Blog

  • पंजाबः सरकार को 700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फैक्ट्रीज का जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

    पंजाबः सरकार को 700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फैक्ट्रीज का जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने राज्य सरकार को करीब 600-700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली के श्रम विभाग के जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। नरिंदर सिंह पर मोहाली स्थित फिलिप्स फैक्ट्री को अनाधिकृत तौर पर डी-रजिस्टर करने के आरोप हैं। इसी कारण राज्य सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ और विभिन्न अदालती मामलों का सामना करना पड़ा। विजिलेंस टीम ने आरोपी से आगामी पूछताछ के लिए अदालत से उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि मामले में 5 जनवरी 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व IPC की विभिन्न धाराओं के तहत SAS नगर, मोहाली स्थित विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से मामले में अब तक कुल 9 अधिकारी/कर्मचारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

    विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान 31 मार्च 2023 को मोहाली, सेक्टर-68 निवासी आरोपी जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज, नरिंदर सिंह को पहले से दर्ज मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी अधिकारी ने 28 दिसंबर 2018 को सुकंतो आइच डायरेक्टर और फिलिप्स कंपनी की ओर से श्रम कमिश्नर पंजाब, चंडीगढ़ को डाक से एक अर्जी भेजी गई। आरोपी नरिंदर सिंह ने यह अर्जी आगे श्रम कमिश्नर पंजाब को भेजे बिना स्वयं कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी ने केस की पड़ताल और फिलिप्स कंपनी के किसी कर्मचारी के बयान नहीं लिए। इसके अलावा 10 जनवरी 2019 को बिना श्रम कमिश्नर की मंजूरी के बिना उक्त फैक्ट्री डी-रजिस्टर कर दी।

    बताया गया कि आरोपी ने फैक्ट्री डी-रजिस्टर करने संबंधी विभिन्न इंडस्ट्रीज, डायरेक्टर फैक्ट्रीज आदि के दफ्तरों की जानकारी के लिए 25 जनवरी 2019 को एक लेटर भेजा। लेकिन यह लेटर किसी भी दफ्तर को प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 27 फरवरी 2019 को श्रम इंस्पेक्टर, मोहाली नगर द्वारा स्थानीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पंजाब सरकार द्वारा औद्योगिक विवाद कानून 1947 की धारा-25 का चालान संकूतो आइच और अमित मित्तल, मैसर्ज फिलिप्स इंडिया लि. फेस-9 मोहाली के खिलाफ दायर किया गया।

  • जालंधरः शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठे लोग, देखें वीडियो

    जालंधरः शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठे लोग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः दशमेश नगर में लोगों ने शराब के ठेके का विरोध करते हुए महिलाओं ने ठेके के बाहर धरना लगा दिया। लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि प्रशासन ने उनके साथ वादा किया था कि 31 मार्च तक ठेका चलने दें। उसके बाद नए सेशन में ठेका बंद कर दिया जाएगा। लेकिन आज सुबह फिर से ठेका खुल गया और शराब लेने वालों की बाहर लाइनें लगी हुई थीं। महिलाओं ने कहा कि जब यहां पर ठेका खुला था उस वक्त यहां आबादी नहीं थी। अब पूरा इलाका भर गया है।

    यहां ठेके पर अक्सर शराबी नशे में धुत होकर हंगामा करते हैं और गाली गलौज भी करते हैं। ठेके की वजह से दशमेश नगर की महिलाओं-लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने कहा कि वह लंबे समय से ठेके का विरोध कर रही हैं। महिलाओं ने कहा कि ठेका वह पिछले 11 सालों से संताप झेलती आ रही हैं। पुलिस और प्रशासन को भी कई बार शिकायतें दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता है। एक महिला ने कहा कि दशमेश नगर में चिट्टे का भी कारोबार खूब फल फूल रहा है। बच्चे नशे की गर्त में जा रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। शराब की दुकानों का ठेका पूरा होते ही फिर से ठेकों का टेन्योर किए थे।

  • पंजाबः जेल से बाहर आए कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू, देखेें Live

    पंजाबः जेल से बाहर आए कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू, देखेें Live

    अमृतसरः रोडरेज मामले में सजा नवजोत सिद्धू जेल बाहर आ गए। जेल से बाहर आए कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू, नवजोत सिद्धू ने पटियाला जेल से बाहर आकर झुककर सभी का अभिवादन किया। सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। सिद्धू के बाहर निकलने पर समर्थकों ने पूरे जोश से उनका स्वागत किया। वहीं बाहर आते ही सिद्धू पुराने जोश में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रू-ब-रू होकर सरकार पर निशाने साधे। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला को लेकर नवजोत ने कहा कि वह मूसेवाला के घर जाकर कानून व्यवस्था के बारे में बात करूंगा। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, “लोकतंत्र जंजीरों में है।” पटियाला जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने कहा, पंजाब इस देश की ढाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहता है जहां भाजपा की धुर प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है।

    उन्होंने कहा, देश में अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अपनी रिहाई में देरी को लेकर सिद्धू ने कहा, मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं। इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी। वह सरकार को हिला देंगे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। बता दें कि सिद्धू की रिहाई पहले सुबह 11 बजे और फिर 3 बजे कही गई लेकिन वह अब करीब 6 बजे उन्हें रिहा किया गया।

    उनके बेटे करण सिद्धू ने आरोप लगाया था कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सुबह से कई बार एक घंटे में रिहाई की बात कही जा चुकी है। समर्थकों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से रिहाई में देरी की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक नवतेज चीमा ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझ कर उन्हें रिलीज करने में देरी कर रही है। पटियाला पहुंचे नेशनल कांग्रेस के पूर्व स्पोक्सपर्सन गौतम सेठ ने बताया कि कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟੋਲ ਬੰਦ ’ਤੇ ਭੜਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ, ਕਿਹਾ- ਅਸੀ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟੋਲ ਬੰਦ ’ਤੇ ਭੜਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ, ਕਿਹਾ- ਅਸੀ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸਾਨੂੰ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਘਰ ਤੋ ਕੀਤਾ ਬੇਘਰ 

    ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚਕਾਰ ਅੱਜ ਲੱਗੀਆਂ ਨੱਕੀਆਂ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾ ਨਾਲ ਹਲਕਾ ਵਧਾਇਕ ਤੇ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਸ, ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ ਚੱਡਾ, ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ.ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਮਕੋਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਕੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 13 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਲੁੱਟ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਥੇ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵਿਹਲੇ ਹੋ ਗਏ।

    ਵਿਹਲੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵੀ ਮਾਣ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬੜੇ ਚਾਵਾਂ ਨਾਲ ਵੋਟਾਂ ਪਾਈਆਂ ਜੇਕਰ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਤੋ ਵੇਹਲੇ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਹੋਰ ਰੋਜਗਾਰ ਮੁਹਈਅ ਕਰਵਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਰੋਟੀ ਤੋਂ ਅਵਾਜ਼ਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਟੋਲ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਨਹੀ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਕੋਈ ਹੋਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦੇਖ ਲੈਣ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਮਿਟਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਨੌਕਰੀ ਛੱਡ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਬਾਬਤ ਜਦੋਂ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਜੀਐਮ ਪਰਸਾਤ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦੇ ਪੈਸੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ।

  • मारुति सुजुकी ने अपनी इस कार की बिक्री की बंद, बताई ये वजह

    मारुति सुजुकी ने अपनी इस कार की बिक्री की बंद, बताई ये वजह

    नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने एंट्री-लेवल मॉडल ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है। कंपनी अब स्टॉक में कुछ शेष इकाइयां बेच रही है। बता दें कि साल 2016 में, एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट कुल बाजार आकार का लगभग 15% था। इसके करीब 4,50,000 यूनिट थे। साल 2023 में यह घटकर 7% पर आ गई जो करीब 2,50,000 यूनिट है। न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से लागू होने वाले BS6 फेस 2 मानदंडों का पालन करने के लिए ऑल्टो 800 को अपग्रेड करने के लिए निवेश करना कम मात्रा के कारण वित्तीय रूप से कारगर नहीं होगा। ऑल्टो 800 को बंद किए जाने के साथ, ऑल्टो के10 अब मारुति सुजुकी के एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में काम करेगा, जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) होगी।

    साल 2000 में भारत में लॉन्च हुई ऑल्टो 800 में 796सीसी का पेट्रोल इंजन था, जो 48पीएस की अधिकतम शक्ति और 69एनएम के पीक टॉर्क को विस्थापित करता है। इसमें सीएनजी का भी विकल्प है। 2010 तक, ऑटोमेकर ने हैचबैक कार की 1,800,000 यूनिट बेची थी। ऑल्टो के10 ने 2010 में बाजार में प्रवेश किया। रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से अब तक, कार निर्माता ने ऑल्टो 800 की 1,700,000 यूनिट और ऑल्टो के10 की 950,000 यूनिट बेचीं हैं। कुल मिलाकर, ऑल्टो ब्रांड का वॉल्यूम लगभग 4,450,000 यूनिट है।

    मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इंडिया टुडे के हवाले से श्रीवास्तव ने कहा, हमने देखा है कि एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट, जहां यह (ऑल्टो 800) संचालित होता है, वर्षों से नीचे आ रहा है। उन्होंने कहा कि वॉल्यूम में गिरावट आई है क्योंकि इस सेगमेंट में वाहनों के अधिग्रहण की लागत काफी बढ़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस सेगमेंट में मांग को बहुत अधिक प्रभावित किया। ग्राहकों का झुकाव ऑल्टो के10 की ओर हुआ और, नतीजतन, आगे बढ़ने वाली ऑल्टो 800 की मात्रा अपेक्षाकृत कम होने की उम्मीद है और इसलिए, हमें लगता है कि बीएस6 चरण 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए ऑल्टो 800 में बदलाव के लिए निवेश करना वित्तीय रूप से व्यवहार्य नहीं होगा।

  • पंजाबः सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब, जाने मामला

    पंजाबः सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब, जाने मामला

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी की अतिरिक्त परीक्षा पास करने की शर्त को लेकर जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस जारी किया है। इस दौरान हाईकोर्ट ने जवाब में पूछा है कि क्यों न इस इस परीक्षा पर रोक लगा दी जाए। याचिका दाखिल करते हुए परविंदर सिंह ने वकील विकास चतरथ के हवाले से हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने 12 अक्टूबर 2022 को ईटीटी के 5994 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। योग्यता के मानदंड को पूरा करने के लिए याचिकाकर्ताओं ने भी इसके लिए आवेदन किया है।

    28 अक्टूबर 2022 को पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सर्विस रूल्स में संशोधन किया। इसके तहत सरकारी नौकरियों के लिए पंजाबी अतिरिक्त परीक्षा अनिवार्य कर दी गई थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह अधिसूचना जारी करते हुए पंजाब सरकार ने आरक्षित वर्ग को कोई छूट नहीं दी है जो संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है। इसी तरह इस पत्र को रद्द करने का आदेश दें और भर्ती प्रक्रिया पर भी रोक लगाएं। इसके एवज में याचिकाकर्ता के पक्ष को इस भर्ती में अस्थाई रूप से शामिल करने का आदेश दिया जाए।

    हाईकोर्ट ने अब पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है। साथ ही पंजाब सरकार से पूछा गया है कि इस सूचना और संशोधन पर क्यों न लगा दी जाए। यह नियम केवल ग्रुप सी के लिए अनिवार्य किया गया है जबकि ग्रुप ए, बी और डी पर यह मौन है। इसके बाद पंजाब सरकार ने 1 दिसंबर 2022 को एक सुधार पत्र जारी किया, जिसके तहत ईटीटी के 5994 पदों को भरने के लिए 12 अक्टूबर को जारी विज्ञापन पर भी आवेदन किया गया था। याचिकाकर्ता ने कहा कि पूर्व में जारी भर्ती अधिसूचना को लागू करना पूरी तरह से गलत है।

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस दिग्गज नेता को दी धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा करेंगे हाल 

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस दिग्गज नेता को दी धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा करेंगे हाल 

    मुबंईः शिवसेना नेता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं। 

    पुलिस ने बताया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी भरा संदेश मिला है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को धमकी दी है कि सिद्धू मूसेवाला गैंग की तरह ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। संजय राउत ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय राउत को भेजे गए धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि ‘दिल्ली में मिला तो एके47 से उड़ा दूंगा।’ साथ ही कहा है कि ‘तू और सलमान फिक्स हैं।’ पुलिस ने इस मामले में पुणे से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    संजय राउत ने बताया कि ‘उन्हें धमकी भरा संदेश मिला है। मैंने इसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। मैं डरूंगा नहीं। पहले भी मुझ पर हमले की कोशिश की गईं लेकिन पुलिस क्या कर रही है? गृहमंत्री क्या कर रहे हैं?’ संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई। अब हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • जालंधरः मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर को लेकर पुलिस ने की FIR दर्ज

    जालंधरः मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर को लेकर पुलिस ने की FIR दर्ज

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उप-चुनावों को लेकर शहर में सियासत गरमा गई है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप विधायक द्वारा प्रेस वार्ता के बाद मोदी हटाओ और देश बचाओ के पोस्टर दीवारों पर लगाए गए थे। जिसके बाद भाजपा ने इसका विरोध करते हुए पोस्टर फाड़कर वहां पर मोदी लाओ देश बचाओ के पोस्टर लगा दिए। वहीं भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र भी दिया गया था। दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव का ऐलान किया जा चुका है।

    ऐसे में शहर में कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बावजूद सड़कों पर मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाने के मामले को लेकर थाना नई बारादरी की पुलिस ने एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस एफआईआर में किसी का नाम दर्ज नहीं किया है। पुलिस द्वरा कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला देते हुए अज्ञात व्यक्ति पर यह मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले की पहचान करनी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ पंजाब प्रीवेंशन डिफेसमेंट प्रापर्टी ऑर्डिनेंस एक्ट के तहक केस दर्ज किया गया है।

  • ਪਠਾਨੱਕੋਟ ‘ਚ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੇਬਾਂ ਦਾ ਬਾਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਪਠਾਨੱਕੋਟ ‘ਚ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੇਬਾਂ ਦਾ ਬਾਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਪਠਾਨੱਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਹਲਕਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘੋਹ ਵਿਚ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਵਲੋਂ ਤਜੁਰੱਬੇ ਦੇ ਤੋਰ ਤੇ ਸੇਬਾਂ ਦੇ ਪੇੜ ਲਗਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਮਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਪਠਾਨੱਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘੋਹ ਵਿਚ ਸੇਬਾਂ ਦੇ ਪੇੜ ਤਜੁਰੱਬੇ ਦੇ ਤੋਰ ਤੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਉਪਰ ਸੇਬ ਦੇ ਫੁੱਲ ਤੇ ਸੇਬ ਸਾਫ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟਿਮ ਵਲੋਂ ਜਦ ਇਸ ਬਾਗ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਨਾਲ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੋਰਾਨ ਉਨਾੰ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸੇਬਾਂ ਦੇ ਪੇੜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਤਜਰਬੇ ਦੇ ਤੋਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ।

    ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਮਜਾਬੀ ਮਿਲਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਸੇਬ ਪਹਾੜੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਲਗਦੇ ਸੀ ਤਾਂ ਹੁਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟਿਮ ਵਲੋਂ ਪਠਾਨੱਕੋਟ ਵਿਚ ਸੇਬਾਂ ਦਾ ਬਾਗ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਪੇੜਾ ਤੇ ਭਰਭੂਰ ਸੇਬ ਲਗੇ ਹਨ। ਮਾਹਿਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਹਲੇ ਤਕ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੇੜਾਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਤਜਰਬੇ ਦੇ ਤੋਰ ਤੇ ਲਗਾਉਣ ਬਾਰੇ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ਜਲਦ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸੇਬ ਦੇ ਪੇੜਾਂ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਮਿਲਣ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਇਹ ਲਾਹੇਵੰਦ ਧੰਦਾ ਬਣ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • महंगाई का झटकाः Amul दूध के दामों मेें हुई बढ़ौतरी, जाने नई कीमतें

    महंगाई का झटकाः Amul दूध के दामों मेें हुई बढ़ौतरी, जाने नई कीमतें

    नई दिल्लीः आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। अमूल ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने शनिवार को पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद राज्य में दूध की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। हालांकि, अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है। 

    जानें नई कीमतें

    शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद गुजरात में अमूल के दूध (भैंस) की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल ताजा दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है,जो कि बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

    2023 में गुजरात में पहली बढ़ोतरी

    पिछले छह महीनों में GCMMF ने पूरे भारत में अमूल दूध के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है, लेकिन गुजरात में रेट नहीं बढ़ा था। राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में फरवरी 2023 में दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

    इसलिए बढ़ी दूध की कीमतें 

    दूध की कीमतें बढ़ने की पीछे की वजह पशुओं के चारे का महंगा होना है। अमूल के अनुसार, पिछले एक साल में पशुओं के चारे पर 13 से 14 फीसदी का खर्च बढ़ा है। इसकी वजह के किसानों के लिए दूध उत्पादन महंगा हो गया है। इस वजह से दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया गया है। पिछसे साल अगस्त में भी कंपनी ने गुजरात समेत पूरे भारत दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। वहीं मार्च 2022 में भी अमूल ने कीमतों में इजाफा किया था।