Haryana News: पुलिस से भिड़ी पंजाबी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, निकाली गाड़ी की चाबी

Written by

in

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में ट्रैफिक पुलिस के साथ पंजाब की महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पुलिस ने महिला की गाड़ी का 9 हजार रुपए का चालान काट दिया। जिसके बाद गुस्से में आई महिला हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए सड़क पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों से भिड़ गई। महिला के ट्रैफिक पुलिस से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिस की पीसीआर गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। इस दौरान पुलिस कर्मी उससे चाबी मांगते रहे लेकिन उसने उनकी एक ना सुनी। करीब एक घंटे तक चली बहस के बाद आखिर में महिला ने चाबी पीसीआर गाड़ी के बोनट पर फेंक दी। इस पर ट्रैफिक पुलिस पास के ही शहर थाने में पहुंच गई, जहां महिला और उसके परिवार को बुलाया गया। यहां महिला और उसके परिवार ने माफी मांगी।

बताया जा रहा है कि पंजाब से एक परिवार के 20 से 25 लोग पिकअप गाड़ी में राजस्थान के गोगामेड़ी में धोक लगाने जा रहे थे जा रहे थे। इन्होंने गाड़ी में 2 स्टोरी बना रखी थीं। जब ये सिरसा शहर में सुभाष चौक पर पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अवहेलना पर उन्हें रोका और साढ़े 9 हजार रुपए का चालान काट दिया। चालान काटने पर ड्राइवर और परिवार के लोग नाराज हो गए। उनकी पुलिस के साथ काफी कहासुनी हुई। इस बीच एक महिला ने पुलिस पीसीआर की चाबी निकाल ली और चालान वापस लेने की बात कहने लगी। ट्रैफिक पुलिस ने महिला से कई बार चाबी वापस देने की गुजारिश की, लेकिन महिला ने चाबी नहीं लौटाई। उनके बीच करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चला।

बाद में महिला ने चाबी पुलिस को देने के बजाय गाड़ी के बोनट पर फेंक दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। थाने में पहुंचने पर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। शहर थाना पुलिस से एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि रूटीन में गाड़ी चेकिंग की थी। उसी अनुसार चालान किया है। यह गाड़ी लोडिंग की थी और इसमें सवारी नहीं बैठा सकते। इसमें डबल स्टोरी बनाकर सवारी बैठाई हुई थी। इसलिए चालान किया गया। महिला ने काफी ड्रामा किया।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *