौशल गिल और ड्यूटी में लापरवाही के लिए संतरी कश्मीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें चोर की धरपकड़ के लिये छापेमारी कर रही हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

  • कुटलैहड़ के चुरडी स्कूल की दयनीय स्थिति, पल्स टू में प्रिंसीपल के अलावा कोई प्रवक्ता नहीं: दविंदर भुट्टो

    कुटलैहड़ के चुरडी स्कूल की दयनीय स्थिति, पल्स टू में प्रिंसीपल के अलावा कोई प्रवक्ता नहीं: दविंदर भुट्टो

    हाई में 74 और पल्स टू में 29 छात्र ,लेकिन स्कूल में पढ़ाने वालों की पोस्ट खाली

    शिक्षा क्षेत्र को बुलंदियों पर ले जाने बालों का यह व्यवस्था परिवर्तन, जल्द हो समाधान नहीं तो होगा आंदोलन

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के चुरडी स्कूल की स्थिति आज बेहद चिंताजनक हो चुकी है। यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के लिए जो सबसे बड़ी चिंता का विषय है, वह है यहां शिक्षकों की भारी कमी। चुरडी स्कूल में प्रिंसीपल के अलावा कोई अन्य प्रवक्ता नहीं हैं, जिससे छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में भारी कठिनाइयाँ आ रही हैं। दविंदर भुट्टो ने कहा कि  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चुरड़ी में छठी से दसवीं तक 74 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इन 74 छात्रों के लिए अन्य 6 से 7 पोस्ट प्रवक्ताओं की सीटें खाली पड़ी हैं। यह स्थिति शिक्षा के स्तर को प्रभावित कर रही है, क्योंकि एक प्रिंसीपल के लिए इतने सारे छात्रों को उचित शिक्षा देना लगभग असंभव है। इसके अतिरिक्त, स्कूल में पल्स-टू (12वीं) के 29 छात्र हैं, लेकिन वहां भी कोई प्रवक्ता नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन छात्रों को उच्च शिक्षा किस तरह से प्राप्त होगी? भुट्टो ने कहा कि चुरडी स्कूल का भौगोलिक स्थान भी इस समस्या को और बढ़ा देता है।

    चुरडी स्कूल के पास 14 किलोमीटर के दायरे में कोई और स्कूल नहीं है, जहां अभिभावक अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा सकें। इस कारण बच्चों के पास अपने अध्ययन की बेहतर संभावनाओं का अवसर बहुत सीमित हो जाता है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों प्रभावित हो रही हैं। चुरडी क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है, और यहां के लोग पहले से ही कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। भाजपा नेता भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 417 प्रवक्ताओं की नई नियुक्ति का ऐलान किया है, और प्रदेश में प्रवक्ताओं की नियुक्तियां भी हुई हैं। लेकिन इस योजना का असर चुरडी स्कूल पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा। इस क्षेत्र में एक भी प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई है। यह दिखाता है कि सरकार द्वारा की गई घोषणाओं का जमीनी स्तर पर असर नहीं हो पा रहा है। वहीं, स्कूल में क्लर्क की भी नियुक्ति नहीं है, जिसके कारण प्रशासनिक कार्यों में भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

    भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार की यह स्थिति इस बात को दर्शाती है कि सरकारी शिक्षा प्रणाली में गंभीर नहीं है। भुट्टो ने कहा कि अगर चुरडी जैसे पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, तो यहां की शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देनी होगी। सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द प्रवक्ताओं की नियुक्ति करे और स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए। सिर्फ सरकारी घोषणाओं से बात नहीं बनेगी, ठोस कदम उठाने होंगे ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। दविंदर भुट्टो ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चुरडी स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति और प्रशासनिक सुधार जल्द नहीं होते हैं। तो कुटलैहड़ भाजपा ने चेतावनी दी है कि वह सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेगी। यह आंदोलन शिक्षा के अधिकार के लिए और छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए होगा।

    यह समय की मांग है कि सरकार इस समस्या का समाधान शीघ्र करें, ताकि बच्चों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा मिल सके। भुट्टो ने कहा कि कूटलैहड़ के चुरडी स्कूल की दयनीय स्थिति शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी चूक और उपेक्षा को दर्शाती है कि शिक्षा के अधिकार को पूरी तरह से साकार करने के लिए आवश्यक है कि सरकार इस मामले में तुरंत कदम उठाए। सिर्फ घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, ठोस और तत्काल निर्णय लेने होंगे ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य उज्जवल हो सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह,सतीश धीमान, प्रवीण पादा मौजूद रहे।

  • Punjab News: सोमवार को सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    Punjab News: सोमवार को सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में विद्यार्थी के लिए खुशी की खबर सामने आई है। दरअसल, विद्यार्थी हमेशा छुट्टियों के बारे में सोचते रहते हैं। वहीं पंजाब सरकार ने 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर, सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। इसी उपलक्ष्य में सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है।

  • बदोली स्कूल की छात्रा डिम्पल ने पास की एनएमएमएस की परीक्षा

    बदोली स्कूल की छात्रा डिम्पल ने पास की एनएमएमएस की परीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली की छात्रा डिम्पल पुत्री सुरजीत कुमार ने (एन एम एम एस) नैशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में सफलता का परचम लहराया है। डिम्पल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया।

    स्कूल की और से डिम्पल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं एसएमसी प्रधान जरनैल सिंह व पंचायत प्रधान बदोली रजत कुमार ने डिम्पल व उसके परिवार को बधाई दी । उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली का स्टाफ मेहनती और कर्मठ है, तभी बच्चे ऊंचाईयों को छू पाते हैं और सब को गर्व की अनुभूति होती है। वहीं प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने छात्रा के अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।