Blog

  • ईलाइट अस्पताल ऊना द्वारा कुरियाला में फ्री स्वास्थ्य चेकअप कैंप 22 को: परमजीत सिंह

    ईलाइट अस्पताल ऊना द्वारा कुरियाला में फ्री स्वास्थ्य चेकअप कैंप 22 को: परमजीत सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत कुरियाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में फ्री स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन 22 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इस शिवर में विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष नंदा व उनकी टीम द्वारा रोगियों की फ्री जांच की जाएगी। जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हर्नियां, गुर्दे की पथरी, पित्ते की पथरी व अन्य सर्जरी संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को फ्री दवाइयां व इनसे बचने के लिए फ्री परामर्श दिया जाएगा।

    यह जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत कुरियाला के पूर्व प्रधान एवं गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधन कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में उपरोक्त बीमारियों से पीड़ित मरीजों को खुली या दूरबीन से सर्जरी के सुझाव एवं परामर्श दिए जायेंगे।

    उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा में वर्ष भर में ऐसे बहुत से कई प्रकार के सेवार्थ व धर्मार्थ कार्य किए जाते रहे हैं, उसी कड़ी के बीच ईलाइट अस्पताल के आह्वान पर 22 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है, और शिविर का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों को इस फ्री स्वास्थ्य चेकअप कैंप में जांच करवाने हेतु लाभ उठाने का आह्वान किया है।

    उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत कुरियाला की प्रधान जसविंदर कौर, ग्राम पंचायत झंबर के उप-प्रधान जीवन शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नरेश शर्मा व उनकी टीम इत्यादि उपस्थित रहेंगे।

  • Punjab News : फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डायेक्टर को Vigilance Bureau ने किया गिरफ्तार

    Punjab News : फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डायेक्टर को Vigilance Bureau ने किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़। ट्रांसपोर्ट टेंडर आवंटन घोटाला मामले के मुख्य आरोपी खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के साथी और बत्तरा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्तरा को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर सिंगला के काले धन को सफेद करने का आरोप है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहां पर उसको एक दिन के पुलिस रिमांड और विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 11, दिनांक 16.08.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7ए, 8, 12, 13 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज है। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त डिप्टी डायरेक्टर सिंगला ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर अज्ञात आय के स्रोतों से 12 संपत्तियां खरीदी थीं। बाद में सिंगला को उक्त केस में घोषित भगोड़ा (पी.ओ.) करार दिया गया था।

  • Truck और Car में भीषण टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Truck और Car में भीषण टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला – चंडीमंदिर टोल प्लाजा के फ्लाईओवर के ऊपर एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी दी। जानकारी के अनुसार चारों बच्चों की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। चारों पंचकूला के रहने वाले है और वह घूमने के लिए पिंजौर वाली तरफ जा रहे थे। यह हादसा देर रात 3 बजे के करीब हुआ है। यह हादसा टोल प्लाजा के पास फ्लाईओवर के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टकर मार दी।

    इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों की पहचान अंश नागपाल(19), रिहान(17), सक्षम(18) और संयम(20) के तौर पर हुई है। तभी वहां पर माजूद लोगों ने चारों बच्चों को कार के अंदर से मुश्किल से निकाला और 6 के अस्पताल लाया गया। अंश नागपाल की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी और रिहान की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।

    सक्षम और संयम का इलाज सेक्टर- 6 के अस्पताल में चल रहा है। जिनको अभी होश नही आया है। ट्रक ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक गुजरात से माल लेकर हिमाचल बद्दी वाली तरफ जा रहा था कि टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टकर मार दी। जिसके बाद देखा कि चारों बच्चे कार में लहूलुहान हालत में कार में फंसे हुए है। तभी लोगों ने बच्चों को निकाला और पुलिस को फोन किया।

  • Punjab : हत्या मामले को लेकर परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    Punjab : हत्या मामले को लेकर परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर के कस्बा दीनानगर में बोरी में बंधा एक युवक का शव मिला है। गांव रंजीत बाग के एक रजवाहे में 18 साल के युवक का शव बांधकर फेंका गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक युवक के चचेरे भाई और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी की चचेरी बहन ने बताया था कि मृतक युवक ने उसे आशिक से मिलते देख लिया था, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

    वहीं, आज मृतक युवक के परिजनों ने दीनानगर मामले बारे कार्रवाई करने को लेकर थाने के बाहर धरना दिया और सड़क जाम कर दी। इस दौरान मृतक युवक के पिता रमेश लाल ने बताया कि उनके बेटे जिसकी कल बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, उसके बारे में पुलिस स्टेशन दीनानगर में तैनात एक मुलाजिम ने फोन पर बहुत गलत और निंदनीय बातें कही थीं, जिसे लेकर उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन किया है। पिता ने कहा कि उन्होंने इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    इधर, इस संबंध में जब डीएसपी दीनानगर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें परिवार की ओर से शिकायत मिलेगी तो वह उस पर कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News: व्यापार मंडल के प्रधान से मांगी 50 लाख की फिरौती, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापार मंडल के प्रधान से मांगी 50 लाख की फिरौती, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    पंजाब (अमृतसर) : अमृतसर के अटारी हलके के व्यापार मंडल के प्रधान से 50 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। व्यापारी एक हफ्ते से कार्रवाई के लिए भटक रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके बाद आज अन्य व्यापारियों और लोगों के साथ मिलकर अटारी नेशनल हाईवे को जाम किया गया है। व्यापारियों की मांग है कि उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए और सरकार पुलिस को खुली छूट दे और पंजाब में योगी सरकार जैसे काम किए जाए।

    इस मौके पर बोलते हुए पीड़ित ने बताया कि उसे इंटरनेट कॉल के जरिए लगातार धमकी और फिरौती की कॉल आ रही हैं और 50 लाख की फिरौती मांगी जा रही है और फिरौती न देने पर उसे समेत जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैं आज प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गया हूं और पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द दोषी को गिरफ्तार किया जाए। मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में मेरा परिवार बिना किसी डर के सड़क पर आ सके।

    अमृतसर अटारी हलके के कोका कोला एजेंसी चलाने वाले जसविंदर सिंह जस के मुताबिक पिछले एक हफ्ते से उसे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उससे 50 लाख फिरौती मांगी जा रही है। उसकी बीवी और बेटे की फोटो पर क्रॉस का निशान लगाकर भेजा जा रहा है, लेकिन अभी तक भी आरोपी का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। उसका बेटा स्कूल नहीं जा पा रहा और वो घर में कैद हो गए हैं। उन्होंने एसएसपी तक को शिकायत दी है लेकिन मामले का हल नहीं हो सका।

  • Punjab News : शेलर मशीन की चपेट में आए 2 लोग, कटी बाजू

    Punjab News : शेलर मशीन की चपेट में आए 2 लोग, कटी बाजू

    पंजाब(बठिंडा) – गोनियाना रोड़ पर गिलपत्ति-सिवियां रोड पर एक शेलर में चावल का भूसा भरते समय दो मजदूर आपस में मजाक करने लग गए। जिसके कारण अचानक फिसलते हुए नीचे मशीन में दोनों मजदूरों के हाथ आ गए।

    एक मजदूर का हाथ कट कर अलग हो गया और दूसरे का हाथ कुचला गया व सारी चमड़ी कुचल कर अलग हो गई। घायलों की पहचान बलदेव सिंह (40 वर्ष) और जगजीत सिंह (35 वर्ष) निवासी गांव लम्बवाली के तौर पर हुई।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर हर्षित चावला, गुरप्रीत सिंह एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार दोनों की हालत गंभीर होने के कारण अन्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

  • Punjab News : Factory में आग लगने से 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : Factory में आग लगने से 3 की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडा – डबवाली रोड पर स्थित गांव गहरी बुटटर में गददे और लकड़ी का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग लगने का मामला सामने आया था। अधिकारी ने बताया कि 7 मजदूर अंदर काम कर रहे थे, जिनमें से 3 मजदूरों की मौत हो गई है और उनके शवों को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, गद्दा फैक्ट्री में अचानक भयानक आग लग गई और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि तेजी से फैल रही थी। आग लगने से फैक्ट्री का शेड ढह गया। इस घटना के दौरान अंदर काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मारे गए मजदूर पास के गांव शेरगढ़ के बताए जा रहे हैं। उनके शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

  • Jalandhar से Pathankot जा रही बस सीमेंट मिक्सर से टकराई, 16 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar से Pathankot जा रही बस सीमेंट मिक्सर से टकराई, 16 घायल, देखें वीडियो

    पंजाब जालंधर,ens- पठानकोट नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस और सीमेंट के मिक्सर में टक्कर में 16 अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा होशियारपुर के टांडा के अड्डा खुडा के पास हुआ। बस में सवार लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ है क्योंकि वह बहुत तेज गति से बस चला रहा था और समय रहते ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाई।

    हादसे में घायल हुए यात्रियों को दसूहा और टांडा के सिविल अस्पतालों में भर्ती करवाया जा रहा। जगराओं डिपो की पंजाब रोडवेज की एक बस पठानकोट से जालंधर की और जा रही। जब यह बस होशियारपुर के टांडा अड्डा खुडा के पास पहुंची तो सीमेंट के मिक्सचर से टक्कर हो गई।

    जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस होने कारण 16 के करीब यात्री इस दुर्घटना में गंभीर जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद एस आर एफ टीम के सहयोग से घायल लोगों को एंबुलेंस की सहायता से टांडा और दसूहा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • Jalandhar News: चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    15 मोबाइल फोन, एक दातर और एक्टिवा की बरामद 

    पंजाब (जालंधर)ens – पुलिस ने चोरी और लूट के मामले मे 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और लूट के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास उर्फ ​​काली, सौरव उर्फ ​​साबी और ऋषि कुमार उर्फ ​​ऋषि के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 15 मोबाइल फोन, एक दातर और एक बिना नंबर की एक्टिवा बरामद की गई है।


    स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी शहर में लूट की कई वारदातों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि विकास के खिलाफ पहले से ही दो एफआईआर लंबित हैं जबकि ऋषि के खिलाफ छह मामले लंबित हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस शहर से अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News : नशा तस्कर की लाखों की प्रॉपर्टी फ्रीज, देखें वीडियो

    Punjab News : नशा तस्कर की लाखों की प्रॉपर्टी फ्रीज, देखें वीडियो

    मोहाली: पुलिस ने मोहाली में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन किया। पुलिस द्वारा फेज-11 में एक तस्कर के घर को फ्रीज किया गया। प्रॉपर्टी के बाहर पुलिस ने फ्रीज करने संबंधी ऑर्डर लगा दिया है। वहीं, अब यह प्रॉपर्टी बिक नहीं पाएगी। प्रॉपर्टी की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। राज्य पुलिस की तरफ से 192 प्रॉपर्टी की सूची बनाई गई, जो कि आने वाले समय में फ्रीज की जानी है।

    नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए हरदीप धीमान पुत्र दविंदर धीमान की संपत्ति आज डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल के नेतृत्व में इलाके में जब्त कर ली गई। यह संपत्ति हरदीप धीमान की पत्नी सुशीला रानी के नाम पर है। पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई पूरी प्लानिंग से करवाई गई। इस दौरान पुलिस एक ऑटो लेकर आई थी। जिस पर लाउडस्पीकर लगाया गया था।

    पूरे इलाके में मुनादी करवाई गई। DSP सिटी दो हरसिमरन सिंह बल खुद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने खुद माइक से लोगों को बताया कि यह प्रॉपर्टी नशे के पैसे से बनाई गई है। पुलिस की तरफ से इसे फ्रीज करवा दिया गया है। इस संपत्ति की खरीद फरोख्त में अब जो भी लोग शामिल होंगे। उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।