Blog
-
बददी के निकट शीतलपुर में ग्रामीणों ने किया गोशाला का आगाज
बांके बिहारी गोशाला का नारियल फोड़ किया भूमिपूजनबददी/सचिन बैंसल:बददी के निकट शीतलपुर गाँव में बांके बिहारी गोशाला का भूमि पूजन पंचायत वासियों ने मिलकर किया जिसमें नगर परिषद बददी के गणमान्य लोग शामिल थे। भूमि पूजन का शुभारंभ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस, राजकुमार लबाना और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव ठाकुर संजू ने किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष चिंतन कुमार, सचिव ललित ठाकुर और कोषाध्यक्ष मान सिंह ने बताया की इसमे सब आसपास के गाँव के लोगों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर चिंतन, दीवान चंद,देसराज, भाग सिंह,अवतार सिंह, राजकुमार संडॉली , कुलदीप सिंह,राकेश धीमान, अशोक कुमार,सजीव कुमार, लखविंदर सिंह,शिवकुमार, देवेंद्र मोहन धीमान, मोनू झाड़ माजरी, निर्मल सिंह नीमा,कमल नयन, पवन पंडित, दयाल चंद, मान सिंह, दिनेश काकू, विमल बैंसल, सुनील कुमार, संजीव ठाकुर और ललित ठाकुर उपस्थित थे। हिमालया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रानेश राणा विशेष तौर पे उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। -
सीएसएस बद्दी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन
डाॅक्टर किशोर ठाकुर ने बताया आरएए योजना का महत्वबददी/सचिन बैंसल :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल बद्दी में राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर किशोर ठाकुर ने शिरकत की । उन्होंने आरएए के महत्व पर बोलते हुए कहा कि भारत सरकार की बहुत ही महात्वाकांक्षाी योेजना स्कूलों और कक्षा की प्रधानता पर जोर देना मुख्य है ।कक्षा में विज्ञान,गणित और प्रौद्योगिकी सीखने की क्षमता का लाभ और समायोजन आदि के लिए प्रौद्योगिकी में अवसर सीखना प्रचुर मात्रा में है । इसके इलावा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान को पोषण प्रदान करना, विज्ञान को बढ़ावा देना, ट्रैक दृष्टिकोण में स्कूलों को समर्थन और एक मंच प्रदान करना है । किशोर ठाकुर ने कहा कि आज का युग टैक्नोलोजी का युग है ।और हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए टैक्नोलोजी का सही और सदुपयोग करना होगा । अन्यथा इसके दुष्परिणाम अनगिनत है ।उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए अनुशासन, समर्पण और दृढ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए । इसके इलावा जीवन को बुराईयों की ओर ले जाने वाले नशे जैसी बिमारी से हमेशा दूर रहना होगा। क्योंकि केवल एक नशा हमारी आदत ही नहीं बिगाड़ता बल्कि हमारा पूरा जीवन, पूरा परिवार और समाज को नष्ट भ्रष्ट कर देता है । नशा को अर्थ ही होता है नाश करना, इसलिए हमें इस महाबिमारी से सदैव दूर रहना होगा ।तभी एक विद्यार्थी स्वस्थ रहते हुए परिवार और समाज को स्वस्थ और सर्मद्वशाली बना सकने में सहयोगी बन सकात है ।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अनुपमा, रजत ठाकुर, जसवंत सिहं सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र मौजूद रहे । -
ओम शर्मा बने इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता
कांग्रेस महासचिव व इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने की तत्काल प्रभाव से नियुक्तबददी/सचिन बैंसल:लंबे समय से मीडिया में कार्यरत व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ओम शर्मा को देश के सबसे बड़े व राष्ट्रीय-प्रदेश से मान्यता प्राप्त मजदूर संगठन इंटक में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला ऊना से सम्बंध रखने वाले और एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब में कार्यरत ओम शर्मा को इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता के साथ साथ इंटक आईटी सेल का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति कर दी है। इंटक के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी-प्रवक्ता व इंटक आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष ओम शर्मा ने कहा के संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। ओम शर्मा ने कहा के इंटक हमेशा मजदूरों के हकों के लिए लड़ती आई है और इंटक का मजदूरों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।ओम शर्मा ने बताया के बीते कल घुमारवीं में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में आईपीएच के पैरा वर्करों व पीडब्ल्यूडी के मल्टीटास्क वर्करों को सेलरी न मिलने व उनके लिए स्थाई पॉलिसी का मामला सामने आया है। जल्द ही इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह सरकार के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे। वहीं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आहवान पर 16 फरवरी को होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक अहम बैठक इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में होने जा रही है। ओम शर्मा ने बताया के इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा ने साफ कर दिया है के इंटक मजदूरों व वर्करों के हक के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। पैरा वर्करों व मल्टीटास्क वर्करों के हक के लिए पूरे प्रदेश में सभी वर्करों को एकजुट किया जा रहा है। वहीं एक मांग पत्र भी सरकार को सौंपा जाएगा। ओम शर्मा ने संगठन में अहम जिम्मेदारी के लिए इंटक के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व तथा दून विधायक चौधरी राम कुमार समेत सबका आभार व्यक्त किया। -
नायब तहसीलदार बनने पर रणदीप ठाकुर को व्यापार मंडल बददी ने किया समान्नित
बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत बरोटीवाला के गांव सतीवाला निवासी रणदीप ठाकुर के नायब तहसील दार पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बेअंत ठाकुर ने सम्मानित किया है। बेअंत ठाकुर ने बताया कि उनके क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है युवा बड़ी प्रशासनिक पोस्टों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणदीप ठाकुर ने सोलन व बद्दी में अपनी सेवाएं दी है व न केबल उनकी पंचायत के लोगों बलिक दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यकित् उनके पास चला जाता था तो उनके कार्यां को प्रमुखता के आधार पर करवाते हैं। उन्हाेंने व्यापार मंडल की तरफ से इस युवा अधिकाारी को सम्मानित किया। नायब तहसीलदार रण्दीप ठाकुर ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बरोटीवाला स्कूल से हुई व ग्रैजुएशन नालागढ़ कॉलेज से है। साल 2003 में उन्हेांने अपनी नौकरी डी.सी. कार्यालय सोलन से शुरू की थी व विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। नौकरी के साथ-साथ युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए वो एक गाईड का कार्य भी करते थे। उनके पिता राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बतौर नायब तहसीलदार तैनाती मिली है व जोगिंद्र नगर में इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हेांने कहा कि नौकरी में रहते हुए लोगों की सेवाएं करना ही उनका मुख्य ध्यय है।
-
पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू के करीबी को किया सस्पेंड
मोहाली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने के दिशा-निर्देशों पर सिद्धू के करीबी महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला व धर्मपाल सिंह को कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि धर्मपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड किया गया वहीं महेश इंदर सिंह निहाल सिंह वाला को पार्टी के प्राथमिक मैंबरशिप से सस्पेंड, पार्टी पदल व पंजाब प्रदेश कमेटी के डैलीगेट से भी हटा दिया गया है। ये भी जानकारी मिली है के पंजाब कांग्रेस का ये एक्शन नवजोत सिद्धू की मोगा रैली को लेकर लिया गया है।
-
पंजाब: एक्साइज और टैक्स विभाग के अफसरों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़:पंजाब सरकार मे आगामी लोक सभा चुनावो को लेकर तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी कड़ी में सर्कार की ओर से एक्साइज और टैक्स विघ के अफसरों के बड़े स्तर पर फेर बदल किए है। जिसकी सुचि निचे दी गई है।



-
‘‘ऐसे बहुत कम नेता हैं, जो दूसरों के घर में खुशियां लाते हैं।’’ सुख आश्रय के लाभार्थी
ऊना/ सुशील पंडित:ऐसे बहुत कम नेता हैं, जो दूसरों के घर में खुशिया लाते हैं और सीएम सर आप उन्हीं में से एक हैं।’ यह बात जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ा भंजाल में आयोजित ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे साहिल कुमार ने कही। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप मेरी पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं और पॉकेट मनी के रूप में चार हजार रुपये प्रति माह भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको राज्य सरकार फीस के साथ-साथ छात्रावास में रहने का खर्च भी देगी। वहीं अन्य लाभार्थी आसमीन ने कहा कि हिमकैप्स कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे अनाथ बच्चों को आपने सहारा दिया है और उनके चेहरे पर मु्स्कान लाई है। राज्य सरकार ही माता-पिता का दायित्व निभा रही है और अब जिंदगी को अच्छी तरह से जी रहे हैं। उन्होंने अनाथ बच्चों को समाज में आगे लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा, आपको घर बनाने के लिए तीन लाख, शादी के लिये दो लाख भी दिए जाएँगे, ताकि आप अपने पैर पर खड़ा हो सकें।आसमीन ने मुख्यमंत्री का अवगत करवाया कि मेरे साथ एक बच्चा है, जिसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और माँ ने दूसरी शादी कर ली है। आप अनाथ बच्चों के साथ-साथ ऐसे बच्चों के बारे में भी सोचें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने बहुत अच्छा सुझाव दिया है तथा सरकार द्वारा इस पर गौर किया जाएगा लेकिन पहले बजट का प्रावधान करेंगे।राजस्व लोक अदालत लगाने के लिए शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील कुमार ने कहा कि उनका तकसीम का केस चल रहा था लेकिन राजस्व लोक अदालत के आयोजन के बाद तहसीलदार ने निरंतर तारीखें देकर मामले का निपटारा किया, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पूछा कब से केस चल रहा था तो कैप्टन सुशील ने कहा कि डेढ़ साल से ये मामला चल रहा था। वहीं लाभार्थी सिकंदरा देवी ने भी राजस्व लोक अदालत के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इंतकाल के मामले का शीघ्र निपटारा हो गया और मकान के लिए भी एक लाख रुपये मिल गए हैं।
वहीं विशेष राहत पैकेज की लाभार्थी संतोष कुमारी ने कहा कि बारिश की वजह से उनका मकान गिर गया था लेकिन तीन लाख रुपये की पहली किश्त मिल गई हैं और मकान बनाना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि आपकी वजह से मकान बना, नहीं तो कभी नहीं बनता, हमारी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, जिसके लिए उसने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका घर बनाने के लिए सीमेंट सरकारी दरों पर मिलेगा और एसडीएम के पास आवेदन करो। राज्य सरकार आपको बिजली व पानी का फ्री कनेक्शन भी देगी। -
ओवरडोज ड्रग्स ने ली एडल्ट स्टार की जान, बॉयफ्रेंड की लाश घर से बरामद
नई दिल्लीः एडल्ट फिल्म स्टार जेसी जेन का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। जेसी जेन का असली नाम सिंडी हॉवेल है। जानकारी के मुताबिक, ओवरडोज ड्रग्स लेने की वजह से इनकी मौत हुई है। जेसी जेन बुधवार को ओक्लाहोमा में अपने घर में मृत पाई गईं थीं। पुलिस के अनुसार जेसी का बॉयफ्रेंड ब्रेट हसन मुएलर भी मृत अवस्था में पाए गए हैं। ओक्लाहोमा के मूर पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट फ्रांसिस्को फ्रैंको ने बताया कि दोनों मौतों की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

जेन का जन्म 16 जुलाई 1980 को फोर्ट वर्थ, टेक्सास में सिंथिया एन हॉवेल में हुआ था। जेन ने 1998 में मूर हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया था। जेसी जेन 2003 में एडल्ट फिल्म ‘बेवॉच: हवाइयन वेडिंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जेसी ने 2006 में ओक्लाहोमा गजट के एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार ओक्लाहोमा सिटी क्षेत्र में बस गया है। इसी इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया था कि उनके माता-पिता टिंकर एयर फोर्स बेस में काम करते थे। जेसी जेन ने एक बार एक ब्यूटी कांटेस्ट में सबसे अधिक फीस ली थी, जो पोर्नोग्राफिक फिल्मों की दुनिया के लिए अब तक का सबसे अधिक फीस है।


अपने करियर में, जेन ने प्लेबॉय चैनल के लिए दो शो, ‘नॉटी एमेच्योर होम वीडियो’ और ‘नाइट कॉल्स’ की भी मेजबानी की है। इनको कई उद्योग प्रकाशनों से ढ़ेर सारे अवार्ड मिल चुके हैं। जेसी जेन कई बड़ी फिल्में कर चुकी हैं। इनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘पाइरेट्स’ है। ये 2005 में रिलीज हूई थी, और उस समय इस फिल्म को बनाने में 10 लाख डॉलर लगे थे। इसके सीक्वल ‘पाइरेट्स 2’ 2008 में आई थी, इस फिल्म का बजट 80 लाख था। जेसी जेन 2007 में पार्न इंडस्ट्री को अलविदा बोल दिया था।
-
मुख्यमंत्री ने गगरेट के बड़ा भंजाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की
गगरेट में डीएसपी कार्यालय, दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा की
जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 और तकसीम के 1107 मामले निपटाए गएऊना/सुशील पंडित :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़ा भंजाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के दौरान कुल 122 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए।मुख्यमंत्री ने गगरेट में डीएसपी कार्यालय, दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को नागरिक अस्पताल बनाने, भंजाल स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद गगरेट में कॉलेज खोला जाएगा। जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 तथा तकसीम के 1107 लंबित मामले निपटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त आपदा के दौरान जिला में 55 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 298 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को अब तक 4.10 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित गई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला ऊना में 238 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को 25.18 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत जीतपुर बेहड़ी में 175 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट लगाने के लिए हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बातचीत चल रही है। इस संयंत्र के स्थापित होने सेे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र का विकास होगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र से बहुत से युवा फौज में सेवा जाने के इच्छुक रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई, जिसमें चार वर्षों की सेवा के बाद 75 प्रतिशत युवाओं को घर वापिस भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में प्रदान किए गए 21 परमवीर चक्रों में से हिमाचल प्रदेश के वीरों से चार परमवीर चक्र जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर पुराने कानूनों को बदला जा रहा है क्योंकि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज प्रति व्यक्ति कर्ज 1.02 लाख रुपये हो गया है, लेकिन राज्य सरकार इस चुनौती का मजबूती के साथ सामना कर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब थी लेकिन सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप एक वर्ष में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने एक साल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है तथा शराब ठेकों की नीलामी से 850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक बदहाली के बावजूद कैबिनेट की पहली ही बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में पहले तारीख पर तारीख मिलती थी, लेकिन राज्य सरकार ने नियम बदल दिए और प्रदेश में अब तक इंतकाल के 65 हजार और तकसीम के 4 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है। यह आम लोगों की परेशानियों को दूर करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि हिमाचल प्रदेश को इतिहास की सबसे बड़ी आपदा का सामना करना पड़ेगा, जिसमें 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने स्वयं ग्राउंड जीरो पर रहकर आपदा के दौरान राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। आपदा के दौरान पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई, जिसकी सराहना पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, नीति आयोग तथा वर्ल्ड बैंक ने भी की। यह राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति थी कि आपदा की चुनौती को युद्ध की तरह लड़ा गया और 48 घंटों में आवश्यक सेवाओं को अस्थाई रूप से बहाल किया। वहीं भाजपा नेता राजनीति करने में लगे रहे। तीन दिन तक विधानसभा सत्र के दौरान आपदा पर चर्चा हुई, लेकिन राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प का भाजपा ने समर्थन नहीं किया। हमने हिमाचल के आपदा प्रभावितों के लिए भाजपा नेताओं से विशेष राहत पैकेज की मांग को लेकर केंद्र सरकार के पास चलने को कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आप भाजपा के तीन सांसदों से पूछिए, आपदा के समय आप कहां गुम हो गए थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच हर प्रभावित परिवार को बसाने की थी, इसीलिए आम आदमी का टूटा हुआ घर बसाने के लिए कानून बदल दिया और अपने सीमित संसाधनों से कुल 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया। आपदा के दौरान पूरी तरह से मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें सरकारी दरों पर सीमेंट तथा बिजली व पानी का फ्री कनेक्शन भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया तथा दस माह में इस योजना को धरातल पर उतारा गया। वर्तमान राज्य सरकार ने देश का पहला कानून बनाया और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरम्भ की, जिसके तहत 27 वर्ष की आयु तक उनकी देखभाल, उनकी उच्च शिक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता देगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है, जिसके तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी विभागों में 21,000 भर्तियां करने जा रही है। युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के भी राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी और 25 वर्ष तक उनसे बिजली की खरीद करेगी, ताकि उन्हें निश्चित आय मिल सके। इसके अतिरिक्त शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।विधायक चौतन्य शर्मा ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास गति को तेज करने के लिए मुख्यंमत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के लिए तीन परियोजनाओं के शिलान्यास करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होेंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से क्षेत्र के लोगों को एक ही छत्त के नीचे सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की। यही नहीं, अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरम्भ की है और युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, जिला ऊना कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, रिटायर्ड मुख्य सचिव (उत्तराखंड) राकेश शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। -
जालंधरः हथियारों सहित 2 स्नैचर गिरफ्तार, देखेें वीडियो
जालंधर,ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में स्नैचिंग की घटना में शामिल दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा नंबर, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को मॉडल टाउन मार्केट जालंधर के पास स्नैचिंग की एक घटना घटी थी। जिसमें स्नैचरों ने महिला का पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने के आभूषण और 10,000 रुपए की नकदी थी। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने डिवीजन नंबर 6 में आईपीसी की धारा 379 बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि वारदात को नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है। एक्टिवा सवार ने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई थी और पीछे बैठे व्यक्ति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
युवकों की पहचान की जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपनी तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद उन्हें कूल रोड पर पकड़ लिया गया। आरोपी युवक की पहचान रजत रेहल पुत्र स्व. रेशम सिंह वासी मकान नंबर 408ए गढ़ा नजदीक ओल्ड पुलिस स्टेशन डिवीजन 7 जालंधर और अमित पुत्र सुखदेव सिंह वासी मकान नंबर 248/16 प्रीत नगर जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों से एक एक्टिवा नंबर PB08-EW-7741, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गई है।