Punjab News : शेलर मशीन की चपेट में आए 2 लोग, कटी बाजू

पंजाब(बठिंडा) – गोनियाना रोड़ पर गिलपत्ति-सिवियां रोड पर एक शेलर में चावल का भूसा भरते समय दो मजदूर आपस में मजाक करने लग गए। जिसके कारण अचानक फिसलते हुए नीचे मशीन में दोनों मजदूरों के हाथ आ गए।

एक मजदूर का हाथ कट कर अलग हो गया और दूसरे का हाथ कुचला गया व सारी चमड़ी कुचल कर अलग हो गई। घायलों की पहचान बलदेव सिंह (40 वर्ष) और जगजीत सिंह (35 वर्ष) निवासी गांव लम्बवाली के तौर पर हुई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर हर्षित चावला, गुरप्रीत सिंह एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार दोनों की हालत गंभीर होने के कारण अन्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *