पंजाबः इस सिख ने फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को लेकर किए बड़े खुलासे, वायरल वीडियो

अमृतपाल द्वारा जारी किए वीडियो पर सुनाई खरीखोटी

चंडीगढ़ः खालिस्तान अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, हरदीप सिंह डिबडिबा ने अमृतपाल को गिरफ्तारी को लेकर कई बड़े खुलासे किए है, साथ ही अमृतपाल पर कई निशाने साधे है। वायरल वीडियो में आज भी कौम को डिक्टेयट कर रहा है उसकी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी। क्योंकि जो व्यक्ति इतना कुछ करवाकर सारी कौम के माथे पर आतंकी का दबा लगवाकर और सिख सगंठनों को पुलिस ने लाठियां बजवाकर आप पुलिस की गाड़ी के इतने बड़े घेरे से खुद खिसक गया हो। हरदीप सिंह डिबडिबा ने आगे कहा कि अब खुद वीडियो वायरल करके कह रहा हैकि वाहेगुरु की मेरे ऊपर बहुत बड़ी मेहर है जोकि मैं इतने बड़े पुलिस के घेरे से निकल गया हूं।

हरदीप सिंह ने आगे कहा कि अमृतपाल सिंह के ऊपर वाहेगुरु की नहीं बल्कि अमित शाह की मेहर है। जिसने अमृतपाल सिंह को इस घेरे से बाहर निकाला है। उन्होनें आरोप लगाया है कि आज भी अमृतपाल सिंह ना कहीं भागा हुआ है। और आज भी वह इन्ही के पास है। उन्होंने आगे कहा कि पहले दिन से ही सभी को यह पता था कि ना ही अमृतपाल सिंह भागा है और ना ही वह कहीं आसपास है। वह पुलिस के पास ही है और आज भी अमृपाल सिंह कहां है और जो भी वीडियो जारी करके बोल रहा है सबको पता है कि तुझसे बुलवाया जा रहा है।

सभी को इस बात की समझ आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि अमृतपाल सिंह वीडियो जारी कर जत्थेदार हरप्रीत सिंह को कह रहा है कि आज सिख संगत जिस हालात में है उसे वह इस सकंट से निकाले, उन्होंने जत्थेदार का भी घेराव करते हुए कहा कि कौन जत्थेदार, जो बादल परिवार की बोली बोलता है। जिसे कौम ने रद्द किया हुआ है। वहीं हरदीप सिंह ने बादल परिवार पर निशाने साधते हुए वीडियो के जरिए कहा कि आज देखों कि अकाल तख्त में कितना बड़ा मजमा लगा हुआ है सारे बादल नहा धोकर वहां बैठ गए क्योंकि उन्हें लगता है कि आज अमृतपाल सिंह ने जो कहा है वह किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *