Blog

  • महंगाई का झटकाः Amul दूध के दामों मेें हुई बढ़ौतरी, जाने नई कीमतें

    महंगाई का झटकाः Amul दूध के दामों मेें हुई बढ़ौतरी, जाने नई कीमतें

    नई दिल्लीः आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। अमूल ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने शनिवार को पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद राज्य में दूध की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। हालांकि, अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है। 

    जानें नई कीमतें

    शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद गुजरात में अमूल के दूध (भैंस) की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल ताजा दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है,जो कि बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

    2023 में गुजरात में पहली बढ़ोतरी

    पिछले छह महीनों में GCMMF ने पूरे भारत में अमूल दूध के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है, लेकिन गुजरात में रेट नहीं बढ़ा था। राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों में फरवरी 2023 में दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

    इसलिए बढ़ी दूध की कीमतें 

    दूध की कीमतें बढ़ने की पीछे की वजह पशुओं के चारे का महंगा होना है। अमूल के अनुसार, पिछले एक साल में पशुओं के चारे पर 13 से 14 फीसदी का खर्च बढ़ा है। इसकी वजह के किसानों के लिए दूध उत्पादन महंगा हो गया है। इस वजह से दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया गया है। पिछसे साल अगस्त में भी कंपनी ने गुजरात समेत पूरे भारत दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। वहीं मार्च 2022 में भी अमूल ने कीमतों में इजाफा किया था।

  • पंजाबः विभाग ने महिला सरपंच को किया बर्खास्त, बैंक खाते फ्रीज करने के दिए आदेश, जाने मामला

    पंजाबः विभाग ने महिला सरपंच को किया बर्खास्त, बैंक खाते फ्रीज करने के दिए आदेश, जाने मामला

    लुधियानाः सुधार ब्लॉक के गांव रत्तोवाल की महिला सरपंच पर विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, महिला सरपंच के खिलाफ उसके पति की दखलअंदाजी की शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। महिला के पति ने खुद को गांव के ‘सरपंच’ के रूप में पेश करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वह सरकारी परियोजनाओं के उद्घाटन पत्थरों पर अपना नाम सरपंच के रूप में लिखवा रहा था। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैरा ने अपने आदेश में गांव रत्तोवाल की सरपंच परमजीत कौर को बर्खास्त कर दिया है। डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ने सरपंच के बैंक खाते को भी फ्रीज करने का आदेश दिया है।

    महिला सरपंच को आदेश दिया गया है कि पंचायत का सारा रिकॉर्ड, संपत्ति और फंड पंचायत के किसी एक सदस्य को सौंप दे। जिसका नाम अन्य सदस्य पंचायतों द्वारा निर्णय निर्माता के रूप में प्रस्तावित किया जाएगा। महिला के पति जगदीप सिंह ने खुद को गांव के सरपंच के रूप में चित्रित करना शुरू कर दिया था, जो अक्सर उसके काम में हस्तक्षेप करता था और सार्वजनिक रूप से खुद को मुख्य निर्णयकर्ता घोषित करता था। यहां तक ​​कि उन्होंने आगे बढ़कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण सहित कई परियोजनाओं को अधिकृत किया।

    ग्रामीणों ने जगदीप सिंह की दखलअंदाजी को देखा और संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की। पंचायत सचिव हरभजन सिंह की दखलअंदाजी की रिपोर्ट सेशन विकास एवं पंचायत अधिकारी सुधार को भेजी गई। उन्होंने कहा कि गांव की सरपंच होने के नाते महिला को अपने पति को समझाना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। विभाग ने सरपंच परमजीत कौर को 15 दिन में जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस भेजा था। सरपंच ने अपने जवाब में आरोपों का खंडन किया था और शिकायत का रद्द करने की अपील की थी। उन्हें अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए 13 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च को नोटिस दिया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इस घटना ने जेंडर सेंसटिव पॉलिसी (लैंगिक संवेदनशील नीतियों) की आवश्यकता और ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता को उजागर किया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਨੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੇ ਢਾਈ ਤਸ਼ੱਦਦ , ਬਣਾਇਆ ਬੰਦੁਆ ਮਜ਼ਦੂਰ, ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ 

    ਪੰਜਾਬ: ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਨੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੇ ਢਾਈ ਤਸ਼ੱਦਦ , ਬਣਾਇਆ ਬੰਦੁਆ ਮਜ਼ਦੂਰ, ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪਾਹੜਾ ਦੇ ਇੱਕ ਭੱਠਾ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵਲੌ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰ ਬਣਾ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਭੱਠੇ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਰੀਬ ਬੰਦੂਆਂ ਮਜਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਢਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਵਲੋਂ ਆਪਣੇ ਉੱਚੇ ਰਸੂਖ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕਾਫੀ ਜੁਲਮ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾ ਵੱਲੋ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਪ੍ਰਥਾ ਨਿਵਾਰਨ 1976 ਐਕਟ ਦੇ ਵਿਚ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੇਸ਼ਗੀ ਦੇ ਕੇ ਤੁਸੀਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨਹੀਂ ਬਣਾ ਸਕਦੇ। ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਤੇ ਅਤਿਆਚਾਰ ਨਿਵਾਰਨ ਕਾਨੂੰਨ 2015 ਤਹਿਤ ਕਾਨੂੰਨ ਵੀ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਕਿਸੇ ਤੋਂ ਬੰਧੂਆ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਦੇ ਪਾਏ ਗਏ ਤੇ ਤੁਹਾਡੇ ਖ਼ਿਲਾਫ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ।

    ਪਰ ਇਸ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੋਈ ਡਰ ਨਹੀਂ। ਇਸ ਭੱਠੇ ਮਾਲਕ ਦੇ ਜੁਲਮ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਕੌਲ ਇੰਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ। ਇਹ ਭੱਠੇ ਤੋਂ ਆਪਣਾ ਸਮਾਨ ਸੰਭਾਲ ਕਰਕੇ ਵਾਪਿਸ ਚਲੇ ਹੀ ਸੀ ਕਿ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਤੇ ਉਸ ਦੇ ਪੰਝੀ ਤੀਹ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਕਾਬੂ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਉੱਤੇ ਜ਼ੁਲਮ ਢਾਹੁਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬਚਾ ਕੇ ਭੱਜੇ ਤੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਜੇ ਅਤੇ ਮੀਡਿਆ ਨਾਲ਼ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸਾਰੀ ਹੱਡਬੀਤੀ ਦਾਸਤਾਨ ਮੀਡਿਆ ਨੂੰ ਸੁਣਾਈ।

     ਉਨ੍ਹਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਇਸ ਭੱਠੇ ਤੇ ਬੰਧੂਆ ਮਜਦੂਰ ਬਨੇ ਹੌਏ ਹਨ। ਸਾਡੀਆ ਘਰਦਿਆਂ ਔਰਤਾਂ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਗੋਰਾ ਅਤੇ ਸੋਨੂੰ ਹੈ ਉਸ ਨੇ ਕੈਦ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਗਰੀਬ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਭੱਠਾ ਮਾਲਕ ਪੰਜ ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਮਹੀਨਾ ਦਿੰਦਾ ਸੀ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੋਰਾਨ ਸਾਨੂੰ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਸਾਨੂੰ ਉਸ ਭੱਠੇ ਮਾਲਕ ਤੋਂ ਆਜ਼ਾਦ ਕਰਵਾਈਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰ ਜਿਹੜੇ ਓਸਨੇ ਬੰਦੀ ਬਣਾਕੇ ਰੱਖੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਰਿਹਾਅ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਜਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਭੱਠਾ ਮਜ਼ਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਧੂਆ ਬਣਾਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅਸੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਕੋਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇੱਸ ਭੱਠੇ ਤੋਂ ਰਿਹਾਅ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਦੇਸ ਆਜ਼ਾਦ ਹੋਏ ਨੂੰ 76 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਪਰ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਅਜੇ ਵੀ ਬੰਧੂਆ ਮਜਦੂਰ ਬਣਾਕੇ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਹਨ।

  • पंजाबः इस नहर में धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः इस नहर में धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब सरकार द्वारा भले ही अवैध माइनिंग पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए गए है। लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो अभी भी कई जगह पर धड़ल्ले से अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है। वहीं ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के सठियाल नहर  में देखने को मिला है। जहां धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग को रोकने के लिए माइनिंग में विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से फेल सिद्ध हो रहा है। सरकार की ओर से अधिकारियों को इस मामले को लेकर कड़े निर्देश देने के बावजूद विभाग के साथ आंख में चोली करके कुछ माइनिंग का काला कारोबार करने वाले तस्कर विभाग की आंखों में धूल झोंकते हुए इसे सरेआम कर रहे हैं।

    वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

    जांच के दौरान पता चला कि गांव गल्ला गोरियां से संबंधित एक व्यक्ति अवैध ढंग से माइनिंग का कारोबार करता है, जिसकी पहचान करके उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग काम कर रहा है। हालांकि पत्रकारों को देखकर काम करने वाले व्यक्ति ने भी इस गलती को स्वीकार किया और उसने कहा कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। जबकि पुलिस विभाग का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें इस अवैध माइनिंग को लेकर पत्रकारों ने गुरदासपुर पुलिस मुखी को भी वीडियो शेयर की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले संबंधी संबंधित थाने से एक सहायक सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे।

    गुपचुप तरीके से धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग

    पंजाब सरकार की ओर से मांग को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं जबकि संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी गुपचुप तरीके से गुरदासपुर जिले में कभी मिट्टी तो कभी रेत की अवैध माइनिंग धड़ल्ले से की जा रही है। तस्कर ज्यादातर रात्रि के समय में यह कार्रवाई को अंजाम देते हैं जबकि इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से भी ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

  • पंजाबः डयूटी पर जाते समय सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः डयूटी पर जाते समय सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत, देखें वीडियो

    2 माह पहले कनाडा में हुई थी शादी

    फिरोजपुर: डयूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। पता चला है कि कुलविन्द्र कौर अपनी आई-20 कार से फिरोजपुर से जीरा की तरफ जा रही थी। गांव सांदे हाशम की तरफ गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मौके पर ही कुलविन्द्र ने प्राण त्याग दिए। वहीं इस भयानक टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनचूर हो गया।

    थाना कुलगढ़ी प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कर्मी पुलिस लाइन में तैनात थी। गलत दिशा में आ रहे ट्रक की चपेट में कांस्टेबल की गाड़ी आ गई। महिला कर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी ट्रक चालक हादसे को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं फरार चल रहे ड्राइवर के ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    उधर, सिविल अस्पताल के डॉक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक महिला पुलिसकर्मी की डेडबॉडी आई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। और आज कुछ देरा बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • पंजाबः इस सिख ने फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को लेकर किए बड़े खुलासे, वायरल वीडियो

    पंजाबः इस सिख ने फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को लेकर किए बड़े खुलासे, वायरल वीडियो

    अमृतपाल द्वारा जारी किए वीडियो पर सुनाई खरीखोटी

    चंडीगढ़ः खालिस्तान अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, हरदीप सिंह डिबडिबा ने अमृतपाल को गिरफ्तारी को लेकर कई बड़े खुलासे किए है, साथ ही अमृतपाल पर कई निशाने साधे है। वायरल वीडियो में आज भी कौम को डिक्टेयट कर रहा है उसकी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी। क्योंकि जो व्यक्ति इतना कुछ करवाकर सारी कौम के माथे पर आतंकी का दबा लगवाकर और सिख सगंठनों को पुलिस ने लाठियां बजवाकर आप पुलिस की गाड़ी के इतने बड़े घेरे से खुद खिसक गया हो। हरदीप सिंह डिबडिबा ने आगे कहा कि अब खुद वीडियो वायरल करके कह रहा हैकि वाहेगुरु की मेरे ऊपर बहुत बड़ी मेहर है जोकि मैं इतने बड़े पुलिस के घेरे से निकल गया हूं।

    हरदीप सिंह ने आगे कहा कि अमृतपाल सिंह के ऊपर वाहेगुरु की नहीं बल्कि अमित शाह की मेहर है। जिसने अमृतपाल सिंह को इस घेरे से बाहर निकाला है। उन्होनें आरोप लगाया है कि आज भी अमृतपाल सिंह ना कहीं भागा हुआ है। और आज भी वह इन्ही के पास है। उन्होंने आगे कहा कि पहले दिन से ही सभी को यह पता था कि ना ही अमृतपाल सिंह भागा है और ना ही वह कहीं आसपास है। वह पुलिस के पास ही है और आज भी अमृपाल सिंह कहां है और जो भी वीडियो जारी करके बोल रहा है सबको पता है कि तुझसे बुलवाया जा रहा है।

    सभी को इस बात की समझ आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि अमृतपाल सिंह वीडियो जारी कर जत्थेदार हरप्रीत सिंह को कह रहा है कि आज सिख संगत जिस हालात में है उसे वह इस सकंट से निकाले, उन्होंने जत्थेदार का भी घेराव करते हुए कहा कि कौन जत्थेदार, जो बादल परिवार की बोली बोलता है। जिसे कौम ने रद्द किया हुआ है। वहीं हरदीप सिंह ने बादल परिवार पर निशाने साधते हुए वीडियो के जरिए कहा कि आज देखों कि अकाल तख्त में कितना बड़ा मजमा लगा हुआ है सारे बादल नहा धोकर वहां बैठ गए क्योंकि उन्हें लगता है कि आज अमृतपाल सिंह ने जो कहा है वह किया जाए।

  • बड़ी खबर : दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी इमरजेंसी, जाने मामला

    बड़ी खबर : दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी इमरजेंसी, जाने मामला

    नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया। दुबई (Dubai) जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट (FedEx Aircraft) के टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकराने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर किया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुला लिया गया। जानकारी के मुताबिक फेडएक्स एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद एक चिड़िया से टकरा गई। इसकी वजह से  इमरजेंसी लैंडिंग हुई। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी, जिससे किसी भी हालात से निपटा जा सके।

    फुल इमरजेंसी डिक्लेयर सिर्फ शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के लिए था। अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है। शनिवार सुबह 10 बजे जब फेडएक्स के कार्गो प्लेन ने दुबई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ किया तो कुछ ही देर बाद उसके आगे के हिस्से में दाहिने ओर एक बर्ड हिट हुआ, जिसके बाद 10:46 मिनट पर उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पक्षी के टकराने या किसी अन्य वजहों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होती रही है। इसी साल 4 जनवरी को दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में हवा में खराबी का पता चलने के बाद उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयर इंडिया ने तब बताया था कि 210 यात्रियों को लेकर विमान सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतरा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-AND दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली AI143 “स्लैट्स ड्राइव” स्नैग इशू के कारण एयर टर्नबैक में शामिल रही। विमान में हवा में खराबी का पता चलने पर उसे वापस लाया गया।

  • पंजाबः मान सरकार ने Private Schools की मनमानी को लेकर जारी किया नया फरमान

    पंजाबः मान सरकार ने Private Schools की मनमानी को लेकर जारी किया नया फरमान

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप पार्टी की सरकार ने स्कूलों के नए सेशन से पहले ही बड़ा कदम उठाया। दरअसल, पिछले लंबे समय प्राइवेट स्कूलों के द्वारा की जा रही मनममानी की रोकथाम के लिए नई ई-मेल जारी की है। इस ई-मेल के जरिये अब बच्चों के माता-पिता प्राइवेट स्कूलों के द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर अपनी शिकायत भेज सकते हैं, इन शिकायतों पर पंजाब सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

    दरअसल, पंजाब सरकार को निजी स्कूलों के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शिक्षा मंत्री ने बच्चों के अभिभावकों को संदेश जारी कर कहा है कि यदि कोई निजी स्कूल उन्हें परेशान करता है या मनमानी फीस लेता है तो वे सीधे उनसे शिकायत कर सकते हैं।  इसके लिए बकायदा ई-मेल EMOfficepunjab@gmail.com भी लॉन्च किया है, जिस पर बच्चों के माता-पिता अपनी शिकायतें भेज सकते हैं।

  • पंजाबः हाईव पर जाने से पहले पढ़े ये खबर, किसानों ने लगाया मोर्चा, देखें वीडियो

    पंजाबः हाईव पर जाने से पहले पढ़े ये खबर, किसानों ने लगाया मोर्चा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अगर आप भी मोगा-फिरोजपुर पर स्थित हाइवे फिरोजशाह की ओर जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, पानी को बचाने के लिए किसानों ने हाइवे पर मोर्चा लगा दिया है। बता दें कि पिछले कई समय से पानी को बचाने के लिए किसानों के द्वारा रोष पाया जा रहा था। इससे पहले पानी को बचाने के लिए घलखुर्द स्थित जोड़ी नहरों पर मिशल सतलुज के मुदकी मोर्चा जल पानियां दी अभियान के तहत किसानों ने मोर्चा लगाया था।

    धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि संघर्ष को लेकर विभिन्न संगठनों से तालमेल किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंजाब के दरियाई पानी का हक पंजाब का है, दरियाई बांधों व जल प्रबंधों का कंट्रोल पंजाब सरकार अपने अधीन ले, राजस्थान नहर से पंजाब के किसानों को पानी दिया जाए और राजस्थान को पानी दिया जाना बंद किया जाए, पंजाब का पानी बाहरी राज्यों को दिए जाने से पंजाब के लोगों का जो आर्थिक नुकसान हुआ है।

    इसके लिए केंद्र सरकार हर्जाना दे, पंजाब के हर खेत व घर के लिए नहरी पानी मुहैया करवाया जाए, नहरों में प्लास्टिक की परत व कंकरीट से पक्का नहीं किया जाने दिया जाएगा। इसके अलावा भी उनकी मांगें सरकार को भेजी गई हैं। मगर अब तक सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई। हाईवे पर जाम के कारण रात के समय में कोई हादसा न होने से इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रोड के बीच रिफ्लेक्टर लगे पोल लगाए।

  • बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 2 लोगों की मौत, इमरजेंसी लागू, देखें वीडियो

    बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 2 लोगों की मौत, इमरजेंसी लागू, देखें वीडियो

    अरकंसासः अमेरिका में भीषण बवंडर और तूफान की आपदाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से अमेरिका के लिटिल रॉक, अरकंसास और पड़ोसी शहरों में शुक्रवार को एक भयंकर बवंडर आया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम दो लोग और दर्जनों घायल हो गए हैं। वहीं, बंवडर से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मकानों की दीवारें और छत गिर गई हैं।इसके अलावा बंवडर से खड़े वाहन पलट गए और पेड़ और बिजली के तार गिर गए।

    मलबे में फंसे लोग

    बंवदर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दो बवंडर ने दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कुछ हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया। इससे राज्य की राजधानी लिटिल रॉक में विनाशकारी क्षति हुई। पुलास्की काउंटी में आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने कहा कि तूफान के बाद एक कई व्यक्तियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण बंवडर से दर्जनों लोग मलबे में फंस गए थे।

    अरकंसास में इमरजेंसी लागू

    अरकंसास के गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स ने देर रात समाचार सम्मेलन में बताया कि तूफान ने टेनेसी सीमा के पास लिटिल रॉक के पूर्व में लगभग 100 मील (160 किमी) विने में कम से कम दो लोगों की जान ले ली। तूफान के बाद हरकत में आए गर्वनर के कार्यालय ने राज्य में इमरजेंसी लगा दी। पुलिस ने कहा कि शहर के पश्चिमी छोर के कई इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

    कई इलाकों में बंवडर ने मचाई भारी तबाही

    राजधानी से अरकंसास नदी के पार उत्तरी लिटिल रॉक के निकटवर्ती शहर में, बैपटिस्ट हेल्थ मेडिकल सेंटर ने तूफान से 11 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर थी। प्रशासक केविन बर्टन ने कहा कि पास के जैक्सनविले में यूनिटी हेल्थ अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पांच से 10 अन्य मरीजों का इलाज किया गया। द वेदर चैनल द्वारा पोस्ट किए गए एरियल फुटेज में लिटिल रॉक का एक भारी क्षतिग्रस्त क्षेत्र दिखाया गया है, जिसमें कई घरों की छतें और दीवारें गायब हैं, जिनमें से कुछ ढह गए हैं, और सड़कों पर खड़े वाहन पलट गए।