Blog

  • कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को नमन

    कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को नमन

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर अमर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

    ऊना/ सुशील पंडित : कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल और कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित वीर चक्र से अलंकृत (रि.)नायक देव प्रकाश तथा तथा शौर्य चक्र से सम्मानित ऑनरेरी कैप्टन चरण दास ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, जिला कांग्रेस के प्रधान रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रधान प्रमोद कुमार, एमसी ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया, जिला सैनिक कल्याण विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह, एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद के अलावा वीर नारियों और पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    शहीदों के योगदान को स्मरण रखें: जतिन लाल
    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि कारगिल युद्ध जैसी वीरता की मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी। इसमें हमारे वीर सैनिकों ने भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला कर विजय हासिल की थी। इन वीर सैनिकों का यह बलिदान देश कभी नहीं भुला पाएगा। देश के प्रति सैनिकों की सेवा सर्वोपरि है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचली युवा हमेशा देश सेवा में तत्परता से आगे रहे हैं। उन्होंने ऊना जिले के युवाओं से अपील की कि वे देश सेवा में अपना योगदान देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। शहीदों के योगदान को स्मरण रखें। उनसे प्रेरणा लेकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और नेश से दूर रहें।

    समारोह में जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में युद्ध लड़कर पाकिस्तान के सैनिकों को खदेड़ा और कारगिल युद्ध में विजय हासिल की।

    उपायुक्त कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा विशेष हैल्प डेस्क
    कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने अपने कार्यालय में पूर्व सैनिकों की चाय पान पर मेजबानी की। इस अवसर पर उन्होंने वीर चक्र से अलंकृत (रि.) नायक देव प्रकाश तथा तथा शौर्य चक्र से सम्मानित ऑनरेरी कैप्टन चरण दास को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इस दौरान एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद ने उन्हें पूर्व सैनिकों की विविध मांगों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उनकी सभी मांगों को गौर से सुना तथा तत्काल उनको पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सुविधा व सहायता के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में विशेष हैल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से ईसीएचएस अस्पताल रामपुर में डेंटल चेयर भेंट की जाएगी। इसके अलावा ईसीएचएस के समीप रामपुर सड़क पर जल्द ही रेन शेल्टर का निर्माण भी किया जाएगा।

    25 मई से 26 जुलाई, 1999 तक चला था कारगिल युद्ध
    कारगिल का युद्ध 25 मई, 1999 से 26 जुलाई, 1999 तक चला था। इस युद्ध में पाकिस्तान को भारी क्षति के साथ मुंह की खानी पड़ी थी। 25 जुलाई, 1999 तक भारतीय सेनाओं ने पूर्णतया अपनी सरहदों तथा मोर्चों पर कब्जा कर लिया था तथा 26 जुलाई 1999 को युद्ध विराम होने से हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    इस युद्ध में हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने, जिनमें ऊना जिले के 2 वीर सैनिक भी शामिल थे, ने अपनी शहादत दी थी। इस युद्ध में 4 सर्वोच्च सम्मान, 4 परमवीर चक्र मिले थे जिसमें 2 परमवीर चक्र  प्रदेश के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा (मरणोपरांत) तथा सेवारत सिपाही संजय कुमार(अब सूबेदार मेजर) को मिला था। इन वीर सैनिकों पर देश तथा प्रदेश वासियों को नाज है।

  • मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आगनवाड़ी केंद्र टब्बा-2 में जागरूकता शिविर आयोजित

    मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आगनवाड़ी केंद्र टब्बा-2 में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आगनवाड़ी केंद्र टब्बा-2 वृत्त रक्कड़ में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहा है इसलिए कभी भी अपने बैंक के खाते से संबंधित जानकारी को किसी से भी शेयर न करें और साथ ही अपने विभाग की योजनाओं बारे जागरूक किया।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना  केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक मातृत्व लाभ योजना है जिसके तहत महिलाओं को मातृ और बाल स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकता को पूरा करने के लिए को आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना में पहले जीवित बच्चे के लिए माताओं को 5,000 रू. की मदद प्रदान की जाती है तथा दूसरे बच्चे के (केवल बेटी) के जन्म उपरांत 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

    शिविर में मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति को सामर्थ्य व् संबल दो भागों में बांटा गया है। सामर्थ्य में महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, कामकाजी महिला छात्रावास शामिल है। इसके अलावा संबल में वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नारी अदालत, महिला हेल्पलाइन सम्मिलित है। इस शिविर में “ एक बूटा माँ के नाम “ के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया ताकि लोगों को वातावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा सके।

    इस अवसर पर पर्यवेक्षक आशा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जीवन लता, विजय कुमारी, पूनम रानी, आशा देवी, रंजू, कंचन, रामकली, सुमन लता, आंगनबाड़ी सहायिका परवीन कुमारी, सरोज रानी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

  • Rajya Sabha में Harbhajan Singh ने उठाया अस्पताल का मुद्दा, Sunita Kejriwal से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Rajya Sabha में Harbhajan Singh ने उठाया अस्पताल का मुद्दा, Sunita Kejriwal से की मुलाकात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राज्यसभा एमपी व पूर्व किक्रेटर हरभजन सिंह ने तलवाड़ा में स्थित बीबीएमबी अस्पताल का मुद्दा उठाया। भज्जी ने जहां राज्सभा में इस अस्पताल को पीजीआई या एम्स में तबदील करने की अपील की है। वहीं हरभजन सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीत केजरीवाल से मुलाकात की। इसकी जानकारी सोशल मीडिया देते हुए उन्होंने लिखा, “सुनीता केजरीवाल के साथ लंबी और सार्थक चर्चा हुई।” उन्होंने आगे लिखा, “हम सभी अरविंद केजरीवाल और आपके साथ एक जुटता के साथ खड़े हैं।”

    वहीं हरभजन सिंह ने एक वीडियो बयान जारी कर आम बजट और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित आप के दूसरे नेताओं के नीति आयोग के मीटिंग में न जाने के फैसले को सही ठहराया। विपक्षी दलों ने नीति आयोग के साथ होने वाली मीटिंग के बहिष्कार का फैसला किया है। इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि मैं ने सीएम भगवंत मान सहित दूसरे नेताओं के बयानों को पढ़ा है, उनका यह फैसला सही भी है कि क्योंकि यह बजट उनता संतोषजनक नहीं है। इसलिए उस बैठक में शामिल होना और अपनी बात रखने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

    वहीं भज्जी ने कहा, अलग-अलग केंद्र सरकारों की अनदेखी के कारण बीबीएमबी अस्पताल का स्तर दिन प्रतिदिन गिर रहा है। उन्होंने कहाकि कम पैसों के बजट से 100 बेड वाले इस अस्पताल को पीजीआई या एम्स में दोबारा से तबदील किया जा सकता है। बीबीएमबी अस्पताल में सुविधाओं का जिक्र करते हुए राज्सभा सदस्य हरभजन सिंह ने कहा, “यहां पर डॉक्टर, स्टॉफ और स्वास्थ्य उपकरणों की कमी के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जाता है।”

    उन्होंने कहा कि इनमें से कई मरीज दूसरी के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं, जो चंडीगढ़ पहुंचते भी है, उनका इलाज स्ट्रेचर पर ही किया जाता है, इसकी वजह यह है कि यहां पर पहले से ही भीड़ बहुत हैं। हरभजन ने केंद्र से मांग की कि बीबीएमबी अस्पताल को एम्स, पीजीआई सेटेलाइट अस्पतालों में तब्दील कर दिया जाए, जिससे पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लोग यहां पर आकर अपना इलाज करा सकें। उन्होंने कहा, “एम्स, पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल बनाने के लिए बीबीएमबी तलवाड़ा में बेसिक सुविधाएं पहले से ही हैं।”

  • Punjab : पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार की पार्टी ने डेरा बाबा नानक के सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों व सुनसान स्थानों से लगभग 400 लीटर शराब बरामद कर नष्ट कर दी गई। डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस पार्टी और एक्साइज पार्टी द्वारा गांव कथियाला में संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान गांव में एक व्यक्ति के ट्यूबेल से करीब 100 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये।

    इस मौके पर बातचीत के दौरान थाना डेरा बाबा नानक के अधिकारी ने बताया कि आज थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस पार्टी और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार की एक्साइज पार्टी द्वारा गांव घठियाला में छापेमारी की गई। जिसमें कई लीटर शराब जब्त की गई है और कुछ खाली बर्तन और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में पहुंची ‘बुक आॉन व्हील’ पुस्तकों की मोबाइल प्रदर्शनी बस

    वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में पहुंची ‘बुक आॉन व्हील’ पुस्तकों की मोबाइल प्रदर्शनी बस

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में शिक्षा मंत्रालय के नेशनल बुक ट्रस्ट की ‘बुक आॉन व्हील’ पुस्तकों की मोबाइल प्रदर्शनी बस पहुंची। इस मोबाइल प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें थीं, जिन्हें देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पठन कौशल को बढ़ावा देना था क्योंकि आजकल के तकनीकी युग में बच्चो में पुस्तकें पढ़ने की रुचि खत्म होती जा रही है। इस मोबाइल प्रदर्शनी में बच्चों को नेशनल बुक ट्रस्ट के बारे में अवगत करवाया तथा यह भी बताया कि नेशनल बुक ट्रस्ट ऐप डाउनलोड करके बच्चे किसी भी विषय से संबंधित पुस्तकें पढ़ सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से आई टीम का धन्यवाद किया।
  • Punjab: इस इलाके में दीवार गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में दीवार गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के गवाल मंडी इलाके में एक दीवार गिरने से दीवार के किनारे खड़ी कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिकों ने कहा कि हम यहां गाड़ी पार्क करके गए थे, लेकिन बाद में पता चला कि दीवार गिर गई है, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। उन्हें नहीं पता कि यह बिल्डिंग किसकी है और कैसे गिर गई, लेकिन उनकी पूरी गाड़ी टूट गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि दीवार कई गाड़ियों के उपर गिर गई है। जिसमें पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


    हम मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है। सूत्रों से पता चला है कि जो बिल्डिंग की दीवार गिरी वह पूरी तरह से कच्ची थी और उसके पीछे बिल्डिंग मालिक द्वारा अवैध बिल्डिंग तैयार की जा रही थी। जिस पर उन्होंने वहां मलबा फेंकने के साथ ही मिट्टी की दीवार गिरा दी, जिससे पीछे खड़े वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये और काफी नुकसान हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: 2.90 लाख की लूट की सुलझी गुत्थी, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 2.90 लाख की लूट की सुलझी गुत्थी, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में भुच्चों मंडी में बीते दिन नगर कौंसिल प्रधान से लूट की वारदात का मामला सामने आया था। जहां नगर कौंसिल के प्रधान से तेजधार हथियार के बल 2.90 लाख रुपए लुटेरों ने लूट लिए थे। वहीं आज पुलिस ने इस लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने लूट के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि बीते दिन बठिंडा के भुच्चो कैंची में एक व्यक्ति से 2,9000 की लूट हुई थी, दरअसल पीड़ित अपनी दुकान बंद करके एक्टिवा स्कूटर पर घर जा रहा था। इस दौरान कार सवार आरोपी तेजधार हथियार के बल से 2.90 लाख की नगदी छीनकर फरार हो गए।

    डीएसपी ने कहा कि उनकी टीम ने कुछ ही घंटों में गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से नकदी मोबाइल फोन कार भी बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अदालत में पेश किया जाएगा ताकि आरोपियों से पूछताछ के दौरान ओर भी खुलासे हो सके।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    लुधियाना : युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला सामने आाय है। जानकारी के अनुसार बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बस स्टेंड नजदीक हरनाम नगर रेलवे लइनों के पास मिला। मृतक की पहचान गगनदीप उर्फ गोरा के तौर हुई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंच थाना डिवीजन नंबर 5 और चौकी कोछड़ मार्केट की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

    जानकारी के अनुसार मृतक के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, वह अपनी मां और भाई के साथ जवाहर नगर कैंप में रहता था। जानकारी के अनुसार गगनदीप पिछले दो दिनों से लापता था। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। बीते दिन सुबह रेलवे ट्रेक पर लोगों ने उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद शव की पहचान करवाई तो पता चला कि गगनदीप का मोबाइल उसके पास था। लेकिन शव नजदीक से वह मिला नहीं।

    इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक युवक से गगनदीप का मोबाइल मिला। इस युवक की अभी पुलिस ने पहचान नहीं बताई। युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल गगनदीप के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO विजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द मामले को हल कर लिया जाएगा।

  • बजट को लेकर AAP MP Meet Hayer ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    बजट को लेकर AAP MP Meet Hayer ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कुछ दिन पहले बजट 2024 पेश किया गया था। वहीं बजट को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार निशाने साधे जा रहे है। इसी के चलते आज संगरूर से आप सासंद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बजट को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। सासंद में मीत हेयर ने बजट में पंजाब की अनदेखी पर नाराजगी जताई। इस मौके पर मीत हेयर ने पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की। मीत हेयर ने इस बजट को कुर्सी बचाने वाला बजट बताया। मीत हेयर ने कहा कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे तो एक कहावत थी कि हम 2 हमारे दो। वहीं मीत हेयर ने कहा पिछले 10 साल से 2 साहिब की सरकार चल रही थी और अब उस सरकार में 2 और लोग बैठ गए है।
    मीत हेयर ने कहा कि मुझे लगता हैकि इस बार वह कहावत विपक्ष पर सटीक बैठ रही है।


    मीत ने कहा विपक्ष ने नारा दिया था कि सबका साथ, सबका विकास। उन्होंने कहा कि मुझे वह नारा भी 2 का विकास सबका सत्यानाश जैसा लग रहा है। इसी के साथ मीत हेयर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के दौरान अगर भारतीय जनता पार्टी की सीटें 10 और कम हो जातीं तो उन्हें पता नहीं बाबू जी नायडू जी के साथ कोई ओर बाबू जी आ जाते और इस वजह से किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य, मनरेगा का बजट किसी और ‘बाबू’ के आने से ओर कट जाता। पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार ने ये अनिवार्य बस बजट पेश नहीं किया है, जितना एनडीए सरकार ने बजट पेश किया है।

    वहीं मीत हेयर ने कहा कि अभी मेडम 10 के सत्ता को लेकर बात कर रही थी। मीत ने कहा कि अगर आकंडों के हिसाब से पूरी दुनिया में भारत की पोजीशन देखनी है तो हैप्पीनेस इंडेक्स 2016 में 118वें नंबर पर हम थे और अब 126 वें नबंर पर आ गए। वहीं ग्लोबल हंगर में हम 125 देशों में से 111वें नंबर है। मीत ने कहाकि हमारे जो पड़ोसी देश है, जिन्हें हम मुल्क भी नहीं समझते, वह भी हमसे आगे है। मीत हेयर ने कहा कि हैरानी वाली बात यह है कि एनवायरनमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट में 180 देशों का सर्वे किया गया। मीत ने कहा कि बहुत शर्म की बात है किक हम इसमें 180वें नंबर पर है। मीत हेयर ने कहाकि कहा जा रहा हैकि हम विश्व गुरु बनेंगे। मीत ने कहा कि बातों से हम विश्व गुरु नहीं बन सकते।

    मीत हेयर ने कहा कि एनडीए सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया था, लेकिन बजट में कीटनाशकों पर सब्सिडी 27 प्रतिशत घटाकर किसानों पर बोझ डाल दिया गया। मीत ने कहा कि वहीं बजट में महिलाओं को राहत देने की बात की गई है। मीत ने कहा कि अगर देश में गरीबों को अगर सबसे ज्यादा मुनाफा मिल रहा था तो मनरेगा से मिल रहा था। लेकिन बहुत शर्म की बात हैकि इसमें उसका बजट भी कम कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बजट में युवा की बात की गई। वहीं उन्होंने कहा कि वह बताना चाहते है कि एआई पर हमारे यहां रिसर्च नहीं हो रहा। मीत ने कहा कि जितने भी एआई पर रिसर्च पेपर वह अमेरिका या चाईना से मुकाबला करें तो हम काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि एआई पर फंड देने के जरूरत थी लेकिन शर्म की बात है कि इस बजट में आईआईटी और आईआईएम का बजट कम कर दिया गया है।

    मीत हेयर ने कहा कि 140 करोड़ नागरिकों में से केवल 4.5 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनका मासिक वेतन 25000 रुपये है, क्या वे इससे सम्मानजनक जीवन जी पाएंगे। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अक्सर कहते हैं कि हम 85 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देते हैं लेकिन यह गर्व की नहीं बल्कि शर्म की बात है कि आप उन्हें गरीबी से बाहर नहीं निकाल सके। मीत हेयर ने कहा कि दूसरे राज्यों को बाढ़ से निपटने के लिए फंड दिया गया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गिरा सारा पानी पंजाब में आ गया, जिससे 1680 करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन पंजाब को कोई बाढ़ फंड नहीं दिया गया। देश को आजाद कराने में हमारा बलिदान सबसे बड़ा है, पंजाब का कोई गांव ऐसा नहीं होगा जहां किसी शहीद की मूर्ति न हो, आज भी जवानों के शव तिरंगे में लिपटे आते हैं। मीत हेयर ने कहा कि अगर आप आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, इसे पंजाब के किसानों ने बनाया है। जिसके लिए हमें खामियाजा भुगतना पड़ा, हमारा पानी खत्म हो गया, पंजाब में से कैंसर की ट्रेन चलती है, हमने देश के लिए सब कुछ बलिदान कर दिया, लेकिन बदले में हमें क्या मिला ? इस मौके पर मीत हेयर ने पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

  • Punjab : लोकसभा में MP Warring ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : लोकसभा में MP Warring ने सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और लुधियाना में सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लोकसभा में केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री पर खूब बरसे। 4 जून को वह सांसद चुने गए है। वड़िंग ने कहा कि मेरा केन्द्र सरकार से सवाल है एक तरफ हम कह रहे है कि दुनिया की सबसे बड़ी इकानोमी भारत बनने जा रहा है या बन गया है।

    लेकिन आज भी गरीबी रेखा से नीचे या मिडल क्लास के लोग इस बीमारी का इलाज करवाने के लिए इधर-उधर धक्के खा रहे है। इस दौरान वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कैंसर पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले पौने दो महीने से अधिकतर कैंसर पीड़ितों के पत्रों पर उन्होंने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड के लिए हस्ताक्षर किए है।

    उन्होंने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है की कैंसर से लोगों का मुफ्त में इलाज हो सके। लोगों का इस बीमारी पर करोड़ों रुपए लग जाता है। लोगों की आर्थिक हालत इस बीमारी के कारण खराब हो जाती है।